Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

2 साल में चौथी बार इमरान खान ने टिकटॉक से बैन हटाया, कहा- अश्लीलता फैलाना बंद करे सोशल मीडिया ऐप

2 साल में चौथी बार इमरान खान ने टिकटॉक से बैन हटाया, कहा- अश्लीलता फैलाना बंद करे सोशल मीडिया ऐप

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
इस्लामाबाद पाकिस्तान सरकार ने दो साल में चौथी बार टिकटॉक पर लगा बैन हटा लिया है। चीन के इस सोशल मीडिया ऐप पर भारत और अमेरिका समेत कई देशों में बैन है। पाकिस्तान टेलिकॉम अथॉरिटी (PTA) ने कहा है कि टिकटॉक को अश्लीलता फैलाने वाले कंटेंट पर सख्ती से रोक लगानी होगी और PTA इसकी निगरानी करेगा। इमरान सरकार के कई मंत्री और कट्टरपंथी संगठन कई बार टिकटॉक पर स्थायी बैन की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार हर बार कुछ दिनों या महीनों का बैन लगाकर हटा लेती है। माना जा रहा है कि चीन की नाराजगी की वजह से बैन खत्म किया जाता है। टिकटॉक ने फिर दिलाया भरोसापाकिस्तान टेलिकॉम अथॉरिटी के मुताबिक, टिकटॉक से कुछ दिनों से बैन को लेकर बातचीत जारी थी। यह बैन 20 जुलाई 2021 को लगाया गया था। तब पीटीए ने कहा था कि बैन इसलिए लगाया गया, क्योंकि कई संगठन और व्यक्ति लगातार टिकटॉक के बारे में शिकायत कर रहे थे। इसके बाद बा...
राजस्थान में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली:रामलाल जाट, ममता और भजन लाल जाटव ने CM के पैर छुए, जाहिदा ने अंग्रेजी में ली शपथ

राजस्थान में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली:रामलाल जाट, ममता और भजन लाल जाटव ने CM के पैर छुए, जाहिदा ने अंग्रेजी में ली शपथ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर तीन साल बाद गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को हो गया है। 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री ने शपथ ली। राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। हेमाराम ने मई में सरकार से नाराज होकर अपने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हरीश चौधरी की जगह बाड़मेर से अब हेमाराम को मौका दिया गया है। वे पिछली बार भी गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री थे। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली। रामलाल जाट सीएम के खास माने जाते हैं। शपथ के बाद उन्होंने सीएम के पैर छुए। चौथे नंबर पर महेश जोशी और पांचवें नंबर पर विश्वेंद्र सिंह ने शपथ ली। महेश जोशी को गहलोत का संकटमोचक माना जाता है। छठे नंबर पर रमेश मीणा को शपथ दिलाई गई। सातवें नंबर पर ममता भूपेश और आठवें नंबर भजनलाल जाटव ने शपथ ली। भूपेश को राज्य मंत्री सेक कैबिनेट मंत्री के तौ...
वरुण धवन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे अनिल कपूर

वरुण धवन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे अनिल कपूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
राज मेहता की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का सभी को इंतजार है। रिलीज डेट का इंतजार फिल्म के स्टार कास्ट भी कर रहे हैं। इसी पर बातचीत करने के लिए शनिवार को फिल्म के सितारों ने वीडियो कॉल पर एक दूसरे को ज्वाइन किया था। इसी दौरान वरुण धवन और अनिल कपूर के बीच कुछ ऐसी बातचीत हो गई जो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में अनिल कपूर की बात सुनकर दर्शक भी इसे बार बार देख रहे हैं।...
डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट

डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग में फील्डिंग के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर अस्पताल ले जाया गया। मैच के पहले सेशन में 24वां ओवर रोस्टन चेज कर रहे थे। उनकी छोटी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर सोलोजानो के सिर पर लगी। इसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए।  26 साल के जेरेमी पहले त्रिदिनाद के लिए खेलते थे। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी और हेलमेट के पीछे का हिस्सा बाहर आ गया। जेरेमी वहीं पर मैदान में गिर गए और खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिजियो ने मैदान में आकर उन्हें देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। ...
बस एक कॉल पर निपट जाएंगे बैंक के कई काम

बस एक कॉल पर निपट जाएंगे बैंक के कई काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आज की इस डिजिटल दुनिया ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। आज हमारे कई काम घर बैठे हो जा रहे हैं। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में हमारा काफी समय बर्बाद होता था। अब वही काम मिनटों में मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कई बड़े बैंक मोबाइल फोन बैंकिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं एसबीआई मोबाइल बैंकिंग सर्विस के बारे में, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने बैंक के कई काम निपटा सकते हैं। एसबीआई के मोबाइल फोन बैंकिंग के जरिए आपके बैंक से  जुड़े काम महज एक फोन कॉल पर हो जाएंगे। इसमें आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। ऐसे में आपके समय और धन दोनों की काफी बचत होगी।...
पीएफ में जमा राशि के 5 फीसदी का बांड और इनविट्स में होगा निवेश, ईपीएफओ ने दी मंजूरी

पीएफ में जमा राशि के 5 फीसदी का बांड और इनविट्स में होगा निवेश, ईपीएफओ ने दी मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने शनिवार को निवेश को लेकर कुछ अहम फैसले लिए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने अपनी 229वीं बैठक में आज वार्षिक जमा के 5 फीसदी तक को बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्टों (इनविट्स) सहित वैकल्पिक निवेशों में डालने को मंजूरी दे दी है।  ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जमा की 5 फीसदी राशि को सार्वजनिक क्षेत्र के इनविट्स और बांड में निवेश करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि, हर मामले के अलग-अलग आधार पर इसे वित्त निवेश और लेखा परीक्षा समिति (एफआईएसी) द्वारा तय किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस निर्णय का मतलब यह है कि ईपीएफओ अपने निवेश को परिसंपत्ति वर्गों में विविधता प्रदान कर रहा है जो निवेश पर प्रतिफल को बढ़ाएगा लेकिन उच...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021: फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021: फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट 2021 का पहला सेमीफाइनल तमिलनाडु और हैदराबाद के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में तमिलनाडु ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को आठ विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली। पूरे मैच के दौरान तमिलनाडु की टीम छाई रही और उसने हर विभाग में विपक्षी टीम को बौना साबित कर दिया। अब फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन तमिलनाडु का मुकाबला कर्नाटक और विदर्भ के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस स्पर्धा का खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।  पी सरवन कुमार की कातिलाना गेंदबाजी तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। तामिलनाडु की ओर से पी सरवन कुमार घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के खिलाड़ियों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने 3.3 ओवर की ग...
आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ अग्नि को साक्षी मान कर सात जन्म तक साथ निभाने का वचन देते हैं। शादी के बंधन में दो व्यक्ति ही नही बंधते, बल्कि उनके परिवारों के भी रिश्ते एक दूसरे के साथ बंध जाते हैं। उनकी आदतें, उनका स्वभाव, उनकी खुशी ,उनका दुःख दर्द सब एक दूसरे के साथ बंध जाता हैं। दोनों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत होती है। शादी के बाद पति और पत्नी दोनों की ही जिम्मेदारी हो जाती है कि एक दूसरे की खुशी का ध्यान दें। अब उन्हें अकेले के लिए न सोचते हुए दोनों के लिए सोचना होता है। अगर पति की आदतों में पत्नी अपनी खुशी और पत्नी की आदतों में पति अपनी खुशी खोज ले तो लाइफ में कोई टेंशन नहीं होती। शादी ब्याह का बंधन पूरा एक विश्वास के धागे पर टिका होता है। पति पत्नी दोनों को चाहिए कि वो अपने पार्टनर के साथ हमेशा विश्वास बनाए रखें।...
इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज हो रही वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजुग जियो

इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज हो रही वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजुग जियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
करण जौहर की अगली फिल्म जुगजुग जियो की रिलीज डेट सामने आ गई है। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 24 जून 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं वहीं फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। हाल ही में वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया था जिसमें वह कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो फिल्म की रिलीज डेट सामने लाने के लिए ही था। सामने आई रिलीज डेट सबसे पहले वरुण और कियारा बात करते हैं तो कियारा कहती हैं- अनिल अंकल और नीतू आंटी कहां हैं , हमें डेट फाइनल करनी है। इसके बाद सभी कॉन्फ्रेंस में जुड़ जाते हैं। वरुण कहते हैं कि अनिल सर सबसे सीनियर हैं यहां पर जिसके ...
हिमाचल प्रदेश: मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश: मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार देर रात करीब 12.01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। वहीं, राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। ...