Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मृतक की पत्नी ने जेठ और महिला पर लगाया हत्या करने का आरोपश्रीगंगानगर। जैतसर कस्बे में 5 माह बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस के अनुसार मृतक अशोक धानक की पत्नी अन्नू द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर बुधराम और एक महिला पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढे.)...
भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लीमा। मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16-4 से हराया। देश को 20वां पदक पुरूष ट्रैप टीम स्पर्धा में मिला जिसमें भारतीयों को फाइनल में इटली से 4-6 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बख्तयारूद्दीन मालेक, शार्दुल विहान और विवान कपूर की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में सात टीमों में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। जिसमें उन्होंने 525 में से 473 अंक जुटाये थे।  इटली ने क्वालीफिकेशन में 486 के स्कोर से शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया था। इससे पहले मनु ने इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण जीता और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है। वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है। उसने 25 मी...
पालिकाओं से भी पिछड़ा बीकानेर नगर निगम

पालिकाओं से भी पिछड़ा बीकानेर नगर निगम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान में बीकानेर नगर निगम पट्टे बनाने में जिले की नगर पालिकाओं से भी पिछड़ गया है। अभियान के दौरान 5 अक्टूबर तक नगर निगम बीकानेर से कही अधिक नगर पालिका नोखा और श्रीडूंगरगढ़ ने पट्टे जारी किए है। जबकि नगर निगम पट्टे जारी करने की दहाई की संख्या को भी छू नहीं पाया है।नगर निगम की ओर से अब तक महज तीन पट्टे जारी किए गए है। ये पट्टे भी फरवरी में नीलाम की गई जमीन के है, जो निगम ने अभियान के पहले दिन जारी किए। अभियान के दौरान नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ 91, नगर पालिका नोखा 63 पट्टे जारी कर चुका है। जबकि नगर पालिका देशनोक भी निगम से एक पट्टा अधिक जारी कर चुकी है। नगर निगम में जिस प्रकार पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में ढिलाई चल रही है, उसको देखते हुए नहीं लगता है कि नगर निगम आने वाले दिनों में भी नगर पालिकाओं से पट्टे जारी करने में आगे निकल पाएगा।...
शहर के मुकाबले गांव की मधुमक्खियां ज्यादा मेहनती

शहर के मुकाबले गांव की मधुमक्खियां ज्यादा मेहनती

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मधुमक्खियां खास किस्म का वेगल डांस करके एक-दूसरे से बातें करती हैं। यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने इनके बारे में नया खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, गांव में दिखने वाली मधुमक्खियां शहरी मधुमक्खियों के मुकाबले ज्यादा मेहनती होती हैं। वो भोजन की तलाश में 50 फीसदी तक ज्यादा सफर तय करती हैं।...
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,900 और निफ्टी 17,850 के पार गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें टाइटन के शेयर 10.69%, M&M के शेयर 5.32% और मारुति के शेयर 4.04% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.31% की गिरावट रही।...
आर्यन खान ड्रग केस:ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान को सपोर्ट तो भड़कीं कंगना रनोट

आर्यन खान ड्रग केस:ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान को सपोर्ट तो भड़कीं कंगना रनोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आर्यन को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए प्रेरणा दी है। ऋतिक की पोस्ट सामने आने के तुरंत बाद अब कंगना रनोट आर्यन ने आर्यन का सपोर्ट कर रहे सेलेब्स को फटकार लगाई है। कंगना ने अपनी सोशल मीडिया से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अब सारे माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं। हम गलतियां करते हैं लेकिन हमें इन्हें गौरावान्वित नहीं करना चाहिए। मुझे यकीन है कि ये उसे एक नजरिया देगा और उसे उसके एक्शन के परिणाम का एहसास दिलाएगा। उम्मीद है कि ये उसे विकसित और बड़ा बना सकता है। ये सही है कि हमें किसी के बारे में गॉसिप नहीं करनी चाहिए जब वो परेशानी में हो लेकिन ये आपराधिक है कि हम उसे ये महसूस करवाएं कि जो उसने किया वो गलत नहीं था।'...
देश में प्रसिद्ध राजस्थान के 9 अनोखे मंदिर

देश में प्रसिद्ध राजस्थान के 9 अनोखे मंदिर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर इन मंदिरों की कई खूबियां हैं। उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में माता रानी अग्नि स्नान करती हैं तो बीकानेर के करणी माता मंदिर में हर वक्त हजारों की संख्या में चूहे घूमते रहते हैं। वहीं जैसलमेर का तनोट माता मंदिर यहां गिरे पाकिस्तानी बम नहीं फटने से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है। इन मंदिरों की कई खूबियां हैं। उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में माता रानी अग्नि स्नान करती हैं तो बीकानेर के करणी माता मंदिर में हर वक्त हजारों की संख्या में चूहे घूमते रहते हैं। वहीं जैसलमेर का तनोट माता मंदिर यहां गिरे पाकिस्तानी बम नहीं फटने से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखता है।...
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने आत्महत्या की

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने आत्महत्या की

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
वाशिंग यार्ड जा ट्रेन के आगे आया युवक, हाथ पर अंग्रेजी में नाम अजय और उगते सूर्य का टैटूश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर कल रात एक अज्ञात युवक ने अज्ञात जीआरपी थाना के हवलदार सतीश ने बताया कि ने बताया कि कल रात 8:30 बजे सादुलपुर से आई सवारी रेलगाड़ी यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर उतारकर वाशिंग यार्ड की जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक के नजदीक ही करीब 35 वर्षीय यह युवक उसके आगे आ गया। युवक ने ट्रेन को आते हुए देखकर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में अजय नाम गुदा हुआ है। साथ में उगते सूरज का टैटू बना है। युवक ने सफेद रंग की बनियान और तहमद पहनी हुई थी। इसके अलावा उसके पास कुछ भी नहीं मिला। नंगे पांव यह युवक पहले ही रेल पटरी के पास अंधेरे में कहीं छुप कर बैठ गया। ट्रेन को आते देख कर अपनी गर्दन पटरी पर रख...
घटती आंखों की रोशनी को कंट्रोल करने की कोशिश

घटती आंखों की रोशनी को कंट्रोल करने की कोशिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मोतियाबिंद को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया छर्रेनुमा इम्प्लांट तैयार किया है। अगर मोतियाबिंद हो गया है तो यह इम्प्लांट उसे बढ़ने नहीं देता और बिना सर्जरी के इसका इलाज करने में मदद करता है। यह इम्प्लांट आंखों में कैल्शियम का स्तर बढ़ने से रोकता है। यह किस हद तक असरदार है, इसकी जांच के लिए क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। जल्द ही ह्यूमन ट्रायल शुरू होगा। वैज्ञानिकों का कहना है यह इम्प्लांट बड़ा बदलाव ला सकता है क्योंकि दुनियाभर के बुजुर्गोँ में मोतियाबिंद एक आम बीमारी बनती जा रही है। यूके में हर साल मोतियाबिंद के 3.50 लाख ऑपरेशन किए जाते हैं। 65 साल की उम्र के हर तीन में से एक इंसान की एक या दोनों आंखों में मोतियाबिंद होता है।...
एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह IPL फेज-2 में मंगलवार को टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।