Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

दो दिन बाद मावठ से गिरेगा तापमान

दो दिन बाद मावठ से गिरेगा तापमान

जयपुर, बीकानेर
जयपुर राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन बाद मावठ होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद बीकानेर, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश (मावठ) शुरू होने की संभावना है। 5 जनवरी को इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इससे पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक जिले में बारिश के साथ ओला वृष्टि की प्रबल संभावना है। अलवर व दौसा जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह, पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चुरू, जोधपुर व नागौर जिले में भी आकाशीय बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, पाली व श्रीगंगानगर में मेघगर्जन होगा।...
जयपुर नगर निगम इलाके में 8वीं तक स्कूल बंद:शादियों और दूसरे समारोहों में 100 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय, नई गाइडलाइन जारी

जयपुर नगर निगम इलाके में 8वीं तक स्कूल बंद:शादियों और दूसरे समारोहों में 100 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय, नई गाइडलाइन जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राजस्थान सरकार ने पांबदियां बढ़ा दी हैं। सोमवार से जयपुर के दोनों नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कक्षा एक से 8 तक के स्कूल (सरकारी और प्राइवेट) 9 जनवरी तक बंद रहेंगे। बाकी जिलों में स्कूल चालू या बंद रखने का फैसला कलेक्टर और शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे। गृह विभाग ने नई पाबंदियों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सामाजिक, राजनीतिक से लेकर हर तरह के समारोह में अब 100 से ज्यादा लोगों के शामिल हाेने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों को छोड़कर नई गाइडलाइन की बाकी पांबदियां 7 जनवरी से लागू होंगी। शादियों में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। बैंड वालों को 100 की लिमिट से अलग रखा जाएगा। अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय की गई है। इससे ज्यादा लोग होने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नई गाइडलाइन सोमवार से लागू होगी। शादी समारोह की पहले एसड...
जयपुर में बड़ा विस्फोट:224 नए पॉजिटिव, 6 इलाके बने हॉटस्पॉट: राजस्थान में 355 संक्रमित मिले

जयपुर में बड़ा विस्फोट:224 नए पॉजिटिव, 6 इलाके बने हॉटस्पॉट: राजस्थान में 355 संक्रमित मिले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में रविवार को कोरोना के 355 केस सामने आए हैं। जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। यहां कोरोना के 24 घंटे में 224 पॉजिटिव केस मिले हैं। जयपुर के अलावा 5 शहरों में 10 से ज्यादा केस मिले। इनमें जोधपुर में 34, अजमेर में 24, प्रतापगढ़ में 12, कोटा और अलवर में 11-11 केस मिले। राज्य में एक्टिव केस 1572 पहुंच गए। राज्य में भीलवाड़ा और उदयपुर में 6-6, सिरोही में 5, बीकानेर और गंगानगर में 4-4, चित्तौड़गढ़ में 3, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और सीकर में 2-2, बाड़मेर, धौलपुर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिले।...
एक दिन में 77.82 करोड़ की शराब पी गया राजस्थान

एक दिन में 77.82 करोड़ की शराब पी गया राजस्थान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इस साल नए साल के जश्न में खूब शराब पी गई। अकेले 31 दिसंबर को राजस्थान में 77 करोड़ 82 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई। इसमें 12 करोड़ 60 लाख रुपए की बीयर और 65 करोड़ 13 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब शामिल है। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल यानी वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 70 करोड़ था। रोज की तरह 31 दिसंबर की रात 8 बजे तक ही शराब की दुकानें खुली थीं। आबकारी विभाग के अनुसार देशभर के कई राज्यों में नए साल के जश्न पर रोक थी। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानी राजस्थान पहुंचे थे। शराब की बिक्री में इजाफा की यही वजह है।...
राजस्थान में कल से लगेगी बच्चों के वैक्सीन

राजस्थान में कल से लगेगी बच्चों के वैक्सीन

जयपुर
जयपुर राजस्थान में सोमवार को 33 जिलों में 15 से 18 एज ग्रुप के लिए वैक्सीनेशन शुरू होगा। बच्चों को भारत बायोटेक की तैयार को-वैक्सीन लगाई जाएगी जो 18 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप को लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा, जिसके पास सरकार का बना आईडी कार्ड नहीं हो वह स्कूल का फोटो आईडी कार्ड भी दिखाकर वैक्सीन लगवा सकेगा। राजस्थान में टीकाकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि 15.82 लाख डोज को-वैक्सीन की स्टॉक में उपलब्ध है। राज्य में करीब 4 हजार सेंटर्स है, जहां वैक्सीनेशन हो रहा है। इन्ही सेंटर्स पर बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ी। स्टाफ पहले से मौजूद और प्रशिक्षित है। वैक्सीनेशन भी सामान्य तरीके से होगा जैसा होता आ रहा है।...
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों ने राजस्थान में न्यू-ईयर मनाया

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों ने राजस्थान में न्यू-ईयर मनाया

जयपुर
सवाई माधोपुर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कुछ बॉलीवुड सितारे गुपचुप राजस्थान आए। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, ईशान खट्‌टर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे रणथंभौर में नए साल का जश्न मनाने के साथ टाइगर सफारी का मजा लिया। यहां से लौटने के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणथंभौर नेशनल पार्क के फोटो शेयर किए।...
आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

जयपुर
भरतपुर भरतपुर जिले की सीकरी थाना पुलिस रविवार सुबह एक अपराधी को पकड़ने गई, लेकिन आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों के चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के हमले के कारण पुलिसकर्मियों को खाली हाथ ही गांव से लौटना पड़ा। मामला सीकरी थाना इलाके के गांव कंगला के बास का है। सुबह पुलिस के जाब्ते ने आरोपी अलीम और अजमत को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी। दोनों आरोपियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। सुबह पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी तो दोनों अपने घर पर ही थे। जैसे ही पुलिस ने अजमत को पकड़ा तो वह चिल्लाने लगा। अजमत की आवाज सुन उसके परिजन हाथ में लाठी-डंडे लेकर आ गए, और सभी ने पुलिस पर हमला कर दिया। अजमत और अलीम के घर की महिलाएं पुलिस पर पथराव करने लगीं। घटन...
गैंगस्टर्स के डरपोक चेहरे, मौत दिखी तो छूटे पसीने

गैंगस्टर्स के डरपोक चेहरे, मौत दिखी तो छूटे पसीने

जयपुर
जो कभी शान से खुद को डॉन कहलवाते थे। अपने काले-कारनामों पर जिन्हें गुरूर था। सोशल मीडिया पर पुलिस को खुला चैलेंज कर AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से गोलियां बरसाते थे। दिखावे के लिए ये जितना तमाशा करते हैं, हकीकत में अंदर से उतने ही डरपोक होते हैं। ऐसे गैंगस्टर्स का पुलिस से आमना-सामना हुआ तो ये जान की भीख मांगने लगे। पब्लिक को अपने खौफ से डराने वाले ये गैंगस्टर्स एनकाउंटर के डर से पुलिस ऑफिसर्स के पैरों में पड़कर गिड़गिड़ाए। ऐसे बदमाशों के परिजन भी इनके सेफ सरेंडर के लिए हर चौखट पर गुहार लगाते दिखे। किसी ने बकरियां चोरी करके दिन निकाले। कोई महीनों तक तहखानों में छिपकर रहा। इनमे पुलिस का इतना डर बैठा कि ये जानवरों के तबेले में भी दुबक गए। पिछले पांच सालों में राजस्थान पुलिस ने ऐसे 5 बड़े बदमाशों का एनकाउंटर किया है और 50 से ज्यादा मोस्टवांटेड को घसीटकर सलाखों तक पहुंचाया है। इस बार ...
जयपुर समेत कई शहरों में बंद हो सकते हैं स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल

जयपुर समेत कई शहरों में बंद हो सकते हैं स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल

जयपुर
जयपुर जयपुर सहित बड़े शहरों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बाद अब सरकार सोमवार से नई पाबंदियां लगाने की तैयारी है। स्कूल और कॉलेजों को बंद करने या 50 फीसदी ​स्टूडेंट्स को ही बुलाने का प्रावधान करने पर विचार किया जा रहा है। सीएम ने इसके लिए बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं, धर्म गुरुओं और NGO संगठनों, समाजसेवियों को बुलाया है। धार्मिक स्थलों को बंद करने पर धर्मगुरुओं की राय ली जाएगी। स्कूल बंद करने सहित बाकी सख्ती पर इस बैठक में चर्चा होगी। इसके बाद आज रात नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। दरअसल, तीन दिन पहले CM के साथ ओपन मीटिंग में हेल्थ मिनिस्टर सहित ज्यादातर मिनिस्टर्स ने दो सप्ताह के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने का सुझाव दिया है। 15 से 18 साल तक के बच्चों के 3 जनवरी से होने वाले वैक्सीनेशन को देखते हुए केवल वैक्सीनेशन के लिए बच्चों को स्कूल बुलाने का विकल्प भी रखा जा ...
राजस्थान में पहली बार 100 टापूओं के बीच अंडर वाटर शूट; कैप्चर करने में लगे 6 दिन

राजस्थान में पहली बार 100 टापूओं के बीच अंडर वाटर शूट; कैप्चर करने में लगे 6 दिन

जयपुर
बांसवाड़ा राजस्थान में पहली बार अंडर वाटर शूट में 15 फीट गहराई में मछलियों का अद्भुत रोमांच देखिए। 100 टापूओं वाले शहर में माही नदी में इसे कैप्चर करने में 6 दिन लगे। नेचर फोटोग्राफर डॉ. कृष्णा दोसी, भरत कंसारा, यश सराफ, शुभ कंसारा की एक्सपर्ट टीम के साथ दैनिक भास्कर माही नदी पहुंचा। भास्कर रिपोर्टर प्रियंक भट्ट के साथ टीम ने नाव के जरिए 7 अगल-अलग जगहों पर जाकर अंडर वाटर शूट किए, जिससे यह रोमांचित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई। माही बैक वाटर, चाचाकोटा, माही बांध क्षेत्र और त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम के नजदीक नदी में 6 दिन तक अलग-अलग जगहों की लोकेशन तलाशी। चाचाकोटा और बांध के नजदीक पानी में 2 फीट की गहराई के बाद पानी मटमैला हो रहा था। इस पर टीम त्रिवेणी संगम के नजदीक माही नदी में पहुंची। जहां पानी साफ था। टीम ने यहां पहले दिन गो-प्रो कैमरा नदी में उतारा, लेकिन मछलियों की फोटो कैप्चर ...