Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विक-कैट की शादी में शामिल होंगे PMO के ऑफिसर

विक-कैट की शादी में शामिल होंगे PMO के ऑफिसर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सवाई माधोपुर विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी की को लेकर होटल व इवेंट कपंनी पूरी तैयारी में लगी हुई है। दोनों की शादी में स्पेशल गेस्ट में फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स, एक्टर, एक्टर्स के अलावा पीएमओ के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस में प्रोटोकॉल देने के लिए संपर्क किया गया है। इसके साथ ही पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस से रूट चार्ट भी मांगा है। कटरीना की शादी में शिरकत करने पीएमओ के 5 अधिकारी सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर के साथ अब घड़ियाल सफारी भी करवाई जाएगी।...
पीओपी की आड में पोस्त और अफीम की तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार

पीओपी की आड में पोस्त और अफीम की तस्करी करते ट्रक चालक गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
ट्रक से 13 क्विंटल डोडा पोस्त और साढे 4 किलो अफीम बरामद, कीमत लगभग 85 लाखहनुमानगढ़. जिले में पल्लू थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पुलिस ने एक ट्रक में पीओपी के थैलों में छुपा कर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में मादक पदार्थों को बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि आपरेशन प्रहार और संजीवनी के तहत की गई इस कार्यवाही के दौरान ट्रक (पीबी 02 सीआर 3848 )में पोस्त से भरे हुए 65 कट्टे और एक कपड़े की थैली में प्लास्टिक की चार थैलियों में अफीम बरामद हुई है। कट्टों में 13 क्विंटल डोडा पोस्ट छिल्का और थैलियों में 4 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। ट्रक चालक मुख्तियारसिंह उर्फ मुक्खा उप्पल जटसिख (62) पुत्र बलबीरसिंह निवासी गांव कच्चा पक्का, थाना कच्चा पक्का जिला तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया ह...
35.27 लाख रुपए की लागत से होगा शमशान भूमि का जीर्णाेद्धार

35.27 लाख रुपए की लागत से होगा शमशान भूमि का जीर्णाेद्धार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी ने रखी नींवहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत रामसरा नारायण के गांव रामसरा की शमशान भूमि का 50 लाख रुपए की लागत से जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इसके तहत शमशान भूमि में विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। मंगलवार को विधिवत रूप से नींव रखकर निर्माण कार्यांे का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच रमनदीप कौर, ग्राम विकास अधिकारी विमला स्वामी व सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिकों ने नींव रखी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विमला स्वामी ने बताया कि गांव की शमशान भूमि में होने वाले कार्यांे की नींव रखी गई है। शमशान भूमि में 50 लाख रुपए का कार्य स्वीकृत हुआ है। यह कार्य मनरेगा व पंचायत की ओर से करवाए जाएंगे। यह कार्य स्वीकृत करवाने में पंचायत समिति के विकास अधिकारी छगनाराम का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से पिछले करीब दो...
भाईजान का दबदबा:दूसरी बार सलमान के बिना बॉलीवुड की ईद, 10 साल में 37000 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं ईद पर आई फिल्में

भाईजान का दबदबा:दूसरी बार सलमान के बिना बॉलीवुड की ईद, 10 साल में 37000 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं ईद पर आई फिल्में

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ऐलान कर दिया है कि साल 2022 की ईद के मौके पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका सीधा फायदा अजय देवगन की मेडे (रनवे 83 बदला हुआ नाम) और टाइगर की हीरोपंती 2 को होगा। पिछले एक दशक से सलमान की फिल्मों के लिए ईद की डेट्स रिजर्व रहती आई हैं, जिनमें से ज्यादातर फिल्में 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली रही हैं। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों में सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वालीं फिल्में और उनका कमाई कैसी रही हैं- कई फ्लॉप फिल्मों के चलते सलमान खान का करियर पटरी से उतरता नजर आ रहा था, इसी बीच साल 2009 में उनकी फिल्म वॉन्टेड रिलीज हुई जो हिट साबित हुई थी। इसके अगले साल ही सलमान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म दबंग सुपरहिट रही। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान पुलिसवाले चुलबुल पांडे के रोल में थे, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था।...
अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO:किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसंबर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा

अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO:किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसंबर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल राजस्थान के अजमेर में जन्मे हैं। पराग के माता-पिता और दादा-दादी किराए के मकान में धानमंडी और खजाना गली में रहते थे। पराग के पिता की जॉब के चलते वे मुंबई शिफ्ट हुए और वहीं रहने लगे। ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफे के बाद कंपनी ने पराग अग्रवाल को सीईओ बनाया है। पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। पराग का जन्म अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल(JLN) में हुआ था। उनके माता-पिता अभी अमेरिका में रहते हैं। ट्विटर सीईओ बनने के बाद अजमेर में उनके रिश्तेदारों और परिजनों में खुशी है। उनके माता-पिता भी मंगलवार को अजमेर पहुंच जाएंगे। 4 दिसंबर को उनके परिवार का स्वागत किया जाएगा।...
कृषि कानून वापसी के बाद MSP कानून पर बातचीत के लिए तैयार सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे नाम

कृषि कानून वापसी के बाद MSP कानून पर बातचीत के लिए तैयार सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा से मांगे नाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली तीन कृषि कानूनों की वापसी के बावजूद किसान संगठनों के अड़ियल रुख अपनाए रखने के बाद सरकार MSP कानून को लेकर भी बातचीत के लिए तैयार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) को इस मुद्दे पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए किसान मोर्चे को अपने 5 नेताओं के नाम देने के लिए कहा गया है, जो बातचीत के दौरान बैठक में मौजूद रहेंगे। सरकार के इस प्रस्ताव के बाद सोनीपत-कुंडली बॉर्डर पर 32 किसान संगठनों ने अपनी बैठक की है। बैठक के बाद किसान नेता सतनाम सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब 4 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन वापसी की घोषणा कर सकता है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने सभी राज्यों को किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने का निर्देश दिया है। हरियाणा के किसान न...
बड़ा सवाल: क्या साल 2030 तक एड्स पर मिल सकेगी जीत?

बड़ा सवाल: क्या साल 2030 तक एड्स पर मिल सकेगी जीत?

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दुनियाभर में जिन बीमारियों के कारण मृत्युदर सबसे अधिक माना जाता है, एड्स उन्हीं में से एक है। एचआईवी नामक वायरस के कारण होने वाले इस रोग को वैसे तो लाइलाज माना जाता है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में हुए अध्ययन में वैज्ञानिक इसके उपचार के तरीकों को ढंंढने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में 37.9 मिलियन (करीब 3.79 करोड़) से अधिक लोग एचआईवी या एड्स से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य संगठन साल 2030 तक एड्स को खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। विश्व एड्स दिवस से दो दिन पहले एचआईवी पर संयुक्त संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम की रिपोर्ट में कहा गया है कि एचआईवी संक्रमण की दर में उस तेजी से फिलहाल गिरावट नहीं देखने को मिल रही है जिससे साल 2030 तक इसे खत्म करने के लक्ष...
सभी टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, राहुल-हार्दिक समेत कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे

सभी टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, राहुल-हार्दिक समेत कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। यानी फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी। बाकी सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इस बार राइट टू मैच कार्ड के ऑप्शन को भी हटा दिया गया है। दो नई टीमों को ऑक्शन में उतरे खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद मेगा ऑक्शऩ होगा। लीग के 15वें संस्करण के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देने की आखिरी तारीख आज है। वहीं दो नई टीमें एक दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनेंगी।...
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17 हजार के नीचे

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17 हजार के नीचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ।  बाजार की हुई थी सुस्त शुरुआतआज बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला था। कारोबार के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते भी दिखाई दिए।  सोमवार को बढ़त के साथ हुआ था बंदसोमवार को कार...
बहुत आसान है ऑनलाइन पानी का बिल जमा करना

बहुत आसान है ऑनलाइन पानी का बिल जमा करना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली जिस तरह से आज सब कुछ ऑनलाइन होता जा रहा है, आम इंसान का समय और पैसा दोनों ही बच रहा है। अब हर जगह पर ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि डिजिटल पेमेंट करने पर अच्छा कैशबैक भी मिल जाता है। आज जब कोरोना जैसी महामारी के कारण कैश लेन देन करना सुरक्षित नहीं रह गया है तब ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट करना एक अच्छा विकल्प बन गया है। डिजिटल पेमेंट करने के लिए हमारे पास कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अब हम घर बैठे ही अपने बिजली बिल, वाटर बिल, गैस बिल,फोन रिचार्ज और भी अन्य कई सारे बिल बड़ी आसानी से भर सकते हैं। आज जब हर चीज में मीटर लग रहा है तो अब वाटर मीटर भी लगने लगा है जिससे उपभोक्ता जितना पानी उपयोग करेगा उतना ही उसको बिल जमा करना होगा। अगर आप भी भाग दौड़ से बचना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पानी के बिल का भुगतान कर सकते हैं।...