Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने रेल कर्मियों और कपड़ा उद्योग के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। उसने नॉन गजेटेड रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इसके अलावा कपड़ा उद्योग के लिए पीएम मित्र योजना पर मुहर लगा दी है। सरकार ने जो परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस देने का ऐलान किया है उसका लाभ 11,56,000 से ज्यादा रेल कर्मियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार कुल 1,985 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।...
सुप्रीम कोर्ट की पटाखा कंपनियों को फटकार- दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट की पटाखा कंपनियों को फटकार- दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के इस्तेमाल पर कहा कि उत्सव दूसरों के जीवन की कीमत पर नहीं हो सकता। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि हम जश्न मनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह दूसरों के जीवन की कीमत पर नहीं होना चाहिए। देश में मुख्य समस्या प्रतिबंधों को लागू करने की है। किसी भी व्यक्ति को किसी एक वर्ग को नाखुश नहीं करना चाहिए। अदालत ने रोक के बावजूद पटाखों में प्रतिबंधित सामग्रियों के इस्तेमाल पर कंपनियों को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम आपको ऐसी सामग्रियों को गोदाम में भी रखने की इजाजत नहीं देंगे।...
विक्रम भट्‌ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल सितंबर में की थी शादी

विक्रम भट्‌ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल सितंबर में की थी शादी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने दूसरी शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, विक्रम भट्ट ने पिछले साल लॉकडाउन में श्वेतांबरी सोनी से शादी की थी, जिसे उन्होंने अब तक सभी से छिपाकर रखा था। लेकिन, अब उनकी इस शादी का खुलासा हो गया है। वहीं आज विक्रम भट्ट की पत्न श्वेतांबरी सोनी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्रम भट्‌ट ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश भी किया है। विक्रम भट्‌ट ने नोट में श्वेतांबरी सोनी के साथ की एक फोटो भी शेयर की है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। विक्रम से जब उनकी शादी के बारे में पूछने के लिए एक वेबसाइट ने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने बात नहीं की। हालांकि, एक सूत्र ने यह कंफर्म किया है कि विक्रम ने श्वेतांबरी से शादी कर ली है।...
हमेशा कोई पद पर नहीं रहता, लोगों में यह घमंड आ जाता है कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में रहेंगे – सचिन

हमेशा कोई पद पर नहीं रहता, लोगों में यह घमंड आ जाता है कि जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में रहेंगे – सचिन

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने लखीमपुर खीरी की घटना पर बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में सीएम अशोक गहलोत को भी जवाब दे दिया। पायलट ने टोंक में कहा कि पद पर बैठा व्यक्ति भी इंसान है। हमेशा कोई पद पर रहता भी नहीं है। यह जनता है, जितना समय आप दोगे, सिंहासन पर बैठोगे। जब जनता करवट बदलती है, तो इतनी जोर की पलटी पड़ती है कि आदमी को पता ही नहीं पड़ता क्या हो रहा है, लेकिन जिन लोगों के अंदर यह घमंड और अहंकार आ जाता है कि हम जीवन के अंतिम पड़ाव तक सत्ता में बैठे रहेंगे, मैं समझता हूं कि वो गलत हैं।...
किसानों की नई रणनीति-अफसरों के घरों के बाहर रात को निकालेंगे ‘जागो

किसानों की नई रणनीति-अफसरों के घरों के बाहर रात को निकालेंगे ‘जागो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
— 7 अक्टूबर को 620 आरडी पर खुद छोड़ेंगे पानीघड़साना (सीमा संदेश)। सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को उग्र करने के लिए एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी को सख्त करने की घोषणा की गई है। धानमंडी में संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन की रूपरेखा को लेकर प्रेस वार्ता भी की। किसान नेताओं ने कहा कि बुधवार से सुबह 11 बजे किसान अपने साथ चारपाई लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी को मजबूत करेंगे। इसके अलावा दूसरी कड़ी में सरकारी अधिकारी -कर्मचारियों के निवास पर रात्रिकालीन जागो का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को 620 आरडी हैड पर कब्जा कर पूगल ब्रांच में पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा 8 अक्टूबर को सूरतगढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष घेराव किया जाएगा। चाइयां से लेकर 682 आरडी तक के किसान इस आंदोलन से सरकार को मुंहतोड़ जवाब देकर सिंचाई पानी लेकर आएंगे। घड़साना एसडीएम कार्यालय के...
आर्यन खान पूछताछ में कर रहे हैं NCB का सहयोग

आर्यन खान पूछताछ में कर रहे हैं NCB का सहयोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को ड्रग्स मामले में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को 7अक्टूबर तक की कस्टडी दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कई कपड़ों में देखा गया, जो उनके घर से लाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार किड को खाने के मामले में कोई खास सुविधा नहीं मिली है। यह बताया गया है कि खाने के लिए कोर्ट से स्पेशल परमिशन लेनी होती है। आर्यन कस्टडी में NCB की मेस का बना हुआ खाना ही खा रहे हैं।...
दो युवकों से 2.400 किलो पोस्त बरामद, गिरफ्तार

दो युवकों से 2.400 किलो पोस्त बरामद, गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रावलामंडी (सीमा संदेश)। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को पकड़ लिया। रावला एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया की मंगलवार को खाजूवाला रोड पर केपीडी नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अफीम सहित पकड़े गए तस्करों में चंद्रपाल उर्फ चंदू पुत्र फकीरा राम जाति नाई निवासी वार्ड नंबर 8 रावला मंडी व चितौड़गढ़ जिले राशमी थाना क्षेत्र के पावली गांव निवासी गोपाल जाट पुत्र बालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
लखीमपुर खीरी कांड पर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

लखीमपुर खीरी कांड पर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। लखनऊ में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। चन्नी ने इससे पहले लखीमपुर में हुई घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की थी।...
राजस्थान का पहला केस:जयपुर पुलिस ने 6 घंटे में पेश किया था चालान; पॉक्सो कोर्ट ने 9 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई

राजस्थान का पहला केस:जयपुर पुलिस ने 6 घंटे में पेश किया था चालान; पॉक्सो कोर्ट ने 9 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। जयपुर में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 25 साल के युवक को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। फैसला मात्र 9 दिन में हो गया। राजस्थान पुलिस का यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें आरोपी को महज 13 घंटे में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद 6 घंटे के भीतर कोर्ट में चालान पेश किया गया।मामला कोटखावदा का है। गिरफ्तारी से लेकर चालान पेश करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर ने सहयोगियों के साथ मिलकर तेजी से काम किया। इसके लिए करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।...
सीमा पार से हेरोईन लेने आए तीन गिरफ्तार

सीमा पार से हेरोईन लेने आए तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पाक तस्करों से संपर्क नहीं हुआ, बीएसएफ ने पुलिस को सौंपाश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप लेने आए तीन लोगों को पकड़ा है। अफसरों की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। केसरीसिंहपुर पुलिस के अनुसार बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंद्र सिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। अफसरों ने रिपोर्ट में बताया कि सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की सामान्य सामान्य शाखा को 77 वी वाहिनी श्रीकरणपुर के सीमा क्षेत्र में पंजाब के संदिग्ध तस्करो की गोपनीय सूचना मिली। सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई, रात करीब तीन बजे इसी वाहिनी की सीमा चौकी कोहली के इलाके में राधा स्वामी सतसंग व्यास की तरफ से एक पंजाब की कार सीमा क्षेत्र में घुमते दिखी। टीम ने कार को चिन्हित कर पकड़ लिया। उसमें तीन युवक सवार थे, जो टीम को...