Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर. ओसियां। राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार को 4 लोगों को निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इतना ही आरोपियों ने चारों के शव को झोपड़ी में डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना ओसियां के रामनगर गांव की है। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक मासूम बच्ची शामिल है।चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस के मुताबिक मृतकों में पूनाराम 60, पत्नी भंवरी 55, पुत्रवधु धापू 25, पौत्री मनीषा शामिल है। घटना की जानकारी के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रऋछ और डॉग स्क्वायड जांच कर रही है। मृतक पूनाराम के दो बेटे हैं, जो कि वारदात के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। एक बेटा खेत में बने ट्यू...
वेणुगोपाल बोले- सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों का होगा एलान, जो जीत सकेगा उसी को मिलेगा टिकट

वेणुगोपाल बोले- सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों का होगा एलान, जो जीत सकेगा उसी को मिलेगा टिकट

जयपुर
जयपुर। दिल्ली में अकउउ मुख्यालय में चार घंटे तक चली राजस्थान विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कांग्रेस पार्टी सितंबर के पहले सप्ताह में ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर देगी। कल यानी सात जुलाई से ही कांग्रेस की चुनाव कैंपेनिंग प्रदेश में शुरू हो जाएगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल बोले, जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देंगे। सचिन पायलट की आरपीएससी और पेपर लीक से जुड़ी मांगों पर गहलोत सरकार एक्शन ले रही है।राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा समेत तमाम राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बै...
पायलट के रोल पर हाईकमान करेगा फैसला:नेताओं को नसीहत- बयानबाजी की तो कार्रवाई होगी, एकजुट होकर चुनाव लड़ें

पायलट के रोल पर हाईकमान करेगा फैसला:नेताओं को नसीहत- बयानबाजी की तो कार्रवाई होगी, एकजुट होकर चुनाव लड़ें

जयपुर
जयपुर. कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में राजस्थान से जुड़े मामले पर फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया है।एआईसीसी मुख्यालय में राजस्थान के मुद्दे पर बैठक खत्म हो गई है। करीब चार घंटे चली बैठक में सभी नेताओं ने राजस्थान से जुड़े मामले पर फैसले हाईकमान पर छोड़ दिए हैं। हाईकमान जो फैसला करेगा, वह सबको मान्य होगा। सचिन पायलट का रोल तय करने पर भी हाईकमान फैसला करेगा।बैठक में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कहा है। यह भी कहा- अब किसी तरह के मतभेद की बात सामने नहीं आने चाहिए। बयानबाजी करने पर कार्रवाई होगी। बैठक में नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया।पायलट पर वेणुगापोल बोले- सभी मुद्दों का समाधान हो चुका हैबैठक के बाद संगठन महासचिव केसाी वेणुगोपाल ने पायलट मुद्दे का समाधान निकालने और अब कोई भी ...
प्रदेश में 1035 पटवार मण्डलों को स्वीकृति, गहलोत ने दी मंजूरी

प्रदेश में 1035 पटवार मण्डलों को स्वीकृति, गहलोत ने दी मंजूरी

जयपुर
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 1035 नए पटवार मण्डलों के सृजन की मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से आमजन को राजस्व, प्रशासनिक एवं सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में सुगमता होगी।प्रस्ताव के अनुसार, अजमेर में 21, अलवर में 18, बांसवाड़ा में 12, बांरा, चूरू, धौलपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर में 15-15, बाड़मेर में 11, भरतपुर में 1, भीलवाड़ा में 63, बीकानेर में 128, बूंदी में 28, चित्तौड़गढ़ में 10 पटवार सर्किल खुलेंगे। इसी तरह हनुमानगढ़ में 58, जयपुर में 35, जैसलमेर में 20, जालोर में 66, झालावाड़ में 14, झुंझुनूं में 18, जोधपुर में 51, करौली में 27, कोटा में 16, नागौर में 70, पाली में 20, प्रतापगढ़ में 26, राजसमन्द में 17, श्रीगंगानगर में 75, सीकर में 30, सिरोही में 14, टोंक में 34 तथा उदयपुर में 77 पटवार मण्डलों का सृजन होगा।मालपुरा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) खुलेगामुख्यमंत्री अशोक गहलोत ...
गहलोत ने दी पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्मिकों/पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी

गहलोत ने दी पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्मिकों/पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कार्मिकों एवं पेंशनरों को गत जनवरी से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव के अनुमोदन सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है।प्रस्ताव के अनुसार पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के तहत कार्यरत राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऐसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत एक जनवरी से 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। गत जनवरी से मार्च तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी जबकि पेंशनर्स को गत जनवरी से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा।श्री गहलोत ने इसके लिए वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया...
सीकर जिले में यस बैंक में 24 लाख रुपए की लूट

सीकर जिले में यस बैंक में 24 लाख रुपए की लूट

जयपुर
सीकर (वार्ता) . राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के पास हरसावा गांव में आज येस बैंक में बदमाशों ने हथियार की नोंक पर करीब 24 लाख रुपए की लूट लिए।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि बैंक के अंदर एक ही लुटेरा हथियार लेकर आया और हथियार की नोंक पर 24 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया । बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि कितने लुटेरे थे और किस गाड़ी में वे सवार होकर आए थे। इन सभी पर जांच की जा रही है वहीं लूट के बाद पूरे जिले में जहां ए श्रेणी की नाकेबंदी कराई गई है वहीं चूरु, झुंझुनूं, नागौर और जयपुर ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने नाकेबंदी कराई है।घटना के बाद श्री शर्मा भी मौके पर पहुंचे। लुटेरे ने बैंक में प्रवेश करते ही धमकी देते हुए कहा कि मेरे पास परमाणु बम है और एक लिखी हुई परची मैनेजर को दिखाई, जिसमें लिखा हुआ था की बीवी बच्चे प्यारे हैं तो पूरा के...
अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, डेढ लाख की नकदी बरामद

अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, डेढ लाख की नकदी बरामद

जयपुर
अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर के खैरथल थाना क्षेत्र में पुलिस नकबजनी का अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर डेढ लाख रूपए बरामद किए है।थानाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों 20 जून को खैरथल में मेन मार्केट के एसबीआई बैंक से 4,50,000 रुपए निकलवा कर बाइक पर निकले पूर्व सैना अधिकारी मनफूल सिंह के साथ इसी तरह से चकमा देकर बैग पार कर लिया था।उन्होंने बताया कि सैना के पूर्व अधिकारी मनफूल सिंह बैंक से निकल कर रेलवे फाटक के पास बाइक खड़ी कर पास ही सब्जी मंडी गया था। सब्जी लेकर लौटा और बैग बाइक के हैंडल में टांग दिया। जैसे ही चाबी लगाई कि हैंडल पर मैला लगा हुआ देखा। मैला साफ करने के लिए पास के दुकान से पानी लेकर साफ करने लगा। इसी दौरान उसका रुपयों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग गायब हो गया।उन्होंने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होते पुलिस ने टोल नाकों, गलियों आदि में...
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधडी करने का आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधडी करने का आरोपी गिरफ्तार

जयपुर
अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर जिले की बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि बिजयनगर के आसपास के बेरोजगार नवयुवकों ने थाने पर प्रकरण दर्ज कराया था जिसमें उन्हें जयपुर के एस.एम.एस. अस्पताल में वार्डबाय की नौकरी दिलाने के नाम पर 15-16 लाख रुपए हडप लिए और झासे देता रहा।पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को जयपुर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र सिंह शेखावत (32) मूल निवासी डेचवास, थाना डिग्गी (टोंक) हाल अस्थाई 22 गोदाम इण्डस्ट्रियल एरिया करतारपुरा,जयपुर। वर्तमान में किरायेदार एमजेआरपी कालेज स्वेज मार्ग, रामनगर, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने राज्य में अन्य बेरोजगारों को भी ठगी का ...
राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल-गोयल

राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल-गोयल

जयपुर
भरतपुर (वार्ता). केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल एवं उसके शासन में घोटालों की खबरे आम होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पहचान भ्रष्टाचार से है और वह अस्थिर सरकार है।श्री गोयल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भरतपुर में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार किया गया। पांच हजार करोड़ का घोटाला आईटीओ डिपार्टमेंट ने फर्जी टेंडर के जरिए किया वहीं मिड डे मिल जिसमें केंद्र सरकार पैसे भेजती है लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार ही नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गहलोत सरकार एक कमजोर सरकार है जो कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को ...
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: रिटायर्ड समारोह से लौट रहे दो भाइयों सहित 4 लोगों की मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: रिटायर्ड समारोह से लौट रहे दो भाइयों सहित 4 लोगों की मौत

जयपुर
जोधपुर। बोरानाडा थानान्तर्गत बाड़मेर रोड पर भाण्डू गांव के पास शनिवार अपराह्न बस व जीप की भिड़ंत में जीप में सवार दो भाइयों सहित चार वृद्ध जनों की मौत और एक वृद्ध घायल हो गए। पांचों वृद्ध सेवानिवृत्ति समारोह से गांव लौट रहे थे। हादसे से पटेल समाज में शोक व्याप्त हो गया।थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि बोरानाडा थानान्तर्गत बासनी सिलावटान गांव निवासी देरामराम (65) पुत्र लक्ष्मणराम पटेल, नवलाराम (70) पुत्र भीखाराम पटेल, भाई दलाराम (65), त्रिलोकराम (68) पुत्र गुणेशराम पटेल और भूराराम (88) पुत्र सिमरथाराम पटेल जीप में सुबह बासनी झूठा गांव में रिश्तेदार के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने गए। समारोह की सभा में भाग लेने के बाद अपराह्न में चारों वृद्ध गांव के लिए रवाना हुए।भाण्डू गांव के पास पहुंचे तो जोधपुर से आ रही निजी बस से जीप की भिड़ंत हो गई। जिससे जीप में सवार देरामराम, नवलाराम व उनके भाई द...