पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाएंगे माकन-हरीश चौधरी:हाईकमान ने अजय माकन और हरीश चौधरी को विधायक दल की बैठक में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा, कैप्टन को लेकर विधायकों की लेंगे राय
जयपुर
पंजाब कांग्रेस में चल रही खींचतान से सियासी संकट पैदा हो गया है। पंजाब में 40 विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाखुश है। आज शाम 5 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान प्रभारी अजय माकन और राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है।
हरीश चौधरी और अजय माकन चंडीगढ़ में हैं। पंजाब के प्रभारी हरीश रावत के साथ अजय माकन और हरीश चौधरी चंडीगढ़ में होने जा रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे।
विधायकों से हो सकती है वन टू वन चर्चाराजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एआईसीसी सचिव रहते हुए पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। चुनावों से लेकर सरकार बनने तक लंबे समय प्रभारी रहने के कारण हरीश चौधरी के पंजाब कांग्रेस के नेताओं से अच्छे संपर्क हैं। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर...








