Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कोरोना की ओपन बैठक में उलझे मंत्री:परसादीलाल और खाचरियावास में बहस, गहलोत बोले- 1 लाख 90 हजार लोग आपको देख रहे हैं

कोरोना की ओपन बैठक में उलझे मंत्री:परसादीलाल और खाचरियावास में बहस, गहलोत बोले- 1 लाख 90 हजार लोग आपको देख रहे हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल के लिए बुलाई गई ओपन लाइव बैठक के दौरान गहलोत सरकार के मंत्री आपस में ही उलझ गए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक के स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा के सुझाव पर खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास भड़क गए। नाराज प्रतापसिंह ने यहां तक कह दिया कि आप रोक लगाकर देख लो, आपकी बात कौन मानता है? आप उलटी बात कह रहे हो। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने बीच बचाव करते हुए कहा कि यह ओपन बैठक लाइव है और इस वक्त 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग देख रहे हैं। आप सबके सुझाव के हिसाब से सरकार फैसला करेगी।...
फरवरी से बिना दोनों डोज घर से निकलने पर पाबंदी

फरवरी से बिना दोनों डोज घर से निकलने पर पाबंदी

जयपुर
जयपुर जयपुर में कोरोना कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लाइव ओपन बैठक करीब तीन घंटे चली। इसमें गहलोत ने कहा कि हमें वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती करनी होगी। 3 जनवरी से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू में और सख्ती की जाएगी। पंजाब की तर्ज पर नई SOP जारी करनी पड़े तो भी कोई परहेज नहीं है। 31 जनवरी वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का समय है। इसके बाद हमें सख्ती करनी होगी। पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी बिना वैक्सीन की दोनों डोज लगे व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति (1 फरवरी से) ही नहीं हो। सीएम ने कहा- डेल्टा के वक्त भी हाहाकार मच गया था। वैरिएंट ही पूरी तरह बदल गया था। ओमिक्रॉन कब रूप बदल ले, कह नहीं सकते। अमेरिका में रोज 5 लाख केस आ रहे हैं। यह तेजी से फैलता है। पिछली बार भी ऐसे ही फैला था। राजस्थान में 90 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी डेवलप होने की बात सीरो सर्वे में आई है। हो सकता है उसके कारण ...
फतेहपुर और जोबनेर में पारा फिर जीरो

फतेहपुर और जोबनेर में पारा फिर जीरो

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मौसम साफ होने के बाद उत्तरी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। सीकर के फतेहपुर और जयपुर के जोबनेर में एक बार फिर पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया। जोबनेर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर, गंगानगर, चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर समेत कई जिलों में हवा से गलन भरी सर्दी पड़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में 6 से 8 जनवरी के दौरान बारिश हो सकती है। जयपुर के मौसम की स्थिति देखें तो ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्के बादल छाए रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकलने लगी। यही स्थिति चूरू, सीकर, झुंझुनूं के अलावा अलवर, गंगानगर, बीकानेर, नागौर क्षेत्र में रही। यहां भी बीती रात सर्दी से लोग ठिठुर गए। अजमेर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर क्षेत्र में आज सुबह आसमान में बादल देखे गए। वहीं बीकानेर मे...
बेरहम बाप की थर्ड डिग्री, चिंगारी ने युवक को जलाया:सनकी ऑडी ड्राइवर ने 11 को उड़ाया

बेरहम बाप की थर्ड डिग्री, चिंगारी ने युवक को जलाया:सनकी ऑडी ड्राइवर ने 11 को उड़ाया

जयपुर
जयपुर राजस्थान की धरती पर बनी देश की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप पर लैंड होते फाइटर जेट की गूंज बॉर्डर पार पाकिस्तान में भी सुनाई दी। कोरोना महामारी के दो साल बाद जब जयपुर रोशनी से नहाया तो सब झूम उठे। ओलिम्पिक में जयपुर की अवनी लेखरा ने अपनी गन से गोल्ड पर निशाना साधा। ऐसे कई गौरवशाली पल भी राजस्थान ने देखे। वहीं, कई घटनाओं ने शर्मसार भी किया। अलवर में बेजुबान कुत्ते के तीन पैर कुल्हाड़ी से काट दिए गए। जयपुर में वॉच टावर पर गिरी आकाशीय बिजली ने एक साथ 11 लोगों की मौत ने झकझोर दिया। ऐसे ही कभी खुशी, कभी वाली गम वाला रहा गुजरता साल। ...
सरकार ने शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाए, बेरोजगार अड़े:REET-2022 में 20,000 टीचर भर्ती होंगे

सरकार ने शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाए, बेरोजगार अड़े:REET-2022 में 20,000 टीचर भर्ती होंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान में REET- 2022 भर्ती परीक्षा में 20 हजार शिक्षक भर्ती होंगे। CM अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में टीचर्स भर्ती के पद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रदेश में 14 और 15 मई को REET-2022 का आयोजन किया जाएगा। हालांकि सरकार के इस फैसले के बावजूद बेरोजगारों का विरोध जारी है। उनका कहना है की सरकार वर्तमान में चल रही रीट-2021 भर्ती प्रक्रिया में ही पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करे।...
राजू फौजी को जेल में रखने से डरे पुलिसवाले:अजमेर सेंट्रल जेल ने किया इंकार

राजू फौजी को जेल में रखने से डरे पुलिसवाले:अजमेर सेंट्रल जेल ने किया इंकार

जयपुर
भीलवाड़ा दो कॉन्स्टेबल की हत्या के आरोपी कुख्यात तस्कर राजू फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अब आरोपी को निगरानी में रखना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। फौजी को अस्पताल में रखने में गैंगवार व जेल में रखने पर व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। तीन दिन पहले फौजी को इलाज के लिए अजमेर भेजा गया। 24 घंटे में ही फौजी को फिर से भीलवाड़ा भेज दिया गया। अब जेल के अधिकारी उच्चाधिकारियों से राजू फौजी को कहीं और शिफ्ट करने का आग्रह कर रहे है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। फौजी ने जोधपुर के गैंगस्टर कैलाश मांजू की सुपारी ली थी। ऐसे में फौजी की जान को खतरा है। इसके अलावा उसके साथी भी उसे छुड़ाने की कोशिश कर सकते हैं। अस्पताल में ऐसा होने के खतरे को देखते हुए भीलवाड़ा अस्पताल व अजमेर अस्पताल ने उसे रखने से इंकार कर दिया है। शुक्रवार को राजू फौजी को कोटड...
एक चिता पर हुआ 3 पड़ोसियों का अंतिम संस्कार:तीनों दोस्त हमेशा साथ रहते थे, एक साथ ही मौत हुई; बंद रहा पूरा बाजार

एक चिता पर हुआ 3 पड़ोसियों का अंतिम संस्कार:तीनों दोस्त हमेशा साथ रहते थे, एक साथ ही मौत हुई; बंद रहा पूरा बाजार

जयपुर
नागौर नागौर जिले के पादुखुर्द गांव में साल के आखिरी दिन मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार को तीन पड़ोसियों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ है। जो एक ही समाज के थे। एक पड़ोसी की दो बेटियों को 15 दिन बाद ससुराल भेजना था। दरअसल, गुरुवार शाम को खरीदारी कर तीनों बाइक पर गांव लौट रहे थे। अचानक सामने से आ रही कार का टायर फट गया। बेकाबू कार इनकी बाइक से आकर टकराई। हादसे में चातूराम, शिवलाल और सुशील की मौत हो गई। तीनों पड़ोसी होने के साथ अच्छे दोस्त थे। जो हमेशा साथ रहते थे। तीनों की एक साथ ही मौत हो गई। रात भर से गांव के ज्यादातर लोग जाग रहे थे, तो कई घरों में सुबह तक चूल्हा भी नहीं जला था। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान गांव के सभी बाज़ार और दुकाने भी बंद रही।...
कोरोना का एपिसेंटर बन रहे जयपुर में 98 नए केस:10 मरीज ऐसे जिनका कोई अता-पता नहीं: सी-स्कीम

कोरोना का एपिसेंटर बन रहे जयपुर में 98 नए केस:10 मरीज ऐसे जिनका कोई अता-पता नहीं: सी-स्कीम

जयपुर
जयपुर राजधानी जयपुर में आज कोरोना के केसों में कल के मुकाबले कमी आई है। पूरे जिले में पिछले 24 घंटे में 98 नए केस मिले हैं। 27 इलाकों में इन पॉजिटिव केसों में 10 ऐसे भी हैं जिनका सीएमएचओा या मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट को कोई अता-पता नहीं है। ये वे केस है, जिनका एड्रेस या कॉन्टेक्ट नंबर जांच स्लीप में गलत भरा गया है। जिले में एरिया वाइज स्थिति देखे तो आज सी-स्कीम, सोडाला में सबसे ज्यादा 9-9 केस मिले है। इसके अलावा लाल कोठी, शास्त्री नगर में 7 -7, मानसरोवर, विद्याधर नगर में 6 -6, टोंक रोड पर 5, बनीपार्क में 4, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, झोटवाड़ा, तिलक नगर, वैशाली नगर में 3-3, राजापार्क, एमडी रोड, मालवीय नगर, अजमेर रोड, आदर्श नगर में 2-2 और भांकरोटा, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, जवाहर नगर, जोरावर सिंह गेट, महेश नगर, प्रताप नगर सुभाष चौक में एक-एक मरीज मिला है। वहीं घटगेट सेंट्रल जेल में आज फिर दो म...
हे सरकार! कहीं तो गड़बड़झाला है…6 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 100 से ज्यादा मामले, डमी कैंडिडेट पकड़े गए; नकल गिरोह का नेक्सस बना

हे सरकार! कहीं तो गड़बड़झाला है…6 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 100 से ज्यादा मामले, डमी कैंडिडेट पकड़े गए; नकल गिरोह का नेक्सस बना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान भर्ती परीक्षाओं का सबसे बड़ा नकल गिरोह बन चुका है। पिछले एक साल में यहां 8 भर्ती परीक्षा हुई। इनमें 6 परीक्षा ऐसी थीं जिनमें या तो पेपर लीक हुए या फिर डमी कैंडिडेट पकड़े गए। यदि इनकी गिनती की जाए तो 100 से ज्यादा लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए। इधर, VDO परीक्षा में भी करीब 3 से ज्यादा डमी कैंडिडेट पकड़े गए। सिरोही से नकल व पेपर के शक में भी तीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भी सरकार और आयोग ये मानने को तैयार नहीं कि पेपर लीक हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसे मामले सामने आते ही परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। ...
पारा 5 डिग्री लुढ़का, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

पारा 5 डिग्री लुढ़का, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

जयपुर
जयपुर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से सर्दी के तेवर तेज हो गए। अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, उदयपुर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में पारा 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर,बूंदी में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की माने तो कोहरा कुछ दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट को देखें तो उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों में बीते 24 घंटे के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, नागौर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। बाड़मेर, जोधपुर, टोंक, सिरोही ऐसे जिले रहे जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्...