Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

माता-पिता ने डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए बेटे को भेजा था जोधपुर, स्मैक पीकर बर्बाद कर रहा था जिंदगी; दोस्त बोले- प्लीज इसे सुधार दो

माता-पिता ने डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए बेटे को भेजा था जोधपुर, स्मैक पीकर बर्बाद कर रहा था जिंदगी; दोस्त बोले- प्लीज इसे सुधार दो

जयपुर
जोधपुर जोधपुर के युवाओं में नशा करने की आदत बढ़ती जा रही है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नशे के आदी इन युवाओं को पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है। 24 घंटे में अब तक करीब 200 लड़कों को पकड़ा जा चुका है। जिसमें नौकरी पेशा, स्टूडेंट, डॉक्टर, इंजीनियर आदि पकड़े जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऐसे युवक को भी पकड़ा जो जयपुर से डॉक्टर बनने की पढ़ाई करने जोधपुर आया था, लेकिन नशे की गिरफ्त में पड़ गया। दरअसल, पुलिस रातानाड़ा में कार्रवाई करने पहुंची थी। यहां एक बस्ती में नशे में चूर युवक की पुलिस ने जेब खंगाली तो डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का परिचय पत्र मिला। जयपुर निवासी इस युवक को उसके परिजन ने डॉक्टर बनने जोधपुर भेजा था। जो यहां आकर स्मैक के दलदल में फंस गया। एमबीबीएस की डिग्री मिलने में मात्र 6 माह बाकी हैं, लेकिन नशे की इ...
भारत माला प्रोजेक्ट में मुआवजे की मांग कर रहे थे किसान, काम रोकने पर एसडीएम को आया गुस्सा,  किसानों ने देर रात बुलाई पंचायत

भारत माला प्रोजेक्ट में मुआवजे की मांग कर रहे थे किसान, काम रोकने पर एसडीएम को आया गुस्सा, किसानों ने देर रात बुलाई पंचायत

जयपुर
जालोर राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र के प्रतापपुरा के गांव में गुरुवार को एसडीएम भूपेंद्र यादव ने एक किसान नरसिंह राम चौधरी को लात मार दी। वीडियो में वे किसानों की तरफ लात बढ़ाते भी साफ दिख रहे हैं। आक्रोशित किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटाकर मामला शांत किया। इसके बाद एसडीएम की ओर से राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने देर रात किसान पंचायत बुलाई और शुक्रवार को एसडीएम का घेराव करने का निर्णय लिया। भारत माला परियोजना के तहत अमृतसर से जामनगर तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे 754K का निर्माण कार्य प्रतापपुरा की सरहद में गुरुवार को ही शुरू हुआ और इसे ग्रामीणों ने रुकवा दिया। एसडीएम का कहना है कि किसान लाठी लेकर मेरी तरफ बढ़ रहा था, इसलिए बचाव में लात मारनी पड़ी। किसानों के खिलाफ हमला...
पहली मंजिल पर कमरे में अकेली थी, गला रेत कर हत्या, फोन गायब; मकान मालिक ने परिचित युवक को जाते देखा, लड़की का भाई जॉब पर गया था

पहली मंजिल पर कमरे में अकेली थी, गला रेत कर हत्या, फोन गायब; मकान मालिक ने परिचित युवक को जाते देखा, लड़की का भाई जॉब पर गया था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर शहर के प्रताप नगर इलाके में गुरुवार को परिचित युवक ने ही एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वह घर में पहली मंजिल पर स्थित कमरे में अकेली थी। हत्यारा उसका मोबाइल भी ले गया है। घर में मौजूद मकान मालिक की सूचना पर युवती का भाई अपनी फैक्ट्री से घर पहुंचा। प्रताप नगर पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वाॅयड टीम भी मौके पर पहुंची। हत्या की इस वारदात में एक परिचित युवक पर शक जताया जा रहा है। घटना के कुछ देर पहले नीचे मौजूद मकान मालिक ने उसे कमरे में आते-जाते देखा था। वह करीब 20 मिनट तक पहली मंजिल के कमरे में ठहरा। उसने युवती की गला रेतकर हत्या की। सिर पर चोट मारी। इसके बाद फरार हो गया। फिलहाल वह फरार है। दोपहर करीब दो बजे हत्या का पता चलापुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त 25 वर्षीया सीमा मीणा के रूप में हुई। वह दौसा जिले में मंडावरी कस्बे में अनाजमंडी के पास खेजड़ा वाली ढाणी की रह...
देवी-देवता इंजीनियर बन देखते हैं गांव को कितने पानी की जरूरत, फिर तैयार होता है वाटर प्रोजेक्ट, कृष्ण इंद्र देव को देते हैं आदेश

देवी-देवता इंजीनियर बन देखते हैं गांव को कितने पानी की जरूरत, फिर तैयार होता है वाटर प्रोजेक्ट, कृष्ण इंद्र देव को देते हैं आदेश

जयपुर
बांसवाड़ा राजस्थान में बारिश के लिए कई जतन किए जाते हैं। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में जुलूस निकाला जाता है तो कहीं रातभर भजन होते हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक ऐसा गांव है जहां इंद्रदेव को मनाने के लिए रासलीला होती है। इस दौरान लोग भगवान का वेश धारण कर गांव पहुंचते हैं और बताते हैं कि देवी-देवता धरती पर आ गए हैं। यह देवी-देवता मिलकर वाटर प्रोजेक्ट बनाते हैं और इंद्रदेव को बुलाते हैं। इनमें भगवान कृष्ण बना युवक इंद्रदेव को बारिश करने का आदेश देता है। यह गांव है, बांसवाड़ा जिले से 12 किलोमीटर दूर बड़ोदिया। सदियों पुरानी स्थानीय परंपरा को दोहराते हुए बुनकर समाज के कलाकार बरसात की गुहार कर रहे लोगों की आवाज को इंद्र देवता तक पहुंचाने में जुटे हैं। पीढ़ियों से हो रहे ऐसे अनोखे प्रयोग को लेकर ग्रामीण भी खासे उत्साहित रहते हैं। बकायदा बुनकर समाज के लोगों को बुलाने के लिए इन्हें...
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अलवर दौरे पर, जिस रोड से गुजरे वहां होर्डिंग पर वसुंधरा की तस्वीर देखी, लेकिन उनकी नहीं थी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अलवर दौरे पर, जिस रोड से गुजरे वहां होर्डिंग पर वसुंधरा की तस्वीर देखी, लेकिन उनकी नहीं थी

जयपुर
अलवर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बुधवार को सड़क मार्ग से अलवर पहुंचे। उनको रास्ते में खुद के स्वागत के अलावा मिशन राजस्थान 2023 के भी होर्डिंग मिले। इस पर लिखा था मिशन राजस्थान 2023, आओ साथ चलें। इस होर्डिंग पर मुख्य रूप से सबसे बड़ा फोटो वसुंधरा राजे का ही था। इसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। इस पोस्टर से एक बार फिर वसुंधरा समर्थकों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को मैसेज दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा वसुंधरा राजे को ही बनाना चाहिए। वसुंधरा मंच के पोस्टर बता रहेइन पोस्टरों को लेकर चर्चा है कि वसुंधरा मंच की टीम के जरिए लगाए गए हैं। पाेस्टर पर सबसे बड़ी फोटो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की है। ऊपर की तरफ प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की तस्वीर लगी है। होर्डिंग ...
गांव में तेज रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई; 2 गिरफ्तार

गांव में तेज रफ्तार से बस चला रहा था ड्राइवर, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई; 2 गिरफ्तार

जयपुर
कोटा जिले के दीगोद के कोटसुवा गांव में एक निजी बस चालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें स्थानीय ग्रामीण तेज रफ्तार से बस चलाने के आरोप में ड्राइवर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। घटना के दो दिन बाद वायरल वीडियो पर पुलिस हरकत में आई। देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मारपीट की घटना 12 जुलाई शाम 5 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता रहा पीड़ित इकराम ने बताया कि वो 12 जुलाई को कोटा से छिपरदा जा रहे थे। बस में सवारियां बैठी थी। कोटसुवा गांव में कुछ लोगों ने बस के आगे बाइक लगा दी। और नीचे उतरने को बोला। नीचे उतरते ही कुछ लोगों ने बाइक सवार को गिराने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। बस में सवार कुछ लोगों ने समझाइश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। और मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने लात व घूसों से जमकर ...
युवक बोला: मैं दुकान पर काम कर रहा था, ASI ने गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी, थाने गया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

युवक बोला: मैं दुकान पर काम कर रहा था, ASI ने गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी, थाने गया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

जयपुर
दौसा जिले के लवाण क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक पर लात-घूंसे बरसा रहा है। इसके बाद जब वह थाने पहुंचा तो सुनवाई नहीं हुई और उसे डरा धमका वहां से रवाना कर दिया। पीड़ित युवक DGP के पास पहुंचा और इसकी शिकायत दी। इसके बाद ASI को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव निवासी पीड़ित युवक कमलेश शर्मा द्वारा डीजीपी को दी गई शिकायत में बताया है कि वह 8 जुलाई दोपहर को लवाण कस्बे में दौसा बस स्टैंड पर स्थित अपनी ई-मित्र की दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक लेकर लवाण थाने के ASI विनय शर्मा और कांस्टेबल मान सिंह गुर्जर वहां पहुंचे। ASI ने उसके साथ बेवजह लात-घूंसो से मारपीट करते हुए गाली-गलौच व मारपीट की तथा शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। DGP को शिकायत के बाद हुई कार...
वकील ने जवाब भेजा भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है; कानून का सम्मान करते है, जांच में सहयोग करेंगे, यात्रा पर गए है, लौटने पर उपस्थित होंगे

वकील ने जवाब भेजा भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है; कानून का सम्मान करते है, जांच में सहयोग करेंगे, यात्रा पर गए है, लौटने पर उपस्थित होंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS-2018 भर्ती को लेकर सवालों के घेरे में आए RPSC सदस्य राजकुमारी गुर्जर के पति रिटायर्ड़ भैरों सिंह गुर्जर गुरूवार को जयपुर एसीबी में नहीं पहुंचे। एसीबी ने रिटायर्ड IPS को नोटिस जारी कर गुरुवार को 11 बजे जयपुर बुलाया था। एडवोकेट एके जैन ने उपस्थित नही होने पर एसीबी को जवाब भेज कर कहा कि भैरों सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है। कानून का सम्मान करते है। जांच में सहयोग के लिए तत्पर है। अभी यात्रा पर गए है, वापस आकर उपस्थित हो जाएगें। दरअसल, RAS प्रतियोगी परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने एवं सिलेक्शन कराने के एवज में सज्जन सिंह गुर्जर ने 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी जयपुर की टीम ने ट्रेप की योजना बनाई। इसके बाद एसीबी ने दौसा निवासी सज्जन सिंह व RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार क...
बिजली गिरने से हुई मौत में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे थे SDM, सामने ही भोपा एक बच्चे की आत्मा को जिंदा करने का पाखंड रच रहा था

बिजली गिरने से हुई मौत में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे थे SDM, सामने ही भोपा एक बच्चे की आत्मा को जिंदा करने का पाखंड रच रहा था

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास ने लोगों के जहन में घर कर रखा है। इस अंधविश्वास की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी है की इसके खिलाफ कोई आवाज भी नहीं उठा पा रहा। ऐसा ही एक मामला बागोर स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को नजर आया। जहां आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत के बाद प्रशासन इकट्ठा हो रखा था। इसी दौरान वहां एक बच्चे की मौत के मामले में एक भोपा अपने अंधविश्वास का मायाजाल फैलाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ अस्पताल में ही आत्मा को जिंदा करने का खेल खेल रहा था। अधिकारियों के सामने ही यह अंधविश्वास का खेल चल रहा था। लेकिन किसी ने उन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की। इस दौरान मांडल एसडीएम पूजा सक्सेना, बागोर थाना प्रभारी छोटूलाल व तहसीलदार सोहनलाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे अधिकारीदरअसल, बुधवार को बागोर थाना क्...
5 साल की उम्र में हिप का जॉइंट टूटा तो एक साल हॉस्पिटल में रहे; टैटू बनाने से शुरुआत, स्कूबा डाइविंग सीखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

5 साल की उम्र में हिप का जॉइंट टूटा तो एक साल हॉस्पिटल में रहे; टैटू बनाने से शुरुआत, स्कूबा डाइविंग सीखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर अजमेर के तोपदड़ा निवासी नितिन के.कृष्णा पानी में 25 फीट की गहराई में जाकर पेंटिंग बना देते हैं। दिव्यांग होने के बाद भी हिंद महासागर में सबसे पहले उन्होंने यह पेंटिंग बनाई थी और अभी एक स्वीमिंगपूल में बनाई है। उनका दावा है कि विश्व में पहली बार ऐसा किसी ने किया है। वे खुद वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर रहे हैं। इन सभी से पहले नितिन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग होने के बाद भी वे हारे नहीं। पांच साल की उम्र में एक हादसे के दौरान उनकी हिप जॉइंट ब्रेक हो गया था। एक साल तक वे हॉस्पिटल में रहे और इसके बाद 4 साल तक हॉस्पिटल के चक्कर काटते रहे। इसके बाद भी उनका हिप जॉइंट सही नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। टैटू बनाने से लेकर शूटिंग के में वे हमेशा विजेता रहे। नितिन ने बी.कॉम करने के बाद एम.कॉम, एलएलबी, बीएड और फाइन आर्ट में एमए किया है। पानी की गहराइयों ...