पिछले महीने की गिरावट के बाद फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी, आने वाले दिनों में जारी रह सकती है बढ़त
नई दिल्ली
पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। ज्वैलरी संगठन इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 375 रुपए महंगा होकर 47,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जो इस हफ्ते से पहले 47,212 रुपए पर था। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं।
चांदी 69 हजार पर पहुंचीवहीं चांदी के दाम में भी 558 रुपए महंगी होकर 68,975 रुपए पर पहुंच गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 68,417 रुपए पर थी। इस साल के आखिर तक चांदी भी 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
जून में 2600 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोनाइंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार जून महीने की बात करें तो इस महीने सोना अब तक 2,669 रुपए सस्ता होकर हुआ है। इस महीने की शुरुआत में यानी 1 जून को सोना 49,422 रुपए पर था जो अब 46,75...








