Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बारिश का पानी जंगल के पेड़ों की जड़ों से झरने तक जाता है, नीचे हैं आदिकाल की गुफाएं; ड्रोन में कैद हुई पाड़ाझर झरने की खूबसूरती

बारिश का पानी जंगल के पेड़ों की जड़ों से झरने तक जाता है, नीचे हैं आदिकाल की गुफाएं; ड्रोन में कैद हुई पाड़ाझर झरने की खूबसूरती

जयपुर
राजस्थान न्यूक्लियर सिटी के नाम से मशहूर रावतभाटा का खूबसूरत वाटरफॉल पाड़ाझर लोगों को खूब रिझा रहा है। दैनिक भास्कर ने इसकी खूबसूरती को ड्रोन कैमरे से कैद किया ताकि आप अपने मोबाइल पर ही इसके सौंदर्य को निहार सकें। ये झरना भैंसरोडगढ़ सेंचुरी के बीच बना है। लगभग 35 मीटर ऊंचे इस खूबसूरत झरने से बहता पानी लोगों को आकर्षित करता है। लगातार बारिश से यह क्षेत्र चेरापूंजी जैसा लगने लगा है। रावतभाटा से 14 किमी दूर और कोटा से 64 किमी दूर पाड़ाझर वाटरफॉल भैंसरोडगढ़ सेंचुरी के 19 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र में स्थित है। मेवाड़ की अंतिम सीमा का यह क्षेत्र चित्तौड़गढ़ जिले में आता है। चित्तौड़गढ़ रावतभाटा से 135 किमी दूर है। झरने की यह है खासियतपाड़ाझर वाटरफॉल साल में 10 महीने बहता है। लंबा वन क्षेत्र होने के कारण बारिश का पानी पेड़ों की जड़ों में जाता है। फिर पेड़ों की जड़ों से होते हुए झरने तक आ...
ट्रेन की चपेट आए मां-बेटे, मौत:तीन साल के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही थी, ट्रेन की टक्कर से उछलकर दूर गिरे मां-बेटे, मौके पर ही दम तोड़ा

ट्रेन की चपेट आए मां-बेटे, मौत:तीन साल के बेटे के साथ रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही थी, ट्रेन की टक्कर से उछलकर दूर गिरे मां-बेटे, मौके पर ही दम तोड़ा

जयपुर
जोधपुर जोधपुर के मंडोर कृषि मंडी फाटक के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस हादसे और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से इसे हादसा बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका पत्नी जितेन्द्र अपने 3 साल के बेटे शेरसिंह के साथ कृषि मंडी फाटक के पास रेल की पटरियों पर से गुजर रही थी। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेन ने मां-बेटे दोनों को चपेट में ले लिया। ट्रेन की टक्कर से दोनों उछल कर दूर जा गिरे। मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आत्महत्या से इनकार किया है। वे इसे हादसा मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़गंज से कई बार प्रियंका सामान लेने मंडी तक जाती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच पुलिस आत्महत्या की आशंका भी जता रही है। जो फिलहाल जांच कर रही है। वहीं, परिवार के...
45 यात्रियों से भरी बस पलटी:यूपी के गोरखपुर से मजदूरों को लेकर अहमदाबाद जा रही थी बस, गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई, एक की मौत, 23 घायल

45 यात्रियों से भरी बस पलटी:यूपी के गोरखपुर से मजदूरों को लेकर अहमदाबाद जा रही थी बस, गाय को बचाने के लिए कट मारा तो पलट गई, एक की मौत, 23 घायल

जयपुर
हलैना, भरतपुर भरतपुर के नेशनल हाईवे 21 पर झालाटाला इलाके में मंगलवार सुबह 45 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग बस के गेट और खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर घुसे और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 1 की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हलैना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां से 10 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर भरतपुर रेफर किया गया। हादसे में एक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह गोरखपुर से मजदूरों को लेकर बस अहमदाबाद जा रही थी। तभी झालाटाला के पास बस के सामने अचानक बेसहारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कट मारा तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने गेट और खिड़की के कांच तोड़कर बस में सवार सभी को बाहर निक...
मन्नत पूरी हुई तो चांदी की बाइक चढ़ाई:बाइक चोरी होने पर क्लेम नहीं मिला तो MP के किसान ने मांगी थी मन्नत, सांवलिया सेठ के लिए अहमदाबाद से बनाई यह स्पेशल बाइक

मन्नत पूरी हुई तो चांदी की बाइक चढ़ाई:बाइक चोरी होने पर क्लेम नहीं मिला तो MP के किसान ने मांगी थी मन्नत, सांवलिया सेठ के लिए अहमदाबाद से बनाई यह स्पेशल बाइक

जयपुर
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर में एक भक्त ने चांदी की बाइक चढ़ाई है। युवक ने अपनी बाइक के क्लेम मिल जाने की खुशी में भगवान को यह चांदी की बाइक चढ़ाई है। बाइक सांवलिया सेठ के लिए खास तौर पर अहमदाबाद में बनवाई थी। मंदसौर से आए भक्त का परिवार सोमवार को चांदी की बाइक लेकर पहुंचा और मंदिर ट्रस्ट को भेंट कर दी। इस पर करीब 74 ग्राम चांदी लगी है। इसकी कीमत करीब 13 हजार रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। दरअसल भक्त की बाइक चोरी हो गई थी। बीमा कंपनी से उसका क्लेम पास नहीं हो रहा था। कंपनी के अफसर उसे टरका रहे थे। इसके बाद वह सांवलिया सेठ मंदिर आया और क्लेम पास होने की मन्नत मांगी। क्लेम पास होने के बाद वह चांदी की बाइक लेकर मंदिर पहुंचा। मंदिर कार्मिक चतर सिंह ने बताया कि बाबुखेड़ा मंदसौर एमपी के रहने वाले किसान लालाराम की कुछ महीने पहले बाइक चोरी हो गई थी। किसान ने कं...
सावरकर पर डोटासरा के बयान को भुनाएगी बीजेपी:बीजेपी नेता बोले- आजादी के आंदोलन में सावरकर के योगदान को कांग्रेस ने आखिरकार स्वीकारा,डोटासरा के दिल की बात जुबां पर आई

सावरकर पर डोटासरा के बयान को भुनाएगी बीजेपी:बीजेपी नेता बोले- आजादी के आंदोलन में सावरकर के योगदान को कांग्रेस ने आखिरकार स्वीकारा,डोटासरा के दिल की बात जुबां पर आई

जयपुर
जयपुर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के वीर सावरकर और हिंदू राष्ट्र पर दिए बयान से बीजेपी को एक मुद्दा मिल गया है। बीजेपी ने इसे सियासी तौर पर भुनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के नेताओं ने डोटासरा के बयान को वीर सावरकर और हिंदू राष्ट्र को लेकर कांग्रेस की बदलती भाषा से जोड़ा है। डोटासरा ने कहा था कि सावरकरजी के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने को हम मना नहीं कर रहे,सावरकरजी आजादी से पहले हिंदू राष्ट्र की बात करते थे तो गुनाह नहीं करते थे, अब संविधान बनने के बाद यह मांग गलत है। डोटासरा के बयान के बाद उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, बीजेपी प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री युनूस खान,बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी सहित कई नेताओं ने डोटासरा के बयान को स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान को स्वीकार करना बताया है। हिंदू राष्ट्र ...
राजस्थान में अगले 8 दिन सताएगी गर्मी:पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही प्रदेश का पारा, मानसून के लिए बने सिस्टम की स्थिति बदलने से बारिश हुई कमजोर

राजस्थान में अगले 8 दिन सताएगी गर्मी:पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही प्रदेश का पारा, मानसून के लिए बने सिस्टम की स्थिति बदलने से बारिश हुई कमजोर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में बीते दो सप्ताह से चल रहा लगातार बारिश का दौर आज से धीमा पड़ गया है। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून का सिस्टम बदलने के कारण बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा है। पाकिस्तान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज के मौसम की स्थिति देखे तो जयपुर में सुबह से मौसम साफ है। धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ गई है। उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। यही स्थिति सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर समेत अन्य पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बनी हुई है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर सरकुलेशन में परिवर्तित हो गया है। इस सिस्टम से कोटा संभाग के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से ...
पुलिस अधिकारियों की फोटो लेकर घूम रहा झोलाछाप भागा:सामान और तंबू लेकर शहर छोड़ा, भास्कर ऐप पर खबर देखने के बाद एक्टिव हुए अधिकारी; इससे पहले ही पार हो गया फर्जी डॉक्टर

पुलिस अधिकारियों की फोटो लेकर घूम रहा झोलाछाप भागा:सामान और तंबू लेकर शहर छोड़ा, भास्कर ऐप पर खबर देखने के बाद एक्टिव हुए अधिकारी; इससे पहले ही पार हो गया फर्जी डॉक्टर

जयपुर
अलवर 18 से अधिक DSP व थानेदारों के इलाज का दावा करने वाला झोलाछाप डॉक्टर पूरे कुनबे के साथ फरार हो गया। भास्कर डिजिटल के खुलासे के बाद झोलाछाप ने अलवर छोड़ दिया है। खबर देख अधिकारी एक्टिव हो गए थे। फिर भी झोलाछाप पकड़ में नहीं आया। अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास कई झोलाछाप परिवार रह रहे थे। उनके पास चार बसें व तीन-चार कारें भी थीं। इन्हीं वाहनों में अपना सामान भरकर चले गए। अलवर शहर में टेल्को चौराहे के पास 2 दिन पहले झोलाछाप का ठिकाना। भास्कर ऐप पर खबर चलने के बाद झोलाछाप टेल्को चौराहे से सामान समेटकर निकल गया। इलाज के साथ ताकत की दवा का दावाअलवर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में बाकायदा कहा कि उसने DSP व थानेदारों का इलाज किया है। ताकत की दवा भी दी है। उनसे केवल पेट का इलाज कराने का लिखित में लिया है। झोलाछाप बोला कि ताकत की दवा भी लेते हैं, लेकिन...
राजस्थान कांग्रेस में कलह:अलवर के पूर्व सांसद डॉ. करण बोले- निर्दलीय-बसपा से आए विधायक कांग्रेसियों को कर रहे प्रताड़ित, सरकार चलाने के लिए उन्हें राजी रखना CM की मजबूरी

राजस्थान कांग्रेस में कलह:अलवर के पूर्व सांसद डॉ. करण बोले- निर्दलीय-बसपा से आए विधायक कांग्रेसियों को कर रहे प्रताड़ित, सरकार चलाने के लिए उन्हें राजी रखना CM की मजबूरी

जयपुर
जयपुर बसपा और निर्दलीय विधायकों को सरकार में महत्व मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस में चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अलवर से पूर्व सांसद और किशनगढ़बास से विधानसभा चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को सरकार में महत्व दिए जाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अशोक गहलोत सरकार की मजबूरी है। यादव ने कहा- निर्दलीय और बसपा से आने वाले विधायक अपने क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। निर्दलियों और बसपा से आने वाले विधायकों को एकतरफा महत्व मिल रहा है। इसकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। जिस क्षेत्र में 13 निर्दलीय और 6 बसपा के प्रत्याशी जीत कर आए हैं, वहां के पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह उपेक्षित हैं। विधायकों ने इन क्षेत्रों में सबकुछ अपने हाथों में ले लिया है।...
राजस्थान के सिंगर मामे खान की बेटी की शादी में पत्नी और बेटी के साथ होंगे शामिल, खान ने फोटो शेयर कर लिखा- पाजी आपका गांव में स्वागत है

राजस्थान के सिंगर मामे खान की बेटी की शादी में पत्नी और बेटी के साथ होंगे शामिल, खान ने फोटो शेयर कर लिखा- पाजी आपका गांव में स्वागत है

जयपुर
जैसलमेर बॉलीवुड में अपनी आवाज की ऊंचाइयों की जुगलबंदी से पूरी दुनिया में मशहूर हुए दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ इन दिनों जैसलमेर आए हुए हैं। जैसलमेर के सत्तो गांव निवासी लोक कलाकार मामे खान की बेटी की शादी आज सोमवार है। इसी विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी जैसलमेर आए हैं। दलेर मेहंदी अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से रविवार अलसुबह जैसलमेर के पर्यटन स्थल खुहड़ी पहुंचे थे। जहां एक निजी रिसोर्ट मामा गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया। खुहड़ी पहुंचने पर लोक कलाकार मामे खान एवं पर्यटन व्यवसायी गजेंद्रसिंह सोढ़ा ने उनका स्वागत किया। राजस्थानी परंपरागत तरीके से लोक कलाकारों ने उनके स्वागत में पधारो म्हारे देश गीत सुनाकर उनका दिल जीत लिया। जैसलमेर पहुंचने के बाद दलेर मेहंदी और मामे खाने। बॉलीवुड में खासे मशहूर हैं जैसलमेर के मामे खान जैसलमेर जिले...
पंचतत्व में विलीन हुए महंत किशोरपुरी:मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत की चक डोल यात्रा में उमड़ा जनसमूह, उत्तराधिकारी महंत नरेशपुरी ने दी अंतिम विदाई, लंबी बीमारी के बाद रविवार को हो गया था निधन

पंचतत्व में विलीन हुए महंत किशोरपुरी:मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत की चक डोल यात्रा में उमड़ा जनसमूह, उत्तराधिकारी महंत नरेशपुरी ने दी अंतिम विदाई, लंबी बीमारी के बाद रविवार को हो गया था निधन

जयपुर
दौसा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज सोमवार को पंचतत्व में वि​लीन हो गए। उनके उत्तराधिकारी महंत नरेशपुरी महाराज ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई। जहां समाधीस्थल परिसर से जयकारों से गुंजायमान हो गया। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को बालाजी मंदिर के पास महंत निवास में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई, जहां बड़ी तादाद में भक्तों ने उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह करीब नौ बजे महंत निवास से किशोरपुरी महाराज की पार्थिव देह को पालकी में बिठाकर चक डोल यात्रा (अंतिम यात्रा) गाजे-बाजे के साथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए समाधी स्थल लाया गया। अंतिम यात्रा को महंत नरेशपुरी समेत परिवार के लोगों ने कांधा दिया। उल्लेखनीय है कि महंत का लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। महंत किशोरपुरी महाराज। प...