Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो पर बड़ा आरोप, बोले- मायावती ने बहुजनों का नेतृत्व ब्राह्मणों को सौंपा, दलित उनके लिए सिर्फ वोटर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो पर बड़ा आरोप, बोले- मायावती ने बहुजनों का नेतृत्व ब्राह्मणों को सौंपा, दलित उनके लिए सिर्फ वोटर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सहारनपुर उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति करने वाली पार्टी भीम आर्मी ने हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणामों को प्रभावित करके कई बड़े स्थापित सियासी दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। अब से 4 महीने पहले प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने भविष्य को आकार देकर उभरते हुए दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को शामिल किया था। रियाज हाशमी ने चंद्रशेखर से बातचीत की... किसान आंदोलन का यूपी के चुनाव पर क्या कोई प्रभाव पड़ने वाला है?किसान की जमीन और फसल पर उद्योगपति का कब्जा कराने की केंद्र ने साजिश रची है, इसलिए मजबूरी में यह आंदोलन हुआ है। शुरू से हम आंदोलन के साथ हैं। किसान आंदोलन की ये ताकत है कि भाजपा के नेता गांवों में नहीं घुस पाए। पश्चिमी यूपी से 2019 के लोकसभा और 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। अब सत्ता का दुरुपयोग करके प्रदे...
शुरुआत में डबल रुपए देकर जीता विश्वास, कहता- देवनारायण भगवान के दर्शन होते हैं मुझे; भक्त बढे़ तो सबके रुपए लेकर भाग गया

शुरुआत में डबल रुपए देकर जीता विश्वास, कहता- देवनारायण भगवान के दर्शन होते हैं मुझे; भक्त बढे़ तो सबके रुपए लेकर भाग गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेरकलश बांधकर करोड़ों की ठगी करने वाला ढोंगी बाबा शोभाराम खुद कतई पढ़ा-लिखा नहीं है। इसके बावजूद अपने ठगी के खेल से इसने पढ़े-लिखे, अच्छी-खासी नाैकरी करने वाले, प्राेफेशनल और राजनीति से जुड़े लोगों काे अपने जाल में फांस लिया। खुद को देवनारायण भगवान के दर्शन होने की बात कहते हुए चमत्कार दिखाकर ढोंगी बाबा ने ठगी की शुरुआत की। पुलिस पड़ताल में उसकी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई खुलासे हुए हैं। यह भी पता चला है कि शुरुआती दिनों में कई लोगों को इसने धन व साेना डबल करके भी दिया। जब भक्तों की संख्या बढ़ गई और वह राशि नहीं दे पाया तो पोल खुल गई। यही कारण है कि अब तक ढोंगी बाबा से पुलिस कोई बड़ी बरामदगी नहीं कर पाई है। ढोंगी बाबा पहले भिनाय पुलिस और वर्तमान में केकड़ी पुलिस के रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि ढोंगी बाबा ठगी की गई राशि अपने सहयोगियों के पास रखता था और ऐसे ...
जयपुर ग्रेटर मेयर पद से सौम्या का सस्पेंशन बरकरार रहेगा, 6 माह में सरकार को न्यायिक जांच पूरी करने के आदेश, तब तक शील धाभाई बनी रहेंगी मेयर

जयपुर ग्रेटर मेयर पद से सौम्या का सस्पेंशन बरकरार रहेगा, 6 माह में सरकार को न्यायिक जांच पूरी करने के आदेश, तब तक शील धाभाई बनी रहेंगी मेयर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर नगर निगम ग्रेटर मेयर के निलंबन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सौम्या गुर्जर को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने गुर्जर की याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही सरकार को 6 माह के अंदर मामले की न्यायिक जांच पूरी करके उससे अवगत करवाने के लिए कहा है। हाईकोर्ट में यह फैसला आज जस्टिस चंद्र कुमार सोनगरा और पंकज भंडारी की बेंच ने सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले पर सौम्या गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अभी कोर्ट के आदेशों की कॉपी का इंतजार कर रही है। कॉपी आने के बाद उसका विधिक अध्ययन करवाकर आगे अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करेगी। वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद कार्यवाहक मेयर शील धाभाई के लिए अगले 6 माह तक मेयर पद पर बने रहने का रास्ता भी साफ हो गया है। सौम्या गुर्जर के वकील आशीष शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने हमारी याचिका को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब हमारे पास आगे इस...
17 साल की शेफाली का तीनों फॉर्मेट में डेब्यू, ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय और दुनिया की 5वीं प्लेयर बनीं

17 साल की शेफाली का तीनों फॉर्मेट में डेब्यू, ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय और दुनिया की 5वीं प्लेयर बनीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ब्रिस्टल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया है। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में शेफाली ओवरऑल (महिला-पुरुष) क्रिकेटर्स में दुनिया की 5वीं प्लेयर हैं। यह उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल वनडे में हासिल की। 17 साल और 150 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाली शेफाली ने मैच में 14 बॉल पर 15 रन बनाए। उन्हें इंग्लिश बॉलर कैथरीन ब्रंट ने आन्या श्रबसोल के हाथों कैच आउट कराया। डेब्यू टेस्ट में दो फिफ्टी लगाकर रिकॉर्ड बनायाशेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने टेस्ट में डेब्यू किया था। इस मैच की दोनों पारी में उन्होंने फिफ्टी लगाई। शेफाली ने डेब्यू टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेली थी। यह टेस्ट ड्रॉ रहा। इसी के साथ शेफाली डेब्यू टेस्ट में दो फिफ्टी लगाने वाली पहल...
जयपुर में पुलिस दो कटे धड़ ढूंढ़ने दो घंटे घूमी:कार कंपनी के मैनेजर ने मोहल्ले में रुतबा दिखाने दी फर्जी सूचना, कहा, दो आदमी हैं, जिनके गले कटे लाशें पड़ी हैं, पुलिस पहुंची तो घर में छुपा

जयपुर में पुलिस दो कटे धड़ ढूंढ़ने दो घंटे घूमी:कार कंपनी के मैनेजर ने मोहल्ले में रुतबा दिखाने दी फर्जी सूचना, कहा, दो आदमी हैं, जिनके गले कटे लाशें पड़ी हैं, पुलिस पहुंची तो घर में छुपा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर हेलो, पुलिस कंट्रोल रूम, सर मैं करतारपुरा से बोल रहा हूं। यहां पर दो लोगों के सिर काट दिए हैं। दोनों के कटे धड़ शव सड़क पर पड़े हुए है। काफी लोगों की भीड़ हो रही है। आप जल्दी पुलिस को भेजे। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। युवक ने डबल मर्डर की सूचना देने के बाद मोबाइल बंद कर लिया। महेश थानाधिकारी बाइक लेकर ही पहुंच गए। पुलिस की टीम कई घंटों तक जगह तलाश करती रही। कहीं भी ऐसी घटना का पता नहीं लगा। आखिरकार मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने युवक का पता लगाया। उसने पड़ोस में झगड़ा होने पर ट्रेलर दिखाने के लिए कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। पुलिस ने डबल मर्डर झूठी सूचना देने वाले गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार कंपनी प्रेम मोटर्स में मैनेजर हैं और बीए पास है। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी युवक प्रकाश के माेहल्ले में झगड़ा हो रहा था। उस दौरान लोगों ने पुल...
चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च:एक लाख 40 हजार साल पुरानी इंसानी खोपड़ी से वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, कहा- चौकोर आंख वाले इस ‘ड्रैगन मैन’ का इंसान की नई प्रजाति से सम्बंध

चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च:एक लाख 40 हजार साल पुरानी इंसानी खोपड़ी से वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, कहा- चौकोर आंख वाले इस ‘ड्रैगन मैन’ का इंसान की नई प्रजाति से सम्बंध

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पूर्वोत्तर चीन में 1930 में 1 लाख 40 हजार साल पुरानी खोपड़ी मिली थी। इसे होमो-लॉन्गी और ड्रैगन मैन का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस खोपड़ी का सम्बंध मानव की नई प्रजाति से हो सकता है। यह निएंडरथल और होमो इरेक्टस जैसी प्राचीन मानव की प्रजाति में से हमारे सबसे नजदीकी पूर्वज हो सकते हैं। इस पर चीन की हेबेई जियो यूनिवर्सिटी रिसर्च कर रही है। ये चिड़ियों का शिकार करते थेहोमो सेपियंस की तरह, ये भी स्तनधारियों और चिड़ियों का शिकार करते थे। फल और सब्जियां इकट्ठा करते थे। शायद ये मछलियां भी पकड़ते थे। जीवाश्म की जियो-केमिकल एनालिसिस से पता चला है कि यह खोपड़ी 1,46,000 साल पुरानी है। शोधकर्ताओं का कहना है, अब तक यह नहीं पता लगाया जा सका है कि हर्बिन ग्रुप के ये सदस्य कब दिखना बंद हुए। चीन में 1930 में मिली खोपड़ी। चौकोर आंखों वाला इंसानशोधकर्ताओं का कहना है, इसकी आंखें चौको...
गोली चलने से युवक घायल:नीलगाय को डराने के लिए  चलाई थी गोली,  युवक को  लगी,  श्रीगंगानगर के प्राइवेट अस्पताल में करवाया भर्ती, पुलिस ने ली मामले  की जानकारी

गोली चलने से युवक घायल:नीलगाय को डराने के लिए चलाई थी गोली, युवक को लगी, श्रीगंगानगर के प्राइवेट अस्पताल में करवाया भर्ती, पुलिस ने ली मामले की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव दो एफएफ में रविवार को गाेली चलने से युवक घायल हो गया। उसे तत्काल श्रीगंगानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में में लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। युवक कारपेंटर का काम करता है तथा वह अपने दो साथियों के साथ गांव दो एफएफ के एक खेत में कारपेंटर के कार्य के रुपए लेने गए थे। इसी दौरान गोली चलने से युवक घायल हो गया।नील गाय को डराने के लिए चलाई थी गोलीप्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जगदीप सिंह गांव 15ईईए का रहने वाला है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव दो एफएफ की तरफ गया था। उसके एक साथी को इसी गांव के एक खेत में किसी से कारपेंटर के काम की मजदूरी के रुपए लेने थे।जिस खेत में घटना हुई वहां जगदीप और उसके अन्य साथी को छोड़कर तीसरा साथी रुपए लेने के लिए खेत में चला गया। इस इलाके में नीलगाय बहुतायत से है। ऐसे में किसी ने नीलगाय को डराने कें लिए गो...
खाली हो रहे बांधों को बादलों के बरसने का इंतजार, पौंग बांध का लेवल 105 व भाखड़ा बांध का 156 फीट नीचे गया

खाली हो रहे बांधों को बादलों के बरसने का इंतजार, पौंग बांध का लेवल 105 व भाखड़ा बांध का 156 फीट नीचे गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. वर्तमान में पौंग व भाखड़ा बांधों का जल स्तर काफी नीचे जाने से इसका सीधा नुकसान राजस्थान को हो रहा है। क्योंकि पौंग बांध में भंडारित पानी में सर्वाधिक पचास प्रतिशत हिस्सा राजस्थान का निर्धारित है। वर्तमान में बांधों का लेवल देखेंगे तो पौंग बांध अपने भराव क्षमता से करीब १०५ फीट खाली हो रहा है। यही हालात भाखड़ा बांध के हैं।यह बांध १५६ फीट खाली है। बांधों में पानी की आवक नहीं बढऩे से राजस्थान के किसानों को सिंचाई पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में करीब ११० दिनों से सिंचाई पानी नहीं मिला है। चालू सीजन में किसानों को खरीफ फसलों की बिजाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है।अब बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसा होने पर राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी चलाया जाना संभव हो स...
खेल स्टेडियम नहीं, सड़क पर दौडऩे को मजबूर युवा

खेल स्टेडियम नहीं, सड़क पर दौडऩे को मजबूर युवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बज्जू. बज्जू सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा है लेकिन यहां युवाओं के लिए खेल स्टेडियम नहीं होने से खेलों में पिछड़ रहे हैं। साथ ही सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ रहा है जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है। कोई संसाधन नहींबज्जू उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद खेल स्टेडियम नही है। कहने को एक खेल मैदान राजकीय विद्यालय में है लेकिन वहां भी स्कूल खुलने पर कोई खेल नही हो सकता है। साथ ही व्यायाम व कसरत के लिए कोई संसाधन नही है। लम्बे समय से मांगकस्बे में खेल मैदान नही होने के कारण सेना भर्ती सहित अन्य खेलकूद की तैयारी के लिए युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ता है लेकिन सड़क पर हर समय हादसे की संभावना रहती है। पूर्व में तैयारी के दौरान दो हादसे भी हो चुके है जिससे युवाओं ने तैयारी बंद कर दी है। यहां मैदान व ट्रैक के लिए युवा करीब एक द...
एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, लिखा- जब मैंने काम शुरू किया तब नाबालिग थी, मैंने बहुत कुछ सहा है

एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, लिखा- जब मैंने काम शुरू किया तब नाबालिग थी, मैंने बहुत कुछ सहा है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका 2006 से 2021 तक का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। वीडियो में कंगना की डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' से लेकर 'तनु वेड्स मनु' तक की यात्रा बताई गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, "फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा होना ऐसे दिखता है। जब मैंने काम शुरू किया, तब मैं नाबालिग थी। मैंने बहुत कुछ सहा। क्योंकि मुझे अपने माता-पिता की इजाजत या फिल्म इंडस्ट्री की उचित समझ के बगैर करियर बनाने के लिए संघर्ष करने की बजाय स्कूल में पढ़ाई करनी चाहिए थी।" कंगना आगे लिखती हैं, "अगर आज मैं 16 साल की उम्र में शुरुआत करने और सफलता हासिल करने के लिए एक दशक से अधिक समय तक के संघर्ष को देखूं तो इसने मुझे बहुत समय दिया है। मैं अभी 34 साल की उम्र से शुरुआत कर सकती हूं और अपना खुद का स्टूडियो बना सकती हूं। सफल फिल्ममेकर बन सकती हूं, क्योंकि मेरे पास समय है।...