Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 की मौत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 की मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अलवर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। सभी अलवर के भिवाड़ी, चूहड़पुर ग्राम पंचायत के कुलावट गांव के रहने वाले थे। मृतकों में तीन महिलाएं सगे भाइयों की पत्नी हैं। एक चाची सास है। दो बच्चे हैं। परिवार के 2 घायल सदस्यों का इलाज चल रहा है। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर मालब गांव के पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात को ट्रॉले ने टेम्पो को टक्कर मार दी थी। टेम्पो सवार 8 में से 6 की मौत हो गई। सोमवार दोपहर सबको एक साथ दफनाया गया। कुलावट सहित आसपास के गांव वाले भी गमगीन थे।...
इस दिवाली FD कराने का बना रहे हैं प्लान तो पहले यहां जान लें कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

इस दिवाली FD कराने का बना रहे हैं प्लान तो पहले यहां जान लें कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली इस दिवाली अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता होना जरूरी है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 साल की FD पर 5.10% ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि देश के प्रमुख बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं। 2 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस5.50एक्सिस5.25SBI5.10पंजाब नेशनल बैंक5.00ICICI5.00HDFC4.90 3 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस5.50SBI5.30एक्सिस5.25HDFC5.15ICICI5.15पंजाब नेशनल बैंक5.00 5 साल की FD पर ब्याज बैंकब्याज दर (% में)पोस्ट ऑफिस6.70एक्सिस5.75SBI5.40ICICI5.35HDFC5.30पंजाब नेशनल बैंक5.25 5 साल की FD पर ले सकते हैं टैक्स छूट का फायदा5 साल वाली FD को टैक्स सेविंग FD कहा जाता है। इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C...
यूरोप दौरे से लौटते ही 3 नवंबर को 40 जिलों के DM से मिलेंगे PM मोदी, वैक्सीनेशन पर करेंगे सवाल

यूरोप दौरे से लौटते ही 3 नवंबर को 40 जिलों के DM से मिलेंगे PM मोदी, वैक्सीनेशन पर करेंगे सवाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों में निकली भारी भीड़ और इस दौरान कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में दोबारा हुई बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है। इसके चलते फिलहाल यूरोप दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां से लौटते ही तत्काल छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 40 जिलों के DM के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक 3 नवंबर को होगी, जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन की धीमी दर को लेकर सवाल-जवाब किए जाएंगे।...
आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा को मिली जमानत, अरबाज मर्चेंट अब भी सलाखों के पीछे

आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा को मिली जमानत, अरबाज मर्चेंट अब भी सलाखों के पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
क्रूस ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है। आर्यन के बाद अब क्रूस में सैनिटरी नैपकिन में ड्रग छिपाकर ले जाने वालीं मॉडल मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल चुकी है, हालांकि उन्हीं के साथी अरबाज मर्चेंट अब भी जमानत के इंतजार में हैं। मुनमुन धमेचा को रविवार दोपहर बायकुला जेल से जमानत मिल गई है। मॉडल को पहले ही जमानत मिल चुकी थी, हालांकि पेपर वर्क पूरा ना होने के कारण उन्हें भी आर्यन की तरह जेल में रुकना पड़ा था। बता दें कि मुनमुन को कॉर्डिएला क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल रेव पार्टी से अन्य 8 आरोपियों के साथ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कस्टडी में लिया था। जांच के दौरान मुनमुन के कमरे से मिले सैनिटरी नैपकिन के अंदर ड्रग की गोलियां मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी एनसीबी ने जारी किया था।...
शादी से पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड ले भागा दूल्हा:6 साल के प्यार के बाद हो रही थी शादी, युवक को दुल्हन ने जड़ा चांटा

शादी से पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड ले भागा दूल्हा:6 साल के प्यार के बाद हो रही थी शादी, युवक को दुल्हन ने जड़ा चांटा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर में युवक शादी से पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया। युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके साथ भी 6 साल से रिलेशन में था। आखिर दोनों परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय कर दिया था। कार्ड भी छप चुके थे। दूल्हे के भागने की खबर सुन कर दुल्हन के होश उड़ गए। फिर वह परिवार के साथ थाने पहुंची और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। दूल्हा जिस युवती को लेकर भागा, उसके परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर जब पुलिस ने दूल्हे व उसकी प्रेमिका को थाने बुलाया तो दुल्हन ने युवक को थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया। तीनों परिवार के लोग थाने में जुटे थे। कई घंटे तक वहां तमाशा चलता रहा।...
पुजारी और युवक द्वारा मंदिर में सेवा करने आने वाली युवती का देहशोषण, गर्भवती हो जाने से फूटा भांडा

पुजारी और युवक द्वारा मंदिर में सेवा करने आने वाली युवती का देहशोषण, गर्भवती हो जाने से फूटा भांडा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
देहशोषण में सहयोग करने के आरोप में युवती भी नामजदश्रीगंगानगर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुबह-शाम सेवा करने आने वाली एक युवती का अधेड़ पुजारी और अज्ञात युवक द्वारा एक युवती के सहयोग से देहशोषण किए जाने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। महिला थाना पुलिस ने 22 वर्षीय पीड़िता के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुजारी अज्ञात युवक और ममता नामक युवती के विरुद्ध सामूहिक देहशोषण तथा अवैध रूप से गर्भपात का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुजारी को पुलिस ने आज बड़े तड़के काबू कर लिया। पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जांच डीएसपी (महिला अपराध अन्वेषण) नरेंद्र पूनिया कर रहे हैं। मंदिर के दो तीन कमरों को सील करवा दिया गया है,जिसमें इस युवती का भी शोषण किए जाने का अंदेशा है। धर्मस्थल में यह घिनौना कृत्य होने का पता चलने पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी, स...
इन चीजों के ज्यादा सेवन के कारण ब्लॉक हो सकती हैं मस्तिष्क

इन चीजों के ज्यादा सेवन के कारण ब्लॉक हो सकती हैं मस्तिष्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी जीवशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खान-पान में पौष्टिकता की कमी के कारण कई प्रकार के रोगों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक ऐसी ही तेजी से उभरती हुई एक समस्या है, जिसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी को मुख्य कारण मानते हैं। हार्ट एंड स्ट्रोक फाउंडेशन के अनुसार साल 2016 में 91 हजार से अधिक कनाडाई लोगों की मौत स्ट्रोक या हृदय रोगों के कारण हुई। यह हर सात सेकंड में एक मौत के बराबर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह के अवरुद्ध हो जाने के कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रक्त का प्रवाह सही से न हो पाने के कारण  मस्तिष्क कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्...
किसानों और दिल्ली पुलिस में सहमति के बाद टीकरी बॉर्डर से खुला रास्ता, आने-जाने के लिए मिलेगी पांच फुट जगह

किसानों और दिल्ली पुलिस में सहमति के बाद टीकरी बॉर्डर से खुला रास्ता, आने-जाने के लिए मिलेगी पांच फुट जगह

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बहादुरगढ़ (हरियाणा) बहादुरगढ़ में किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच टीकरी बॉर्डर से आने जाने का मिलाकर पांच फुट रास्ता खुलने पर सहमति बनने के बाद रास्ता खोल दिया गया है। किसान आंदोलन के बाद से ही टीकरी बॉर्डर का रास्ता बंद था। अब दोपहिया वाहन, एंबुलेंस, साइकिल वाले और पैदल लोग इस रास्ते से निकल सकेंगे। ढाई फुट का रास्ता दिल्ली जाने और ढाई फुट का रास्ता दिल्ली की ओर से आने के लिए छोड़ा गया है। उद्यमियों ने किसानों से कम से कम एक तरफ का पूरा रास्ता खोलने का निवेदन भी किया, लेकिन किसानों ने नहीं माना।...
बसपा को बड़ा झटका, 6 विधायक सपा में शामिल

बसपा को बड़ा झटका, 6 विधायक सपा में शामिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली। यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा 'भागता परिवार' ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय...
जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।  शाहरुख-गौरी को मिल रही बधाईआर्यन खान के घर लौट आने से अब शाहरुख और गौरी ने राहत की सांस ली है। उन्हें लगातार दोस्तों की कॉल्स आ रही है और वह उनसे बात करके इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।  मन्नत के बाहर फैंस ने किया आर्यन का स्वागतक्रूज ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को अब घर के दर्शन हुए हैं। वहीं शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर वेलकम बैक का बैनर लेकर खड़े हैं। इससे पहले भी फैंस ने लगातार शाहरुख के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की थी।...