लिवर कैंसर से जूझ रहे 8 साल के बच्चे का हैदराबाद के अस्पताल में होगा ऑपरेशन, भास्कर सामने लाया था परिवार की पीड़ा
पाली
लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रस्त जोधपुर के 8 साल के शुभम लखारा के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद फरिश्ता बन गए हैं। सोनू सूद की मदद से शुभम का लीवर ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हैदराबाद के अपोलाे अस्पताल होगा। ऑपरेशन में करीब 30 लाख रुपए का खर्च आएगा, यह पैसा सोनू सूद ट्रस्ट उठाएगा। आज रात साढ़े 9 बजे शुभम को लेकर उनका परिवार हैदराबाद के लिए रवाना होगा।
जोधपुर का 8 साल का शुभम लखारा लीवर कैंसर जैसी जानेलवा बीमारी से पीड़ित है। एम्स के डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लाट ही अंतिम उपाय बताया था, लेकिन इसमें आने वाला 30 लाख रुपए का खर्च शुभम का परिवार उठाने में सक्षम नहीं था। खबरों के जरिए जब सोनू सूद को शुभम के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने ट्रस्ट से जुड़े हितेश जैन को शुभम के घर भेजा। इसके बाद एक्टर ने शुभम के परिवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की और इलाज का आश्वासन दिया। यह बात स...








