Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

नकल के लिए सैनिटरी नैपकिन में डिवाइस छुपाई:8 सेमी के गैजेट में बना दिया मोबाइल फोन, लड़के-लड़कियों को इसे अंडरगारमेंट में छुपाना था; 25 लोगों को डेढ़ करोड़ में बेचा

नकल के लिए सैनिटरी नैपकिन में डिवाइस छुपाई:8 सेमी के गैजेट में बना दिया मोबाइल फोन, लड़के-लड़कियों को इसे अंडरगारमेंट में छुपाना था; 25 लोगों को डेढ़ करोड़ में बेचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान सरकार ने नकल रोकने के लिए REET के दौरान इंटरनेट बंद कर दिया, लेकिन नकल नहीं रोक पाई। बीकानेर के एक नकल गैंग ने इंटरनेट का उपयोग किए बिना ही नकल का इंतजाम कर दिया। गैंग ने सारी सरकारी इंतजामों का तोड़ निकालते हुए दो ऐसे डिवाइस बना डाले, जिनसे नकल की जा सके। इनमें एक डिवाइस छोटे काले रंग की रिमोट जैसी थी। दूसरी डिवाइस चप्पल में लगाई गई। दोनों ही डिवाइस मोबाइल की तरह काम करती हैं। इनकी कीमत छह लाख रुपए रखी गई, जो बाजार में आ रहे किसी महंगे मोबाइल से कई गुना ज्यादा है। 25 लोगों को ये डिवाइस डेढ़ करोड़ रुपए में बेची गई। अंडरगारमेंट में छुपाने को दी गई डिवाइसरिमोटनुमा यह डिवाइस महिलाओं और पुरुषों दोनों को दी गई। दोनों को अपने कपड़ों में इस डिवाइस को विशेष तरीके से बांध कर छुपाना था। पुरुषों को अंडरगारमेंट में इसे छुपाना था। इसके लिए एक धागा भी इसमें लगाया गया। वहीं, महि...
प्रेग्नेंसी में पैरासिटामॉल लेने से बचें, बच्चे के डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ सकता है; इनके सोचने-समझने की क्षमता और आईक्यू घट सकता है

प्रेग्नेंसी में पैरासिटामॉल लेने से बचें, बच्चे के डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ सकता है; इनके सोचने-समझने की क्षमता और आईक्यू घट सकता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टरी सलाह के पैरासिटामॉल लेने से बचें। यह कोख में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डाल सकती है। 91 वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने अपनी रिसर्च में गर्भवती महिलाओं को अलर्ट किया है। इससे पहले हुई रिसर्च में भी यह सामने आया है कि ऐसी माओं के बच्चों में ऑटिज्म, हायपर एक्टिविटी डिसऑर्डर, लड़कियों में भाषा का धीरे सीख पाना और आईक्यू लेवल कम होने के बीच कनेक्शन मिला है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने पैरासिटामॉल और प्रेग्नेंसी से जुड़े अध्ययनों का रिव्यू किया। इसमें सामने आया कि प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर के कहने पर ही पेनकिलर पैरासिटामॉल लेनी चाहिए, वरना होने वाले बच्चे पर कई तरह से बुरा असर पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी में दवा के असर को दो तरह से जांचानेचर रिव्यू एंडोक्राइनोलॉजी जर्नल में पब्लिश रिसर्च कहती है, ब्रेन, प्रजनन और मूत्र से जुड़ी बीमारियों से पैरासिटामॉल का ...
‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर ऑस्ट्रिया से मुंबई वापस लौटे सलमान खान, ‘उल्टा मास्क’ पहनने पर जमकर हुए ट्रोल

‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर ऑस्ट्रिया से मुंबई वापस लौटे सलमान खान, ‘उल्टा मास्क’ पहनने पर जमकर हुए ट्रोल

Uncategorized, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग ऑस्ट्रिया में कर रहे थे। अब हाल ही में वहां से मुंबई लौट आए हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान ने 'उल्टा मास्क' पहन रखा है, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वायरल फोटोज में सलमान खान ब्लू शर्ट के अंदर ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ है, जिस पर 'SK' लिखा दिखाई दे रहा है। दरअसल, सलमान ने मास्क उल्टा पहन रखा है, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर ने कहा-पहले मास्क तो सीधा पहनो 'KS'फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाई मास्क उल्टा पहना हुआ है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले मास्क तो सीधा पहनो 'KS'।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कभी मास्क...
इस साल भारत के प्रमुख शहरों में घर खरीदने वालों की बढ़ी तादाद: JLL India रिपोर्ट

इस साल भारत के प्रमुख शहरों में घर खरीदने वालों की बढ़ी तादाद: JLL India रिपोर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के अनुसार, 2020 के निचले आधार से घरेलू आय में वृद्धि, कम बंधक दरों और स्थिर आवास की कीमतों की वजह से, इस साल प्रमुख शहरों में घर खरीदने की क्षमता में सुधार हुआ है।जेएलएल इंडिया ने सोमवार को अपना वार्षिक होम परचेज अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स (JLL HPAI 2021) लॉन्च किया। यह इंडेक्स दर्शाता है कि, क्या औसत वार्षिक आय (समग्र शहर स्तर पर) अर्जित करने वाला परिवार शहर में प्रचलित स्थिति में बाजार मूल्य पर, एक संपत्ति पर हाउसिंग लोन के लिए पात्र है।इंडेक्स से पता चलता है कि साल 2013 और 2021 के बीच, प्रमुख भारतीय शहरों, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में घर खरीदने की क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है।जेएलएल इंडिया ने कहा कि, "चालू वर्ष के दौरान, घरेलू आय में 7 से 9 फीसद (2020 के निचले आधार से) की तेजी से वृद्धि देखी गई है। हैदराबाद ...
मुंबई की लगातार तीसरी हार, गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर, हर्षल ने हैट्रिक के साथ झटके चार विकेट

मुंबई की लगातार तीसरी हार, गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर, हर्षल ने हैट्रिक के साथ झटके चार विकेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई ग्लेन मैक्सवेल (56) और विराट कोहली (51) की अर्धशतकीय पारियों और हर्षल पटेल (हैट्रिक के साथ चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 39वें मैच में मुंबई को 54 रन से हरा दिया। ग्लेन मैक्सवेल (56) और विराट कोहली (51) की अर्धशतकीय पारियों और हर्षल पटेल (हैट्रिक के साथ चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 39वें मैच में मुंबई को 54 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर्ष पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके। इसके अलावा युजवेंद्र चहल (11 रन देकर तीन विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन देकर दो विकेट झटके। मुंबई की यह लगातार तीसरी हार ...
पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या व लूट के मुख्य आरोपी को शरण देने वाला गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या व लूट के मुख्य आरोपी को शरण देने वाला गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने करीब दा माह पूर्व भाटिया पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को जयपुर में शरण देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 जुलाई की रात को तीन बाइक सवारों की ओर से मुखर्जीनगर के सामने रोड पर मैसर्स मदनलाल भाटिया एण्ड संस पेट्रोल पंप के मालिक संजय भाटिया की गोली मारकर पंप की राशि लूटकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में 2 अगस्त को इलाज के दौरान संजय भाटिया की मृत्यु हो गई थी। इस मामले की जांच थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह को सौंपी गई थी। मामले में जांच के दौरान संजय भाटिया की रैकी करने वाले पुरानी आबादी निवासी मोहित उर्फ गोरिया व मोनू तथा वारदात को अंजाम देने वाले हिम्मत सिंह व नकुल उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले का म...
भविष्य की जद्दोजहद में रीट का महाकुंभ सम्पन्न

भविष्य की जद्दोजहद में रीट का महाकुंभ सम्पन्न

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लम्बे समय बाद हो रही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) की तैयारी कर रह अभ्यर्थियों ने आखिरकार 26 सितम्बर की परीक्षा के इस महाकुंभ में अपनी आहुति डाली। श्रीगंगानगर के 109 केन्द्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 68103 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 59521 (87.40%) ने परीक्षा दी। वहीं 12.59% अनुपस्थित थे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केन्द्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं कुछ केन्द्रों पर 9.50 बजे तक भी परीक्षार्थी पहुंचते रहे। यह परीक्षा जिला प्रशासन व राज्य सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि राज्यभर में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था।...
रीट परीक्षा: अंदर पेपर, बाहर अरदास

रीट परीक्षा: अंदर पेपर, बाहर अरदास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. इलाके में रीट परीक्षा कड़े पहरे में रविवार को शुरू हो गई। सुबह दस बजे तक जिले के 109 परीक्षा केन्द्रों पर पहली पारी को पेपर देने के लिए परीक्षाथीज़् पहुंचे। परीक्षा के अंदर परीक्षाथीज़् पेपर दे रहे थे तो उनके परिजन परीक्षा केन्द्रों के बाहर जहां धूप से बचाव की छांव मिली वहां डेरा डालकर बैठ गए। इन परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ परीक्षा में सफलता पाने के लिए भगवान से प्राथज़्ना की। वहीं कई रिश्तेदारों ने अपने परिचितों ने यहां डेरा डाला। सुबह से ही पूरे जिले में लोग इधर से उधर आवाजाही करते नजर आए। दूर दराज गांवों से आए लोगों ने परीक्षाथिज़्यों के लिए खाने की व्यवस्था की। पहली पारी सुबह दस बजे दोपहर बारह बजे तक है। वहीं दूसरी पारी का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। इस कारण परीक्षा केन्द्रों के आसपास अधिकांश लोग जमे रहे। हालांकि पुल...
REET के लिए काटनी पड़ी कान की बालियां:जयपुर में नवजात को मामा की गोद में छोड़ मां ने दी परीक्षा, फुल आस्तीन के सूट वाली महिला अभ्यर्थियों को हुई परेशानी; मंगलसूत्र भी उतारने पड़े

REET के लिए काटनी पड़ी कान की बालियां:जयपुर में नवजात को मामा की गोद में छोड़ मां ने दी परीक्षा, फुल आस्तीन के सूट वाली महिला अभ्यर्थियों को हुई परेशानी; मंगलसूत्र भी उतारने पड़े

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के इतिहास में सबसे बड़ा REET 26 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसके लिए जयपुर शहर की सड़कों पर सुबह 7 बजे से ही वाहनों की रेलमपेल शुरू हो गई। दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों से लोग अपने सेंटरों की ओर जाने की जल्दी में दिखे। सेंटर में एंट्री से पहले महिलाएं सूट की आस्तीन, कानों की बालियां काटती हुई नजर आईं। जयपुर में सीकर रोड पर चौमूं सर्किल पर पुलिस और आरएसएस स्वयंसेवक वाहनों में सवार अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर का पता बता रहे थे। निवारु रोड पर दरबार स्कूल में परीक्षा केंद्र के बाहर एक महीने की भांजी को लेकर कार में बैठे मामा गणेश चौधरी। नवजात को गोद में लेकर बैठा रहा मामादरबार स्कूल के बाहर ही एक कार में युवक की गोद में एक महीने की नवजात बच्ची नजर आई। युवक ने बताया कि उसका नाम गणेश चौधरी है। वह बच्ची का मामा है। उसकी बहन रामफूल चौधरी परीक्षा देने आई है। वे ब...
चप्पल में डिवाइस लगाकर REET में नकल:6 लाख रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें अभ्यर्थियों को बेची, 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक कोचिंग संचालक का भी नाम आया

चप्पल में डिवाइस लगाकर REET में नकल:6 लाख रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें अभ्यर्थियों को बेची, 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक कोचिंग संचालक का भी नाम आया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के साथ नकल कराने वाले गिरोह भी एक्टिव हो गए हैं। रविवार को परीक्षा शुरू होते ही प्रदेश में अलग-अलग जगह कार्रवाइयों में नकलचियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अनोखा मामला बीकानेर में सामने आया। जहां अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल देने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीकानेर के गंगाशहर में ये कार्रवाई की गई है। आरोपी चप्पल में डिवाइस लगाकर अभ्यर्थियों को नकल कराने में जुटे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डिवाइस लगी चप्पल करीब 6 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेची थी। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि चार युवकों को गिरफ्त में लिया गया है। ये लोग चप्पल में डिवाइस लगाकर सेंटर पर नकल कराने की कोशिश में जुटे हुए थे। इनसे कई महत्वपूर्ण सामान भी मिले हैं, जो नकल में काम आते हैं। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस और डी...