Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। मण्डी में लगातार हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर आखिरकार बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हे हटाने की कार्रवाई की। व्यापारी रामप्रताप भादू ने बताया कि खाजूवाला में सिंचाई विभाग की दीवार के पास काफी समय से कुछ लोग रात के समय खोखे लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी सूचना उपखंड अधिकारी को दी गई। दो दिन पूर्व भी यहां कुछ लोग रातों रात खोखे रख कर चले गए।शिकायत के बाद बुधवार सुबह सभी व्यापारी उपखण्ड अधिकारी के पास गए और मौका स्थिति के बारे में बताया। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने मौका मुआयना किया और ग्राम विकास अधिकारी को खोखे हटाने के आदेश दिए। जिसके जेसीबी की सहायता से इन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पेड़ पौधे लगा तारबन्दी की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रकांत सोनी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल के निर्देश पर लगभग 300 मीटर में हुए कब्जों को हटाया ...
शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन आयोजित, जगह-जगह हुआ स्वागत

शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन आयोजित, जगह-जगह हुआ स्वागत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। ‘हिंद दी चादर’ कहे जाने वाले नौवें गुरु, श्री तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर बुधवार को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर से दोपहर में आरंभ नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से होकर नगर कीर्तन निकला। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में अनेक स्थानों पर चाय और अल्पाहार के लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं का एक जत्था आगे सड़क मार्गों की सफाई करते और पानी का छिड़काव करते हुए चल रहा था। तत्पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहब की पावन सवारी थी। इसके पीछे श्रद्धालु नर-नारियों का बड़ा समूह गुरबाणी का जस गाते हुए चल रहा था। कीर्तन के रास्ते में हजारों लोगों ने गुरु ग्रंथ साहब की सुसज्जित ...
CDS बिपिन रावत का निधन, हेलिकॉप्टर क्रैश में पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत

CDS बिपिन रावत का निधन, हेलिकॉप्टर क्रैश में पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चेन्नई/दिल्ली आखिरकार बुरी खबर आ ही गई है। जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक जनरल रावत की मौत की खबर की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी, यानी CCS की शाम 6.30 बजे बैठक बुलाई है। इसके बाद मौत की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इससे पहले हादसे के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कई जवान बुरी तरह घायल हैं। लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी।...
पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और आठ रन से जीता

पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और आठ रन से जीता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ढाका बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पाकिस्तान ने पारी और आठ रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने यह सीरीज भी 2-0 के अंतर से अपने नाम की। ढाका में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बारिश के चलते शुरुआती दिनों में ज्यादा खेल नहीं हो सका। इसके बावजूद पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर शाजिद खान ने इस मैच में 12 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और आबिद अली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच में गेंदबाजी की और आखिरी समय में अहम साझेदारी को तोड़कर अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। इसके बाद शाजिद खान ने बाकी विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। इस मैच में बारिश ने का...
सेंसेक्स में 1016 पॉइंट्स की तेजी, 58649 पर बंद, मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज, मारुति 3-3% बढ़े

सेंसेक्स में 1016 पॉइंट्स की तेजी, 58649 पर बंद, मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज, मारुति 3-3% बढ़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई आज शेयर बाजार दूसरे दिन भारी तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल यह 260.67 लाख करोड़ रुपए था। आज 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मारुति, बजाज फाइनेंस, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयर 3-3% से ज्यादा बढ़े। जबकि सनफार्मा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर 2-2% बढ़कर बंद हुए। बाजार में बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयर्स ने धमाल मचाया।...
ED के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस, 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में हैं गवाह

ED के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस, 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में हैं गवाह

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पूछताछ में शामिल होने के लिए आज ED के दिल्ली आफिस पहुंची हैं। एक्ट्रेस कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में गवाह हैं। ED ने जैकलीन को तीसरी बार इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सुकेश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जैकलीन को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया था। वह सलमान खान के 'द-बैंग' टूर के लिए रियाद जा रहीं थीं। इस मामले में ED ने एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ भी पूछाताछ कर चुकी है।...
CDS रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश:MI-17 घने जंगल में गिरते ही चकनाचूर हुआ, बुरी तरह जल चुके 11 शव बरामद

CDS रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश:MI-17 घने जंगल में गिरते ही चकनाचूर हुआ, बुरी तरह जल चुके 11 शव बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सेना के 12 अन्य अफसर सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 11 अफसरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू टीम के साथ आग बुझाते नजर आए। फोटोज में देखिए यह हादसा... हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद रेस्क्यू टीम जब कुन्नूर के घने जंगलों में पहुंची तो बुरी तरह से जल चुके शव इस तरह पड़े नजर आए। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश होते ही धू-धू कर जलने लगा। आग के बीच कुछ ही देर में राख का ढेर नजर आने लगा। हेलिकॉप्टर पहाड़ी के पास क्रैश हुआ। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक 4 अधिकारियों के शव बरामद किए जा चुके थे। CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद टुकड़ों में बंट गया। ...
जयपुर में फिर कोरोना विस्फोट:11 संदिग्ध के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए

जयपुर में फिर कोरोना विस्फोट:11 संदिग्ध के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में एक बार फिर विस्फोट हुआ है। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 मरीज मिले हैं। जो 2 जुलाई को मिले 27 मरीजों के बाद सबसे ज्यादा है। 5 महीने में पहली बार एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के मिलने से जयपुर में ओमिक्रॉन वैरियंट के केस और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इनमें 11 ऐसे मरीज हैं, जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव और संदिग्धों के संपर्क में आए है। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमएचओ की टीम ने सभी को संदिग्ध मानते हुए उनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है।...
अमेजन पार्सल ऑफिस में लूट, नकाबपोश छह लुटरों ने सरियों से किया हमला, ले गए 7.95 लाख कैश

अमेजन पार्सल ऑफिस में लूट, नकाबपोश छह लुटरों ने सरियों से किया हमला, ले गए 7.95 लाख कैश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अमेजन के पार्सल डिलिवर करने वाले ऑफिस में बाइक से आई नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की है। छह युवक महज ढाई मिनट में 7 लाख 95 हजार रुपए लूट ले गए। वहां कर्मचारियों को पीटा भी। कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने बीकानेर के शिव वैली कॉलोनी स्थित ऑफिस में रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया है। 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घायल राजकुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनके ऑफिस में 34 युवक काम करते हैं। रविवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास हम तीन रह गए। अचानक से छह युवक आए। इन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। ऑफिस के बारे में पूछताछ करने लगे। हम जवाब देते उससे पहले ही मिर्ची पावडर डालने लगे। हमारे पास कोई हथियार नहीं था। कुर्सियों से ही बचाव किया और वापस हमला भी किया। इसका कोई खास असर नहीं था। उन लोगों के पास लोहे के पाइप थे। वो पाइप ...
गजसिंहपुर: कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारी व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

गजसिंहपुर: कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारी व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पक्की आढत का लाइसेंस देने के लिए मांगी रिश्वतश्रीगंगानगर । गजसिंहपुर में कृषि उपज मंडी समिति के दो कर्मचारियों को आज दोपहर उनके ही कार्यालय में एक व्यापारी से 10 हजार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। श्रीगंगानगर एसीबी चौकी (द्वितीय) के प्रभारी डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि सीआई विजेंद्र सीला के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में कृषि उपज मंडी समिति के वरिष्ठ सहायक संतलाल और कनिष्ठ सहायक मोहनलाल को व्यापारी चेतनप्रकाश मित्तल(26) से यह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गजसिंहपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी चेतनप्रकाश मित्तल ने एक हफ्ता पहले कृष्णा ट्रेडर्स फर्म के नाम से अनाज मंडी में व्यापार करने के लिए पक्की आढत के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। चेतनप्रकाश ने एसीबी को बताया कि वह जब तमाम दस्तावेज सहित आवेदन करने मंडी समिति कार्यालय में गया त...