Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

चोरों का भी गजब जलवा

चोरों का भी गजब जलवा

जयपुर
कानपुर: यूपी की कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अन्तरार्जीय चोरों को अरेस्ट किया है। कानपुर में दो चोरों ने बीते 4 जून को टोयटा कार के शो रूम से 59 लाख की चोरी की थी। इसका सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों चोरों को ड्योढ़ी घाट रोड से अरेस्ट किया है। ड्योढ़ी घाट पर प्लाट खरीदने के लिए आए थे। चोरों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद गांव चले गए थे। चोरी की रकम से गांव में उधारी चुकता की। इसके साथ ही गांव में भोज कराया था। इस दौरान काफी पैसा अय्याशी में खर्च दिया। गांव में आर्केस्टा और बार-बालाओं का डांस भी कराया था।महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रूमा में सनी टोयटा का शो रूम है। बीते 4 जून 2023 को प्रतापगढ़ के रहने वाले श्यामू उर्फ राजेश मौर्य और रंजीत प्रजापति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जब दोनों को अरेस्ट किया तो, उनके पास से 28,3...
जयपुर में दो दोस्तों ने खोला वाहन चोरी का धंधा

जयपुर में दो दोस्तों ने खोला वाहन चोरी का धंधा

जयपुर
6 महीने में 70 बाइक चुराई; डिमांड पर पूरा करते थे टास्कजयपुर। जयपुर में पढ़ाई करने वाले दो दोस्तों के वाहन चोरी का धंधा खोल लिया। वे डिमांड के अनुसार बाइक चोरी कर अपना टास्क पूरा करते। 6 महीने में अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों बदमाशों ने 70 बाइक चोरी कर डाली। महेश नगर थाना पुलिस ने दोनों वाहन चोर दोस्तों को अरेस्ट किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 15 बाइक बरामद की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही फरार साथी बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की बाइक को औने-पौने दामों में बेचकर शराब के नशे का शौक पूरा करना बताया है।एसीपी (सोडाला) श्याम सुंदर ने बताया कि वाहन चोरी में आरोपी अजय मीणा (19) पुत्र मनोहर लाल निवासी महुखेडा महुवा दौसा और राजेश मीणा (22) पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव भझेडा रैणी अलवर को अरेस्ट किया है।करतारपुरा के माधव नगर में दोनों कि...
जून में 1.61 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

जून में 1.61 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह

जयपुर, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष जून में 161497 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष जून में संग्रहित 144616 करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले महीने मई में 1.57 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था। जून 2023 में संग्रहित राजस्व जीएसटी के लागू होने के बाद चौथी बार 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।इस वर्ष अप्रैल में रिकार्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अब तक का सर्वाधिक राजस्व था। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में यह राशि 167540 करोड़ रुपये रहा था। पिछले 15 महीने से जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। मार्च 2023 में यह 160122 करोड़ रुपये रहा था।वित्त मंत्रालय ने आज यहां जीएसटी राजस्व संग्रह का आंकड़ा जारी किया जिसमें जून 2023 में संग्रहित राजस्व 161497 करोड़ रुपये रहा है। इस वर्ष जून में ...
ग्रेजुएशन के साथ है ये सर्टिफिकेट, तो भारतीय सेना में बन सकते हैं सीधे आफिसर

ग्रेजुएशन के साथ है ये सर्टिफिकेट, तो भारतीय सेना में बन सकते हैं सीधे आफिसर

जयपुर
नागौर. कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इन दिनों एडमिशन हो रहे हैं, इस वक्त छात्रों के पास अपनी पसंद के कोर्स के साथ एनसीसी में भी भर्ती होने का अच्छा मौका है। एनसीसी करके व्यक्तित्व विकास के लीडरशिप जैसे गुण विकसित कर सकते हैं। साथ ही कई सरकारी नौकरियों में अच्छी-खासी छूट भी मिलती है। एनसीसी केडेट को भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के अलावा कई अन्य सेवाओं में आसानी से नौकरी मिल जाती है।एनसीसी के फायदेएनसीसी केडेट्स को अग्निवीर योजना में बोनस अंक दिए जाते हैं। इसके साथ भारतीय सेना की ओर से हर साल एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके जरिए एनसीसी सी सर्टिफिकेट के साथ में ए व बी ग्रेड वाले युवा सीधे एसएसबी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके जरिए सेना में आॅफिसर्स पदों पर भर्ती होती है। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। एनसीसी सर्टिफिकेट है तो...
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग

जयपुर
भांडारेज. उप तहसील मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के भांडारेज मोड़ के समीप भीषण सडक हादसे में दो जनों की मौत हो गई, वहीं 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर कर दिया गया।सदर थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात राजमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास से जुगाड़ डीजल लेने के बाद राजमार्ग पर चढ़ा। तभी पीछे से आ रहे टैंकर की टक्कर से जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते उसमें सवार मृतक सहित 22 जने घायल हो गए। जिन्हें दोसा के जिला चिकित्सालय में लाया गया।जहां पर विवाहिता कजोड़ी देवी व बालिका गुन्नू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे में गंभीर घायल राजंती, सपना मुकेश ,परी, गुड्डी व सुंदरी को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रैफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को तो सभी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि जुगाड़ सवार सभी लोग झापड...
दौसा. भीषण सड़क हादसे में महिला व बालिका की मौत, 20 घायल, छह जयपुर रैफर

दौसा. भीषण सड़क हादसे में महिला व बालिका की मौत, 20 घायल, छह जयपुर रैफर

जयपुर
दौसा. भांडारेज उप तहसील मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के भांडारेज मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई, वहीं 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर कर दिया गया।सदर थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात राजमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास से जुगाड़ डीजल लेने के बाद राजमार्ग पर चढ़ा। तभी पीछे से आ रहे टैंकर की टक्कर से जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते उसमें सवार मृतक सहित 22 जने घायल हो गए। जिन्हें दोसा के जिला चिकित्सालय में लाया गया।जहां पर विवाहिता कजोड़ी देवी व बालिका गुन्नू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे में गंभीर घायल राजंती, सपना मुकेश ,परी, गुड्डी व सुंदरी को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रैफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को तो सभी जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि जुगाड़ सवार सभी लोग...
मोदी के नौ साल के शासनकाल में देश हुआ सुरक्षित एवं विकसित-शाह

मोदी के नौ साल के शासनकाल में देश हुआ सुरक्षित एवं विकसित-शाह

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर (वार्ता). केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्ष के शासनकाल में देश को सुरक्षित एवं विकसित करने का काम किया है।श्री शाह आज राजस्थान के उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह देश भर से घूमकर आये है। वर्ष 2024 में 300 सीटों के साथ श्री मोदी फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के शासन के नौ वर्ष कई मायनों में भारत के परविर्तन एवं गरीब कल्याण का रहा है।उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने शुरूआत में संसद की भूमि को माथा लगाकर कहा था कि यह सरकार गरीब एवं आदिवासियों के लिए कार्य करेगी। इस दौरान देश के करोडो किसानों को पहली बार छह हजार रूपया प्रति वर्ष मिला है। राजस्थान में 80 लाख किसानों को अब तक 16 हजार करोड रुपए मिल चुका है। राजस्थान के 47 लाख परिवारों को शुद्व पानी पीन...
पीएम मोदी की तारीफ, निशाने पर कांग्रेस- राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी की तारीफ, निशाने पर कांग्रेस- राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण की बड़ी बातें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक दिनी राजस्थान प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने भरतपुर में एक जनसभा की जिसमें उनके निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राज्य की गहलोत सरकार रही। वहीं उन्होंने इसी साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर कार्यकतार्ओं को 'गुरु मन्त्र' देकर उन्हें रिचार्ज करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।नदबई में हुई सभा के दौरान नड्डा ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और दुनिया भर में उनकी बढ़ती छवि का भी जिक्र किया। साथ ही वंशवाद को लेकर प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। इससे पहले उन्होंने भरतपुर के जिला कार्यालय के शुभारंभ के अलावा जैसलमेर जिला कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ और बाड़मेर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे भी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का भरतपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया।'वंशवा...
भरतपुर में गरजे जेपी नड्डा, बोले- गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन में राजस्थान को सबसे ज्यादा पैसा, गहलोत सरकार ने लूट लिया

भरतपुर में गरजे जेपी नड्डा, बोले- गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन में राजस्थान को सबसे ज्यादा पैसा, गहलोत सरकार ने लूट लिया

जयपुर
भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जमकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। उन्होंने कांग्रेस को मां, बेटा और बेटी की पार्टी बताया। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने देश को सिर्फ चलाया ही नहीं। बल्कि देश की राजनीति की संस्कृति को बदल कर रख दिया। दूसरी पार्टियों ने वंशवाद को बढ़ाया और पीएम मोदी ने विकासवाद को आगे बढ़ाया। नड्डा ने कहा कि आप देश की राजनैतिक तस्वीर देखेंगे तो सिर्फ वंशवाद को बढ़ावा देखने को मिलेगा। बीजेपी को छोड़कर कोई पार्टी नहीं है, जिसने वंशवाद को नहीं फैलाया हो। ये अकेली पार्टी है, जिसमें साधारण परिवार से निकलकर कोई बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो कोई प्रदेश अध्यक्ष और कोई प्रधानमंत्री बनता है। दुनिया में पीएम मोदी की तारीफ हो रही है। आॅस्ट्रेलिया के पीएम ने उन्हें बॉस बोला। ...
स्कॉर्पियो और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 से अधिक लोग घायल

स्कॉर्पियो और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 से अधिक लोग घायल

जयपुर
बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 68 पर गांव के स्कॉर्पियो गाड़ी व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को धोरीमना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है.जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना उपखंड मुख्यालय पर बजरी माफिया के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से आयोजित हल्ला बोल जन आंदोलन में भाग लेने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोग धोरीमना जा रहे थे.इस दौरान नेशनल हाईवे 68 पर दूधु गांव के पास सामने से गुजरात की तरफ से आ रही है, कार से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों की सहायता से धोरीमन्ना अस्पताल में भर्ती क...