Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
कोरोना को लेकर रेलवे अलर्ट:बीमार होने पर ट्रेन में नहीं बैठ सकेंगे यात्री

कोरोना को लेकर रेलवे अलर्ट:बीमार होने पर ट्रेन में नहीं बैठ सकेंगे यात्री

जयपुर
जोधपुर कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बाद रेलवे भी अलर्ट हो गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर रेलवे ने कई पाबंंदियां लगा दी है। यात्रा का कंफर्म टिकट होने के बावजूद अगर यात्री थोड़ा भी अस्वस्थ है तो ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया जाएगा। साथ ह यात्री सफर के दौरान अपनी सीट किसी दूसरे से एक्सचेंज नहीं कर पाएगा। साथ ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और टिकट की जांच अनिवार्य कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच भी की जा रही है।...
10वीं पास अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, 21,700 रुपए मिलेगी सैलरी

10वीं पास अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, 21,700 रुपए मिलेगी सैलरी

जयपुर, बिजनेस
जयपुर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ...
जयपुर की 16 साल की लड़की बनी मिस टीन दीवा

जयपुर की 16 साल की लड़की बनी मिस टीन दीवा

जयपुर
जयपुर मिस टीन दीवा 2021 के सेकेंड एडिशन में जयपुर की मन्नत सीवाच ने ताज अपने नाम किया है। मन्नत को 29 दिसंबर को गुरुग्राम में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2021 के इस ताज से नवाजा गया। मन्नत ने महज 16 साल की उम्र में 35 कंटेस्टेंट्स को हराकर पेजेंट अपने नाम किया। मन्नत ने अपनी जीत पर कहा, '1 साल की मेहनत आखिर रंग लाई।' मन्नत जयपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता संदीप सीवाच एक्स आर्मी ऑफिसर हैं। अभी जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल से 11वीं कक्षा (कॉमर्स और मैथ्स) की पढ़ाई कर रही हैं। उनका जन्म श्रीगंगानगर में हुआ था, लेकिन परिवार जयपुर में करीब 14 साल से रह रहा है।...
राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन आएगी:जयपुर-जोधपुर में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन आएगी:जयपुर-जोधपुर में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब सरकार पाबंंदियां बढ़ाने पर विचार कर रही है। एक्सपर्ट ने भी ​दिल्ली की तर्ज पर पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया है। दोपहर 1 बजे से सीएम निवास पर बुलाई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की वर्चुअली बैठक में नई पाबंदियों पर चर्चा की गई है। गृह विभाग पाबंदियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा। संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जयपुर, जोधपुर सहित ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में दिल्ली की तर्ज पर वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है। वीकेंड कर्फ्यू के अलावा धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा सकता है। बड़े मंदिर अपने स्तर पर भी बंद करने का फैसला ले रहे हैं। खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन ने इसकी शुरुआत कर दी है। बच्चों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद करने का फैसला सभी जिलों में लागू किया जा सकता है। कैबिनेट की वर्चु...
ट्रक-कार में टक्कर,माता-पिता, बेटे समेत 4 की मौत

ट्रक-कार में टक्कर,माता-पिता, बेटे समेत 4 की मौत

जयपुर
भीलवाड़ा ट्रक और कार की भीषण टक्कर में माता-पिता व बेटे सहित 4 की मौत हो गई। हादसे के बाद लोग कार में फंसे रहे और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी राजसमंद के रेलमगरा के रहने वाले थे और बीमार पिता का इलाज कराकर जयपुर से लौट रहे थे। हादसा मंगलवार देर रात 1:30 बजे भीलवाड़ा के रायला में हुआ।
टीचर ने स्कूल ऐप पर शेयर की पॉर्न मूवी:2 घंटे तक नहीं हटा अश्लील वीडियो

टीचर ने स्कूल ऐप पर शेयर की पॉर्न मूवी:2 घंटे तक नहीं हटा अश्लील वीडियो

जयपुर
उदयपुर उदयपुर के सेंट पॉल स्कूल के टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐप पर पॉर्न वीडियो का लिंक डाल दिया। लिंक भेजते ही कई बच्चों ने उसे खोल भी लिया। कई स्टूडेंट्स के माता-पिता भी हैरान रह गए। आनन-फानन में ​बच्चों ने फोन कर शिक्षक को बताया, लेकिन स्कूल ऐप का सर्वर डाउन होने से घंटों तक लिंक नहीं हटा। शहर भर में इस कारनामें की चर्चा रही। हालांकि स्कूल टीचर और प्रबंधन इसे मानवीय भूल बताकर कुछ भी बोलने बचता रहा। पूरा मामला सरदारपुरा स्थित सेंट पॉल स्कूल की ऑनलाइन 10वीं की क्लास चल रही थी। इस दौरान सुबह 8:30 बजे रोजाना की तरह स्कूल ऐप पर टीचर्स लिंक डाल रहे थे। इसी दौरान मैथ्स के टीचर ने भी लिंक डाला। बच्चों ने भी टीचर के डाले लिंक को खोलकर चेक किया तो वो पॉर्न मूवी का यूआरएल था। कई बच्चों ने अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद पेरेन्ट्स ने स्कूल प्रबंधन और टीचर को फोन कर बताया।...
राजस्थान में बारिश, कड़ाके की ठंड:जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बरसात, 2-3 दिन तक बारिश-ओले का अलर्ट

राजस्थान में बारिश, कड़ाके की ठंड:जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बरसात, 2-3 दिन तक बारिश-ओले का अलर्ट

जयपुर
जयपुर राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश हुई और कड़ाके की ठंड का लोगों को एहसास हुआ। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, गंगानगर में कई जगह अच्छी बारिश हुई। जयपुर में भी तड़के बूंदाबांदी हुई। सबसे ज्यादा जैसलमेर में 12.4MM बारिश दर्ज हुई। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बारिश का ये दौर 8 जनवरी तक चलने की संभावना है। 7 जनवरी को जयपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में मंगलवार रात से ही बादल छाने के बाद सर्द हवा चलने लगी। हालांकि तापमान बढ़ने से वातावरण में ठंड का असर कम रहा। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में कल से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। इधर, सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर में भी बीती रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक हल्की बरसात हुई। ...
सलमान पर जहां हिरण शिकार का आरोप, वहां स्मारक बनेगा

सलमान पर जहां हिरण शिकार का आरोप, वहां स्मारक बनेगा

जयपुर
जोधपुर बहुचर्चित मामले में बॉलीवुड सितारे सलमान खान पर जोधपुर के कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। 23 वर्ष से मुकदमा चल रहा है। अब उसी जगह पर मारे गए हिरणों के सम्मान में स्मारक बनेगा। रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा। इसे लेकर पहले चरण का काम भी शुरू हो गया है। सोमवार और मंगलवार को करीब 7 बीघा क्षेत्र में 8 घंटे तक 20 जेसीबी से कंटीली झाड़ियों की कटाई कर मैदान बनाया गया। स्मारक के लिए पत्थर भी मंगवा लिए गए हैं। यह प्रोजेक्ट एक माह में पूरा करना है। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च होंगे। वन्यजीव प्रेमी प्रेम सारण के अनुसार घटनास्थल की सफाई कर अब उसी स्थान पर घायल हिरणों का इलाज करने के लिए रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रोजेक्ट है। इसमें करीब एक साल का समय लगेगा। इससे पहले यहां पर करीब एक हजार पौधे लगाकर उनको बड़ा किया जाएगा। इससे आसपास के वन्यजीव यहां शरण ले सकेंगे।...
पहली बार 2 शावकों के साथ दिखी एसटी-19 बाघिन

पहली बार 2 शावकों के साथ दिखी एसटी-19 बाघिन

जयपुर
अलवर 4 दिन बीते नए साल में सरिस्का टाइगर रिजर्व से 'बधाई हो' की खबर आई है। यहां अलवर बफर जोन में एसटी-19 बाघिन अपने 2 शावकों के साथ नजर आई है। ट्रैप कैमरा की तस्वीरें सामने आने के बाद सरिस्का प्रशासन ने खुशी जताई है। अब सरिस्का में टाइगर की संख्या 25 हो गई है। इसमें 11 फीमेल, 8 मेल और 6 शावक हैं।