Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पंजाब में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम:बटाला में फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल; लड़की के भाग जाने से नाराज घर वालों ने खेला खूनी खेल

पंजाब में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम:बटाला में फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल; लड़की के भाग जाने से नाराज घर वालों ने खेला खूनी खेल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बटाला (गुरदासपुर) पंजाब के बटाला में रविवार सुबह एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 जख्मियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं को आधार बनाकर जांच में जुटी है। फायरिंग में मारे गए मंगल सिंह और उसके बेटे सुखविदर की फोटो। मामला इलाके के गांव पुराना बल्लरवाल की है। मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं के परिवार के हरमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल हुए हैं। दोनों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिय...
दबंगों ने माइंस में काम आने वाले विस्फोटक से उड़ा दिया घर, घटना के दस दिन बाद तक सोई रही पुलिस, अब जांच का दिखावा

दबंगों ने माइंस में काम आने वाले विस्फोटक से उड़ा दिया घर, घटना के दस दिन बाद तक सोई रही पुलिस, अब जांच का दिखावा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में दबंगों ने ऐसी हिमाकत कर दी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। भूमाफियाओं ने एक गरीब परिवार को पहले अपना घर छोड़ने पर मजबूर किया और उसके बाद उस घर को विस्फोटक से उड़ा दिया। माफियाओं ने पत्थरों को तोड़ने के लिए काम आने वाले विस्फोटक से महिला का आशियाना उड़ा दिया। गनीमत रही की विस्फोट के दौरान महिला घर पर नहीं थी, इसलिए वह बच गई। 25 जून को हुई यह घटना अब प्रकाश में आई है। विडंबना यह है कि पीड़िता और गांव वालों की शिकायत के बाद भी पुलिस की नींद नहीं खुली और घटना पर कोई कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ डाले बैठी रही। परेशान महिला ने जब जिले के डीएसपी से शिकायत की तो अब जाकर मामला दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। डीएसपी के सामने हुई पेश ये मामला छुपा ही रहता अगर महिला गंगापुर डीएसपी के सामने प...
ऐ मालिक तेरे बंदे हम… जैसा अमर गीत लिखने वाले गीतकार बीकानेर के रेस्टोरेंट में काम करते थे; किताब के लिए लिखते थे, फैन ने मुंबई पहुंचाया

ऐ मालिक तेरे बंदे हम… जैसा अमर गीत लिखने वाले गीतकार बीकानेर के रेस्टोरेंट में काम करते थे; किताब के लिए लिखते थे, फैन ने मुंबई पहुंचाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर "ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम नेकी पर चलें और बदी से टलें ताकि हंसते हुये निकले दम" ये महज किसी फिल्मी गीत का हिस्सा नहीं है बल्कि आज हजारों स्कूल्स में होने वाली प्रार्थना भी है। ऐसा ही एक गीत है... आ लाैट के आजा मेरे मीत, तुझे मेरे गीत बुलाते हैं, मेरा सूना पड़ा रे संगीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं। ऐसे ही दर्जनों गीत हिन्दी फिल्म जगत को देने वाले भरत व्यास को उन्हीं के शहर ने भूला दिया। बीकानेर में जन्मे भरत व्यास आज ही के दिन 4 जुलाई 1982 को दुनिया से अलविदा हो गए थे लेकिन जीवन के अंतिम दिनों में उनके दिल में यह टीस थी कि जिस बीकानेर में वो जन्मे, पले-बढ़े वहां उनको कोई याद नहीं करता। भरत व्यास के निधन के 39 साल बाद भी इस शहर ने उनके नाम से एक म्यूजियम तो दूर गली का नाम तक नहीं रखा। यहां गुलामी के प्रतीक किंग एडवर्ड के नाम से सड़क है, लेकिन भरत व्यास को ...
युवक की कपड़े की दुकान पर उधार सामान लेने आया था बदमाश, मना किया तो उसके पिता पर हथियारों से किया हमला

युवक की कपड़े की दुकान पर उधार सामान लेने आया था बदमाश, मना किया तो उसके पिता पर हथियारों से किया हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (घड़साना) किसान आंदोलन के लिए प्रदेश भर में प्रसिद्ध रहा घड़साना शुक्रवार शाम दहशत में डूब गया जब कुछ लोगों ने कस्बे के बस स्टैंड पर फल वाले पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावर हथियारों से लेस होकर आए और आते ही बस स्टैंड पर खड़े एक फल बेचने वाले किशनलाल पर टूट पड़े। किसी को कुछ समझ नहीं आया। लोग हल्ला मचाते रहे, लेकिन हमलावर न केवल फल वाले को पीटते रहे। आसपास के लोगों को भी बीच में आने से रोकते रहे। उन लोगों ने जमकर गाली गलौज की और एक के बाद एक लाठियों और गंडासियों से कई प्रहार बुजुर्ग फल वाले पर कर डाले। उधार देने को लेकर हुआ विवादअसल में किशनलाल को जिस बात के लिए बेहद बेरहमी से पीटा गया वह भी बहुत बड़ी नहीं थी। किशनलाल का बेटा कस्बे में ही रेडीमेड का काम करता है। आरोपी दो-तीन दिन पहले पीडि़त किशनलाल के बेटे विशाल की दुकान पर आया था। उस समय विशाल और उसका मामा का बेटा रामदेव...
सांसद ने पीएसए आक्सीजन जनरेशन प्लांट व भटनेर दुर्ग का किया निरीक्षण

सांसद ने पीएसए आक्सीजन जनरेशन प्लांट व भटनेर दुर्ग का किया निरीक्षण

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आक्सीजन जनरेशन प्लांट के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के दिए निर्देशसांसद बोले- विश्व मानचित्र पर लाने के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा भटनेर दुर्गहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निहालचन्द ने शनिवार को हनुमानगढ़ टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री राहत कोष के अंतर्गत निमार्णाधीन पीएसए आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निमार्णाधीन पीएसए आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण कर सांसद ने निर्माण कार्यांे को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सांसद ने जिला अस्पताल में श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से संचालित धर्मशाला का भी अवलोकन किया। धर्मशाला में समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं की तारिफ की। इसके बाद सांसद निहा...
41 साल के हुए हरभजन सिंह:टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं भज्जी, 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे

41 साल के हुए हरभजन सिंह:टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं भज्जी, 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह शनिवार को 41 साल के हो गए हैं। भज्जी 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं। साथ ही वे पहले भारतीय बॉलर भी हैं, जिन्होंने टेस्ट में हैट्रिक ली थी। भज्जी को जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और कुलदीप यादव जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है। 23 साल के क्रिकेट करियर में हरभजन ने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी-20 में 25 विकेट झटके हैं। भज्जी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थीऑफ स्पिनर हरभजन ने मार्च 2001 में खेले गए कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी। तब टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले वे पहले भारतीय बने थे। भज्जी ने तब रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को शिकार बनाया था। उन्होंने टेस्ट की पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विक...
आमिर खान के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं फातिमा सना शेख, अफेयर की अफवाहों को पहले ही नकार चुकी हैं ‘दंगल गर्ल’

आमिर खान के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं फातिमा सना शेख, अफेयर की अफवाहों को पहले ही नकार चुकी हैं ‘दंगल गर्ल’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी कर यह खबर दी है। आमिर खान के तलाक की खबर आते ही 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर 29 साल की फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में है। दरअसल, आमिर और फातिमा 2016 में सुपरहिट फिल्म दंगल में को-स्टार रह चुके हैं। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद जब फातिमा सना शेख को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ फिल्म के लिए भी साइन किया गया तब यह कहा जाने लगा कि आमिर ने खुद फातिमा को साइन करने का आग्रह किया था। लेकिन किरण राव ने तब यह स्टेटमेंट दिया था कि फातिमा को फिल्म में साइन करना आमिर का फैसला नहीं था। क्रिएटिव टीम ने साथ मिलकर ही फातिमा को इस किरदार के लिए चुना था। तब भी ऐसी खबरें आईं कि आमिर फातिमा के किरदार पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस बात को लेकर फिल्म की दू...
पेनकिलर एस्प्रिन 18 तरह के कैंसर से मौत का खतरा 20% तक घटा सकती है, 2.5 लाख मरीजों पर हुई रिसर्च में साबित हुआ

पेनकिलर एस्प्रिन 18 तरह के कैंसर से मौत का खतरा 20% तक घटा सकती है, 2.5 लाख मरीजों पर हुई रिसर्च में साबित हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सस्ती और असरदार पेनकिलर कही जाने वाली दवा एस्प्रिन ब्रेस्ट, कोलोन और प्रोस्टेट जैसे कैंसर से मौत का खतरा 20 फीसदी तक घटा सकती है। रिसर्च करने के वाले कार्डिफ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, 18 तरह के कैंसर और एस्प्रिन के बीच सम्बंध को समझा गया। 2,50,000 मरीजों पर हुई रिसर्च में सामने आया कि ये 18 तरह के कैंसर से होने वाली मौत का खतरा कम कर सकती है। क्या काम करती है दवा, ये जानिएशोधकर्ताओं के मुताबिक, कैंसर बढ़ने पर यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से फैलने लगता है। एस्प्रिन कैंसर को पूरे शरीर फैलने से रोकती है। यही कारण है कि कैंसर के इलाज में एस्प्रिन एक कारगर दवा के तौर पर जानी जाती है। रिसर्च रिपोर्ट कहती है कि कैंसर के मरीजों में जागरुकता होनी चाहिए कि वो डॉक्टर से एस्प्रिन लेने के लिए कह सकें। पिछले 50 सालों से एस्प्रिन के असर पर रिसर्च करने वाले प्रोफेसर पीटर एल्वुड का...
एक करोड़ 20 लाख होंगे खर्च, तैयार हो रहा ऑक्सीजन प्लांट, सांसद ने किया निरीक्षण

एक करोड़ 20 लाख होंगे खर्च, तैयार हो रहा ऑक्सीजन प्लांट, सांसद ने किया निरीक्षण

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. देश में कोरोना की दूसरी घातक लहर के दौरान संपूर्ण देश को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा था। इस स्थिति से निपटने और भविष्य के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से पीएम नरेंद मोदी ने देश के प्रत्येक जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने और सुनिश्चित करने को पीएम केयर्स फंड से देश के 551 सार्वजनिक जिला अस्पतालों पर समर्पित पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सॉप्र्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना किए जाने को मंजूरी दी थी। पीएसए (प्रेशर स्विंग एड्सॉप्र्शन)चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना का जिम्मा केंद्र सरकार ने रक्षा विभाग के संगठन डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) को सौंपा है। अलग-अलग फेजों में इन संयंत्रों की स्थापना देश के विभिन्न जिलों में होगा। सांसद निहाल चंद के प्रयासों से हनुमानगढ़ जिले में इस संयंत्र की स्थापना पहले ही फेज में किए जाने को मंजूरी मि...
अस्पताल में 28 लाख की मशीनें भेंट

अस्पताल में 28 लाख की मशीनें भेंट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नवजात बच्चों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में विभिन्न मशीनें भेंट की गई। जसकरण बोथरा स्मृति न्यास की ओर से 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फ ोटो थैरेपी मशीनें भेंट की गई। इस मौके पर जिला कलक्टर नमित मेहता भी मौजूद रहे। न्यास से जुड़े कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि ये मशीनें नवजात बच्चों के लिए जीवनदायिनीं हैं। शिशु हॉस्पिटल में इन मशीनों की आवश्यकता को देखते हुए न्यास की आेर से 28 लाख रुपए लागत की ये मशीनों भेंट की गई है। न्यास के मुख्य ट्रस्टी मेघराज बोथरा व सिद्धार्थ बोथरा ने ट्रस्ट की ओर से किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.मुकेश आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉॅ.़ परमेंद्र सिरोही, डॉ.़ रंजन माथुर, बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक शिवरतन अग्रवाल, डॉ.़ रेणु अग्रवाल, चम्पालाल डागा, मूलचंद बोथरा, राजेश कुमार, कि...