Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।...
IIM उदयपुर के 15 स्टूडेंट पॉजिटिव: सभी को अलग-अलग रूम में किया क्वारैंटाइन

IIM उदयपुर के 15 स्टूडेंट पॉजिटिव: सभी को अलग-अलग रूम में किया क्वारैंटाइन

जयपुर
उदयपुर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर IIM में 15 स्टूडेंट पॉजिटिव आए है। मैनेजमेंट की ओर से 600 स्टूडेंट के टेस्ट करवाए गए थे। इनमें 13 स्टूडेंट में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। जबकि 2 अन्य स्टूडेंट को हल्की सर्दी-जुकाम है।आईआईएम मैनेजमेंट ने कोविड रिपोर्ट आने के बाद जो स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। उन्हें आईसोलेट कर दिया है। क्वारैंटाइन क्लस्टर बनाकर इन छात्रों को अलग रूम दिए गए हैं। हर स्टूडेंट को अलग-अलग रूम में क्वारैंटाइन किया गया है। इन स्टूडेंट्स का एक अलग व्हाट्सऐप ग्रुप बना दिया गया है। इसमें आईआईएम के डॉक्टर को भी जोड़ दिया गया है। इस ग्रुप से 24 घंटे छात्रों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसके अलावा आईआईएम ने एक स्पेशल मॉनिटरिंग कमेटी भी बना दी है।...
बच्चा नहीं हुआ तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने प्रेमिका को छोड़ा

बच्चा नहीं हुआ तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने प्रेमिका को छोड़ा

जयपुर
जयपुर जयपुर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक ने बच्चा नहीं होने पर 14 साल बड़ी प्रेमिका को छोड़ दिया। इससे नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर रेप का मामला दर्ज करवा दिया। मामला दर्ज होने के बाद प्रेमी तीन महीने फरारी काटता रहा, आखिरकार परेशान होकर गुरुवार को उसने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका के बीच एफआईआर वापस लेने को लेकर बातचीत भी चली थी, लेकिन महिला युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी रही। युवक इस पर तैयार नहीं हुआ तो महिला ने भी एफआईआर वापस नहीं ली। मामला जयपुर के झोटवाड़ा थाने का है। यहां तीन महीने पहले प्रेमिका ने अलवर के शहजादपुर गांव निवासी सोनू कुमार जाट (34) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप था कि वह अपने पति से अलग होकर 12 साल से सोनू के साथ लिव इन में थी। जब उसने सोनू से शादी कर...
आज से पाबंदियों की गाइडलाइन लागू:नाइट कर्फ्यू और मास्क पर आज से सख्ती होगी, शादी-समारोह में 100 लोगों की लिमिट

आज से पाबंदियों की गाइडलाइन लागू:नाइट कर्फ्यू और मास्क पर आज से सख्ती होगी, शादी-समारोह में 100 लोगों की लिमिट

जयपुर
जयपुर प्रदेश में आज से पाबंदियों की नई गाइडलाइन के प्रावधान लागू हो गए हैं। आज से सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया गया है। बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे। नए प्रावधानों के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। जयपुर-जोधपुर की शहरी सीमा में आठवीं तक के स्कूल पहले से ही बंद हैं। शादी और हर तरह के समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं ​हो सकेंगे। नाइट कर्फ्यू और मास्क पर आज से सख्ती शुरू होगी। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। शहरों में पुलिस के नाके लगाकर नाइट कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान और वाहन जब्त करने की कार्रवाई होगी। सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क नजर आने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सिटी बसों में खड़े होकर यात्रा नहीं कर स...
जयपुर-जोधपुर के अलावा कहीं बंद नहीं होंगे स्कूल

जयपुर-जोधपुर के अलावा कहीं बंद नहीं होंगे स्कूल

जयपुर
जयपुर राजस्थान में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद फिलहाल जयपुर, जोधपुर को छोड़ अन्य जिलों में स्कूल बंद नहीं होंगे। जयपुर और जोधपुर में कक्षा पहली से 8वीं तक स्कूल 17 जनवरी तक बंद किए गए हैं। दूसरे जिलों में स्थिति कंट्रोल में है। वहां ऑफलाइन पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन अगर किसी भी जिले में स्थिति बिगड़ती है तो वहां कलेक्टर के आदेश पर स्कूलों को बंद किया जा सकेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं और कॉलेजों में पढ़ाई चलती रहेगी। इन सभी मुद्दों पर भास्कर ने शिक्षा मंत्री से बात की।...
राजस्थान में नहीं लगेगा लॉकडाउन-वीकेंड कर्फ्यू:गहलोत बोले- इस बार कोरोना कम घातक, फिलहाल सख्ती का विचार नहीं, लोग सावधानी बरतें

राजस्थान में नहीं लगेगा लॉकडाउन-वीकेंड कर्फ्यू:गहलोत बोले- इस बार कोरोना कम घातक, फिलहाल सख्ती का विचार नहीं, लोग सावधानी बरतें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। गहलोत ने फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू से भी इनकार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा- राजस्थान में अभी सरकार लॉकडाउन का कोई विचार नहीं कर रही है। लोग सावधानी बरतें और इसे गंभीरता से लें।...
सरिस्का में टाइगर की जबर्दस्त साइटिंग

सरिस्का में टाइगर की जबर्दस्त साइटिंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अलवर कभी टाइगर विहीन हो चुके सरिस्का के जंगलों में एक बार फिर टाइगर की साइटिंग होने लगी है। पिछले दिनों यहां घूमने आए पर्यटकों और एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों को दो टाइग्रेस, एक टाइगर सहित कई वन्यप्राणी देखने को मिले। सरिस्का में टाइग्रेस देखकर टूरिस्ट्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। टूरिस्ट्स को पहले दो फीमेल टाइगर एक जगह दिखीं। पास में ही एक टाइगर भी एनिकट में पानी पीने के लिए पहुंचा। वहीं, दोनों फीमेल टाइगर ट्रैक पर मस्ती करते दिखी। गौरतलब है कि सरिस्का में रणथंभौर नेशनल पार्क से टाइगर शिफ्ट किए गए थे।...
हेड कॉन्स्टेबल ने चोर को बेल्ट से पीटा, मुंबई से गाड़ी किराए पर लाए थे; GPS हटाकर चुराने की कोशिश

हेड कॉन्स्टेबल ने चोर को बेल्ट से पीटा, मुंबई से गाड़ी किराए पर लाए थे; GPS हटाकर चुराने की कोशिश

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर में हेड कॉन्स्टेबल ने युवक को उलटा लटकाकर बेल्ट से पीटा। अन्य दो युवक भी उस युवक को पीट रहे हैं और और गालियां दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहा व्यक्ति सांगड़ थाने का हेड काॅन्स्टेबल आसूराम है। एसपी डॉ. अजय सिंह को जब इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने एसएचओ सांगड़ को वीडियो भेजकर पुष्टि कराई। इसके बाद आसूराम को लाइन हाजिर किया जा रहा है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठाई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की भी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।...
राजस्थान सचिवालय में कोरोना विस्फोट

राजस्थान सचिवालय में कोरोना विस्फोट

जयपुर
जयपुर राजस्थान सचिवालय में कोरोना विस्फोट हो गया है। यहां 2 IAS समेत 30 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले IAS अधिकारियों में पीसी किशन और दिनेश कुमार शामिल हैं। DIPR डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा, एक डिप्टी डायरेक्टर, ऑपरेटर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कार्मिक विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी जयनारायण मीणा में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। निर्वाचन विभाग में RAS सुरेश कुमार भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के स्टाफ में भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दरअसल, कर्मचारियों की कोविड जांच लगातार पिछले 4 दिनों से जारी है। सचिवालय में कोरोना फैलने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में परिवहन आयुक्त IAS महेन्द्र सोनी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि उनकी तबीयत में अब सुधार बताया जा रहा है।...
हर 10 मिनट में 13 मरीज:5 दिन में 65% बढ़ी टेस्टिंग तो केस 800% बढ़े; जयपुर में संक्रमण दर 9% पहुंची

हर 10 मिनट में 13 मरीज:5 दिन में 65% बढ़ी टेस्टिंग तो केस 800% बढ़े; जयपुर में संक्रमण दर 9% पहुंची

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना अब डरावना होता जा रहा है। यहां जितनी संख्या में टेस्टिंग बढ़ रही है, उससे कई ज्यादा संख्या में केस बढ़ रहे हैं। 5 दिन की रिपोर्ट देखें तो राज्य में 65 फीसदी टेस्टिंग बढ़ी है, लेकिन केसों की संख्या में 800 फीसदी का इजाफा हुआ है। राजस्थान में स्थिति यह हो गई कि अब हर 10 मिनट में 13 मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। 31 दिसंबर तक पॉजिटिविटी रेट 0.60 फीसदी थी, वह बढ़कर अब 3.33 फीसदी पर पहुंच गई। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 31 दिसंबर को पूरे राजस्थान में करीब 34 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई थी, तब प्रदेश में कुल 208 पॉजिटिव केस मिले थे। 5 जनवरी को टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 56,600 हुई तो संक्रमित केसों की संख्या अब बढ़कर 1883 पर पहुंच गई।...