Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

जब आसमान से गिरे आग के गोले

जब आसमान से गिरे आग के गोले

जयपुर
नागौर राजस्थान के नागौर में चौंकाने वाली खगोलीय घटना का वीडियो सामने आया है। यहां आसमान से जमीन पर आग के गोले गिरते देखे गए। इसे उल्का पिंड या टूटता तारा कहते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर जमीन पर पहुंचने से पहले ही हवा में जलकर नष्ट हो जाते हैं। पहली बार लोगों ने इन्हें जमीन से टकराते हुए देखा। दैनिक भास्कर टीम को जब इसका वीडियो मिला तो इसे लद्दाख के साइंटिस्ट के पास भेजा गया। वैज्ञानिक भी इसे देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि ये कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बड़ी खगोलीय घटना है। यह वाकया नागौर जिले के बड़ायली गांव का है। मामले की जानकारी और इससे जुड़े फैक्ट जुटाने के लिए भास्कर टीम गांव पहुंची। यहां मौजूद लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ चमकती हुई रोशनी दिखी। दो दिन पहले देर रात हुई यह पूरी खगोलीय घटना खेत के सामने बने एक होटल के C...
नाबालिग मॉडल से होटल में रेप:बदनाम करने का डर दिखा होटल मालिक, मैनेजर ने धमकाया

नाबालिग मॉडल से होटल में रेप:बदनाम करने का डर दिखा होटल मालिक, मैनेजर ने धमकाया

जयपुर
जयपुर होटल में 17 साल की नाबालिग मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी फ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गई थी। उसकी फ्रेंड के परिचित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। होश आने पर पता चला तो नाबालिग ने होटल में हंगामा कर दिया। बदनामी के डर से होटल मालिक और मैनेजर ने सबूत मिटाने के लिए पीड़िता को धमकी दी। इतना ही नहीं मामला दबाने और होटल का नाम सामने नहीं आने के लिए रुपए का भी ऑफर दिया। मॉडल नहीं मानी तो उसे लगातार तीन-चार दिन से धमकाने लगे। आखिर परेशान मॉडल ने मंगलवार रात जयपुर के जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, घटना डेट होटल की है। CI राधा रमण गुप्ता ने बताया कि नाबालिग मॉडलिंग करती है। पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटल के जी क्लब डिस्को में न्यू ईयर की पार्टी मनाने गई थी। इसी दौरान उसकी फ्रेंड का जानकार गुज...
IAS की बहू ने जहर खाकर सुसाइड किया:2 महीने पहले ही हुई थी शादी

IAS की बहू ने जहर खाकर सुसाइड किया:2 महीने पहले ही हुई थी शादी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर विवाहिता ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता IAS अधिकारी की बहू है। 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। रातानाडा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का घर है, जो अजमेर में पोस्टेड हैं। उनके बेटे-बहू यहां रहते हैं। बेटा शिक्षा विभाग में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर काम करता है।.रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका (25) ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।...
राजस्थान में छुपा 100 करोड़ साल पहले उथल-पुथल का राज : इसी के बाद हुई जीवन की शुरुआत

राजस्थान में छुपा 100 करोड़ साल पहले उथल-पुथल का राज : इसी के बाद हुई जीवन की शुरुआत

जयपुर
जयपुर अनोखे, अनसुने और अनदेखे राजस्थान की अंतिम कड़ी में सोमवार को सौ करोड़ साल पहले धरती के उथल-पुथल के रहस्य के बारे में आपको बताते हैं। विश्व में सात महाद्वीपों के बनने का राज पश्चिमी राजस्थान के पाली, जालोर, सिरोही की पहाड़ियों में छुपा है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि करोड़ों साल पहले रोडिनिया सुपर कॉन्टिनेंट काल की ये चट्‌टानें पूरे देश में सिर्फ यहीं पाई जाती हैं। करीब 100 से 75 करोड़ साल पुरानी चट्‌टानें उस दौर की हैं, जब पृथ्वी के सभी महाद्वीप एक ही भू भाग में थे। करोड़ों साल पहले धरती पर हुई उथल-पुथल के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हुए। इससे सात नए महाद्वीप बने थे। इसी के बाद जीवन की शुरुआत हुई। भास्कर की टीम सौ करोड़ साल पहले हुए धरती के उथल-पुथल का रहस्य जानने निकली। 500 किलोमीटर का सफर तय कर जयपुर से पाली, जालोर व सिरोही पहुंची। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ पहाड़ियों तक पहुंचने क...
राजस्थान में 15-18 एज ग्रुप का वैक्सीनेशन शूरू

राजस्थान में 15-18 एज ग्रुप का वैक्सीनेशन शूरू

जयपुर
जयपुर राजस्थान सहित पूरे देश में सोमवार से 15 से 18 साल तक के एज ग्रुप के किशोरों का भी वैक्सीनेशन शुरू गया है। राजस्थान का हेल्थ डिपोर्टमेंट इस एज ग्रुप की अनुमानित संख्या लगभग 53.15 लाख मान रहा है। केन्द्र सरकार ने ऐसे बच्चों की संख्या 46 लाख 51 हजार मानी है, जो रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की है। राज्य में आज कुल 3456 सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने की तैयारी है। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल का आईडी कार्ड नहीं है, वे अपने माता-पिता, भाई-बहन के आईडी कार्ड से रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे।...
खौफ में राजू फौजी, बोला- मैंने कॉन्स्टेबल को नहीं मारा

खौफ में राजू फौजी, बोला- मैंने कॉन्स्टेबल को नहीं मारा

जयपुर
भीलवाड़ा कुख्यात तस्कर राजू फौजी के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद राज खुलने लगे हैं। 10 अप्रैल की उस रात की कहानी भी सामने आने लगी है, जिसमें कॉन्स्टेबल को मार दिया गया था। राजू फौजी से रायला थाने की नाकाबंदी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए। फौजी ने बताया कि उसने नाकाबंदी तोड़ने के दौरान गोली नहीं चलाई थी। फौजी ने बताया कि पाबूराम गोरसिया ने पुलिस पर फायर किए थे। यह सभी हथियार इन तस्करों को फौजी ने ही उपलब्ध करवाए थे। वारदात के बाद जोधपुर पहुंचने पर फौजी ने हथियार वापस ले लिए थे। पुलिस ने फौजी की निशानदेही पर बाड़मेर में उसके गांव डोली स्थित उसके घर से वह सभी हथियार बरामद कर लिए हैं। राजू को जोधपुर व बाड़मेर में मौका तस्दीक करवाने के बाद फिर से उसे भीलवाड़ा जेल भेज दिया गया है। यहां उसकी रायला थाने में दर्ज मामले में शिनाख्त परेड की जाएगी।...
गाय-बछड़े का अलग कमरा, कंबल ओढ़ बेड पर सोते हैं

गाय-बछड़े का अलग कमरा, कंबल ओढ़ बेड पर सोते हैं

जयपुर
जोधपुर गाय घर में बेड पर सोती है और बैल घर ऐसे घूमता है जैसे पालतू कुत्ता हो। गाय, बैल व बछड़े को परिवार के सदस्य के रूप में पालते हैं। इनके लिए बेडरूम है, जिसमें पलंग है, नरम गद्दे और मखमली कंबल भी। हम बात कर रहे हैं जोधपुर के पाल रोड सुभाष नगर निवासी प्रेम सिंह कच्छवाह और उनकी पत्नी संजू कंवर की। क्षेत्र में काऊ घर के नाम से प्रसिद्ध है। संजू कंवर का यह परिवार सोशल मीडिया पर भी फेमस है। इंस्टाग्राम पर इस परिवार का एक पेज भी है। घर में गाय एक पशु नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य की तरह रहती है। बछड़े की उम्र 1 साल है। इस बछड़े का नाम उन्होंने पृथु रखा है। संजू कंवर ने बताया कि सुबह वे अपने बछड़े को चारा खिलाकर स्नान करा देती है। इसके बाद जैसे ही वह सूखता है, सीधा कमरे में जाकर पलंग पर चढ़ जाता है। वहां पर करीब 2 घंटे विश्राम करता है।...
पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती:ग्रेजुएट अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती:ग्रेजुएट अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

जयपुर, बिजनेस
जयपुर बैंक की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ने चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ टेक्निकल ऑफिसर और चीफ डिजिटल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती केवल छह पदों के लिए है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो PNB की आधिकारिक साइट pnbindia.in पर जाकर 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती चीफ रिस्क ऑफिसर: 1 पदचीफ वित्तीय अधिकारी: 1 पदचीफ तकनीकी अधिकारी: 1 पदचीफ सूचना सुरक्षा अधिकारी: 1 पदचीफ डिजिटल ऑफिसर: 1 पदमुख्य अनुपालन अधिकारी: 1 पद शैक्षणिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्य अनुभव भी मांगा गया है। पोस्ट वाइज योग्यता की जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। आयु सीमासभ...
कठपुतली का शो दिखाने वाले सवाई इजरायल में करेंगे परफॉर्म

कठपुतली का शो दिखाने वाले सवाई इजरायल में करेंगे परफॉर्म

जयपुर
नागौर राजस्थान के सिंगिंग स्टार और इंडियन आइडल फेम सवाई भाट इजराइल टूर पर हैं। एक दिन पहले रविवार को इजराइल के ईलात शहर पहुंचे सवाई वहां 5 जनवरी को अपने पहले इंटरनेशलन लाइव म्यूजिक कंसर्ट में परफॉर्म करेंगे। उनके साथ इंडियन आइडल फाइनलिस्ट मोहम्मद दानिश, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी भी हैं। इसके बाद उनका कनाडा और यूके का टूर भी तय है।...
राजस्थान में कल ओले-बारिश की चेतावनी:जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग में होगी बरसात, फिलहाल सर्दी से राहत नहीं

राजस्थान में कल ओले-बारिश की चेतावनी:जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग में होगी बरसात, फिलहाल सर्दी से राहत नहीं

जयपुर, बीकानेर
जयपुर राजस्थान में मंगलवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इस वेदर सिस्टम का असर करीब करीब पूरे राजस्थान में होगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अलावा जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इस सिस्टम का असर 7 जनवरी तक बने रहने की संभावना जताई है। 5 जनवरी को मौसम के यू-टर्न का सबसे ज्यादा असर रहेगा। हल्के बादल छाने लगेंगेजयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र से आ रहे इस सिस्टम का सबसे पहले असर सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर में देखने को मिलेगा। संभावना है कि सोमवार देर शाम या रात से इन जिलों में हल्के बादल छाने लगेंगे। 4 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी ...