Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अब कांग्रेस पर PK का प्रहार

अब कांग्रेस पर PK का प्रहार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से कांग्रेस को निशाने पर लिया है। किशोर ने विपक्ष की कमान को लेकर कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल उठाया है। किशोर ने कहा- जो पार्टी पिछले 10 साल में 90% चुनाव हारी है, उसका विपक्ष के नेतृत्व पर कोई दैवीय अधिकार नहीं हो सकता।
मारुति कंपनी की कारें अगले साल से महंगी होंगी, रॉ मटेरियल की कीमत बढ़ने के कारण लिया फैसला

मारुति कंपनी की कारें अगले साल से महंगी होंगी, रॉ मटेरियल की कीमत बढ़ने के कारण लिया फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का प्लान बना रही है। कंपनी कीमत बढ़ाने की वजह कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल का महंगा होना बताया है, जो पिछले 1 साल से सस्ता होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कंपनी अब इसी बढ़ी इनपुट कॉस्ट का बोझ ग्राहकों पर डालने का प्लान कर रही है।...
शिवसिंह राठौड़ को RPSC अध्यक्ष का चार्ज:तय समय में फुल टाइम अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई सरकार

शिवसिंह राठौड़ को RPSC अध्यक्ष का चार्ज:तय समय में फुल टाइम अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई सरकार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग में वरिष्ठ सदस्य शिवसिंह राठौड़ को अध्यक्ष का चार्ज दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। शिवसिंह राठौड़ 29 जनवरी को रिटायर्ड होंगे। उनकी नियुक्ति बीजेपी राज में हुई थी। दरअसल, भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार RPSC के फुल टाइम अध्यक्ष की तय समय में नियुक्ति नहीं कर सकी। इसलिए अब आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष का चार्ज दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी कर दिए हैं। आरपीएससी अध्यक्ष पद पर फैसला लेने में सरकार अब कुछ वक्त लगा सकती है। इस पद के लिए कई रिटायर्ड और मौजूदा ब्यूरोक्रेट दावेदारी कर रहे हैं। पहले मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर का नाम भी चला था, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। आईपीएस अफसरों में बीएल सोनी, सौरभ श्रीवास्तव के नाम दावेदारों में हैं। आईएएस अफसरों में चेतन देवड़ा,नन्नू मल पहाड़िया, पीके गोयल के ना...
नगर परिषद ने तोड़े अतिक्रमण, कांग्रेस नेता व पार्षद पति भी उतरे विरोध में

नगर परिषद ने तोड़े अतिक्रमण, कांग्रेस नेता व पार्षद पति भी उतरे विरोध में

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
विधायक व सभापति मुर्दाबाद के लगाए नारे, नगर परिषद पर तानाशाही करने का लगाया आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। रिहायशी मकान तोड़ने का इन मकानों में रहने वाले लोगों व वार्डवासियों के साथ कांग्रेस नेता व पार्षद पति की ओर से भी जमकर विरोध किया गया। यहां तक कि विधायक चौधरी विनोद कुमार व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता व पार्षद पति ने नगर परिषद पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि आशियाने तोड़ने के विरोध में किए जाने वाले आंदोलन में वार्डवासियों का सहयोग किया जाएगा। नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद उक्त जगह पर यह भूमि नगर परिषद की सम्पति है, लिखा बोर्ड लगा दिया।...
हाईवे पर मृत गाय के कारण दो ट्रकों में भिड़ंत होते ही आग लगी, दोनों चालक  जिंदा जल मरे

हाईवे पर मृत गाय के कारण दो ट्रकों में भिड़ंत होते ही आग लगी, दोनों चालक जिंदा जल मरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे 62 पर राजियासर थाना क्षेत्र में राजियासर गांव के बस अड्डे पर आज सुबह एक मृत गाय की वजह से आमने-सामने से दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। दोनों चालक जिंदा जल गए। एक ट्रक को खलासी चला रहा था,जो हादसा होते ही बाहर कूद गया।उसके मामूली चोट आई। दूसरे ट्रक में भी एक खलासी बताया जा रहा है लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं मिला।इस भीषण दुर्घटना से राजियासर गांव में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग बचाने के लिए दौड़े,लेकिन ट्रकों में लगी भीषण आग की वजह से तत्काल राहत और बचाव कार्य नहीं किया जा सका। बाद में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट और सूरतगढ़ नगरपालिका के फायर टेंडर लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि दोनों चालकों की लाशें बुरी तरह से जली हालत में बरामद हुईं।...
बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान

बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली। अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकल छोटी उम्र से ही लड़के लड़किगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली कलर वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह की मेहंदी के अधिक उपयोग से बालों में रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के ...
लखनऊ के साथ जुड़ सकते हैं राहुल, राशिद और हार्दिक, वार्नर-अय्यर पर होगी अहमदाबाद की नजर

लखनऊ के साथ जुड़ सकते हैं राहुल, राशिद और हार्दिक, वार्नर-अय्यर पर होगी अहमदाबाद की नजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी आठ टीमों ने अपने रीटने किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है और सभी टीमों के कई अहम खिलाड़ी नीलामी के लिए पूल में शामिल हो चुके हैं। आईपीएल की दो नई टीमें इनमें से तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं, जिसमें अधिकतम दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इन तीन खिलाड़ियों में ही अपना कप्तान ढूंढ़ने की कोशिश करेंगी।  आईपीएल की सभी टीमों ने जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें अधिकतर विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि लखनऊ और अहमदाबाद अधिकतम एक-एक विदेशी खिलाड़ी को ही अपने साथ जोड़ सकती हैं। ऐसे में सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी से पहले टीम में शामिल किया जा सकता है। डेविन वार्नर और राशिद खान का नाम इसमें सबसे ऊपर है। ...
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 619 अंक चढ़ा, निफ्टी में 183 अंक की बढ़त

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 619 अंक चढ़ा, निफ्टी में 183 अंक की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुरुआती बढ़त कारोबार के अंत तक कायम रही। इसके चलते बीएसई का सेंसेक्स 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ। 
विक-कैट वेडिंग:एक और गेस्ट कन्फर्म, गजराज राव ने मजाक में कहा सेल्फी नहीं तो शादी में भी आना नहीं

विक-कैट वेडिंग:एक और गेस्ट कन्फर्म, गजराज राव ने मजाक में कहा सेल्फी नहीं तो शादी में भी आना नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
'लव पर स्कवायर फुट' में विक्की कौशल के को-स्टार रहे गजराज राव ने एक मजेदार पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ ही विक्की और कटरीना की शादी एक और पक्का कन्फर्मेशन और एक नए गेस्ट का नाम भी मिल गया है। गजराज ने लिखा है- सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में। गजराज ने यह कमेंट उस खबर पर किया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि शादी में मोबाइल फोन बैन रहेगा। उन्होंने इस पोस्ट में विक्की को भी टैग किया है।...
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी, ओमिक्रॉन पर मीटिंग में PM मोदी ने दिए थे निर्देश

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी, ओमिक्रॉन पर मीटिंग में PM मोदी ने दिए थे निर्देश

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली भारत में इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आवाजाही 15 दिसंबर से शुरू नहीं होगी। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने कहा कि फिलहाल 15 दिसंबर से चालू होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फैसले पर रोक लगा दी गई है। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। यह फैसला कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को ओमिक्रॉन को लेकर समीक्षा बैठक की थी। इसमें 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले की समीक्षा करने के लिए कहा गया था। पीएम ने विदेश से आने वाले लोगों की सख्त निगरानी करने की बात भी कही थी।...