निर्दलीय MLA ओमप्रकाश हुड़ला को धमकी भरा कॉल:जयपुर में मिली जान से मारने की धमकी, रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज, 10 दिन पहले गहलोत सरकार ने दी थी वाई श्रेणी की सुरक्षा
जयपुर
दौसा जिले में महवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल करने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद हुड़ला ने जयपुर कमिश्नरेट के रामनगरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए सायबर सेल तकनीकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल 24 घंटे बीतने के बाद भी धमकी भरा फोन करने वाले बदमाशों का पता नहीं चला है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि जयपुर में मौजूदगी के दौरान ओमप्रकाश हुड़ला को दो दिन से रात को धमकी भरे फोन आ रहे थे। फोन करने वाले युवक विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तब विधायक हुड़ला ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर जानकारी दी। इसके बाद कल रामनगरिया थाने में शिकायत दी।
10 दिन पहले मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा
बता दें कि दौसा शहर में जयपुर रोड ...








