रिफाइनरी के ठेके में होड़ के चलते राजस्व मंत्री ने कमलेश को मरवाया, मंत्री हरीश चौधरी बोले- जांच में सच सामने आ जाएगा
बाड़मेर
बहुचर्चित कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच कमलेश प्रजापत के भाई भैराराम ने राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, मंत्री के भाई मनीष चौधरी, कमलेश की एक महिला मित्र के साथ बाड़मेर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक कमलेश के भाई और संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीबीआई के दिल्ली ऑफिस भेजे मांग-पत्र में यह आरोप लगाए हैं। वहीं मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं। इन आरोपों की जांच किसी भी एजेंसी से करवा सकते हैं।
मांग पत्र में लिखा है कि कमलेश 15-16 वर्ष का था तभी से राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व उनके भाई मनीष के संपर्क में आ गया था और इनके लिए काम करता था और राजनीतिक कार्यों में सहयोग करता था। कमलेश ने 2014 में केके इंटरप्राइजेज फर्म बना ली थी। पचपदरा रिफायनरी में कार्य प्रारंभ होने से राजस्व मंत्री व मनीष को कमलेश...








