Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

हटेगा वीकेंड कफ्र्यू, घटेगा रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय, शादी व धर्म स्थलों को खोलने की मिलेगी छूट

हटेगा वीकेंड कफ्र्यू, घटेगा रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय, शादी व धर्म स्थलों को खोलने की मिलेगी छूट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राज्य सरकार ने कोरोना के तहत लगाई गई पाबंदियों में और छूट देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत वीकेंड कफ्र्यू हटाया जा सकता है और रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय घटाया जाएगा। शादी संबंधी आयोजनों व धर्म स्थलों को खोलने के लिए भी सशर्त छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को वीसी के जरिए मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे, जिसमें मॉडिफाइड अनलॉक की तीसरी गाइडलाइन तय की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से अन्तिम रूप देने के बाद गृह विभाग गाइडलाइन जारी करेगा। सूत्रों ने बताया कि नई गाइडलाइन में बाजार खुले रखने का समय शाम को दो घंटे और बढ़ाया जा सकता है। रात्रिकालीन कफ्र्यू का समय घटाकर शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक किया जा सकता है। शादी संबंधी आयोजन व धार्मिक स्थलों को खोलने पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसमें भी कुछ राहत मिल सकती है। सशर्त खुल सकेंगे सिनेमाघर, मल्टी प्लेक्स व कोचिंग सेंटर ...
उदयपुर के ‘बंटी-बबली’ कैसे बनें करोड़पति:गुजराती ठग ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 4 साल में लोगों का विश्वास जीता, 40% मुनाफे के साथ रुपए लौटाने का झांसा दिया; जब पैसे ज्यादा हुए तो भाग गया

उदयपुर के ‘बंटी-बबली’ कैसे बनें करोड़पति:गुजराती ठग ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 4 साल में लोगों का विश्वास जीता, 40% मुनाफे के साथ रुपए लौटाने का झांसा दिया; जब पैसे ज्यादा हुए तो भाग गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर पांच सौ से अधिक लोगों से ठगी करने वाले बंटी-बबली की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पुष्पानी और महिला मित्र यापी बाजा को उदयपुर की पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा। 15 दिन में 5 राज्यों में उसने अपनी लोकेशन बदली।बंटी-बबली की पूरी कहानी प्रशांत पुष्पानी उम्र करीब 32 साल। गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। चार साल से उदयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। डेढ़ साल पहले तक उदयपुर के अनंता रिसोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करता था। महिला मित्र यापी के साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लिया। उसने साथ काम करने वाले अन्य ड्राइवरों को शेयर मार्केट, बिट कॉइन सहित अन्य स्कीमें बताई। उसने कहा कि इनमें 1000 रुपए इन्वेस्ट करोगे तो जमा पूंजी के अलावा 400 रुपए दूंगा। शुरुआती दिनों में प्रशांत ने 40% मुनाफे के साथ लोगों के रुपए लौटाए। इसी लालच में आकर लोग जुड़ते गए। लोगों ने चेन बनाते हुए...
फैमिली के साथ लेपर्ड सफारी की, दो घंटे तक झालाना में रही, फिर शहर घूमने निकली बैडमिंटन खिलाड़ी

फैमिली के साथ लेपर्ड सफारी की, दो घंटे तक झालाना में रही, फिर शहर घूमने निकली बैडमिंटन खिलाड़ी

जयपुर
जयपुर भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपियन साइना नेहवाल अपने पति पी. कश्यप के साथ बुधवार रात को जयपुर पहुंची। फैमिली टूर पर गुलाबी नगरी में घूमने पहुंचे साइना और उनके पति ने गुरुवार को सबसे पहले झालाना लेपर्ड सफारी की सैर की। वे दोनों अपने दो दास्तों के साथ सुबह करीब पौने 6 बजे झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे। जहां ड्राइवर हेमंत डाबी ने चारों को झालाना लेपर्ड की सवारी करवाई। साइना ने अपने परिवार के साथ सफारी में रुट नंबर 1 पर लेपर्ड की साइटिंग की। वे शिकार ओदी भी पहुंचे। वहां फोटोग्राफी की। सुबह करीब आठ बजे सफारी से होटल लौट गए। सफारी में साइटिंग के दौरान साइना ने शहर में बसाए गए झालाना लेपर्ड की खूबसूरती की काफी तारीफ की। साथ ही फिर से झालाना सफारी में आने की बात कही। झालाना में एग्जीबिशन हॉल में वाइल्ड लाइफ के फोटोज को भी देखा। वहां उनका स्वागत किया गया। झालाना लेपर्ड के एग्जीबिश...
कमजोर पड़ा मानसून, तेज गर्मी ने तपाया:पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर में 44 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा, पूर्वी राजस्थान में अलवर सबसे गर्म, 42.3 डिग्री तापमान, जयपुर में भी 40 डिग्री

कमजोर पड़ा मानसून, तेज गर्मी ने तपाया:पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर में 44 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा, पूर्वी राजस्थान में अलवर सबसे गर्म, 42.3 डिग्री तापमान, जयपुर में भी 40 डिग्री

जयपुर
जयपुर प्रदेश में मानसून में देरी से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपती किरणों की वजह से दोपहर के वक्त शहरों में सड़कें सूनी होने लगी है। दक्षिण पश्चिम मानूसन की उत्तरी सीमा भीलवाड़ा, धौलपुर और बाड़मेर जिलों अटकने की वजह से रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है और मानसून के बरसने में करीब एक सप्ताह से ज्यादा की देरी होने की पूरी संभावना है। इस बीच बारिश नहीं होने से प्रदेश में गर्मी का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान पश्चिम राजस्थान में श्रीगंगानगर का तापमान सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री रहा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में अलवर सबसे गर्म रहा। यहां 42.3 डिग्री तापमान रहा। वहीं, प्रदेश की राजधानी जयपुर में तापमान तीन डिग्री बढ़ा। यहां पारा 40 डिग्री को छू गया। बीकानेर संभाग में हल्की बारिश व धूलभरी आंधी, भरतपुर को छोड़कर बाकी सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा प्रदेश मे...
राजस्थान में वैक्सीनेशन का मेगा कैंपेन:कल 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का टारगेट, देर रात 8.50 लाख डोज की खेप पहुंची जयपुर

राजस्थान में वैक्सीनेशन का मेगा कैंपेन:कल 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का टारगेट, देर रात 8.50 लाख डोज की खेप पहुंची जयपुर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में जिन युवाओं को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है उनके लिए ये जरूरी खबर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 25 जून को पूरे राज्य में वैक्सीनेशन का मेगा कैंपेन चलाने जा रहा है। इस दौरान 10 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ज्यादातर 18-44 साल की एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राजस्थान की स्थिति देखें तो अब भी 18-44 एज ग्रुप के 57.27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जबकि राज्य में इस एज ग्रुप के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ से ज्यादा है। बुधवार को राज्य में इस एज ग्रुप के 2.61 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो तीसरी लहर आने से पहले इस एज ग्रुप के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस एज ग्रुप...
स्कूलों पर निर्भर करेगा परिणाम, क्योंकि सेशनल के साथ सब्जेक्ट कमेटी देगी मार्क्स, 10वीं में 45:25:30 और 12वीं में 40:20:40 के फॉर्मूले को कुछ इस तरह समझिए

स्कूलों पर निर्भर करेगा परिणाम, क्योंकि सेशनल के साथ सब्जेक्ट कमेटी देगी मार्क्स, 10वीं में 45:25:30 और 12वीं में 40:20:40 के फॉर्मूले को कुछ इस तरह समझिए

जयपुर
जयपुर RBSE के 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयार फॉर्मूले पर अब अगला काम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को करना होगा। राज्य सरकार के इस फॉर्मूले ने स्कूल्स की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। डाइट्स के माध्यम से लिए जा रहे 8वीं बोर्ड के मार्क्स भी अब सार्वजनिक करने होंगे क्योंकि मार्कशीट में मार्क्स नहीं है, बल्कि सिर्फ ग्रेड है। ये मार्क्स अब डाइट्स को ओपन करने होंगे। शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट तैयार करने वाला फॉर्मूला बुधवार रात जारी कर दिया था। इसको लेकर बनाई गई समिति की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को फॉर्मूला जारी कर दिया है। इसके तहत बोर्ड के रिजल्ट के लिए पिछले दो साल की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा। दसवीं में 45:25:10 और बारहवीं में 40:20:40 का फॉर्मूला रखा गया है।...
महेश जोशी आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए, आगे भी नहीं होंगे; बोले- जिस टेप के आधार पर FIR उसमें आवाज गजेंद्र सिंह की

महेश जोशी आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए, आगे भी नहीं होंगे; बोले- जिस टेप के आधार पर FIR उसमें आवाज गजेंद्र सिंह की

जयपुर
जयपुर फोन टेपिंग केस में राजस्थान में सियासत तेज हो गई है। एक बार फिर इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं होंगे। जोशी ने कल ही दिल्ली क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को सूचना भेज दी थी। जोशी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे दिल्ली नहीं गए। महेश जोशी ने दिल्ली पुलिस के पूछताछ के लिए पेश होने के नोटिस की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर में नाम नहीं है, नोटिस में आरोप मेंशन नहीं है, दिल्ली पुलिस को जवाब भेज दिया है, अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 19 जून को नोटिस जारी कर महेश जोशी को आज पूछताछ के लिए बुलाया था। महेश जोशी ने कहा, जिस टेप के आधार पर एफआईआर उसमें आवाज गजेंद्र सिंह की महेश जोशी...
एकतरफा प्यार में पागल मुंबई का डॉन:जान-पहचान के बाद महिला पर दोस्ती का दबाव डाला, डरकर मुंबई छोड़ जयपुर आ गया दंपती, फिर 2 शूटर भेजकर पति पर हमला कराया

एकतरफा प्यार में पागल मुंबई का डॉन:जान-पहचान के बाद महिला पर दोस्ती का दबाव डाला, डरकर मुंबई छोड़ जयपुर आ गया दंपती, फिर 2 शूटर भेजकर पति पर हमला कराया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मुंबई के डॉन ने एक तरफा प्रेम में पागल होकर महिला के पति पर दो शूटर भेजकर जयपुर में जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया था। घटना 16 जून की है। पुलिस को घटनास्थल से दो युवकों के बाइक पर जाते हुए CCTV फुटेज भी मिले थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की तो सारा मामला साफ हुआ। जयपुर से पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश करते हुए मुंबई पहुंच गई। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दो शूटरों को डबवाली से जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर पुलिस दोनों को मुंबई से लेकर आ गई। शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयपुर पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।मुंबई में विवाहिता पर दिल आया तो जयपुर पहुंचा डॉनठाणे पुलिस को जांच में पता लगा कि आदित्य 2018 में मुंबई में ही काम करता था। वह परिवार के साथ ही रहता था और किराणे की दुकान करने लगा। वहां पर मुंबई का बदमाश कमलेश शि...
पायलट से निपटेंगे निर्दलीय:गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायक कुछ नहीं बोलेंगे, बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायक आज निर्दलीय बैठक से दूर रहेंगे, यही संभालेंगे सचिन के खिलाफ मोर्चा

पायलट से निपटेंगे निर्दलीय:गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायक कुछ नहीं बोलेंगे, बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायक आज निर्दलीय बैठक से दूर रहेंगे, यही संभालेंगे सचिन के खिलाफ मोर्चा

जयपुर
जयपुर कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच चल रहे घमासान के बीच दोनों तरफ से सियासी चालें चली जा रही हैं। गहलोत गुट की तरफ से 13 निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों को मिलाकर बने जी-19 ने मोर्चा संभाल रखा है, लेकिन रणनीति के साथ ये साथ बैठक नहीं करेंगे। जी-19 की आज शाम 5 बजे होने वाली बैठक से बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायक शामिल नहीं होंगे। आज की बैठक में 13 में से 12 निर्दलीय ही शामिल होंगे। जी-19 की बैठक से पहले बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के इस यूटर्न के पीछे गहलोत कैंप की रणनीति बताई जा रही है। बताया जाता है कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायक निर्दलीयों के साथ बैठक कर रणनीति बनाते तो पायलट कैंप इसे अनुशासनहीनता का मुद्दा बनाता। इसलिए इन विधायकों ने जी-19 की बैठक में शामिल होने का फैसला बदल दिया। गहलोत समर्थक निर्दलीयों की इस बैठक में सचिन पायलट कैंप क...
ढोंगी बाबा ने मायाजाल से ठगे करोड़ों, VIDEO:डबल करने के नाम पर सोना और रुपया कलश में रखवाता, हाथ की सफाई से गायब कर देता और कहता किसी और ने छुआ है, इसलिए धन कोयला बन गया

ढोंगी बाबा ने मायाजाल से ठगे करोड़ों, VIDEO:डबल करने के नाम पर सोना और रुपया कलश में रखवाता, हाथ की सफाई से गायब कर देता और कहता किसी और ने छुआ है, इसलिए धन कोयला बन गया

जयपुर
अजमेरसोने और रुपए को दोगुना करने का झांसा देकर ढोंगी बाबा शोभाराम ने कई लोगों को अपने जाल में फंसाया। लोगों को विश्वास में लेने के लिए कभी साफी (गमछे) से नोटों की गडि्डयां निकालता तो कभी जमीन में से सोने-चांदी के कलश निकालता। ढोंगी बाबा ने अपने आस-पास गुर्गों की ऐसी गैंग तैयार की, जो उसमें कभी देवता की छाया होने की बात करते तो कभी उसे चमत्कारी संत बताते। हालांकि अब बाबा पकड़ा गया है और पुलिस की गिरफ्त में है। मंदिर को डवलप कर लोगों को विश्वास में लिया तथाकथित बाबा शोभराम ने अगस्त 2020 में गुर्जर समाज के आराध्य रड़िया के देवजी मंदिर से इसकी शुरुआत की। यहां अलग-अलग तरह के चमत्कारों से लोगों पर विश्वास जमाया। इसके लिए ढोंगी बाबा ने मंदिर परिसर की जमीन से चांदी के सिक्कों से भरा एक कलश निकाला और अपनी साफी फेंक कर 500-500 के नोटों की गडि्डयां भी निकाल कर दिखाईं। जब लोगों को अपने झाल में फ...