Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

राजस्थान का मंत्री पद छोड़ेंगे हरीश चौधरी

राजस्थान का मंत्री पद छोड़ेंगे हरीश चौधरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद हरीश चौधरी अब हाईकमान से मिलकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश करेंगे। हरीश चौधरी ने पंजाब प्रभारी बनते ही एक व्यक्ति एक पद की पैरवी करते हुए मंत्री पद छोड़ने के संकेत दिए थे। कल दिल्ली में राज्यों के कांग्रेस प्रभारियों और प्रदेशाध्यक्षों की बैठक है। बैठक के बाद चौधरी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश कर सकते हैं। हरीश चौधरी ने भास्कर से कहा- मैं पंजाब का फुल टाइम प्रभारी हूं। इस वक्त अभी मेरा पूरा फोकस पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। जनवरी तक मेरे पास पंजाब के अलावा दूसरे काम के लिए एक मिनट का भी टाइम नहीं है। हाईकमान ने मुझे पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, वह फुल टाइम काम है।...
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर/माउंट आबू उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा। माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के ...
प्रदेश भर में खिली धूप, अधिकतम तापमान में दस डिग्री की कमी

प्रदेश भर में खिली धूप, अधिकतम तापमान में दस डिग्री की कमी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद भी ठंडक कम नहीं हुई है। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में नौ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई। 29 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में कमी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को नाहन में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना में 20.7, धर्मशाला में 18.8, बिलासपुर में 16.9, कांगड़ा में 16.0, सुंदरनगर में 15.7, भुंतर में 15, शिमला में 14.6, हमीरपुर में 14.1, चंबा में 13.3, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 7.3 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कल्पा में 0.6, मनाली में 5.0, डलहौजी में 6.1, शिमला में 6.4, हमीरपुर में 9.4, धर्मशाला में 10.2, बिलासपुर में 11.5 और ऊना में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि...
यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दुनियाभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए भारत ने 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया है। इतने लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। हालांकि अब भी 30 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होना शेष है। इस बीच  रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।  AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट (AY.4.2) काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। भारत सहित यूके, यूए...
वेब सीरीज के नाम पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

वेब सीरीज के नाम पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
भोपाल में आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका नाम आश्रम ही क्यों रखा गया। जिन्होंने कल गलती की है उन पर कार्रवाई हो रही है। लेकिन प्रकाश झा पर क्या कार्रवाई की जाए? गृहमंत्री ने सीरीज का नाम बदलने की भी बात कही। शूटिंग के लिए अब स्थानीय गाइडलाइन जारी होगा। ...
सलमान बट ने वरुण चक्रवर्ती की उड़ाई खिल्ली

सलमान बट ने वरुण चक्रवर्ती की उड़ाई खिल्ली

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारत के उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, वरुण एक रहस्य गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान कोई आश्चर्य नहीं था। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। 
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 145 अंकों की बढ़त

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 145 अंकों की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सेंसेक्स 145.43 अंकों की बढ़त के साथ 60,967.05 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी मामूली सुधार दिखा। शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 145.43 अंकों की बढ़त के साथ 60,967.05 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 10.50 अंकों की बढ़त रही और ये 18,125.40 पर बंद हुआ। 
निवेश के लिहाज से घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

निवेश के लिहाज से घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कहा जाता है कि पैसों को बैंक में रखने से बेहतर है कि आप उन्हें किसी ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां फायदा ज्यादा हो और साथ ही रिस्क भी कम हो। ऐसे में रियल एस्टेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जानकार भी यही कहते हैं कि अगर आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो उन्हें बैंक में न रखकर आप रियल एस्टेट में निवेश करें। दरअसल, आज के समय में रियल एस्टेट का कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। शहरों की बात तो छोड़ ही दें, गांवों में भी कहीं-कहीं जमीन की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि वो एक आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। अब शहरों की अगर बात करें तो बहुत से ऐसे लोग हैं, जो रहने के अलावा निवेश के लिहाज से भी शहरों में घर खरीद रहे हैं। इसे रेंटल इनकम का भी एक बेहतरीन जरिया माना जाता है, यानी कुल मिलाकर यह आपके दोगुने मुनाफे का सौदा है। लेकिन इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान म...
येलो अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी

येलो अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में रविवार को येलो अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, अटल टनल के नॉर्थ पोटल में 5 सेंटीमीटर, सिस्सू में 5 सेंटीमीटर, गोंधला में 10 सेंटीमीटर, कोकसर में 12 सेंटीमीटर, बारालाचा में 30 सेंटीमीटर, केलांग में चार सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और बाकी जिलों में बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद हो गई है। रोहतांग के लिए सभी परमिट रद्द कर दिए हैं। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आम नागरिकों और सैलानियों से आग्रह किया है कि वे अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले इलाकों की ओर न जाएं। ...
चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब लेंगे मल्टीप्लेक्स का रूप

चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब लेंगे मल्टीप्लेक्स का रूप

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल के सिनेमाघर नीलम, केसी और निर्माण थिएटर मल्टीप्लेक्स का रूप लेंगे। डिजाइन तैयार हो गया है। हालांकि डिजाइन तो किरण सिनेमा का भी तैयार है, लेकिन हेरिटेज इमारत होने के कारण पेच फंसा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से सेक्टर-17 अपनी पुरानी रौनक को पा सकेगा। वहीं, लोगों को मनोरंजन के साथ खाने-पीने और खरीदारी के विकल्प भी मिलेंगे। सेक्टर-17 में स्थित नीलम सिनेमा शहर का सबसे पुराना सिनेमाघर है। इसी तरह केसी थिएटर में भी एक समय काफी लोग जुटते थे।...