Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने 14 अक्तूबर को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को अभी भी अपने दिन जेल में भी गुजारने होंगे। यह चौथी बार है जब इस मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। वहीं, आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने पर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने सत्यमेव जयते कहा। दूसरी तरफ अभिनेता शाहरुख खान के प्रसंशक कोर्ट के बाहर जमा होकर आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं। जबकि कोर्ट पर  सोशल मीडिया पर फैंस अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं।...
ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर

ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मौजूदा समय में रिश्तों की उलझन लोगों के लिए गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। वैसे तो रिश्तों की इन समस्याओं के लिए इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप की उम्र क्या है, हालांकि और लोगों की तुलना में युवाओं में इसकी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। सामान्य भाषा में इस समस्या को ब्रेकअप का नाम दे दिया गया है। ब्रेकअप का असर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कमजोर बना देती है। जब आपका साथी आपकी अपेक्षा के स्तर को पूरा नहीं कर पाता है, तो आप निराश महसूस करते हैं। यह बाद में बड़े पैमाने पर झगड़े, अनावश्यक आरोप, बहुत सारे भावनात्मक समस्याओं में बदल जाता है।  किशोर आयु वर्ग के साथ पति-पत्नी के बीच में अक्सर यह समस्या देखी जा सकती है। ब्रेकअप के बाद लोग खुद को टूटा हुआ महसूस करने लगते हैं। कुछ लोग इस भावनात्मक समस्या से जल्द उबर जाते हैं जबकि कुछ को इससे बाहर निकलने में व...
अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को आउट किया है। बाकी दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर और मिशेल मार्श का विकेट लिया है। 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं।  रोहित शर्मा इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के अलावा शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और मिशेल स्वैपसन को आराम दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी करत...
बांग्लादेश के बाद स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 17 रनों से दी मात

बांग्लादेश के बाद स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 17 रनों से दी मात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्ड कप में आज टूर्नामेंट का 5वां क्वालिफायर मुकाबला पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया, जिसे स्कॉटलैंड ने अंतिम ओवर में 17 रनों से जीतकर अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए। टीम के लिए रिची बेरिंगटन ने 46 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। जवाब में पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.3 ओवर के खेल में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। नॉर्मन वनुआ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जबकि स्टॉटलैंड के लिए जोश डेवी ने चार विकेट चटकाए।...
हनुमानगढ़ की टीम डूंगरपुर को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

हनुमानगढ़ की टीम डूंगरपुर को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। बारां में हो रही राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में जिला फुटबॉल संघ हनुमानगढ़ कि टीम ने डुंगरपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। जिला फुटबॉल संघ हनुमानगढ़ कि टीम का मैच डुंगरपुर के साथ हुआ। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रोला, मकान क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रोला, मकान क्षतिग्रस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां नगर पालिका मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रोला ट्रक अनियत्रित होकर पलट गया। ट्रोला ट्रक के पलटने से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार को यहां नगर पालिका के पास स्थित मार्ग पर सब्जियों से भरा एक ट्रोला ट्रक अनियत्रित होकर पलट गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9% इंसान ही जिम्मेदार, 8 साल में 88 हजार अध्ययनों की जांच के बाद वैज्ञानिकों का दावा

ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9% इंसान ही जिम्मेदार, 8 साल में 88 हजार अध्ययनों की जांच के बाद वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ग्लोबल वार्मिंग के लिए 99.9 फीसदी इंसान ही जिम्मेदार है। पिछले 8 सालों में हुए 88,125 अध्ययनों के परिणाम इसकी पुष्टि भी करते हैं। रिसर्च करने वाली न्यूयॉर्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मार्क लाइनस कहते हैं, 2012 से लेकर 2020 तक अलग-अलग जर्नल्स में पब्लिश हुए 88 हजार से अधिक अध्ययनों को पढ़ा और समझा गया। परिणाम में पुष्टि हुई कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए इंसान ही जिम्मेदार है। रिसर्च के परिणाम तब समय आए हैं जब यूके में क्लाइमेट चेंज पर एक बड़ी कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें दुनिया के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का लक्ष्य है दुनियाभर में बढ़ते तापमान को कैसे कंट्रोल करें, इस पर चर्चा करना है। बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने के लिए 2015 में पेरिस जलवायु समझौता हुआ था, लेकिन वर्ल्ड लीडर्स के लिए ग्लोबल वार्मिंग को रोकना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।...
सेंसेक्स 50 पॉइंट गिरकर 61716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट गिरकर 18,418 पर बंद

सेंसेक्स 50 पॉइंट गिरकर 61716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट गिरकर 18,418 पर बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लगातार 7 दिन के बाद बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। कारोबार के दौरान बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। लेकिन ये तेजी बाजार ने आखिरी के घंटे में गंवा दी इसी के साथ सेंसेक्स 50 पॉइंट यानी 0.08% गिरकर 61,716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट यानी 0.32% की कमजोरी के साथ 18,418 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,245 का और 18,604 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 62,156 और निफ्टी 18,602 के स्तर पर खुला था।...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रिपोर्टर का रोल, डेट्स ना मिलने पर एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रिपोर्टर का रोल, डेट्स ना मिलने पर एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
संजयलीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 की शुरुआती में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन गंगुबाई के किरदार में हैं और अजय देवगन फिल्म में करीम लाला का कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम जुड़ने वाला था, हालांकि नवाज का शेड्यल मैच ना होने पर बात नहीं बन सकी। इस बात का खुलासा खुद नवाज ने किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स और नवाजुद्दीन दोनों ही साथ करने में दिलचस्पी दिखा रहे थे, हालांकि एक्टर की डेट्स ना मिलने पर बात बनते हुए रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल ऑफर किया गया था और दोनों पक्ष इस पर राजी थे, लेकिन डेट्स के चलते बात नहीं बन सकी।...
उत्तराखंड में बरस रही आफत:दो दिन में 24 की मौत

उत्तराखंड में बरस रही आफत:दो दिन में 24 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
देहरादून उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। यहां मंगलवार को 11 और लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा कुमाऊं क्षेत्र प्रभावित है, जहां कई मकान जमींदोज हो गए हैं और मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। नैनीताल का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। यहां तक आने वाली तीनों सड़कें भूस्खलन के चलते ब्लॉक हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में काठगोदाम रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी बह गई है। दो दिन में मरने वालों का आंकड़ा 24 हुआइसके साथ ही राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 24 हो गया है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के सचिव एसए मुरुरेसन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। सोमवार को बारिश के चलते पौड़ी और चंपावत में 5 मौतें हुई थीं। इसमें नेपाल के तीन मजदूर भी शामिल थे। मंगलवार को अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में...