Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सोने में निवेश:25 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने का मिलेगा मौका

सोने में निवेश:25 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने का मिलेगा मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली इस त्योहारी सीजन में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार आपके लिए एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लेकर आई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 25 से 29 अक्टूबर तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,765 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 10 ग्राम सोने के लिए 47,650 रुपए देने होंगे।...
मुंबई के बांद्रा और जुहू में NCB की छापेमारी, ताज लैंड्स एंड होटल में भी पहुंचे अधिकारी

मुंबई के बांद्रा और जुहू में NCB की छापेमारी, ताज लैंड्स एंड होटल में भी पहुंचे अधिकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) शनिवार को मुंबई के बांद्रा और जुहू के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। NCB की टीम बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल पहुंची है। यहां 9 NCB अधिकारियों की टीम आई है। सूत्रों के मुताबिक, टीम बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस का पता लगाने पहुंची है। साथ ही कुछ बिल पेमेंट से जुड़े संदेहास्पद ट्रांजेक्शन खंगाले जा रहे हैं। ये कोई रेड या सर्च नहीं है।...
ब्यावर में 80 साल पहले घर में किया प्रयोग, अब 10 करोड़ का सालाना कारोबार

ब्यावर में 80 साल पहले घर में किया प्रयोग, अब 10 करोड़ का सालाना कारोबार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर अजमेर से करीब 50 किमी दूर ब्यावर में करीब 50 से ज्यादा दुकानों में तिलपट्टी बनने का काम इस समय शबाब पर है। हल्की सर्दी आते ही तिलपट्टी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाता है। एडवांस ऑर्डर के चलते व्यवसायियों पर समय पर माल सप्लाई का दबाव रहता है। यहां करीब पच्चीस से तीस थोक विक्रेता और सौ से ज्यादा फुटकर विक्रेता हैं। तिल से व्यंजन बनाने वाले सैकड़ों कारीगरों को साल भर रोजगार मिलता है। व्यापारी प्रदीप सिंह के मुताबिक तिलपट्‌टी का सालाना कारोबार दस करोड़ रुपए से ज्यादा है।...
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सिर में धारदार हथियार से मारी चोटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अराइयांवाली में शुक्रवार सुबह एक जने ने सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक मृतका का शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस की ओर से पीहर पक्ष का इंतजार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता आत्माराम उर्फ लाभसिंह पुत्र मंगूराम बाजीगर निवासी अराइयांवाली को शक था कि उसकी पत्नी रूकिया उर्फ रूकेश (26) के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध हैं। इस शक के चलते आत्माराम ने शुक्रवार सुबह किसी धारदार हथियार से रूकिया के सिर ...

फर्जी चिटफंड कम्पनी बनाकर सैंकडो लोगों से की करोड़ों की ठगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पाडितो ने मांगे वापिस रूपयो तो आरोपियो ने दी जान से मारने की धमकीसंगरिया के रतनपुरा गांव मे खुली थी चिटफंड कम्पनीओढा के 14 लोगों ने करवाया दर्ज ठगी का मामलासंगरिया (सीमा सन्देश)। फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों को ब्याज का मोटा लालच देकर ठगी मारने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार जनों के खिलाफ 14 जनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।ठगी करने वाले सभी आरोपी संगरिया व टिब्बी क्षेत्र के रहने वाले है । इनके खिलाफ यहां के थानो मे भी ठगी के कई मामले दर्ज है । हरियाणा के ओढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर मदनलाल के अनुसार गांव घुकांवाली व जंडवाला जाटान के 14 लोगों ने दर्ज करवाये मामले मे बताया कि राजपाल सिंह निवासी हरिपुरा संगरिया व सोहन लाल कामरा निवासी तंदुरावाली टिब्बी,गुरदीप सिंह व राजेन्द्र प्रसाद ने संगरिया के गांव रतनपुरा में एक चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को मोटे ब्याज का देकर गरीब जनता के खून प...
रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जरूरत से कम और जरूरत से ज्यादा नींद लेना, दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोगों में सोचने-समझने की क्षमता घटती है। यह दावा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ब्रेंडेन लूसी का कहना है, अधूरी नींद या ठीक से नींद न आने पर सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर पड़ने वाला यह असर आपकी सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त पर दिखता है।...
यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के ट्रेलर में रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के साथ फिल्म की नई कास्ट शरवरी वााघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रह हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा है, 'देख लो भैया आ गए हम। नए बंटी और बबली के लिए जगह बनाओ। टीजर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। बंटी और बबली 2 और यशराज 50 जश्न का मनाइए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 19 नवम्बर को।'...
महाराष्ट्र के पुणे में गैंगवार; बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग, 2 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में गैंगवार; बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग, 2 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
महाराष्ट्र में पुणे के उरुली कंचन इलाके में हिस्ट्रीशीटरों के दो गिरोहों के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुणे पुलिस के सभी आलाधिकारी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गैंग में रेत ठेका को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा है। क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया है। DCP नम्रता पाटिल भी मौके पर गई हैं। गैंगवार में हुई फायरिंग के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।...
रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर नागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7े साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में उसके मुंहबोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी के 30 दिन में कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया है।
बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, ह...