Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान होगा। नगरीय निकाय स्तर , उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर सम्मानित करवाने के लिए प्रस्ताव भेजने सहित मुख्यालय भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इस संबंध में डीएलबी निदेशक दीपक नंदी ने आदोश जारी किए है। निदेशक ने प्रदेश के सभी उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग को भेजे आदेश में स्थानीय निकायों में रिक्त चल रहे सफाई कर्मचारियों के पदों की सूचना डीएलबी भेजने के लिए कहा है। वहीं नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को आवासीय कॉलोनी आंवटित की जाने के लिए अपने क्षेत्र की निकायों से नियमानुसार प्रस्ताव बनाने पर विचार किए जाने के भी आदेश उप निदेशक क्षेत्रीय को दिए है। प्रशासान शहरों के संग अभियान के दौरान वाल्मीकि समाज के नागरिकों के कच्ची बस्तियों में पट्टे बनवाए जाने के लिए क्...
बुमराह की टॉप 10 में वापसी:ICC रैंकिंग में फास्ट बॉलर जसप्रीत ने 10 पायदान की छलांग लगाई, अब वर्ल्ड नंबर 9 बने; कोहली एक पायदान फिसले

बुमराह की टॉप 10 में वापसी:ICC रैंकिंग में फास्ट बॉलर जसप्रीत ने 10 पायदान की छलांग लगाई, अब वर्ल्ड नंबर 9 बने; कोहली एक पायदान फिसले

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में हुए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में वापसी हो गई है। बुमराह ने पहले टेस्ट में 110 रन देकर 9 विकेट लिए थे। वे टेस्ट गेंदबाजों की ताजा ICC रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सितंबर-2019 में टॉप-3 में थे बुमराहबुमराह पहले भी टॉप-10 लिस्ट का हिस्सा रह चुके हैं। सितंबर-2019 में वे अपने करियर के बेस्ट तीसरे स्थान पर थे। बुमराह अब 760 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 908 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 856 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी तीसरे स्थान पर हैं। उनके 824 अंक हैं। विराट कोहली एक स्थान फिसलेट्रेंट ब्रिज टेस्ट में गोल्डन ...
जहर से मिलेगी जिंदगी:मकड़ी के जहर से होगा हार्ट अटैक का इलाज, इसमें मौजूद खास प्रोटीन डैमेज हुई कोशिकाओं को रिपेयर करता है

जहर से मिलेगी जिंदगी:मकड़ी के जहर से होगा हार्ट अटैक का इलाज, इसमें मौजूद खास प्रोटीन डैमेज हुई कोशिकाओं को रिपेयर करता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी के जहर से हार्ट अटैक का इलाज हो सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है, फनेल बेब मकड़ी के जहर में ऐसे मॉलिक्यूल पाए गए हैं जो हार्ट अटैक के बाद दिल में होने वाले डैमेज रोक सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी मदद से ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीजों के हार्ट की लाइफ भी बढ़ाई जा सकेगी। मकड़ी के जहर से इलाज की खोज क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डॉ. नाथन पल्पंत व प्रो. ग्लेन किंग और विक्टर चेंग कार्डियक रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रो. पीटर मैक्डॉनल्ड ने मिलकर की है। ऐसे काम करती है दवाडॉ. नाथन का कहना है, मकड़ी के जहर में Hi1a नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है। यह हार्ट से निकलने वाले डेथ सिग्नल को रोकने का काम करता है। ऐसा होने पर कोशिकाओं की मौत होने से रोका जा सकता है। इसके असर के कारण हृदय की कोशिकाओं में सुधार होता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अब तक ऐसी दवा नहीं बनाई जा सकी है जो हार...
पोस्टर रिलीज:फ्रंटलाइन मिशन में वीरांगना बनीं सारा अली खान का पहला लुक हुआ जारी, 13 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर

पोस्टर रिलीज:फ्रंटलाइन मिशन में वीरांगना बनीं सारा अली खान का पहला लुक हुआ जारी, 13 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
केदारनाथ, सिंबा और कूली नं 1 जैसी फिल्मों में मस्तीभरे और चुलबुले अंदाज मे नजर आ चुकीं सारा अली खान जल्द ही फैंस को अपने अलग अंदाज से हैरान करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही डिस्कवरी प्लस के शो मिशन फ्रंटलाइन में वीरांगनाओं के साथ इंटेंस फिजिकल ट्रेनिंग करते नजर आने वाली हैं। इस शो से अब एक्ट्रेस का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है जिसमें एक्ट्रेस एक दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मिशन फ्रंटलाइन का पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस गन लिए हुए और ट्रेनिंग लेते नजर आ रही हैं। पोस्टर के अनुसार डिस्कवरी प्लस का ऑरिजिनल शो 13 अगस्त को डिस्कवरी प्लस में स्ट्रीम होने वाला है। पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इन्हें सलाम किया है। क्या है वीरांगना फोर्स बताते चलें कि वीरांगना फोर्स को साल 2012 में तमिलनाडु में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग देने के बा...
फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक:इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी आज 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए पर आई

फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक:इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी आज 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए पर आई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 133 रुपए सस्ता होकर 46,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोना MCX पर दोपहर साढ़े 3 बजे 77 रुपए बढ़त के साथ 46,039 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। 63 हजार के नीचे आई चांदीIBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी 557 रुपए सस्ती होकर 62,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं MCX पर साढ़े 3 बजे ये 153 रुपए की गिरावट के साथ 62,483 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इस हफ्ते 1400 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोनाIBJA के अनुसार बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 7 अगस्त को जब बाजार बंद हुआ था तक सोना 47,647 रुपए पर था जो अब 46,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते सोना 1,428 रुपए सस्ता हुआ है। ग्लोबल ...
आप विधायक के खिलाफ आरोप तय:आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पूर्व मुख्य सचिव के साथ मारपीट के दोषी पाए गए, सीएम केजरीवाल समेत 9 आरोपी बरी

आप विधायक के खिलाफ आरोप तय:आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पूर्व मुख्य सचिव के साथ मारपीट के दोषी पाए गए, सीएम केजरीवाल समेत 9 आरोपी बरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में स्पेशल कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों- अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को दोषी ठहराया है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP के 9 दूसरे विधायकों को बरी कर दिया है। जिन विधायकों को बरी किया गया है उनमें नितिन त्यागी, रितुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, प्रवीण कुमार और दिनेश मोहनिया शामिल हैं। केजरीवाल के घर हुई बैठक के दौरान मारपीट का आरोपये मामला 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश से हुई मारपीट का है। 19 फरवरी 2018 को केजरीवाल के घर पर हुई एक मीटिंग के दौरान अंशु प्रकाश पर कथित तौर पर हमला हुआ था। इस मामले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत 13 आरोपी थे। आरोपों के मुताबिक अंशु प्रकाश के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में उनके व...
भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की की मिट्‌टी खद...
पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद सुलह हुए आज एक साल पूरा हो गया। पायलट कैंप अब भी मुद्दों के समाधान का इंतजार कर रहा है। पायलट कैंप से सुलह के लिए तीन नेताओं की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी बनने के साल भर बाद भी न रिपोर्ट का पता है और न एक्शन का। लंबा समय बीत जाने के बाद भी मांगों के पूरा नहीं होने पर अब नाराजगी बढ़ रही है। पायलट समर्थक विधायक और नेता पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी तत्काल एक्शन चाहते हैं। आगे खींचतान बढ़ने के आसार हैं। पायलट कैंप के विधायक और समर्थक उनकी सरकार में नहीं सुने जाने और उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं। सचिन पायलट खुद चुप हैं, लेकिन उनके समर्थक अंदरखाने नाराज हैं। पायलट समर्थकों ने एक बार फिर सुलह के वक्त तय हुए मुद्दों का तुरंत समाधान करने की मांग उठाई है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन से सचिन पायलट ने मुलाकात की थी। विधानसभा में 28-29 जु...
इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गोगामेड़ी पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मादक पदार्थांे व नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार जारी है। इसी कड़ी में जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने रविवार रात जिला विशेष दल के सहयोग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की ओर से मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत गोगामेड़ी पुलिस थाना के प्रभारी एसआई बिशन सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने जिला विशेष दल की सूचना पर रोही...
ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक रहा। भारत ने ओलिंपिक के पहले दिन ही मेडल जीता था। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इस अभियान की शुरुआत सिल्वर मेडल जीतकर की थी। इसके बाद भारत के 6 और एथलीट्स ने अलग-अलग ईवेंट्स में मेडल जीते। 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर ओलिंपिक अभियान का गोल्डन फिनिश किया। हम आपको भारत के उन 7 चैंपियंस के बारे में बता रहे हैं, जिसने टोक्यो ओलिंपिक को भारतीय इतिहास का सबसे सफल ओलिंपिक बना दिया। 1. मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग के फाइनल में मीराबाई चानू। उन्होंने कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई ने भारत को ओलिंपिक 2020 का पहला मेडल दिलाया। उन्होंने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में टोटल 202 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। इस तरह देश को वेटलिफ्टिंग में 21 साल बाद ओलिंपिक मेडल मिला। 2017 में मीरा ने 194...