गहलोत की नसीहत पर भड़के कैप्टन:अमरिंदर बोले- गहलोत हमारे पंजाब को छोड़ अपना राजस्थान संभालें, राजस्थान में उनके सामने समस्याएं कम नहीं हैं
जयपुर
कांग्रेस में पंजाब को लेकर उठा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब विवाद में अब राजस्थान के नेता भी निशाने पर आने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत का कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करारा जवाब दिया है। अमरिंदर सिंह ने गहलोत को पंजाब की बजाय राजस्थान पर ध्यान देने की सलाह दी है। दरअसल, सीएम गहलोत ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएं, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कांग्रेस अध्यक्ष कई नेताओं की नाराजगी मोल लेकर मुख्यमंत्री का चयन करते हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहलोत की नसीहत के बारे में पूछे गए सवाल पर एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'वो अपना राजस्थान संभालें, हमारे पंजाब को छोड़ें। उन्हें पंजाब को छोड़कर राजस्थान में जो कुछ हो रहा है उसे देखना चाहिए। अशोकजी मेरे दोस्त हैं, चुनाव में जिस कमेटी ने टिकट दिए वे उसके चैयरमेन थे। वे बहुत अच्छे आदमी हैं, लेकिन उन्ह...








