Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में 6वीं से 8वीं की क्लास शुरू, ग्राउंड रिपोर्ट:112 निजी, 30 सरकारी स्कूलों तक पहुंचा भास्कर, पहले दिन जयपुर में 15% स्टूडेंट पहुंचे; पेरेंट्स बोले- बच्चों की वैक्सीन आने पर भेजेंगे

राजस्थान में 6वीं से 8वीं की क्लास शुरू, ग्राउंड रिपोर्ट:112 निजी, 30 सरकारी स्कूलों तक पहुंचा भास्कर, पहले दिन जयपुर में 15% स्टूडेंट पहुंचे; पेरेंट्स बोले- बच्चों की वैक्सीन आने पर भेजेंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद बुधवार से भले ही स्कूल खुल गए हों, लेकिन पहले दिन जयपुर में सिर्फ 15% छात्र ही पहुंचे। राजस्थान में 5 महीने 6 दिन बाद 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के स्कूल खुले हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका से डरे पेरेंट्स ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। कुछ दो-चार दिन माहौल देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों ने जितनी तैयारी बच्चों के आने को लेकर की थी, उससे काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चे कम आए, क्योंकि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई चल रही है। उधर, सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या न के बराबर ही रही। अब निजी और सरकारी स्कूलों का प्रबंधन बच्चों के अभिभावकों को समझाने में जुट गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जयपुर शहर के करीब 35, जोधपुर के 25, बीकानेर के 18, कोटा के 16, उदयपुर के 12 स्कूलों सहित प्र...
पहली मंजिल से मां को दिया धक्का, मौत:पत्नी से मारपीट कर रहा था शराबी बेटा, बीच-बचाव में आई मां को बालकनी से धकेला, बरामदे में गिरने से सिर फटा

पहली मंजिल से मां को दिया धक्का, मौत:पत्नी से मारपीट कर रहा था शराबी बेटा, बीच-बचाव में आई मां को बालकनी से धकेला, बरामदे में गिरने से सिर फटा

जयपुर
भरतपुर भरतपुर शहर के बीनारायण गेट इलाके में रविवार देर रात एक शराबी बेटे ने मां को बालकनी से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमाॅर्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवाया। सोमवार को शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, हुकमी (55) अपने बेटे शेर सिंह (30) और उसकी पत्नी रोमा के साथ किराए के मकान में रहती थी। शेर सिंह के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी थी। शेर सिंह आए दिन शराब के नशे में अपनी मां और पत्नी से झगड़ा करता रहता था। रविवार रात 10 बजे वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। परिवार किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहता है। बालकनी के पास ही वह पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। हुकमी देवी बीच-बचाव करने आई। शेर सिंह ने उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। वह नीचे बरामदे में जा गिरी। मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपनी म...
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी!:मंत्रिमंडल फेरबदल, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और पायलट खेमे की मांगों पर काम होगा, चुनावी साल से पहले बड़े बदलावों का रोडमैप तैयार

पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी!:मंत्रिमंडल फेरबदल, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और पायलट खेमे की मांगों पर काम होगा, चुनावी साल से पहले बड़े बदलावों का रोडमैप तैयार

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री से लेकर बड़े बदलावों के बाद अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान पर फोकस कर सकता है। राजस्थान में मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक होने के बाद सत्ता और संगठन में बदलावों की शुरुआत होगी। पहले फेज में मंत्रिमंडल फेरबदल और इसके बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। मंत्रिमंडल फेरबदल में नए चेहरों को मौका देने के साथ विवादित और नोॅन परफॉर्मर चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को मिटाने के लिए हाईकमान के स्तर पर अब कड़े फैसले लिए जाने की आशंका है। पिछले साल बगावत के बाद सुलह के वक्त सचिन पायलट खेमे के मुद्दों के समाधान की सहमति बनी थी। सुलह कमेटी पायलट खेमे के मुद्दों को चिन्हित कर हाईकमान से चर्चा कर चुकी है। पायलट ग्रुप अब अपने मुद्दों के समाधान की मांग कर रहा है। बताया जाता है कि अ...
SMS स्टेडियम में 8 साल बाद होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच:जयपुर में 17 नवंबर को भारत का न्यूजीलैंड से होगा T -20 मुकाबला, 9 फरवरी को वेस्टइंडीज से वनडे में भिड़ेगा

SMS स्टेडियम में 8 साल बाद होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच:जयपुर में 17 नवंबर को भारत का न्यूजीलैंड से होगा T -20 मुकाबला, 9 फरवरी को वेस्टइंडीज से वनडे में भिड़ेगा

जयपुर
जयपुर राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों का 8 साल लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम जयपुर में भारतीय टीम से मुकाबला करेगी। न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में भारत दौरे पर आएगी। न्यूजीलैंड T-20 के साथ दो टेस्ट भी भारत से खेलेगा। इसमें पहला T-20 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा। अगले साल फरवरी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज के साथ भारत तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा। वेस्टइंडीज का भारत से दूसरा वनडे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाना प्रस्तावित है। 2013 में हुआ था आखिरी मैचजयपुर को 16 अक्टूबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का वनडे मुकाबला हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ब...
उफान पर गांगली नदी, MP से संपर्क कटा:मध्य प्रदेश से वाया निंबाहेड़ा होते हुए उदयपुर जाने का एकमात्र हाईवे बंद, पुलिया पर 4 फीट बह रहा पानी, सांवलिया जी जाने का भी यही है रास्ता

उफान पर गांगली नदी, MP से संपर्क कटा:मध्य प्रदेश से वाया निंबाहेड़ा होते हुए उदयपुर जाने का एकमात्र हाईवे बंद, पुलिया पर 4 फीट बह रहा पानी, सांवलिया जी जाने का भी यही है रास्ता

जयपुर
चित्तौड़गढ़ राजस्थान में भारी बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ में गांगली नदी उफान पर है। पुलिया पर 4 फीट तक पानी बह रहा है। निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ मेगा हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। मध्यप्रदेश (MP) से वाया निंबाहेड़ा होते हुए उदयपुर जाने का यह एकमात्र हाईवे है। सड़क पर बह रहे पानी की धार इतनी तेज है कि इससे निकलना खतरे से खाली नहीं है। दोनों छोर पर वाहन खड़े हैं। इसमें सवारियां भी हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि 2 साल बाद इस नदी में उफान आया है। दूसरी ओर, यहां वीडियो बनाने और फोटोग्राफी करने वालों की भी भीड़ लग गई है। निम्बाहेड़ा उपखंड के गम्भीरी बांध के चार गेट आज शाम 5.45 पर खोल दिए गए। मध्य प्रदेश से सांवलिया जी के लिए जाने का मार्गमध्य प्रदेश से वाया निंबाहेड़ा होते हुए उदयपुर जाने के लिए यह एकमात्र हाईवे मार्ग है। MP से भी जो श्रद्धालु सांवलिया जी के दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें...
सवाई-मकराना MLA की जुगलबंदी, VIDEO:युवा सिंगर ने डेब्यू सॉन्ग ‘सांसें’ गाकर फरमाइश की पूरी तो मुरावतिया ने भी ओल्ड मेलोडी ‘लग जा गले कि फिर ये हसीं…’ गुनगुनाकर सुर मिलाया

सवाई-मकराना MLA की जुगलबंदी, VIDEO:युवा सिंगर ने डेब्यू सॉन्ग ‘सांसें’ गाकर फरमाइश की पूरी तो मुरावतिया ने भी ओल्ड मेलोडी ‘लग जा गले कि फिर ये हसीं…’ गुनगुनाकर सुर मिलाया

जयपुर
नागौर इंडियन आइडल फेम राजस्थान के सवाई भाट के अब तक दो सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। डेब्यू सॉन्ग 'सांसें' और इसके बाद आया दूसरा सॉन्ग 'ओ सजना' ने भी म्यूजिक लवर्स के बीच जमकर धूम मचाई है। चार्टबस्टर्स पर दोनों सॉन्ग सुपरहिट साबित हुए हैं। इस बीच, रविवार को इंडियन आइडल फेम सवाई भाट नागौर जिले में अपने क्षेत्र मकराना MLA रूपाराम मुरावतिया से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे। यहां मकराना MLA रूपाराम मुरावतिया ने सिंगर सवाई भाट का स्वागत-सत्कार किया और उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। MLA रूपाराम मुरावतिया ने कहा कि ईश्वर से उनकी दुआ है सवाई दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें और मकराना क्षेत्र सहित पूरे नागौर का देश में नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वो खुद भी एक सिंगर हैं। सिंगर इमोशनली स्वभाव के चलते ईश्वर के भी सबसे नजदीक होता है। इसलिए उसे अपने व्यवहार और शब्दों के चयन में भी ईश्वरीय मर्यादा रखनी ...
सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर में आयकर छापा:इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का सूद की भागीदारी वाली कंपनी से 175 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन मिला, राजस्थान के कांग्रेस नेता से भी जुड़ा है लिंक

सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर में आयकर छापा:इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का सूद की भागीदारी वाली कंपनी से 175 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन मिला, राजस्थान के कांग्रेस नेता से भी जुड़ा है लिंक

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कोरोना काल में मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद पर इनकम टैक्स का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सोनू सूद से कनेक्शन मामले में जयपुर के एक इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप पर इनकम टैक्स ने छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकम टैक्स की टीम ने जयपुर की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी और सोनू सूद की भागीदारी वाली कंपनी के बीच 175 करोड़ के संदिग्ध लेने-देन का पता लगाया है। दस्तावेजों की जांच जारी है। सोनू सूद से जुड़े मामले में शनिवार को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर मुंबई से आई हुई टीम ने कार्रवाई की है। जयपुर की टीम को इस कार्रवाई से अलग रखा गया। इनकम टैक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर सोनू सूद से जुड़े मामले में जयपुर की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर कार्रवाई की पुष्टि की है। सोनू सूद से जुड़ी कंपनियों और फाउंडेशन से जुड़े लेने-देन की आयकर की टीमें कई शहरों में जांच कर रही हैं। इसी सिल​सिले ...
पिता ने 4 बेटियों को जहर देकर मारा:जहर देकर घर के बाहर टांके में फेंका, खुद ने भी जहर पीया, लोगों ने बचाया; 12 पेज के सुसाइड नोट में ससुरालवालों पर लगाए आरोप

पिता ने 4 बेटियों को जहर देकर मारा:जहर देकर घर के बाहर टांके में फेंका, खुद ने भी जहर पीया, लोगों ने बचाया; 12 पेज के सुसाइड नोट में ससुरालवालों पर लगाए आरोप

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में पोशाल नवपुरा गांव में एक पिता ने अपनी चार बेटियों को कीटनाशक पिलाकर पानी के टांके (हौद) में डुबोकर मार डाला। इसके बाद खुद जहर खाकर टांके में कूद गया। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने पिता को बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में पुरखाराम का एक 12 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें बेटियों को बेचने समेत शादी के लिए ठगी करने का दावा किया गया है। हालांकि एसपी का कहना है कि आरोपी पिता के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। पोशाल नवपुरा गांव में शुक्रवार की रात पुरखाराम पुत्र ईश्वराराम ने अपनी चार बेटियों को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। फिर ढाणी के पास बने हौद में डाल दिया। इसके बाद देर रात खुद भी टांके में कूद गया। आस-पास के लोगों ने उसे देख लिया। पानी कम होने की वजह से वह बच गया, जबकि चारों बेटियों की म...
जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 22 लाख का सोना:दुबई में मिस्त्री का काम करने वाला स्केटिंग शूज और टूलकिट में छुपाकर लाया 463 ग्राम सोना, बोला- एयरपोर्ट के बाहर 2 युवकों को देना था

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 22 लाख का सोना:दुबई में मिस्त्री का काम करने वाला स्केटिंग शूज और टूलकिट में छुपाकर लाया 463 ग्राम सोना, बोला- एयरपोर्ट के बाहर 2 युवकों को देना था

जयपुर
जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी का शनिवार को फिर एक मामला सामने आया। यहां 35 साल के युवक से कस्टम विभाग ने 22.07 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद किया। सोना एक टूल किट और स्केटिंग शूज में छुपाकर लाया गया था। सोने का वजन 463.700 ग्राम है, जो रॉड और बेलनुमा शेप में था। कस्टम विभाग ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोना तस्करी का इस सप्ताह में यह दूसरा केस है। इससे पहले बुधवार को भी एक केस पकड़ा गया था। कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के निर्देशन में की गई। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि पकड़ा गया युवक चूरू जिले का रहने वाला है। एक साल पहले काम करने दुबई गया था। वहां सिविल वर्क करने वाली कंपनी में मिस्त्री का काम करता है। दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट में आया। लगेज की जांच एक्सरे मशीन में की गई तो उसमें कुछ ब्लैक स्पॉट नजर आए। देखने में वह ...
राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश:कोटा बैराज के 2 गेट खोलकर चंबल नदी में छोड़ा पानी, जयपुर में रिमझिम; 13 जिलों में 2 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश:कोटा बैराज के 2 गेट खोलकर चंबल नदी में छोड़ा पानी, जयपुर में रिमझिम; 13 जिलों में 2 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मानसून आज से फिर सक्रिय हो गया। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कोटा में आज सुबह से लगातार हल्की बारिश हो रही है। झालावाड़ के डग में बीते 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा पानी गिरा। कोटा बैराज बांध का जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने दो दरवाजे खोलकर 7500 क्यूसेक से ज्यादा पानी चंबल नदी में छोड़ा है। जवाहर सागर बांध का भी जलस्तर बढ़ने के बाद 6500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जयपुर में सुबह से काले बादल छाए हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। कोटा में सुबह 3 घंटे तक लगातार हल्की फुहार का दौर चला। अलवर, भरतपुर क्षेत्र में भी आज सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। जयपुर में आज सुबह से छाए बादल। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब तक 414.4MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 3...