Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में 46.51 लाख बच्चे होंगे वैक्सीनेट

राजस्थान में 46.51 लाख बच्चे होंगे वैक्सीनेट

जयपुर
जयपुर पूरे देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल की एज ग्रुप के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। इस अभियान में भारत बायोटेक कंपनी की बनी को-वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू होगा। जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2007 तक है, उन सभी को वैक्सीन लग सकती है। बच्चे का जन्म 2007 का होना चाहिए, फिर भले ही वो एक जनवरी का हो या फिर 31 दिसम्बर 2007 को। हालांकि राज्य सरकार इसको लेकर जल्द ही एसओपी जारी करेगी जिसमें निर्देश स्पष्ट होंगे। राजस्थान की बात करें तो 15-18 एज ग्रुप के 46 लाख 51 हजार बच्चों को वैक्सीनेट करने का टारगेट है। हालांकि राज्य सरकार का हेल्थ डिपार्टमेंट इस एज ग्रुप के बच्चों की संख्या अनुमानित 51 लाख 11 हजार के आसपास मानकर चल रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार ने 46 लाख 51 हजार आंकड़ा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से जारी डेटा के आधार पर निकाला है। केन्द्र सरकार की ओर से जार...
सोनू सूद ने बचाई राजस्थान की सोनू की जान

सोनू सूद ने बचाई राजस्थान की सोनू की जान

जयपुर
जालोर 5 महीने की सानिया के दिल में छेद था और सांस की नली दबी हुई थी। इलाज में 8 से 9 लाख रुपए का खर्चा आ रहा था और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए ।सानिया का इलाज सोनू सूद फाउंडेशन ने कराया है। करीब 25 दिन तक मुंबई में इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ होकर घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने बेटी का नाम सोनू रखा है। खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। जिसका इलाज करवाने में परिजन समर्थ नहीं थे, लेकिन एक ट्वीट से सोनू की जिंदगी बदल गई। सोनू सूद की टीम ने तत्काल ट्वीट पर परिजनों से संपर्क किया था। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25...
उदयपुर में SUV ने 3 चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

उदयपुर में SUV ने 3 चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

जयपुर
उदयपुर बाइक से जा रहे तीन चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गया। मामला उदयपुर के बावलवाड़ा क्षेत्र का है। बावलवाड़ा पुलिस के अनुसार, उदयपुर जिले के सारोली गांव के रहने वाले उमेश लट्ठा (24), कुलदीप लट्ठा (23) और सुनील (24) अहमदाबाद में काम करते थे। बुधवार देर रात तीनों युवक बाइक से अपने गांव से खेरवाड़ा जा रहे थे। सारोली गांव के पास सामने की ओर से आई तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी। घायलों को एम्बुलेंस से डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए,जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।...
जज और डिप्टी एसपी के अश्लील वीडियो ने शर्मसार किया:राजस्थान में 100 करोड़ की शादी

जज और डिप्टी एसपी के अश्लील वीडियो ने शर्मसार किया:राजस्थान में 100 करोड़ की शादी

जयपुर
जयपुर बीत रहे साल को कई चीजों के लिए याद रखा जाएगा। राजस्थान में हाईवे पर 5 फाइटर प्लेन उतारने की बात हो या कटरीना-विक्की की 100 करोड़ की शादी चर्चा में रही। कोरोना की दूसरी लहर से लेकर अधिकारियों के अश्लील वीडियो भी चर्चा में रहे । बगावत के बीच गहलोत सरकार में तीन साल बाद मंत्रिमंडल का फेरबदल हुआ तो पैरालिंपिक में पहली बार राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। इन सब के बीच बाड़मेर में बस में आग से जिंदा जले 12 लोग और आमेर में वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत ने झकझोर दिया। ...
VDO पेपर लीक में NSUI प्रदेश महासचिव गिरफ्तार

VDO पेपर लीक में NSUI प्रदेश महासचिव गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा लीक कांड में सियासत गरमा गई है। इस मामले में पुलिस ने सिरोही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी प्रकाश गोदारा NSUI का महासचिव बताया जा रहा है। ABVP ने पेपर लीक के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और इस पूरे लीक कांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, NSUI ने कहा, आरोपी प्रकाश का संगठन से कोई नाता नहीं है। एग्जाम 27 और 28 दिसंबर को कराए गए थे। ABVP के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा की राजस्थान में पिछले कुछ समय से पेपर लीक और नकल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता NSUI नेताओं के साथ साठ-गांठ कर प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कर रहे हैं। रीट, पटवारी, RAS के बाद कांग्रेस सरकार में ग्रामीण विकास अधिकारी की परीक्षा में धांधली हुई। सीधे तौर पर NSUI के प्रदेश महासचिव की गिरफ़्ता...
डांस करते-करते आई मौत:शोभायात्रा में स्पीकर पर खड़े होकर डांस कर रहा था युवक

डांस करते-करते आई मौत:शोभायात्रा में स्पीकर पर खड़े होकर डांस कर रहा था युवक

जयपुर
बयाना, भरतपुर शोभायात्रा में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई। युवक मिनी ट्रक में रखे डीजे के स्पीकर पर खड़ा होकर डांस कर रहा था। डांस करते-करते उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। बिजली का जोरदार झटका लगा और युवक सीधा सड़क पर आ गिरा, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां सड़क के ऊपर से 11केवी लाइन जा रही थी। घटना भरतपुर के बयाना में ​​​​​​ कनावर गांव की है। दरअसल,गांव के युवक सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाने की खुशी में शोभायात्रा निकाल रहे थे। शोभायात्रा में गाने बजाने के लिए युवकों ने डीजे मंगवाया था। इसे मिनी ट्रक में रखकर चलाया जा रहा था। जितेंद्र (21) और उसके साथी स्पीकर के ऊपर खड़े होकर डांस कर रहे थे।...
एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 केस:देश में चौथे नंबर पर पहुंचा राजस्थान

एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 केस:देश में चौथे नंबर पर पहुंचा राजस्थान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओमिक्रॉन के 23 नए केस मिले हैं। जयपुर, सीकर, अजमेर और उदयपुर के बाद अब नए वायरस ने भीलवाड़ा, अलवर और जोधपुर में भी दस्तक दे दी है। राजस्थान के 7 शहरों तक नया वायरस फैल चुका है। अब तक प्रदेश में इस वैरिएंट से संक्रमित मिलने वालों की संख्या 46 से बढ़कर 69 हो गई है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और अलवर, जोधपुर में एक-एक केस मिला है। इसमें से 4 व्यक्ति विदेश से यात्रा करके लौटे हैं, जबकि 3 ऐसे रोगी हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में थे। 2 व्यक्ति दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं। 2 ऐसे व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, जो इन्हीं लोगों के संपर्क में आ गए थे।...
राजू फौजी का खौफ ऐसा कि कोई मुखबिर नहीं बना

राजू फौजी का खौफ ऐसा कि कोई मुखबिर नहीं बना

जयपुर
नागौर कुख्यात तस्कर राजू फौजी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है। तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 महीनों में 100 से ज्यादा शहरों, 800 लोकेशन की CCTV फुटेज और करीब 2500 कॉल रिकॉर्डिंग खंगाल डाले। राजू फौजी ने हरियाणा, पंजाब, एमपी, मणिपुर और गुजरात में फरारी काटी थी। उसके राजस्थान में कई ठिकाने थे, जहां उधारी वसूलता था। उसका खौफ इतना था कि उसकी मुखबिरी करने को कोई तैयार नहीं था। इस वजह से पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई थी।...
नए साल में शीतलहर, बर्फ जमेगी

नए साल में शीतलहर, बर्फ जमेगी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में तीन दिन चला बारिश का दौर आज थम गया। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में आज मौसम साफ रहा। धूप खिली। इससे पहले सुबह-सुबह ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 4 से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सबसे कम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, चूरू में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। जयपुर मौसम केन्द्र ने आने वाले दिनों में तापमान गिरने और नए साल से उत्तरी हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा, जिससे बर्फ जमने जैसी स्थिति बन सकती है। जयपुर में आज सुबह अजमेर रोड, जोबनेर रोड पर घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही। हालांकि कोहरे का असर ज्यादा देर नहीं रहा और सूरज चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने लगा और धूप खिलने लगी। गलन भरी सर्दी से ब...
31 हजार टीचर्स की भर्ती जनवरी में

31 हजार टीचर्स की भर्ती जनवरी में

जयपुर
जयपुर राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 31 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी। इसमें लेवल-1 में 16 हजार और लेवल-2 में 15 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया की पदों के क्लासिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है। शिक्षा विभाग जनवरी में भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर देगा। ऐसे में नए साल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 33 जिलों में रिक्त पदों के हिसाब से 31 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। भर्ती टीएसपी (ट्राइबर सब प्लान) और नॉन टीएसपी एरिया के आधार पर निकाली जाएगी, जिसमें लेवल-वन और लेवल-टू के अलग-अलग पद होंगे। अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों से जिले की चॉइस और सब्जेक्ट पहले ही भराए जाएंगे।ताकि पद खाली नहीं रहे। इसके बाद मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को शिक...