Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

झालावाड़ के कई गांवों में आफत:खानपुर, मनोहर थाना में बाढ़ के हालात, कालीसिंध, आहू, परवन, कालीखाड़ और छापी नदियां उफान पर, MP, बारां से संपर्क टूटा

झालावाड़ के कई गांवों में आफत:खानपुर, मनोहर थाना में बाढ़ के हालात, कालीसिंध, आहू, परवन, कालीखाड़ और छापी नदियां उफान पर, MP, बारां से संपर्क टूटा

जयपुर
जयपुर कोटा, बारां, बूंदी और सवाई माधोपुर के बाद अब मौसम का कहर झालावाड़ जिले पर टूटा है। झालावाड़ की करीब पांच जगहों पर बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। कालीसिंध, आहू, परवन, कालीखाड़ और छापी नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क जिला व तहसील मुख्यालय से कट गया है। बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे ठप हो गया। उफनते नदी नालों के कारण झालावाड़ को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले कई मार्ग बंद हो गए। बीते 24 घंटे के अंदर झालावाड़ के भीमसागर क्षेत्र में 230 mm (9 इंच) पानी बरसा है। वहीं खानपुर में 172 mm (7 इंच) बारिश ने हालात विकट कर दिए हैं। स्थानीय रिपोटर्स के मुताबिक खानपुर और मनोहर थाना में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बड़ी नदियों में मिलने वाली छोटी-छोटी सहायक नदियों का पानी शहर और कस्बे में घुस आया। इस कारण कई बाजार और कस्बे जलमग्न हो गए हैं। खानपुर में ...
चेहरों की सियासत:दिल्ली में राजस्थान के बीजेपी सांसदों की बैठक में मंच पर वसुंधरा मौजूद, लेकिन बैनर से गायब, यही होर्डिंग बीजेपी दफ्तर पर लगाने पर हुआ था विवाद

चेहरों की सियासत:दिल्ली में राजस्थान के बीजेपी सांसदों की बैठक में मंच पर वसुंधरा मौजूद, लेकिन बैनर से गायब, यही होर्डिंग बीजेपी दफ्तर पर लगाने पर हुआ था विवाद

जयपुर
जयपुर बीजेपी में नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान पर अब बैनर होर्डिंग्स पर लगने वाले फोटो से सियासी संकेत देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कल रात दिल्ली में राजस्थान के बीजेपी सांसदों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सीएम और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंच पर तो मौजूद थीं, लेकिन बैठक के बैनर से उनका फोटो गायब था। बैनर पर पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के ही फोटो थे। प्रदेश बीजेपी दफ्तर के बाहर पुराने होर्डिंग की जगह यही नया होर्डिंग लगाया तब विवाद हुआ था। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान के बीजेपी सांसदों की बैठक में बैनर पर वसुंधरा राजे का फोटो गायब है। इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं हैं। पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय और अब पार्टी सांसदों की बैठक में भी उनका फोटो नहीं लगाया। जिस होर्डिंग के...
कोटा में बारिश के बाद बिगड़े हालात:कॉलोनियों की सड़कें बनी तालाब, मकानों में 2 फीट तक भरा पानी, सोफे तक डूबे; पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान

कोटा में बारिश के बाद बिगड़े हालात:कॉलोनियों की सड़कें बनी तालाब, मकानों में 2 फीट तक भरा पानी, सोफे तक डूबे; पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान

जयपुर
कोटा शहर में तेज बारिश थम गई है, लेकिन कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं । पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनियों की सड़कें अब भी पानी में डूबी हुई है। मकानों में 1 से 2 फीट पानी भरा हुआ है। स्टेशन क्षेत्र के जनकपुरी, आदर्श कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, ढडवाडा सहित कई कॉलोनियों में पिछले तीन दिन से बारिश का पानी घुटनों तक भरा हुआ है। आवागमन नहीं होने से लोग दूध व सब्जी के लिए भी तरस रहे हैं। रसोई में किचन का सामान, सिलेंडर पानी में तैर रहे हैं। मकान में 1 से 2 फीट पानी भरा है। इन इलाकों में सीवरेज सिस्टम की समस्या है। कुछ जगह तो पानी की निकासी का कोई रास्ता ही नहीं है। बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जनकपुरी निवासी सुजीत का कहना है कि 4 दिन से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी निकासी नहीं हुई। मकान में 1 से 2 फीट पानी भरा है।...
मां के सामने मासूम को बस ने कुचला, मौत:सड़क किनारे खड़े थे दोनों मां-बेटे, अचानक हाथ छुड़ा कर भागा तो सामने से आ रही बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

मां के सामने मासूम को बस ने कुचला, मौत:सड़क किनारे खड़े थे दोनों मां-बेटे, अचानक हाथ छुड़ा कर भागा तो सामने से आ रही बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

जयपुर
जोधपुर भोपालगढ़ से जोधपुर आ रही एक बस की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से पहले अचानक बच्चा अपनी मां का हाथ छुड़ाकर सड़क पार करने के लिए दौड़ा। इतने में तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में मां के सामने ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बस को रोका और आग के हवाले कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई। जानकारी के अनुसार मां-बेटे सेवकी गांव के ही रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह भोपालगढ़-जोधपुर सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ। पांच साल का रोहित अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था। अचानक वह मां का हाथ छुड़ा कर दौड़ गया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान सामने से बस आ रही थी। रोहित को बचाने के लिए मां भी उसके पीछे भागी, लेकिन वह उस तक पहुंच नहीं पाई और बस ने उसे कुचल दिया। अपनी आंखों के सामने बेटे की मौत ह...
मगरमच्छ पर पैर रख फोटोशूट, VIDEO:चंद्रलोही नदी से निकलकर सड़क किनारे आया 6 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से पकड़कर पेड़ से बांधा, 12 लोगों ने उठाकर जीप में डाला

मगरमच्छ पर पैर रख फोटोशूट, VIDEO:चंद्रलोही नदी से निकलकर सड़क किनारे आया 6 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से पकड़कर पेड़ से बांधा, 12 लोगों ने उठाकर जीप में डाला

जयपुर
कोटा जिले के खेड़ा रामपुर (खेड़ा रसूलपुर) गांव में चन्द्रलोही नदी के किनारे मगरमच्छ आ गया। लगभग साढ़े 6 फीट के मगरमच्छ को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में ये बात आग की तरह फैल गई। स्थानीय वन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। टीम पहुंचती इससे पहले गांव के ही युवाओं ने मगरमच्छ को पकड़ लिया था। मगरमच्छ का मुंह रस्सी से बंद कर उसे पेड़ से बांध दिया। इधर, जैसे ही लोगों को मगरमच्छ की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण उसके पास जाकर पैर रखकर फोटो खिंचवाते नजर आए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। टीम ने गांव के युवाओं के साथ मिलकर भारी भरकम मगरमच्छ को उठाकर जीप में डाला। वन विभाग की टीम पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने भारी भरकम मगरमच्छ को पकड़कर जीप में डाला। बजरंग दल प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल ने बताया कि बारिश के कारण नदी में पानी की आवक हो रही है। इस इलाके में बड़ी सं...
नाथू बाबा के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद:ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा भानू व पूर्व मंत्री उषा पूनिया के खिलाफ दर्ज कराया जमीन हड़पने का मामला

नाथू बाबा के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद:ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा भानू व पूर्व मंत्री उषा पूनिया के खिलाफ दर्ज कराया जमीन हड़पने का मामला

जयपुर
जोधपुर राजस्थान की राजनीति में बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे स्व. नाथूराम मिर्धा के परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। बाबा की पोती पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा पूर्व सांसद भानू मिर्धा व प्रदेश की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ अपने हिस्से की जमीन को हड़प करने को लेकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। ज्योति ने यह मामला कोर्ट के जरिये दर्ज कराया है। ज्योति की तरफ से कहा गया कि नाथूराम मिर्धा के दो पुत्र राम प्रकाश मिर्धा और भानु प्रकाश मिर्धा हुए। ज्योति राम प्रकाश मिर्धा की बेटी है। उसका आरोप है कि भानु प्रकाश मिर्धा ने अपने भाई राम प्रकाश मिर्धा के कूट रचित हस्ताक्षर कर उनके हिस्से की जमीन बेच कर वहां कॉलोनी काटने का प्रयास किया है। यह है विवाद जोधपुर के चौपासनी क्षेत्र में करीब पचास बी...
जयपुर के फागी में बांध की पाल टूटी:पांच कॉलोनियों में घर के अंदर 3 फीट तक भरा पानी; बांध का करीब 35 फीसदी पानी बहकर निकला

जयपुर के फागी में बांध की पाल टूटी:पांच कॉलोनियों में घर के अंदर 3 फीट तक भरा पानी; बांध का करीब 35 फीसदी पानी बहकर निकला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर के फागी कस्बे में बने कानोलाव बांध की पाल आज सुबह टूट गई। 5 कॉलाेनियों में घरों में 3 फीट तक पानी भर गया। फागी से चकवाड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सिविल डिफेंस की टीम जयपुर से रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट की है। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण बांध में 7 फीट तक पानी आ गया था। बांध टूटने से फागी कस्बे के पास बसी कॉलोनी में भरा पानी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांध सुबह करीब 4 बजे टूटा। इसके बाद वहां से पानी बहता हुआ खेतों से होकर फागी कस्बे से लगी कॉलोनियों में आ गया। कॉलोनियों में करीब 3-4 फीट पानी भरने से हाहाकार मच गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बांध के पानी से देवनगर, दयालनगर, जैन नसिया, गुर्जरों का मोहल्ला और मुसलमानों के मोहल्ले में पानी भर गया...
राज्य सरकार को तीसरी लहर का अलर्ट:केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- थर्ड वेव से बचना है तो मोहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, दुर्गापूजा पर भीड़ रोकनी होगी; टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के भी निर्देश

राज्य सरकार को तीसरी लहर का अलर्ट:केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- थर्ड वेव से बचना है तो मोहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, दुर्गापूजा पर भीड़ रोकनी होगी; टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के भी निर्देश

जयपुर
जयपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों और हेल्थ सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। इसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट भेजा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को एक पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगस्त और सितंबर में आने वाले त्यौहारों पर भीड़ को कंट्रोल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अगर इन त्यौहारों पर सामूहिक भीड़ जुटी तो यह कोरोना की तीसरी लहर के लिए सुपर स्प्रेडर साबित हो सकती है। केन्द्रीय सचिव ने चिट्‌ठी में बताया कि पिछले दिनों इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त-सितम्बर में आ सकती है। कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह क...
तेज बारिश से पानी में डूबे 60 गांव:राहत के लिए कर रहे इंतजार, चंबल में जलस्तर .30 एमएम कम हुआ, यहां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा

तेज बारिश से पानी में डूबे 60 गांव:राहत के लिए कर रहे इंतजार, चंबल में जलस्तर .30 एमएम कम हुआ, यहां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा

जयपुर
धौलपुर चंबल में आई बाढ़ की वजह से जिले के करीब 60 से अधिक गांवों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। आधी रात को पानी का स्तर 144.90 मीटर तक पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह 30 सेंटीमीटर पानी उतरा लेकिन अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो शनिवार से पहले स्थिति सामान्य होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। आज जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले सुबह से ही कलेक्टर राकेश जायसवाल के साथ जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत गुरुवार सुबह से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। गांवों में भरा पानी। 10 गेट से 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासीचंबल नदी का जल स्तर 144.90 मीटर पहुंचने के बाद नदी में पानी का कम होना शुरू हुआ है। कोटा बैराज से बुधवार को खोले गए 10 गेट से 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। स...
पहले तलाक दिया, फिर शादी का झांसा देकर रेप:जयपुर की महिला 5 साल पति के साथ लुधियाना में रही, घरेलू कलह बढ़ने से हुए थे अलग

पहले तलाक दिया, फिर शादी का झांसा देकर रेप:जयपुर की महिला 5 साल पति के साथ लुधियाना में रही, घरेलू कलह बढ़ने से हुए थे अलग

जयपुर
जयपुर जयपुर में तलाक होने के बाद पूर्व पति द्वारा महिला का रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि तलाक के 2 साल बाद ही पूर्व पति नजदीकियां बढ़ाने लगा और लुधियाना से जयपुर आ गया। एक हफ्ते तक घर पर रुका। उसने मीठी-मीठी बातें कर फिर से झांसे में लिया और दुष्कर्म किया। अगले ही दिन वह जयपुर से लुधियाना चला गया। उसके बाद भी वह आता-जाता रहा और दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात कहने पर हमेशा टाल देता था। जब उसे लगा कि पूर्व पति धोखा दे रहा है तो 3 अगस्त को महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरा मामला जयपुर के शिप्रा पथ थाना क्षेत्र का है। यह है मामलादुर्गापुरा, शांतिनगर (जयपुर) की रहने वाली 31 साल की विवाहिता ने बताया कि 17 जुलाई 2013 को उसकी शादी लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले युवक से हुई थी। 3 जुलाई 2014 को उसे एक बेटा हुआ। 18 जनवरी 2018 को एक बेटी हो गई। बेटी ...