Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अजमेर घूमने आए पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियों, IAS और नेता रहने और खाने का पेमेंट किए बिना लौटे; सालों से नहीं भरे बिल, कई हो चुके रिटायर्ड

अजमेर घूमने आए पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियों, IAS और नेता रहने और खाने का पेमेंट किए बिना लौटे; सालों से नहीं भरे बिल, कई हो चुके रिटायर्ड

जयपुर
अजमेर दरगाह और पुष्कर में दर्शन के लिए देशभर के VVIP नेता व अधिकारी अक्सर अजमेर पहुंचते रहते हैं। नेता, अफसर व अन्य लोग सर्किट हाउस में आराम फरमाते हैं। यहां रुककर खाना भी खाते हैं, लेकिन इनमें से कईं मेहमान ऐसे हैं, जिन्होंने यहां का बिल चुकाने की जहमत नहीं उठाई। बिना बिल चुकाए ही चले गए। ऐसे लोगों में राजस्थान व बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री, देश के कई प्रदेशों के मंत्री, भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित अन्य विभागों के आला अफसर सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनके रुपए आज भी बकाया चल रहे हैं। प्रशासन की मानें तो वे लगातार मौखिक, लिखित व टेलीफोन के जरिए बकायादारों से सम्पर्क करते हैं, लेकिन वर्षों से बकाया यह राशि अब तक नहीं वसूली जा सकी है। इसमें से कई तो दिवंगत हो चुके हैं और कई रिटायर्ड हो चुके हैं। अजमेर सर्किट हाउस प्रशासन की ओर से सूचना के अधिकार के तहत तरुण अग्रवाल को लिस्ट उपलब्ध करा...
ऑनलाइन सीखते हैं अलग-अलग भाषा, OLX पर ठगने के लिए होती है पूरी ट्रेनिंग; सेना की फर्जी आईडी और सोशल साइट से कर रहे ठगी

ऑनलाइन सीखते हैं अलग-अलग भाषा, OLX पर ठगने के लिए होती है पूरी ट्रेनिंग; सेना की फर्जी आईडी और सोशल साइट से कर रहे ठगी

जयपुर
भरतपुर भरतपुर का मेवात इलाका ठगों का गढ़ माना जाता है। यहां टटलूबाजों यानी ठगी करने वालों की नई नस्ल तैयार हो रही है। अनपढ़ होने के बावजूद ये लोग ज्यादा शातिर और चालाक हैं। जो पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गिरोह के मुखिया OLX पर ठगने के लिए इन नई नस्लों को तैयार कर रहे हैं। यह ठग मोबाइल से नई-नई तकनीकों का पता लगा लाखों रुपए की ठगी चंद सेकेंड में ही कर देते हैं। मोबाइल पर महंगे सामान को सस्ते में बेचना। खुद को सेना का जवान बताकर लोगों का विश्वास जीतना। इन ठगों के लिए बहुत ही आसान हो गया है। फिर महंगी कारों को सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर लूटना, इनके लिए आम बात है। टटलूबाजों को तैयार करने के लिए गैंग के लीडर पूरी ट्रेनिंग देते हैं। इसके लिए पहले अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद जिस इलाके में ठगी करनी है या अधिकारी बनकर ठगी करनी है। उसके हिसाब से ट्रे...
राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत:अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग रह सकते हैं दूसरी डोज से वंचित; 80 लाख लोगों को लगाना है टीका, वैक्सीन मिलेगी केवल 55 लाख

राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत:अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग रह सकते हैं दूसरी डोज से वंचित; 80 लाख लोगों को लगाना है टीका, वैक्सीन मिलेगी केवल 55 लाख

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में वैक्सीन की किल्लत के कारण अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग सेकंड डोज टाइम पर नहीं लगवा सकेंगे। इसके पीछे कारण वैक्सीन का कोटा कम होना है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त के महीने में 80 लाख ऐसे लोग हैं, जिनको सेकंड डोज लगनी है। इस बार पूरे महीने में केन्द्र सरकार की तरफ से राज्य को केवल 55 लाख वैक्सीन का ही कोटा आवंटित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में केन्द्र सरकार को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें इस महीने 80 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध करवाने की मांग की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा सेकंड और फर्स्ट डोज वालों को टीका लगाया जा सके। गौरतलब रहे कि जुलाई में भी वैक्सीन की कमी के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने दो बार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर राज्य को ज्यादा से ज्याद...
सुनी सुनाई:राजस्थान के सियासी आसमान में आशंका के बादल, फैसले की गर्जना, बदलाव की बाढ़ में कद और पद बहने का डर

सुनी सुनाई:राजस्थान के सियासी आसमान में आशंका के बादल, फैसले की गर्जना, बदलाव की बाढ़ में कद और पद बहने का डर

जयपुर
जयपुर राजधानी में इन दिनों 9 जनपथ के नाम से नया पावर सेंटर बनकर उभरा है। 9 जनपथ पर नेताओं से लेकर ब्यूरोक्रेट्स अकसर हाजिरी लगाते हैं, लेकिन इन दिनों यहां नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर हर कोई हैरान है। 9 जनपथ पर सचिन पायलट के कोर कमांडर्स कहे जाने वाले नेताओं की महफिल सज रही है। सियासी हलकों में तो यह चर्चा भी है कि जो यहां नजर आया तो समझो उसकी इंटिग्रिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पायलट खेमे के एक विधायक ने इस सेंटर पर बैठने के बाद ही लंबा चौड़ा बयान जारी कर सीएम की तारीफ की और फिर खेमा बदल लिया। इस पावर सेंटर की तुलना बीजेपी राज के आज से 17 साल पहले के एक बड़बोले नेता से की जाने लगी है। उन नेताजी की कहानी यह है कि राजनीतिक नियुक्ति से बर्खास्त करके बीच सड़क पर उतारकर ड्राइवर चला गया था। फिलहाल 9 जनपथ सरकार और उसके मुखिया के लिए डैमेज कंट्रोल सेंटर के रूप में काम ...
मानसून के 68 दिन में 80 की मौत:बूंदी में सबसे ज्यादा 16 और जयपुर में 15 लोगों ने दम तोड़ा, बिजली गिरने, बाढ़ के पानी में बहने और दीवार गिरने से हुए हादसे

मानसून के 68 दिन में 80 की मौत:बूंदी में सबसे ज्यादा 16 और जयपुर में 15 लोगों ने दम तोड़ा, बिजली गिरने, बाढ़ के पानी में बहने और दीवार गिरने से हुए हादसे

जयपुर
जयपुर राजस्थान में इस साल मानसून सीजन में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मौत बूंदी जिले में 16 लोगों की हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। तब यह रिपोर्ट सामने आई। आपदा राहत प्रबंधन के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने बताया कि इस पूरे मानसून (जून, जुलाई और अगस्त) में बिजली गिरने, बारिश के पानी में बहने सहित अन्य प्राकृतिक आपदा से 80 लोगों की जान चली गई है। जबकि 55 से ज्यादा लोगो घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया पिछले दिनों कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ और सवाई माधोपुर में जो तेज बारिश हुई उसमें कितने लोगों के घरों को नुकसान हुआ। कितने पशु मरे इसका आंकलन करवाया जा रहा है। 25 फीसदी तक फसल खराबे की आशंकाकोटा संभाग में हुई बाढ़ के कारण कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के कुछ जिलों में फसल के...
BJP का गहलोत सरकार पर हमला:अरुण सिंह बोले- गहलोत सरकार में लूट मची हुई है, कांग्रेस में मतभेद मनभेद में बदल चुके, गहलोत बहाना बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार टाल रहे हैं

BJP का गहलोत सरकार पर हमला:अरुण सिंह बोले- गहलोत सरकार में लूट मची हुई है, कांग्रेस में मतभेद मनभेद में बदल चुके, गहलोत बहाना बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार टाल रहे हैं

जयपुर
जयपुर भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर बड़ा हमला किया है। अरुण सिंह ने कहा कि इस सरकार ने लूट मचा रखी है, यही चल रहा है। बजरी माफिया से लेकर हर स्तर पर माफिया सक्रिय हैं। सबको लूटने की छूट दे रखी है, जितना लूट सके लूट लो। आपसी फूट में यह सरकार चल रही है। अरुण सिंह शनिवार को प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासराजी अपने घर वालों को ही नंबर दिलवा रहे हैं। रीटन में 50 और इंटरव्यू में 80 नंबर आ रहे हैं। यह सरकार ठग है। यहां का युवा यह महसूस कर रहा है। युवा सोच रहे हैं कि गहलोत डोटासरा ने हमें ठग लिया। अंधा बांटे रेवड़ी वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बहाना बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार टाल रहे गहलोतअरुण सिंह ने कहा, प्रदेश की सरकार को जनता के बारे में कोई चिंता ही नहीं है। मुख्यमंत्री घर से निकलते नहीं। गहलोत...
पुलिसवाले करा रहे झोलाछाप से इलाज!:DSP से थानेदार तक सभी के साइन किए फोटो लेकर घूम रहा, डायबिटीज और कैंसर तक के इलाज का दावा; बोला- ताकत की दवा भी दी

पुलिसवाले करा रहे झोलाछाप से इलाज!:DSP से थानेदार तक सभी के साइन किए फोटो लेकर घूम रहा, डायबिटीज और कैंसर तक के इलाज का दावा; बोला- ताकत की दवा भी दी

जयपुर
अलवर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस, उन्हीं से अपना इलाज करवा रही है। अलवर का एक झोलाछाप ऐसा ही दावा कर रहा है। इसका कहना है कि अलवर के दो डीएसपी और दो थानेदार उससे इलाज करा चुके हैं। इतना ही नहीं, वह आगे कहता है कि प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन पुलिस अफसरों का इलाज कर चुका है। सबूत के रूप में झोलाछाप डॉक्टर के पास पुलिस अधिकारियों के साथ खिंचवाए फोटो और लिखित में प्रमाण पत्र तक है। लिस्ट में इतने पुलिस ऑफिसर हैं कि पूरा एल्बम बन चुका है। झोलाछाप डॉक्टर सतपाल ग्राहक को प्रभावित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों का इलाज करने का सबूत पेश कर देता है। झोलाछाप का जिस अधिकारी के साथ फोटो है, उस पर पेट का इलाज करने की बात लिखी है। अधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर तक हैं। उसकी कमाई में यह एलबम खूब काम आता है। खुद के साथ पुलिस वालों की फोटो दिखाता झोलाछाप। झोलाछाप का दावा,...
हार कर भी जीती भावना:स्कूल में सुना ब्रिक्स वॉक के बारे में, पैसों की तंगी की वजह से छोड़ी पढ़ाई, पिता ने कर्जा लेकर बेटी को खेल सिखाया, 2019 में जीता पहला गोल्ड मेडल

हार कर भी जीती भावना:स्कूल में सुना ब्रिक्स वॉक के बारे में, पैसों की तंगी की वजह से छोड़ी पढ़ाई, पिता ने कर्जा लेकर बेटी को खेल सिखाया, 2019 में जीता पहला गोल्ड मेडल

जयपुर
उदयपुर टोक्यो ओलिंपिक 2020 के महिला 20 किलोमीटर ब्रिक्स वॉक इवेंट में राजसमंद जिले के रेलमगरा में काबरा गांव की भावना जाट इस बार मेडल तो नहीं जीत पाईं, लेकिन पहली बार ओलिंपिक में कदम रख बेहतर प्रदर्शन करने पर देशभर में भावना अपनी अलग पहचान बना चुकी है। आम से खास सभी घर पहुंच अब परिजनों को भावना के प्रदर्शन पर बधाई दे रहे हैं। 2010 में भावना ने की थी अपने सफर की शुरुआत। भावना के इस खेल की शुरुआत 2010 में हुई थी। भवाना जाट ने बताया कि साल 2010 में गांव काबरा के सरकारी स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ती थी। उस समय स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होती थीं। स्कूल के पीटीआई हीरालाल कुमावत ने पैदल चाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा। मेरा सबसे पहले सवाल यही था कि ये कौनसा खेल होता है। फिर पीटीआई सर ने न केवल बताया बल्कि प्रशिक्षण भी दिया। उसके बाद मैंने इस प्रतियोगिता को ही अपना कॅरिय...
कोटा के सांगोद में 250 लोग फंसे:बाढ़ में सेना-NDRF का रेस्क्यू अभियान रात से जारी, स्कूल में फंसे लोग खाने के लिए तरसे; ओम बिरला ने हेलिकॉप्टर से किया सर्वे

कोटा के सांगोद में 250 लोग फंसे:बाढ़ में सेना-NDRF का रेस्क्यू अभियान रात से जारी, स्कूल में फंसे लोग खाने के लिए तरसे; ओम बिरला ने हेलिकॉप्टर से किया सर्वे

जयपुर
कोटा कोटा जिले में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने से हालात बिगड़ने लगे है। खतौली-इटावा के बाद सांगोद कस्बे में बाढ़ की स्थति बन गई है। भीम सागर बांध का पानी छाड़ा गया था। इसके बाद सांगोद कस्बा जलमग्न हो गया है। इस इलाके में करीब 250 लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। राहत व बचाव के लिए सेना व NDRF की टीम जुटी हुई है। इलाके में पानी का फ्लो ज्यादा होने से टीम फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। हालात ये हैं कि बिजली सप्लाई ठप हो गई है और मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आ रहे हैं। कलेक्टर, ग्रामीण एसपी ने रात से ही सांगोद में डेरा डाल रखा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांगोद खानपुर सहित आस पास के इलाके का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। ओम बिरला सड़क मार्ग से गावों मे पहुंच जायजा लेंगे। इस दौरान स्पीकर के OSD राजी...
ठगने वाली जयपुर की उल्लू गैंग:देसी उल्लू को दुर्लभ प्रजाति का बता 50 लाख में खरीदने का नाटक करते, सौदा होने से पहले मार देते, पीड़ित रुपए मांगता तो थमा देते नकली नोट

ठगने वाली जयपुर की उल्लू गैंग:देसी उल्लू को दुर्लभ प्रजाति का बता 50 लाख में खरीदने का नाटक करते, सौदा होने से पहले मार देते, पीड़ित रुपए मांगता तो थमा देते नकली नोट

Uncategorized, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर पुलिस ने उल्लू गैंग को पकड़ा है। गैंग में शामिल आरोपी पहले तो देसी उल्लू को 5 लाख रुपए में बेचते हैं। गैंग के दूसरे सदस्य, जिसने उल्लू खरीदा है, उससे 50 लाख रुपए में खरीदने का नाटक कर झांसा देते हैं। इसके बाद जैसे ही सौदे की बात आती है तो गैंग के सदस्य ही उस उल्लू को मार देते हैं। इनका कारनामा यहीं नहीं रुकता था। ठगी का शिकार पीड़ित जब रुपए लौटाने का दबाव बनाता तो इस गैंग के लोग ऊपर-नीचे असली नोट रख देते थे और बीच में नकली नोट। मामला सामने आया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि गैंग में करीब 7 लोग हैं, जो अलग-अलग टीम बनाकर ठगी करते थे। हालांकि पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कि उल्लू को कैसे मारा जाता था। प्रागपुरा तहसील में खेलना गांव निवासी राजेंद्र स्वामी के साथ इसी तरह की वारदात हुई। राजेंद्र स्वामी ने 1 जुलाई को प्रागप...