Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

वैक्सीनेशन टीम से बोली महिला, हाथ लगाया तो छोड़ूंगी नहीं:हेल्थ वर्कर्स को देखकर घर से भागीं महिलाएं

वैक्सीनेशन टीम से बोली महिला, हाथ लगाया तो छोड़ूंगी नहीं:हेल्थ वर्कर्स को देखकर घर से भागीं महिलाएं

जयपुर
जालोर कोरोना की तीसरी लहर सिर पर है और वैक्सीन को लेकर अभी भी कुछ लोगों का डर खत्म नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन टीम को देखते ही घर छोड़कर भाग जाते हैं या फिर उनसे बहस-मारपीट पर उतर आते हैं। ऐसा ही मामला सांचौर के माखुपुरा में देखने को मिला, जहां मेडिकल टीम को देखकर महिलाएं घर छोड़कर भाग गईं। कुछ महिलाएं मेडिकल टीम को धमकाने लगी। करीब 1 घंटे तक महिलाओं को समझाया, लेकिन महिलाएं टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार टीम को बैरंग लौटना पड़ा।...
कोरोना की रफ्तार 5 गुना तेज, जयपुर हॉटस्पॉट

कोरोना की रफ्तार 5 गुना तेज, जयपुर हॉटस्पॉट

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना फिर विस्फोटक होने लगा है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में ही 5 गुना केस बढ़ गए हैं। 22 दिसंबर को राज्य में 19 केस मिले थे, जो कल बढ़कर 97 तक पहुंच गए। इधर, जयपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। राज्य में पिछले 7 दिन में जितने केस मिले हैं, उसके 65 फीसदी मामले केवल जयपुर के हैं। जयपुर में एक हफ्ते में 233 केस मिले। 33 जिलों की रिपोर्ट देखें तो जयपुर में दिसंबर में 28 दिन में अब तक 435 केस मिले हैं। वहीं, राज्य में इस महीने 851 केस सामने आए। आखिरी एक सप्ताह (22 से 28 दिसंबर) की रिपोर्ट पर नजर डालें तो राज्य में कुल 363 केस मिले। राजस्थान में वर्तमान में 438 एक्टिव केस हैं। जयपुर में इनकी संख्या 250 के करीब है। 4 महीने में जितने केस मिले, उतने सिर्फ 28 दिन में आएजयपुर में कोरोना की रफ्तार किस तेजी से दिसंबर में बढ़ी है यह इस महीने के 28 दिनों की रिपोर्ट देखकर अ...
अंडरगारमेंट में छुपाकर 30 लाख का सोना लाई महिला

अंडरगारमेंट में छुपाकर 30 लाख का सोना लाई महिला

जयपुर
जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी में एक 55 साल की महिला को कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने पकड़ा है। महिला के अंडरगारमेंट से सोना बरामद किया गया, जो पेस्टफॉर्म में लाया गया था। सोना कपड़े की थैली में रखा गया था, जो ब्लैक कार्बन शीट में लिपटा था। देखने में यह आर्टिफिशियल स्टोन की तरह लग रहा था। बरामद सोने का वजन करीब 618.40 ग्राम है। इसकी कीमत 30 लाख 64 हजार रुपए है। दुबई से लौटी महिलाअसिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली है। 7 दिन पहले अपने बेटे से दुबई मिलने गई थी। बेटा दुबई के होटल में काम करता है। बुधवार सुबह शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंची थी। मेटल डिटेक्टर से जांच में महिला पर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। जांच में उसके अंडरगारमेंट से एक कागज की थैली निकली। इसमें दो पॉलीथिन के पैकेट थे। इसी में सोना रखा गया था।...
जैन परिवार के इकलौते बेटे ने स्वामीनारायण पंथ अपनाया

जैन परिवार के इकलौते बेटे ने स्वामीनारायण पंथ अपनाया

जयपुर
सिरोही सिरोही जिले के पिंडवाड़ा मूल के अमेरिका निवासी जैन परिवार के इकलौते बेटे ने संयम पथ को चुनते हुए दीक्षा ग्रहण कर ली है। दीक्षा का कार्यक्रम गुजरात के बडोदरा के पास चाणसद गांव में आयोजित हुआ। यह स्वामी नारायण संस्था के पांचवें सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु प्रमुख स्वामी महाराज का जन्म स्थल है। जैनम (27) ने बीएपीएस संस्था के सबसे बड़े संत महंत स्वामी महाराज के हाथों दीक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में देश-विदेश के 100 से ज्यादा युवाओं ने दीक्षा ग्रहण की है। जैनम ने बताया कि अब मेरा शेष जीवन आत्मकल्याण व समाज कल्याण में व्यतीत होगा।...
खिड़कियों के कांच तोड़कर बसों में घुसे छात्र, जयपुर में हाईवे किया जाम; उदयपुर में 5 हजार वाहन फंसे

खिड़कियों के कांच तोड़कर बसों में घुसे छात्र, जयपुर में हाईवे किया जाम; उदयपुर में 5 हजार वाहन फंसे

जयपुर
जयपुर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा के बाद घर लौटने की अफरा-तफरी में छात्रों में ने जमकर उत्पात मचाया। जयपुर,उदयपुर में जाम लगा दिया तो भरतपुर, अजमेर, अलवर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हालत बेकाबू रहे। इस वजह से आम लोगों को भी परेशान होना पड़ा। बताया जा रहा है कि शासन-प्रशासन ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं की। असल में सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी है, जिसके तहत अभ्यर्थी परीक्षा से 1 दिन पहले और 1 दिन बाद तक सफर कर सकते हैं। अभ्यर्थी ज्यादा और बसें कम होने की वजह से राजस्थान सरकार की यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए दुविधा बन गई है। इसकी वजह से प्रदेशभर में कड़कड़ाती ठंड में हजारों अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। जयपुर में जहां नाराज अभ्यर्थियों ने नारायण विहार के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं उदयपुर में 5 हजार वाहनों का ज...
नाम लिए बिना पायलट-अमरिंदर पर निशाना:माकन बोले- लोग सत्ता की गर्मी के लिए विपरीत विचारधारा की पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं

नाम लिए बिना पायलट-अमरिंदर पर निशाना:माकन बोले- लोग सत्ता की गर्मी के लिए विपरीत विचारधारा की पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस के तीन दिन के ट्रैनिंग कैंप के दूसरे दिन राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने नाम लिए बिना सचिन पायलट और अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बगावत करने वालों और पार्टी छोड़ने वाले को लेकर उन्होंने कहा कि- सत्ता से ज्यादा लंबा दूर रह नहीं पाते। सत्ता की गर्मी चाहिए तो जिस कांग्रेस की विशाल विचारधारा ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर एकदम विपरीत विचारधारा वाली पार्टी में जाने को तैयार हो जाते हैं, इससे दुर्भाग्यूपर्ण और क्या होगा?...
शादी के 15 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन:3 लाख रुपए लेकर लिए थे सात फेरे

शादी के 15 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन:3 लाख रुपए लेकर लिए थे सात फेरे

जयपुर
डूंगरपुर 3 लाख रुपए लेकर शादी करने वाली दुल्हन 15 दिन बाद ही भाग गई। उसकी तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की मां, मामा और दलाल दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डूंगरपुर के साबला थाना क्षेत्र का है। साबला थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि लुटेरी दुल्हन सोना जायसवाल है। मामले में चार आरोपी सोमवार को मध्य प्रदेश से पकड़े गए। गिरफ्तार किए आरोपियों में दलाल गुलाब सिंह निवासी शाजापुर (एमपी), उसकी पत्नी रजनी, लड़की की मां भोपाल की रेखा पत्नी शिवलाल, उसका मामा तिलक शामिल हैं। दलाल अब तक 50 शादियां करवा चुका है। आधे से ज्यादा मामलों में शादी के बाद दुल्हन फरार हो गईं। सोना जायसवाल की भी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी कराई गई थी।...
ट्रोला ने 10 लोगों को कुचला, एक की मौत

ट्रोला ने 10 लोगों को कुचला, एक की मौत

जयपुर
पाली पाली में सोमवार को ट्रोले ने 10 लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा सोजत थाना क्षेत्र के सांडियां गांव के पास हुआ। अनियंत्रित ट्रोला लोगों को रौंदते हुए चाय के ढाबे में जा घुसा। कई घायल टायरों में फंसे रहे। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कई घायल हाईवे पर इधर-उधर गिरे। घायलों को इलाज के लिए सोजत हॉस्पिटल ले गए। यहां से दो गंभीर लोगों को जोधपुर रेफर किया गया। सीओ सोजत हेमंत जाखड़ ने बताया कि ब्यावर की तरफ से आ रहा ट्रोला चालक सामने से ई पिकअप को बचाने के चक्कर में हाई मास्क लाइट से टकरा गया। यहां टकराते हुए वह चाय के ढाबे में जा घुसा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में ढाबा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव टीम क्षतिग्रस्त ट्रोला को जेसीबी के सहायता से ढाबे से बाहर निकालने में जुटी है।...
एक साल पहले बनाया पिता को मारने का प्लान:भाई का इंश्योरेंस क्लेम मिलने पर आया आइडिया

एक साल पहले बनाया पिता को मारने का प्लान:भाई का इंश्योरेंस क्लेम मिलने पर आया आइडिया

जयपुर
भरतपुर इंश्योरेंस के लालच में साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार बेटे राजेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले भाई की मौत पर एक्सीडेंटल क्लेम के रूप में घरवालों को बीमा कंपनी की ओर से काफी पैसा मिला था। ऐसे में उसे आइडिया आया और उसने पिता के नाम चार बैंकों में 40 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा कराया। पैसा कमाने का यह प्लान बनाकर राजेश ने वारदात को अंजाम दिया। आज पुलिस पिता के हत्यारे बेटे और उसके दो साथियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। मामला भरतपुर के डीग थाने का है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजेश एक साल से पिता मोहकम सिंह की हत्या का प्लान बना रहा था। राजेश मजदूरी करता था और वह जल्दी पैसे वाला बनना चाहता था। इसलिए वह अपने गांव को छोड़कर फरीदाबाद में रहने लगा। राजेश का ससुराल भी फरीदाबाद में है। राजेश पैसे कमाने के लिए अलग-अलग काम करता।...
रिश्तेदारों से परेशान दंपती ने बच्चों के साथ खाया जहर

रिश्तेदारों से परेशान दंपती ने बच्चों के साथ खाया जहर

जयपुर
झालावाड़ रिश्तेदारों से तंग आकर एक दंपती ने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने से परिवार की हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। इसी दौरान युवक का छोटा भाई वहां पहुंच गया। उसने गंभीर हालत में सभी को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, झालावाड़ के सीमावर्ती कोटा जिले के मोडक थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक पिछले कुछ समय से पड़ोसी रिश्तेदारों से परेशान हैं। वह कभी उनको ताना मारकर तो कभी लड़ाई झगड़ा कर परेशान करते हैं। कुछ दिनों पहले एक रिश्तेदार तुलसीराम ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें की। रविवार सुबह भी रिश्तेदारों ने इनके साथ झगड़ा किया। पड़ोसी रिश्तेदारों की दबंगई से परेशान होकर दंपती ने जान देने की कोशिश की। जानकारी में सामने आया कि युवक बाजार से चूहे मारने की दवा लाया और दाल चावल में दवा मिला दी। दंपती ने यह दाल-चावल खाया और अ...