Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सिरदर्द के 4 कारण जिन्हें लोग नहीं जानते, प्याज और प्रोसेस्ड फूड बढ़ाते हैं दर्द; सीने-कंधे में परेशानी भी इसकी वजह बन सकते हैं

सिरदर्द के 4 कारण जिन्हें लोग नहीं जानते, प्याज और प्रोसेस्ड फूड बढ़ाते हैं दर्द; सीने-कंधे में परेशानी भी इसकी वजह बन सकते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हार्वर्ड से जुड़ी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैत आशिना कहती हैं, माइग्रेन और तनाव से होने वाले सिरदर्द या क्लस्टर सिरदर्द को बढ़ाने वाले कारणों को ट्रिगर कहा जाता है। अधूरी नींद, प्रोसेस्ड फूड और गंध के अलावा भी कई ऐसे कारण हैं सिरदर्द की वजह बनते हैं। जानिए सिरदर्द के लाइफस्टाइल से जुड़े कारण... नींद: दर्द का है सम्बंधनींद की कमी से माइग्रेन और तनाव के कारण सिरदर्द होता है। हालांकि, अबतक इसका सीधा कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन, विज्ञान के मुताबिक, दर्द और नींद का आपस में संबंध जरूर है। अच्छी नींद से सिरदर्द दर्द कम होता है। डाइट: प्रोसेस्ड फूड से खतराकुछ खाद्य पदार्थ जैसे बीन्स, दालें, केला, चीज, डेयरी प्रोडक्ट और प्याज माइग्रेन के दर्द को बढ़ा देते हैं। प्रोसेस्ड फूड जिनमें नाइट्राइट्स, मोनो सोडियम ग्लूटामेट पाए जाते हैं उनसे भी सिरदर्द बढ़ता है। एनवायरनमेंट: तेज गंध भी सिरदर्द का कारण...
रवीना टंडन ने गोविंदा के साथ शेयर की फोटो, सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए साथ आई 90’s की सुपरहिट जोड़ी

रवीना टंडन ने गोविंदा के साथ शेयर की फोटो, सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए साथ आई 90’s की सुपरहिट जोड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
रवीना टंडन की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। रविवार को उन्होंने 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के साथ अपने सीक्रेट प्रोजेक्ट का खुलासा सोशल मीडिया पर किया। दोनों ने साथ में कई सुपर हिट मूवीज में काम किया है और अब कई साल बाद फिर से कुछ खास करने साथ आ रहे हैं। इन दोनों को आखिरी बार 2006 में आई फिल्म सैंडविच में एक साथ देखा गया था। रवीना ने गोविंदा के साथ एक सेल्फी शेयर की और लिखा -“द ग्रैंड रीयूनियन! फिर से एक साथ स्क्रीन पर हिट करने के लिए! क्या ? कहां? कब ? जल्द आ रहा है। #किसी डिस्को में जाएं।" फोटोज के अलावा रवीना ने एक्टिंग करते हुए एक बूमरैंग भी शेयर किया है। हिट फिल्मों का दिया था तोहफागोविंदा और रवीना टंडन इससे पहले दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां और परदेसी बाबू जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनके फेमस सॉन्ग्स किसी डिस्को में जाएं और अंखियों से गोली मारे ...
घरेलू शेयर बाजार को RIL और फाइनेंशियल शेयरों का सपोर्ट; लगभग 400 पॉइंट उछलकर 52,880 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में 112 पॉइंट की मजबूती

घरेलू शेयर बाजार को RIL और फाइनेंशियल शेयरों का सपोर्ट; लगभग 400 पॉइंट उछलकर 52,880 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में 112 पॉइंट की मजबूती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 395 पॉइंट यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी कारोबार बंद होने पर 112 पॉइंट (0.71%) की मजबूती के साथ 15,834 पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में मजबूती आई जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार में तेजी को सपोर्ट देने वाले शेयरों में SBI, टाटा स्टील, L&T, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज रहे। हालांकि, HCL टेक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज लैब, टाइटन, HDFC लाइफ, BPCL, ब्रिटानिया और भारती एयरटेल में बिकवाली का दबाव बना। आज दिग्गज शेयरों के अलावा छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 0.53% उछला, जबकि स्मॉल कैप में 79% की मजबूती आई। जहां तक सेक्टर इंडेक्स की बात है तो, सबसे ज्यादा 2.73% का ...
24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई; बीते दिन 19 राज्यों में 10 से भी कम मौतें

24 घंटे में 40,111 केस आए, 42,322 ठीक हुए और 725 की जान गई; बीते दिन 19 राज्यों में 10 से भी कम मौतें

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में रविवार को 40,111 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,322 लोग ठीक हुए और 725 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। बीते दिन हुई मौतों का आंकड़ा 88 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 लोगों की मौत हुई थी। राहत की एक बात यह भी रही कि रविवार को देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से भी कम लोगों की जान गई। यानी यहां मौतों का आंकड़ा दहाई से भी कम रहा। वहीं, 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं हुई। यहां 10 से भी कम मौतेंदिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड। यहां एक भी मौत नहींचंडीगढ़, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वी...
डोटासरा बोले- निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा

डोटासरा बोले- निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, गजेंद्र सिंह हो या निंबाराम जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर BVG घूसकांड और फोन टैपिंग प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम कितने दिन छिपकर दिल्ली में बैठेंगे, सामने तो आना पड़ेगा। केंद्र के नेताओं के साथ मिलकर निंबाराम सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा- दोनों ही सामने नहीं आ रहे हैं। गजेंद्र सिंह आज तक वॉइस सैंपल देने नहीं आए। निंबारामजी सामने नहीं आ रहे हैं, कितने दिन बचेंगे भाई। आपकी नीयत ठीक है और आप अगर पाक साफ हैं तो खुद आगे चलकर सामने आना चाहिए कि हां, मैं इंवेस्टिगेशन के लिए तैयार हूं, जो चीज पूछनी है वह पूछिए। अगर कोई छिपकर बैठेगा तो ऐसा नहीं है कि कानून अपना काम करने से रुक जाएगा। कानून बदला नहीं जा सकता है, जो दोषी है उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा, इसमें देर हो ...
शंकर नगर जीएसएस हादसे में कर्मचारी की मौत का मामला

शंकर नगर जीएसएस हादसे में कर्मचारी की मौत का मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन जीएसएस में सुरक्षा उपकरण नहीं होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की शंकर नगर कॉलोनी स्थित जीएसएस में हुए हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने रविवार को जीएसएस के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों को कर्मचारी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व शंकर नगर कॉलोनी स्थित जीएसएस में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि भविष्य में इस हादसे की पुनर्रावृत्ति न हो। इस मौके पर शंकर नगर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि जीएसएस पर सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण कर्मचारी राजेश कुमार मौत के मुंह में चला गया। कर्मचारी राजेश की मौत क...
1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाई, 21 साल में विमेंस क्रिकेट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू मैच में सेंचुरी लगाई, 21 साल में विमेंस क्रिकेट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 75* रन की पारी खेलते ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। 1999 में 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली का क्रिकेट का सफर रिकॉर्ड से भरा रहा है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद 21 साल के क्रिकेटिंग करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। भारत के मेन्स और विमेंस दोनों कैटेगरी के क्रिकेट की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर के बाद उनका क्रिकेटिंग करियर सबसे ज्यादा है। सचिन का क्रिकेटिंग करियर 24 साल का रहा है। मिताली राज ने 26 जून, 1999 को आयरलैंड के खिलाफ मिल्टन केन्स में 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह एक वनडे मैच था। मिताली ने इसमें 114 नॉटआउट रन की पा...
वैज्ञानिकों ने गाय के पेट में जीवाणुओं का ऐसा समूह खोजा जिसमें 3 तरह के प्लास्टिक को पचाने की ताकत; ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों का दावा

वैज्ञानिकों ने गाय के पेट में जीवाणुओं का ऐसा समूह खोजा जिसमें 3 तरह के प्लास्टिक को पचाने की ताकत; ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
गाय प्लास्टिक भी पचा सकती है। वैज्ञानिकों को गाय के पेट में जीवाणुओं का ऐसे समूह मिला है जो प्लास्टिक पचा सकता है। ये जीवाणु पेट में पहुंचने वाली प्लास्टिक को टुकड़ों में तोड़बर पचा देते हैं। यह दावा ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ नेचुरल रिर्सोसेज एंड लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, गाय के रूमेन रेटिकुलम में ऐसे जीवाणओं का समूह पाया जाता है जो खाना पचाने का काम भी करते हैं। रूमेन रेटिकुलम गाय के पाचनतंत्र का एक हिस्सा होता है। जीवाणु तीन तरह के प्लास्टिक को पचाने में असरदारइसे समझने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। पहला, पॉलिथिलीन टेराफथेलेट था। यह एक सिंथेटिक पॉलीमर है जिसका इस्तेमाल पैकेजिंग और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में किया जाता है। दूसरा प्लास्टिक पॉलीब्यूटिलीन एडिपेट टेरेफ़्थेलेट है, इसका इस्तेमाल प्लास्टिक बैग बनाने म...
मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने कहा- ‘राष्ट्रवादी से सेकुलर पपी बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, रोटी के लिए दुनिया नाचती है’

मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने कहा- ‘राष्ट्रवादी से सेकुलर पपी बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा, रोटी के लिए दुनिया नाचती है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीति को लेकर प्रियंका के स्टैंड में आए बदलाव पर बात की। कंगना ने एक यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें ये कहा गया था कि विदेशी मीडिया भारत में ऐसा पत्रकार रखना चाहती है, जो भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगेटिव तस्वीर पेश करे। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रियंका और निक जोनस के वेडिंग रिसेप्शन में विशेष अतिथि थे। उन्होंने 2017 में बर्लिंन में प्रियंका से एक मुलाकात भी की थी। सबसे बड़ी फैन से सबसे बड़ी आलोचक बनी प्रियंका- कंगना इसी ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि ये केवल पत्रकारिता में नहीं हो रहा है, ये हर फील्ड में हो रहा है। जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा एक नेशनलिस्ट से सेकुलर पपी बन गई हैं। मोदी जी की सबसे बड़ी फैन से उनकी सबसे आलोचक और नफरत करने वाली बन गई हैं। किसान आंदोलन...
कमजोर होता रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में हलचल, 7 जुलाई से खुलेंगे क्लीन साइंस और GR इंफ्रा के IPO

कमजोर होता रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में हलचल, 7 जुलाई से खुलेंगे क्लीन साइंस और GR इंफ्रा के IPO

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई उतार-चढ़ाव वाले बीते हफ्ते में निफ्टी ने 15,915 के लाइफ टाइम हाई को भी टच किया। लेकिन हफ्ते के 5वें कारोबारी दिन 15,800 के अहम लेवल से नीचे बंद हुआ। हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में खासतौर पर स्मॉल कैप शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया। 2 जुलाई को समाप्त हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी 0.80% तक फिसले। वहीं, BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2% चढ़ा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन में रियायतों, कम ब्याज दरों और वैक्सीनेशन की रफ्तार से शेयर बाजार का सेंटीमेंट के चलते आगे मजबूत रहने की संभावना है। ऐसे में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए 5 इवेंट्स काफी अहम होंगे... 1.कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन- देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में शनिवार को कोरोना के 42,751 नए मरीजों की पहचान हुई। 51,775 ठीक हुए और 932 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रह...