बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्द:6 से 12 साल के बच्चों को कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगा, 2 से 6 साल वालों को अगले हफ्ते लगेगा
नई दिल्ली
तीसरी लहर आने की आशंका के बाद केंद्र और राज्यों की सरकारें इससे निपटने की तैयारियों में लगी हैं। इस बीच दिल्ली AIIMS में बच्चों की वैक्सीन पर चल रहे ट्रायल से एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रायल में शामिल 6 से 12 साल के बच्चों को कोवैक्सिन का दूसरा डोज दे दिया गया है। अगले सप्ताह 2 से 6 साल के बच्चों को दूसरा डोज देने की तैयारी है।
भारत बायोटेक जुलाई के आखिर तक ट्रायल की अंतरिम रिपोर्ट जारी कर सकती है। इससे बच्चों पर वैक्सीन के असर का मोटे तौर पर अंदाजा लग जाएगा।
जून में शुरू हुआ था बच्चों पर ट्रायलसब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने तीसरी लहर की चेतावनी के बाद 12 मई को बच्चों पर कोवैक्सिन के ट्रायल की सिफारिश की थी। इसे मानते हुए DCGI (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) ने ट्रायल की मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल जून में शु...








