Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

केमिकल फैक्ट्री में गंदे पानी के टैंक की सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की मौत, गुजरात के गांधीनगर में हुआ हादसा

केमिकल फैक्ट्री में गंदे पानी के टैंक की सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की मौत, गुजरात के गांधीनगर में हुआ हादसा

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गुजरात के गांधीनगर में एक केमिकल फैक्ट्री के गंदे पानी के टैंक की सफाई के दौरान 5 मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना कलोल इलाके के खटराज गांव में हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि मजदूरों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं थे।
लेवल 1 और 2 में 125 से 135 तक जाने की उम्मीद, रिजर्व कैटेगरी में 6-9 अंक नीचे

लेवल 1 और 2 में 125 से 135 तक जाने की उम्मीद, रिजर्व कैटेगरी में 6-9 अंक नीचे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी REET-2021 का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कट ऑफ की चर्चा कैंडिडेट के बीच बनी हुई है. 5 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से करवाए गए आकलन में पता चला है कि REET लेवल-1 और लेवल-2 में 125 से 135 तक जनरल कट ऑफ रह सकती है। कट ऑफ का मतलब है मिनिमम पासिंग मार्क्स। इससे ऊपर अंक वालों का नौकरी में सलेक्शन होने की उम्मीद है। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट, कोचिंग संचालक सभी अपने-अपने स्तर पर एनालिसिस करने में जुटे हैं, क्योंकि एग्जाम की मेरिट काफी हाई रही है।...
‘सूर्यवंशी’ का नहीं बना रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई

‘सूर्यवंशी’ का नहीं बना रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई निर्माता करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट की रोहित शेट्टी निर्देशित अक्षय कुमार व कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने उम्मीद से कम कारोबार किया है। वहीं, फिल्म को पंजाब में आंदोलनकारी किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है और खबरों के मुताबिक वहां कुछ सिनेमाघरों ने उनकी ये फिल्म हटानी भी शुरू कर दी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के करीब 30 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन इसके पहले दिन के जो आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक फिल्म ने पूरे देश में करीब 26.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार पहले दिन किया है। मतलब कि ये फिल्म अक्षय कुमार की ही फिल्म ‘मिशन मंगल’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पीछे रह गई है।...
नस्लीय टिप्पणी के बाद माइकल वॉन पर गिरी गाज

नस्लीय टिप्पणी के बाद माइकल वॉन पर गिरी गाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा नस्लवाद के आरोप लगाने के बाद बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है। वॉन बीबीसी 5 लाइव के द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो में बीते 12 साल से टेस्ट मैच स्पेशल में एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन वह अजीम रफीक द्वारा नस्लवाद के आरोपों के बाद सोमवार को शो में दिखाई नहीं देंगे। रफीक ने दावा किया था कि वॉन ने 2009 में यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले उनके और अन्य खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी टिप्पणी की थी। माइकल वॉन ने साल 1991 से लेकर 2009 तक यॉर्कशायर काउंटी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।...
फिर गरजेगा युवराज का बल्ला

फिर गरजेगा युवराज का बल्ला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का शुमार दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में किया जाता है। वह साल 2007 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फरफॉर्मेंस करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। दो साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने पब्लिक डिमांड पर क्रिकेट में वापसी का एलान किया है। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि वह किस टूर्नामेंट के जरिए वापसी कर रहे हैं। ...
नए सम्वत के लिए क्या खरीदें

नए सम्वत के लिए क्या खरीदें

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई इस दिवाली से अगली दिवाली तक के लिए अगर आप अच्छा फायदा शेयर बाजार से कमाना चाहते हैं तो आपके लिए ब्रोकरेज हाउस की लिस्ट आ चुकी है। ब्रोकरेज हाउस ने नए सम्वत के लिए इन स्टॉक को चुना है। हालांकि निवेश से पहले आपको इस मामले में अच्छी तरह से रिसर्च करना चाहिए। चार खंभे दे रहे हैं इकोनॉमी को सपोर्ट कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के सीईओ प्रेम प्रकाश कहते हैं कि निजी खपत, सरकार द्वारा खर्च, निजी निवेश और एक्सपोर्ट जैसे ये चार खंभे इकोनॉमी को ग्रोथ दे रहे हैं। ये सभी इस समय तेजी में हैं। इस वजह से भारतीय इकोनॉमी में रिकवरी दिख रही है। स्टॉक मार्केट की तेजी, कॉर्पोरेट के बढ़ते फायदे, ब्लॉकबस्टर IPO, GST कलेक्शन में रिकॉर्ड, विदेशी निवेश के बढ़ने और कम होती महंगाई दर की वजह से बाजार में लगातार तेजी है।...
काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने बम ब्लास्ट, फायरिंग की आवाज भी सुनी गई

काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने बम ब्लास्ट, फायरिंग की आवाज भी सुनी गई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार दोपहर धमाके की आवाज सुनी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने 2 धमाके हुए हैं। इस्लामिक अमीरात के डिप्टी प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि पहला धमाका सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ। करीमी के मुताबिक, दूसरा धमाका भी अस्पताल के पास के इलाके में हुआ। घटनास्थल से गोलियों की आवाज भी सुनी गई है।...
कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर : ‘अला वैकुंठपुमरलो’ की हिंदी रीमेक है ‘शहजादा’

कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर : ‘अला वैकुंठपुमरलो’ की हिंदी रीमेक है ‘शहजादा’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की झोली में इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें से एक है रोहित धवन के निर्देशन में बन रही शहजादा, जो साउथ की हिट फिल्म अला वैकुंठपुमरलो की हिंदी रीमेक होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक फिर एक बार लुकाछिपी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 21 करोड़ रुपए फीस ली है। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने रोहित धवन की इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए फीस ली है, जो काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है, कार्तिक धीरे-धीरे इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के बीच जगह बना रहे हैं और उनकी बढ़ी हुई फीस और पॉपुलैरिटी इस बात का सबूत है। यंग एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म शहजादा के लिए 21 करोड़ रुपए लिए हैं जो अब तक कि सिंगल थिएट्रिकल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस है।...
आहना कुमरा बोलीं- हमारी इंडस्ट्री में अवरोध नहीं आएगा, तब किसकी इंडस्ट्री में आएगा

आहना कुमरा बोलीं- हमारी इंडस्ट्री में अवरोध नहीं आएगा, तब किसकी इंडस्ट्री में आएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, खुदा हाफिज आदि चर्चित फिल्में कर चुकीं आहना कुमरा की आगामी प्रोजेक्ट इंडिया लॉकडाउन, कॉल माय एजेंट, अवरोध-2 आदि हैं। अपने प्रोजेक्ट आदि के बारे में आहना ने बताया: अभी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म लंदन में शूट करके आई हैं, उसके बारे में जितना कुछ बता सकें?यह फिल्म अमित साध के साथ शूट किया है। इसकी पूरी शूटिंग लंदन में की है। यह क्राइम फिल्म है। लंदन में मेरा 12 से 15 दिन का शूटिंग शेड्यूल था। लेकिन, वहां शूट करने गई तब 5 दिन का क्वॉरेंटाइन होना पड़ा। हालांकि शूटिंग के बीच-बीच में काफी ऑफ डे मिलता था। मैं किसी नॉर्मल देश में होती, तब ऑलमोस्ट वहां पर 35 डेज रही। वहां से भारत वापस भी आ सकती थी। लेकिन यूएस से वापस आते हैं, तब बीजा बनने और क्वॉरेंटाइन में काफी समय जाता है। मैं इस फिल्म के निर्देशक शिव सरकार को पहले से जानती थी, क्य...
REET का रिजल्ट जारी:लेवल-1 में राजसमंद के अजय वैष्णव और लेवल-2 में श्रीगंगानगर के कीरत सिंह ने टॉप किया

REET का रिजल्ट जारी:लेवल-1 में राजसमंद के अजय वैष्णव और लेवल-2 में श्रीगंगानगर के कीरत सिंह ने टॉप किया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( REET ) 2021 के लेवल-1 और लेवल-2 के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार खत्म हुआ। टोडरमल लेन स्थित रीट कार्यालय में बोर्ड के अध्यक्ष और रीट के मुख्य समन्वयक डॉ. डी. पी. जारोली ने रिजल्ट जारी किया। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।...