Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

वाघा बॉर्डर पर खडे़ होकर कहा था- सीमाओं की रक्षा करने में गर्व होता है

वाघा बॉर्डर पर खडे़ होकर कहा था- सीमाओं की रक्षा करने में गर्व होता है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
झुंझुनूं तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर में झुंझुनूं का लाल कुलदीप भी शहीद हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज झुंझुनूं के पैतृक गांव घरडाना खुर्द में होने की संभावना है। इस दौरान कुलदीप के चचेरे भाई मनोज राव ने कुलदीप के साथ हुई आखिरी मुलाकात की यादें साझा की। मनोज ने बताया कि कुलदीप घूमने का बहुत शौकीन था। जुलाई में दिल्ली आया था। इस दौरान वे वाघा बॉर्डर घूमने गए थे। इस दौरान कुलदीप ने मनोज से कहा था कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में गर्व महसूस होता है।...
सादुलशहर में  चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाओं से रोष

सादुलशहर में चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाओं से रोष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
संदिग्ध बदमाश पुलिस की पकड से बाहरश्रीगंगानगर। सादुलशहर में इन दिनों चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाएं काफी बढ चुकी है। आए दिन अज्ञात चोर घरों के ताले तोडकर, दीवारे फांदकर जहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वहीं सरे दोपहर काउंटर का लॉक तोडकर जहां नकदी ले जाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों का हौंसला इतना बढ चुका है कि गत रात्रि वाडर् नंबर 8 में तो घर के आगे खडी एक महिला से मोबाइल छीनने एवं गले में पहनी सोने की चैन तोडने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि महिला ने मुकाबला किया और शोर सुनकर परिजन घर के बाहर आते देख बदमाश भाग निकला। इससे पूवर् दीपावली की रात वार्ड नंबर 18 में अज्ञात चोर द्वारा तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 6 नवंबर को श्री सत्यनारायण मंदिर के पास दो नकाबपोश बाइक सवार युवक ई-मित्रा संचालक की दराज का लॉक तोडकर 99 हजार रूपए सरे दोपहर चोरी कर ले गए। इस बी...
पंजाब की पूर्व डिप्टी सीएम के रिश्तेदार सहित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पंजाब की पूर्व डिप्टी सीएम के रिश्तेदार सहित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी में 25 लाख का कैश और 40 ग्राम अफीम बरामद होने का मामलाहनुमानगढ़ जिले में एक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी में 25 लाख की संदिग्ध राशि बरामद होने और इसमें सवार दो व्यक्तियों से 40 ग्राम अफीम बरामद होने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया।अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच कर रहे गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने आज बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया हरनेंदरसिंह उर्फ राजेंद्रसिंह (51) पुत्र सुखदेव सिंह जटसिख निवासी चक 94-जीबी तहसील अनूपगढ़ मूल रूप से पंजाब में जिला बठिंडा अंतर्गत संगत थाना क्षेत्र के गांव मछाना का निवासी है। वह पंजाब की एक पूर्व डिप्टी सीएम रही महिला का करीबी रिश्तेदार है। वह पूर्व डिप्टी सीएम की बहन का दामाद है। उसके साथ पकड़ा गया जगसीरसिंह जट सिख (29) पुत्र दर्शनसिं...
वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
दो वारदातें करके फरार होते हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर दबोचाबीकानेर जिले में पुलिस ने वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर अनेक वारदातें कर फरार हो रहे बदमाशों के गिरोह को पीछा कर सीकर जिले में काबू कर लिया। इस गिरोह से बीकानेर जिले में सदर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नापासर और बीछवाल थाना क्षेत्रों में अनेक वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में प्रेम प्रकाश प्रजापत (45) पुत्र नंदराम निवासी खैरथल, पूरणमल सिंधी (40) पुत्र सूरतमल निवासी शालीमार थाना सदर, अलवर और कुलभूषण ब्राह्मण (32) पुत्र सुदेश कुमार निवासी मुरली कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 खैरथल अलवर शामिल हैं। यह गिरोह एक कार में फरार हो रहा था। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ में दो लाख की राशि ठगने में इस गिरोह ने एक मोटरसाइकिल का भी उपयोग किया। यह दोनों वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।पुल...
ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान

ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रोहित शर्मा को वनडे का नया कप्तान बनाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके डिप्टी की तलाश में जुट गया है। इस रेस में फिलहाल तीन खिलाड़ियों का नाम उभर कर सामने आ रहा है। बीसीसीआई ने बुधवार को विराट कोहली को हटाकर रोहित को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, टेस्ट में विराट कप्तानी करते रहेंगे।...
सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी

सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी गिरावटसोने के साथ-साथ आज दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का भाव 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,388 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी। रुपये में गिरावट के बावजूद आई कमीएचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, रुपये में गिरावट के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 6 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,7...
कटरीना कैफ की शादी से सलमान खान रहे दूर लेकिन इन बॉलीवुड सितारों ने अटेंड की थी अपने एक्स की शादी!

कटरीना कैफ की शादी से सलमान खान रहे दूर लेकिन इन बॉलीवुड सितारों ने अटेंड की थी अपने एक्स की शादी!

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों के बीच चर्चा ये भी है कि एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। दरअसल, सलमान दबंग टूर के लिए रियाद रवाना हो गए हैं इसलिए वह वेडिंग में नहीं जाएंगे। वैसे, सलमान भले ही एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना की शादी में ना जाएं लेकिन ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने एक्स-पार्टनर की शादी में हिस्सा लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।...
जनरल रावत, पत्नी मधुलिका के शवों की पहचान हुई, सुपर हरक्युलिस से दिल्ली लाए जाएंगे; PM मोदी पालम जाकर देंगे श्रद्धांजलि

जनरल रावत, पत्नी मधुलिका के शवों की पहचान हुई, सुपर हरक्युलिस से दिल्ली लाए जाएंगे; PM मोदी पालम जाकर देंगे श्रद्धांजलि

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
तमिलनाडु के हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। रावत, मधुलिका और ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर समेत 4 शवों की पहचान हो गई है। सभी बॉडीज सुपर हरक्युलिस से दिल्ली लाई जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में आज बयान दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में बचे अकेले शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वे लाइफ सपोर्ट पर हैं और उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण सिंह को एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु शिफ्ट किया जाएगा।...
ऐसी होती है शहीद की मां:बोलीं- शहादत ही बेटे की कमाई, बहू को भी सेना में भेजूंगी

ऐसी होती है शहीद की मां:बोलीं- शहादत ही बेटे की कमाई, बहू को भी सेना में भेजूंगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
झुंझुनूं तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह की मां कमला देवी की आंखें नम हैं, लेकिन उन आंखों में बेटे के लिए गर्व भी है। कुलदीप की मां ने कहा कि मेरा बेटा शहीद हो गया। मेरे बेटे की यही कमाई है।देश की सेवा करते हुए बेटा शहीद हुआ है। अब बहू को भी सेना में भेजूंगी। 7 महीने पहले आए थे गांवशहीद कुलदीप राव के चाचा के बेटे एक्स नेवी पर्सन राजेंद्र राव ने बताया कि बचपन से ही कुलदीप पायलट बनना चाहता था। कुलदीप खिलौने का हवाई जहाज हाथ में लेकर घूमता था। कहता-एक दिन में पायलट जरूर बनूंगा। राजेन्द्र ने बताया कि 7 महीने पहले कुलदीप परिवार में चाचा के लड़के की शादी में घरडाना खुर्द में आए थे। अपने स्कूल भी गए थे। वहां बच्चों से मिलकर उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। बेटे के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद माता-पिता झु...
घर पहुंच किसानों को सहारा दे रहा प्रशासन का हाथ

घर पहुंच किसानों को सहारा दे रहा प्रशासन का हाथ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश)। प्रशासन गांवों के संग शिविरों के माध्यम से जहां अनेक कार्य मौके पर हो रहे हैं। वही किसानों को संकट के समय घर पहुंच कर सहायता देता प्रशासन का हाथ सहारा दे रहा है। प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में भादरा कृषि उपज मंडी द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना में कुल 21 किसानों एवं किसान परिवारों को सहायता राशि से लाभान्वित किया है तथा कुल राशि 17 लाख 20 हजार की सहायता राशि किसान परिवारों को उपलब्ध कराई है। जिनमें परिजनों को खो चुके महेंद्र पुत्र मोलू राम,श्रीमती सुमित्रा धर्मपत्नी विनोद कुमार, श्रीमति सावित्री धर्मपत्नी स्व. बलराम, श्रीमति रमेश धर्मपत्नी अमर सिंह, श्रीमती हरकुरी धर्मपत्नी स्व.मोहन सिंह, श्रीमति इंद्रावती धर्मपत्नी स्व. जय नारायण को दो-दो लाख की सहायता राशि मंडी समिति द्वारा दी गई है । भादरा उपखंड अधिकारी शंकुतला चौधरी ने बताया कि मंडी समिति द्वारा सहायता रा...