Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

फेफड़े ही नहीं पेट के लिए भी खतरनाक है वायु प्रदूषण

फेफड़े ही नहीं पेट के लिए भी खतरनाक है वायु प्रदूषण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खतरनाक होने के कारण लोगों का सांस लेना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खराब हवा के दीर्घकालिक प्रभाव से फेफड़ों पर असर होता है और कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जो मरीज आए, उसमें सबसे अधिक पेट की समस्या वाले थे। आंकड़ों पर गौर करें तो आरोग्य मेले में 1978 मरीजों के रिकॉर्ड दर्ज किए गए। जिसमें से 431 मरीज पेट की शिकायत लेकर आए थे। वहीं 421 मरीज सांस लेने की तकलीफ से परेशान मिले। जितने भी मरीज आरोग्य मेले में आए, उसमें से 25 फीसदी बच्चे थे। इसमें पुरुष लाभार्थियों की संख्या 791 और महिलाओं की 691 रही। 496 बच्चे भी उपचार के लिए पहुंचे। बच्चों पर भी प्रदूषित हवा का गहरा असर पड़ रहा है। वायु प्रदूषण उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रभावित कर रहा है।...
ओपन जेल में उम्र कैदी के परिवार का दम घुटा, बच्चे की मौत

ओपन जेल में उम्र कैदी के परिवार का दम घुटा, बच्चे की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
दंपति बीकानेर रैफर, बच्ची की हालत नाजुकश्रीगंगानगर। घमूडवाली थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहपुरा मांझूवास में एक गौशाला में स्थापित खुला बंदी शिविर (ओपन जेल) में बीती रात एक बंदी के परिवार का कमरे में धुआं भर जाने से दम घुट गया। यह परिवार आज सुबह कमरे में बेहोश पाया गया। अपात्काल सेवा 108 की एंबुलेंस से परिवार के चारों सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अढाई वर्ष के एक बच्चे की कुछ ही देर बाद मृत्यु हो गई। दंपति की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोपहर को बीकानेर रेफर कर दिया। अढाई वर्ष की एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।यह दोनों बच्चे जुड़वा हैं। पुलिस ने बताया कि खुला बंदी शिविर से आज सुबह लगभग 9 बजे जिला अस्पताल में दिनेश शाह (40), उसकी पत्नी काजल (35) और जुड़वा बच्चों शुभम व सीमा लड़ाई वर्ष को भर्ती करवाया गया।शुभम कुछ देर बाद ही दम तोड़ गया। दिनेश और काजल को हालत अत्य...
परेशानी: अब कभी नहीं दौड़ पाएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर ने खुद बताई वजह

परेशानी: अब कभी नहीं दौड़ पाएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर ने खुद बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर क्रिकेट इतिहास में सार्वकालिक सबसे तेज गेंदबाज रहे पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि वह अब भविष्य में कभी दौड़ नहीं पाएंगे। वह अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जा रहे हैं। शोएब अख्तर का करियर ज्यादातर चोटों से भरा रहा। 46 वर्षीय अख्तर ने दो साल पहले अपने एक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करवाई थी।  शोएब अख्तर ने दी जानकारी रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी थके हारे नजर आ रहें। फोटो देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता कि अब उनके दौड़ लगाने के दिन पूरे हो गए हैं। तस्वीर में वह काफी निराश दिखाई दे रही हैं। फोटो कैप्शन में शोएब अख्तर ने लिखा, मेरे दौड़ने के दिन पूरे हो गए हैं, मैं अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जल्दी ही मेलबर्न जाने वाला हूं। अब उनका घ...
कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत- पायलट को क्या दिए तीन संकेत, अब सचिन की क्या होगी भूमिका

कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत- पायलट को क्या दिए तीन संकेत, अब सचिन की क्या होगी भूमिका

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट का विस्तार हो गया। मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए बड़े प्रतिनिधित्व पर जोर देकर पार्टी ने 2023 के चुनाव की मजबूत बुनियाद रखने की कवायद की है। दूसरी तरफ पार्टी हाईकमान ने सचिन पायलट की लंबी मांग को मानते हुए उनकी मर्जी के मुताबिक गहलोत कैबिनेट में उनके गुट के नेताओं को मंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। सचिन पायलट ने करीब एक साल पहले अपने करीबी विधायकों के साथ सीएम गहलोत के खिलाफ बागी रुख अपना लिया, जिसके बाद गहलोत सरकार पर बड़ा संकट गहरा गया था। जिसके बाद पायलट के हाथ से उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चली गई थी। लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार से पायलट खुश नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ गहलोत ने यह जताया है कि वे पार्टी आलाकमान से ऊपर नहीं है। लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार में गहलो...
पंजाब: केजरीवाल का नया एलान, बोले- सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये

पंजाब: केजरीवाल का नया एलान, बोले- सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चंडीगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी। ...
शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1170 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 348 अंक कमजोर

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1170 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 348 अंक कमजोर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। शुरुआत से ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स और एनएसई का निफ्टी लाल निशान कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1170 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 348 अंकों फिसलकर बंद हुआ।  हरे निशान पर नहीं पहुंच सके सेंसेक्स-निफ्टी सेंसेक्स आज 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और इसमें कारोबार के अंत तक गिरावट जारी रही। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंकों या 2.24 फीसदी तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स थोड़ा संभला और 1170 अंक गिरकर 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।...
तरसेम गुप्ता लगातार तीसरी बार संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित, नरेश सेतिया फिर महासचिव बने

तरसेम गुप्ता लगातार तीसरी बार संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित, नरेश सेतिया फिर महासचिव बने

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के नतीजों ने चौंकायाश्रीगंगानगर. संयुक्त व्यापार मंडल के आज हुए चुनाव में तरसेम गुप्ता लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नरेश सेतिया फिर से महासचिव चुने गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के नतीजों ने चौंकाया है। इन पदों पर अशोक भूतना और राज सुखीजा की अप्रत्याशित हार हुई है। हरिओम लूथरा फिर से कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सचिव के 2 पदों पर निश्चय जनवेजा तथा राधेश्याम बंसल विजयी हुए हैं। ऑडिटर के पद पर नरेंद्र चौधरी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।स्थानीय महावीर दल मंदिर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित शेष 7 पदों के लिए प्रातः 10 बजे मतदान आरंभ हुआ।इस व्यापार मंडल में शहर की 92 व्यापारिक संस्थाएं शामिल हैं, जिनके अध्यक्षों और सचिवों को वोट डालने का अधिकार है।लिहाजा कुल 184 मतों में से दोपहर 2 समय समाप्त होने तक 182 वोट...
पापड़-सब्जी का जायका बिगाड़ रही हींग

पापड़-सब्जी का जायका बिगाड़ रही हींग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। हींग वह मसाला है जो भारत में आम घरों की रसोई में नियमित खाद्य सामग्री में उपेयोग में ली जाती है। यह दाल व सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली एवं हाजमा ठीक रखने वाली है। इसे कई औषधिय गुणों के कारण आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। अब हींग के तेवर तेज होने से पापड़-सब्जी का जायका बिगड़ गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में आने के बाद हींग के भाव आसमान छू रहे हैं। हींग की कीमत लगभग दो से तीन गुना हो गई है। इसके बावजूद खपत के मुताबिक हींग की आपूर्ति नहीं हो रही। एक अनुमान के मुताबिक बीकानेर जिले में हर माह ५५ टन हींग की खपत होती है लेकिन, वर्तमान में ३५ टन की आपूर्ति हो रही है, जिससे हींग बाजार में मांग के अनुसार लोगों को मिल नहीं रही। हींग सब्जियों व पापड़ का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ भोजन पचाने, पेट संबंधी बीमारियां जैसे गैस, एसीडीटी की शिकायत को दूर करता है। इसके कई ...
आमिर-करीना की ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब बैसाखी पर आएगी, सलमान की ‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ हुआ रिलीज

आमिर-करीना की ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब बैसाखी पर आएगी, सलमान की ‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ हुआ रिलीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आमिर खान और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस बात की जानकारी करीना कपूर खान ने फिल्म से अपना और आमिर खान एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आपके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट और नए पोस्टर को शेयर करते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।" अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही 'लाल सिंह चड्ढा' को अब 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से तेलुगू स्टार नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में मोना सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 1994 में आई टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी एडाप्टेशन है।...
लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट और होम लोन के लिए अप्लाई करने सहित 30 नवंबर तक निपटा लें ये 3 जरूरी काम

लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट और होम लोन के लिए अप्लाई करने सहित 30 नवंबर तक निपटा लें ये 3 जरूरी काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नवंबर महीने में कई जरूरी काम करनें की आखिरी तारीख है। पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है। इसके अलावा अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो LIC हाउसिंग फाइनेंस का खास होम लोन ऑफर इस महीने खत्म हो रहा है। हम आपको ऐसे ही कुछ कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको इस महीने निपटानें हैं। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करेंपेंशनर्स को अपनी पेंशन को पाते रहने के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इस लाइफ सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि पेंशनर जीवित है। पेंशनर्स को पेंशन पाते रहने के लिए 30 नवंबर तक हर हाल में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा, ताकि उनकी पेंशन रुक न जाए। LIC हाउसिंग फाइनेंस में होम लोन के लिए अप्लाईLIC हाउसिंग फाइनेंस ने 2 करोड़ रुपए तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर घटाकर 6.66% क...