Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भ्रष्टाचारियों को पनाह दे रहे हैं SP, दूसरे दो विधायक और कलेक्टर पुलिस अफसर के समर्थन में

भ्रष्टाचारियों को पनाह दे रहे हैं SP, दूसरे दो विधायक और कलेक्टर पुलिस अफसर के समर्थन में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा के करौली एसपी मृदुल कच्छावा के खिलाफ मोर्चा खोलने से माहौल गरमा गया है। मीणा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कच्छावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर मीणा के खिलाफ कई लोगों आ गए हैं। दो विधायक और कई अफसर भी करौली एसपी के समर्थन में उतर आए हैं। इसमें धौलपुर के कलेक्टर भी हैं। उधर, करौली एसपी ने इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साध रखी है। विधायक ने एसपी की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को 16 अक्टूबर को चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा- करौली एसपी का व्यवहार और काम जनप्रतिनिधियों, आम जनता के प्रतिकूल है। एसपी के संरक्षण में भारी भ्रष्टाचार पनपने और थानों से मासिक बंधी सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को हटाने की मांग की थी। इस मांग के बाद सोशल मीडिया में एसपी के समर्थन में मुहिम शुरू हो गई है। पीआर मीणा के खिलाफ कई लोगों ने तल्ख टिप्पणियां की ह...
एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन गायब

एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन गायब

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के तोलियासर भैरव मंदिर में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मंदिर में भीड़ के बीच घुसी महिलाओं ने एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन पार कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इनकी खोज शुरू कर दी है। दरअसल, विख्यात तोलियासर भैरवनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंगलवार को शुक्ल चतुर्दशी के दिन भी दर्शन के लिए भीड़ लगी थी। इस दौरान कुछ महिलाएं मंदिर में आती है। इनमें से एक महिला ने घूंघट निकाल रखा था। दोनों महिलाएं एक-एक कर भीड़ में आती है। इसके बाद आस-पास की महिलाओं पर निगरानी रखती है कि किसने सोने की चेन पहन रखी है। इसके बाद मौका देखते ही गले से चेन पार कर लेती है। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आई सी महिला के साथ साथ भीड़ में रहती है, जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही चे...
आंदोलनकारियों ने रोकी सूरतगढ़-बठिण्डा गाड़ी

आंदोलनकारियों ने रोकी सूरतगढ़-बठिण्डा गाड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा का मामला भी गमार्ता जा रहा है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे का रेल रोको अभियान चलाया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
नगरपरिषद की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच फंसी एक जान

नगरपरिषद की लापरवाही से जिंदगी और मौत के बीच फंसी एक जान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर में लगातार आवारा श्वानों की संख्या में बढोतरी होती जा रही है। इनके द्वारा लोगों पर हमला कर उन्हें चोटिल करने की घटनाएं भी आम हो चली है। इसके बावजूद नगरपरिषद ने इन पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया। इस करण एक श्वान के काटने से एक युवक वर्तमान में जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस युवक के रेबीज होने के कारण इसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

पसीने से पता चलेगा ब्लड शुगर कितना है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जल्द ही ग्लूकोज की जांच के लिए सुई का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जो पसीने से ब्लड शुगर के लेवल का पता लगाती है। इस डिवाइस को हाथ में पहनकर ब्लड शुगर की जांच की जा सकेगी। डिवाइस को तैयार करने वाली पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है इसमें निकिल मेटल का प्रयोग किया गया है यह ब्लड शुगर के प्रति सेंसेटिव है। इसके साथ इसमें गोल्ड का प्रयोग भी किया है, इसलिए किसी भी इंसान को इससे एलर्जी होने का खतरा भी न के बराबर है।...
सिस्टम से चालबाजी करने वालों को नए तरीकों से पकड़ रहा सेबी

सिस्टम से चालबाजी करने वालों को नए तरीकों से पकड़ रहा सेबी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार के माहिर खिलाड़ी नियम तोड़ने के बाद कानून के शिकंजे से बच निकलते हैं, क्योंकि कई बार सेबी के लिए सबूतों के अभाव में उनका गुनाह साबित मुश्किल हो जाता है। उन्हें पकड़ने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी अब डेटा एनालिटिक्स, कॉल रिकॉर्ड्स, बैंक ट्रांजैक्शन लिंक और सोशल मीडिया कनेक्शन का इस्तेमाल करने लगा है।...
सुतापा सिकदर, बोलीं- मैं हमेशा बाबिल से कहती हूं कि तुम्हारे पिता तुमसे 10 गुना ज्यादा मेहनत करते थे

सुतापा सिकदर, बोलीं- मैं हमेशा बाबिल से कहती हूं कि तुम्हारे पिता तुमसे 10 गुना ज्यादा मेहनत करते थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी ऐसा व्यक्ति नहीं देखा, जिसने इरफान के जैसी कड़ी मेहनत की हो। सुतापा उन कई अन्य सेलेब्स में शामिल हैं, जिन्होंने सीरीज के एक एपिसोड में इरफान के बारे में बात की है। एपिसोड में सुतापा कहती हैं, ''जिस तरह से वो लोगों से बात करते थे, मुझे यकीन है कि हर कोई समझ सकता है कि उनमें किस तरह की ईमानदारी थी, जो उनकी बातों के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंची।''...
जम्मू-कश्मीर से पलायन:गैर-कश्मीरियों पर आतंकी हमलों के बाद बदला माहौल

जम्मू-कश्मीर से पलायन:गैर-कश्मीरियों पर आतंकी हमलों के बाद बदला माहौल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। आतंकी यहां खासतौर से गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को ही आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। कुलगांव के लारन गंजीपोरा एरिया में जिन्हें गोली मारी गई, वे सभी मजदूर थे। इससे पहले, शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के एक हॉकर को गोली मार दी थी। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर के SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए व्यक्ति का नाम अरविंद कुमार साह था। वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और रेहड़ी लगाकर पानी पुरी बेचता था। दूसरी घटना में आतंकियों ने शनिवार को ही पुलवामा में सगीर अहमद नाम के शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। UP का रहने वाला सगीर कार...
राजस्थान में किसानों ने ट्रेनें रोकी:अलवर व हनुमानगढ़ में ट्रैक पर बैठे, पैसेंजर गाड़ी रोकी; जयपुर स्टेशन में घुसने की कोशिश नाकाम

राजस्थान में किसानों ने ट्रेनें रोकी:अलवर व हनुमानगढ़ में ट्रैक पर बैठे, पैसेंजर गाड़ी रोकी; जयपुर स्टेशन में घुसने की कोशिश नाकाम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने व मुकदमे में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया गया। इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। इससे वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को रोका गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने मथुरा-अलवर पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। अजमेर जिले में भी रेल रोको आंदोलन की वजह से इंटरसिटी एक्सप्रेस और भुज-बरेली एक्सप्रेस को अलवर रेलवे स्टेशन पर एहतियात के तौर पर रोक लिया गया। ये दोनों ट्रेन अजमेर नहीं पहुंच सकी। किसान आंदोलन के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेव...
पुलिस कंट्रोल रूम के नजदीक सेतिया ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी

पुलिस कंट्रोल रूम के नजदीक सेतिया ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश) शहर के गोल बाजार स्थित सेतिया ज्वैलर्स में शुक्रवार रात चोरी हो गई। यहां अज्ञात लोगों ने डेढ़ लाख रुपए की नगदी, 15 ग्राम चांदी के सिक्के जिसका वजन करीब 80 ग्राम और सोने चांदी के जेवरातों सहित आर्टीफिशल ज्वैलरी चोरी कर लिए। वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, लेकिन पुलिस घटना स्थल के निकट स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने में जुटी है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...