पेरेंट्स को राहत देने वाली रिसर्च:बच्चों में लॉन्ग कोविड का खतरा बेहद कम, ज्यादातर संक्रमित बच्चे हफ्तेभर में हो जाते हैं रिकवर; किंग्स कॉलेज लंदन की रिसर्च
कोरोना से जूझने वाले ज्यादातर संक्रमित बच्चे हफ्तेभर में ठीक हो जाते हैं। कुछ ही बच्चों में लॉन्ग कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं। यह दावा किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है।
रिसर्चर्स का कहना है, हर 20 में से 1 से भी कम बच्चे में कोविड के लक्षण लम्बे समय के लिए दिख सकते हैं। ये लक्षण 4 हफ्ते से अधिक समय के लिए दिखते हैं और 8 हफ्तों के अंदर बच्चा पूरी तरह से रिकवर हो जाता है। बच्चों में दिखने वाले सबसे कॉमन लक्षणों में सिरदर्द, थकान, गले में खराश और गंध की पहचान न कर पाना शामिल है।
बच्चों में लॉन्ग कोविड के मामले दुर्लभलैंसेट चाइल्ड एंड अडोलेसेंट हेल्थ जर्नल में पब्लिश रिसर्च कहती है, कोविड-19 से संक्रमित करीब 4.4 फीसदी बच्चों में ही एक महीने से अधिक समय तक लॉन्ग कोविड के लक्षण दिखाई दिए।
किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर एम्मा डंकन का कहना है, संक्रमण के बाद ब...








