Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

T20 World Cup: डिकॉक बोले- ‘शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं’, इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला

T20 World Cup: डिकॉक बोले- ‘शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं’, इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टी-20 विश्व कप में बाकी मैचों के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। 26 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट नहीं करने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। मैच से बाहर होने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि डिकॉक अब शायद ही विश्व कप में खेलें। लेकिन उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया कि वह शेष मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके इस बयान को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आज जारी किया है। 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी। ...
बीच राह पेट्रोल खत्म हुआ तो दुपहिया के साथ पैदल पहुंचे गन्तव्य स्थान

बीच राह पेट्रोल खत्म हुआ तो दुपहिया के साथ पैदल पहुंचे गन्तव्य स्थान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लगातार तीसरे दिन भी बंद रहे जिले भर के करीब 125 पेट्रोल पम्प, प्रेस वार्ता में हड़ताल जारी रखने की घोषणाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पड़ोसी राज्यों के बराबर वेट करने की मांग को लेकर जिले के करीब 125 पेट्रोल पम्प बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहे। जिले भर के पेट्रोल पम्पों पर सोमवार से पेट्रोल-डीजल की बिक्री अनिश्चितकाल के लिए बंद कर पेट्रोलियम डीलर्स हड़ताल पर हैं। वेट को हरियाणा व पंजाब राज्यों के बराबर करने, बायो डीजल की तस्करी पर रोक लगाने, बढ़े हुए वेट को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स की ओर से बेमियादी समय के लिए हड़ताल की गई है। मंगलवार को पेट्रोलियम डीलर्स के प्रतिनिधियों की जयपुर में सरकार से हुई वार्ता में कोई हल न निकलने पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल पम्प बन्द रहने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बुधवार को जिला मुख्यालय पर हन...
विधायक गौड़ ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया

विधायक गौड़ ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ जयपुर से आते ही तत्काल बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीएमओ को आवश्यक निर्देश दिये। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार देशभर के 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल है। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, कृष्णा ने बैडमिंटन M6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर के हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। अवनि लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड जीता था। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच...
हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों और चार डॉक्टरों समेत 240 की रिपोर्ट पॉजिटिव

हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों और चार डॉक्टरों समेत 240 की रिपोर्ट पॉजिटिव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा में 34 वर्षीय महिला और शिमला में 90 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 79 विद्यार्थियों और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला के चार रेजिडेंट डॉक्टरों समेत 240 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।  प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1972 पहुंच गई है।    बुधवार को सबसे अधिक 55 कोरोना संक्रमित विद्यार्थी कांगड़ा जिले में सामने आए। इसके अलावा ऊना में 10, मंडी सात, हमीरपुर तीन, बिलासपुर और शिमला में दो-दो विद्यार्थी पॉजिटिव हुए हैं। प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए खुले सरकारी स्कूलों में अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 285 अभी भी एक्टिव केस हैं। उधर, बुधवार को सरकारी स्कूलों में आठव...
आर्यन की बेल पर बहस, आरोपियों के वकील ने कहा- जो गुनाह हुआ नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई

आर्यन की बेल पर बहस, आरोपियों के वकील ने कहा- जो गुनाह हुआ नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में आर्यन का पक्ष रखा था। अमित देसाई ने कहा- तीन अक्टूबर को गिरफ्तारी के मेमो में कहीं भी साजिश या तस्करी की बात नहीं है। सिर्फ ड्रग्स के सेवन की बात है। जो गुनाह हुआ ही नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई। ड्रग्स के निजी इस्तेमाल का है मामला: देसाईदेसाई: ये मामला ड्रग्स के निजी इस्तेमाल से ज्यादा का नहीं है। केस को बेवजह बड़ा किया जा रहा है। तीनों के साथ गिरफ्तार महिला का पंचनामा नहीं किया गया।गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई: देसाईअमित देसाई की दलील: 41ए में नोटिस जारी कर जांच में मदद मांगनी चाहिए थी। अरबाज पर सिर्फ ड्रग्स सेवन का आरोप लगा है। जब साजिश नहीं थी तो गिरफ्तारी क्यों की गई। बेल नियम है जबकि जेल अपवाद होना चाहिए।हाई कोर्ट में तर्कों के तीरआरो...
1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मां अपने बच्चों के लिए ईश्वर समान होती है, जो उनके जन्म से लेकर लालन पालन तक बच्चों की हर खुशी, जरूरत को ख्याल रखती है। लेकिन कभी किसी ऐसी मां के बारे में सुना है जो बिना मां बाप के बच्चों के लिए न केवल मां बनी, बल्कि उनके लिए सड़कों पर भीख भी मांगती है। वो महिला किसी एक या दो नहीं बल्कि 1400 बच्चों की मां बन चुकी है। दूसरों की मदद के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाली इस महिला का नाम सिंधु ताई है। सिंधु ताई को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजार दी। सिंधु ताई भले ही 1400 अनाथ बच्चों की मां बन गई, लेकिन इतने सारे बच्चों का पालन करना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए सिंधु ताई को जीवन में बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा।...
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब चार रन बनाकर आउट, मोईन अली ने लगातार दो विकेट झटके

बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब चार रन बनाकर आउट, मोईन अली ने लगातार दो विकेट झटके

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अबू धाबी टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप ए में आज बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 26 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड के मोईन अली ने दो लगातार गेंदों पर दोनों विकेट लिए हैं।  वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड को हौसले बुलंद हैं, जबकि श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी करने को बेताब है। अबू धाबी के मैदान में होने वाले इस मैच में ज्यादा रन बनने की संभावना नहीं है और पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर सकती है, लेकिन कागजों पर इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत है। इंग्लैंड के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं बांग्लादेश अबू धाबी के हालातों का फायदा उठाकर जीत द...
प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर
आज से नागौर और जालौर जिलों में भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंपडीजल पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन लेकर लोगश्रीगंगानगर । बीकानेर संभाग के 4 जिलों सहित प्रदेश के 7 जिलों में पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई। कल मंगलवार से नागौर और जालौर जिला में भी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।हड़ताल के कारण आज लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए वाहन लेकर एक से दूसरे पेट्रोल पंप पर भटकते हुए देखा गया।राज्य सरकार द्वारा अभी तक पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों के समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। अलबत्ता श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने जिला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के शिष्टमंडल को बुलाकर बातचीत की। इसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मील शामिल हुए। इंडियन ऑयल कारपोरेश...
पटवारी की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की जीप ट्रक से टकराई-तीन की मौत-तीन घायल

पटवारी की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की जीप ट्रक से टकराई-तीन की मौत-तीन घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिले में नोखा थाना क्षेत्र में कल देर रात को हाईवे पर जीप और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। जीप में सवार पांच युवक नोखा में पटवारी भर्ती की परीक्षा देकर वापिस नागौर जिले में अपने गांव को जा रहे थे।परीक्षा देने वाले तीन युवकों की मौत हो गई।जीप चालक और दो अन्य परीक्षार्थी गंभीर घायल हो गए, जिनको एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर बीकानेर के जिला कलेक्टर नमित मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदलिया पीबीएम अस्पताल पहुंचे। घायल युवकों के इलाज के बारे में उन्होंने जानकारी ली।बीकानेर पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नागौर जिले में कुचेरा थाना अंतर्गत रूण निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश जाट, कैलाश पुत्र सुखराम जाट तथा तथा भावंडा थाना अंतर्गत पियाबाड़ी निवासी नितेश पुत्र पदमाराम के रूप में हुई है।...