Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

एकजुटता से बढ़ा पानी, अब संयुक्त गश्त, प्रशासन का लिखित समझौता

एकजुटता से बढ़ा पानी, अब संयुक्त गश्त, प्रशासन का लिखित समझौता

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। किसानों की एक जुटता के आगे बुधवार को जिला प्रशासन बैकपुट पर आ गया। प्रशासन ने किसान संगठनों से आज लिखित में समझौता किया है कि पंजाब के फिरोजपुर हैड से गंग कैनाल को गुरुवार से 2400 पानी दिया जाएगा। यह पानी सरहिंद फीडर से दो-तीन दिन में फिरोजपुर फीडर की आरडी 45 पर पहुंचेगा। इसमें से खखां पर 1950 क्यूसेक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बाकी 450 क्यूसेक पानी छिज्जत में जाएगा।इसके अलावा खखां हैड से आगे राजस्थान क्षेत्र में गंग कैनाल की मुख्य नहर से पानी की चोरी रोकने के लिए संयुक्त गश्त (पेट्रोलिंग) कल गुरुवार से ही प्रारंभ कर देने का आश्वासन दिया गया है। आज आरडी 45 से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि खखां हेड 1628 क्यूसेक मिल रहा है। कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में किसान संगठनों के साथ हुई बातचीत में प्रशासन, पुलिस और जल संसाधन विभ...
फैक्ट्रियों का दूषित पानी नहर में डालने से आक्रोशित नागरिकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

फैक्ट्रियों का दूषित पानी नहर में डालने से आक्रोशित नागरिकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में नई खुंजा क्षेत्र के वार्ड 2, 3, 4 व 5 के वाशिंदों के अलावा मक्कासर व आसपास की ढाणियों के लोग हुए प्रदर्शन में शामिलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में बाइपास पर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी पास ही बहने वाली एसटीजी नहर में डालने व हड्डारोड़ी अन्यत्र स्थानांतरित न करने से आक्रोशित नई खुंजा क्षेत्र में स्थित वार्ड 2, 3, 4 व 5 तथा गांव मक्कासर व आसपास की ढाणियों के वाशिंदों ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले रोष रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी श्रीगंगानगर रोड स्थित सांसी धर्मशाला से पैदल नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला परिषद डायरेक्टर मनीष कुमार, पार्षद संजय सांसी, अब्दुल हाफिज, स्वर्णसिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल व पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रणजीत सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर र...
श्रीगंगानगर में मिनी सचिवालय निर्माण पर लगी ब्रेक

श्रीगंगानगर में मिनी सचिवालय निर्माण पर लगी ब्रेक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय पर सरकारी ऑफिस अलग-अलग बिखरे हुए हैं। दूर दराज से काम आने वाले लोगों को बहुत भटकना पड़ता है। इस कारण एक ही छत के नीचे सभी ऑफिस संचालित करने के लिए पुरानी शुगर मिल की 130 बीघा भूमि पर मिनी सचिवालय बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट, जिला परिषद, सीएमएचओ, कृषि विभाग, एसपी, एएसपी, सीओ सिटी, ग्रामीण और एससी-एसटी ऑफिस, पीडब्ल्यूडी, तहसील ऑफिस भी मिनी सचिवालय में ही संचालित करने की योजना पर तत्कालीन वसुंधरा सरकार ने मुहर लगाई थी। खाली हो रही जगह पर पार्किग विकसित करने की योजना बनी। इससे गोल बाजार में वाहन पार्किंग की वर्षो से बनी समस्या का हल हो सकता था। लेकिन गहलोत सरकार आते ही बजट के कमी के कारण मिनी सचिवालय निर्माण पर एकाएक ब्रेक लग गई। राज्य सरकार ने बजट नहीं दिया इस कारण प्रदेश का पहला सात मंजिला मिनी सचिवालय बनाने की योजना अटकी हुई है...
ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिरी, हादसा टला

ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिरी, हादसा टला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सुजानदेसर ब्राह्मणों के मोहल्ले में गंदे पानी को रोकने के लिए बनाई जा रही पाल के कार्य के दौरान मंगलवार को एक ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी में गिर गई। ट्रेक्टर ट्रॉली पानी में गिरने से पहले ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ट्रॉली पर चालक के िनयंत्रण नहीं रख पाने के कारण वह गंदे पानी से भरे गढ्ढे में गिर गई। ट्रेक्टर ट्रॉली के गिरने पर आस पास मौजूद अन्य वाहन चालकों और लोगों ने ट्रेक्टर ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाल पाए। बाद में क्रेन की मदद से ट्रेक्टर और ट्रॉली को बाहर निकाला गया। नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई। घटना में चालक के किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है। ट्रेक्टर ट्रॉली को पीछे लेते समय गियर डालने में रही चूक के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली गंदे पानी के गढ्ढे में गिर गई। गौरतलब ह...
5 हजार साल पहले ‘काली मौत’ महामारी फैलाने वाला बैक्टीरिया प्राचीन शिकारी की खोपड़ी में मिला, जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा

5 हजार साल पहले ‘काली मौत’ महामारी फैलाने वाला बैक्टीरिया प्राचीन शिकारी की खोपड़ी में मिला, जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने 5 हजार साल पुराने उस बैक्टीरिया को खोज लिया है जिसने 14वीं सदी में 'काली मौत' नाम की महामारी फैलाई थी। बैक्टीरिया का नाम यर्सिनिया पेस्टिस है, इसे एक प्राचीन शिकारी की खोपड़ी से खोजा गया है। रिसर्च के दौरान यह साबित भी हो चुका है। अब तक माना जाता था कि 'काली मौत' यानी 'ब्लैक डेथ' प्लेग का बैक्टीरिया एक हजार साल पुराना है, लेकिन नई रिसर्च कहती है कि इसका वंश 7 हजार साल पुराना है। यह दावा जर्मनी की कील यूनिवर्सिटी ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। मौत के समय शिकारी की उम्र 20 से 30 साल थीकील यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता क्रॉस कियोरा का कहना है, हमें जिस शिकारी की खोपड़ी से यह बैक्टीरिया मिला है, मौत के समय उसकी उम्र करीब 20 से 30 साल थी। खोपड़ी को RV2039 नाम दिया गया है। लाटविया के रिन्नूकाल्न्स इलाके में इस शिकारी को करीब 5 हजार साल पहले दफनाया गया था। वैज्ञानिकों...
PM नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में लिया हिस्सा, पावर सेक्टर में सुधार और 3 लाख 60 हजार गांवों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने की तैयारी

PM नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में लिया हिस्सा, पावर सेक्टर में सुधार और 3 लाख 60 हजार गांवों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और रविशंकर प्रसाद ऐलानों को मिली मंजूरी की जानकारी दी। बैठक में पॉवर और टेलीकॉम सेक्टर के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। IT और टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन्फॉर्मेशन हाईवे हर गांव तक पहुंचे इस दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके लिए 19 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने भारतनेट (BharatNet) के जरिए 1000 दिन में 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड लगाने की बात कही थी। यह प्रोजेक्ट दुनियाभर में सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोग्राम माना जा सकता है, जो ग्रामीणों को कनेक्ट करेगा। भारतनेट के लिए सरकार देगी 19 हजार करोड़ रुपए30 जून को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने भारत...
एक टेस्ट में जीत पर मिलेंगे 12 पॉइंट, ड्रॉ पर 4 और टाई पर 6 अंक, हर टीम खेलेगी 6 सीरीज

एक टेस्ट में जीत पर मिलेंगे 12 पॉइंट, ड्रॉ पर 4 और टाई पर 6 अंक, हर टीम खेलेगी 6 सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की दूसरी साइकिल (2021-23) की सीरीजों की घोषणा कर दी है। यह साइकिल भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त से खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगी। ICC ने इसके साथ ही दूसरी WTC के लिए पॉइंट सिस्टम की घोषणा भी कर दी है। दूसरी WTC के तहत सभी टीमों की सीरीज पहले से तय हैं। हालांकि, ICC ने अब तक फाइनल के वेन्यू और तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। टीमें ड्रॉ की जगह जीत हासिल करने की करेंगी कोशिशICC ने बताया है कि WTC साइकिल के तहत सभी मैचों के एक समान अंक होंगे। एक मैच में जीत हासिल करने पर 12 अंक मिलेंगे। मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे। वहीं, टाई की स्थिति में दोनों टीमों को 6-6 अंक मिलेंगे। पिछली साइकिल में मैच ड्रॉ होने पर जीत के आ...
नसीरुद्दीन शाह 2 दिन से अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के बाद उनके फेफड़ों में मिला पैच; हालत स्थिर

नसीरुद्दीन शाह 2 दिन से अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के बाद उनके फेफड़ों में मिला पैच; हालत स्थिर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में अपने अविश्वसनीय योगदान के लिए जाने वाले ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह को दो दिन पहले मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें निमोनिया हुआ और फिर उनके फेफड़ों में पैच पाया गया। नसीरुद्दीन की पत्नी रत्ना पाठक और उनके बच्चे भी हॉस्पिटल में उनके साथ हैं। दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं नसीरुद्दीन नसीरुद्दीन के मैनेजर ने एक इंटरव्यू में ये कंफर्म किया कि वे हॉस्पिटल में हैं और बताया, 'वह दो दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें निमोनिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। उनके फेफड़ों में पैच पाया गया है, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी था। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और उनको ट्रीटमेंट का असर भी हो रहा है।' नसीरुद्दीन आखिरी बार 'राम प्रसाद की तेरहवीं' में नजर आए थे नसीरुद्दीन का जन्म 20 जुलाई 1950 को उत्...
कुलगाम के चिमेर में एनकाउंटर जारी, अब तक दो आतंकी मारे गए

कुलगाम के चिमेर में एनकाउंटर जारी, अब तक दो आतंकी मारे गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर जारी है। कुलगाम के चिमेर इलाके में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से एनकाउंटर शुरू हुआ। अब तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। जम्मू में ड्रोन अटैक के बाद ढेर किया था लश्कर का आतंकीजम्मू में ड्रोन अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपने ऑपरेशन तेज कर दिए हैं। शोपियां में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर का एक आतंकी ढेर कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान दूसरे आतंकी ने सरेंडर कर दिया। उसका नाम साहिल रमजान डार है। वह कश्मीर का ही रहने वाला है। मेजर की अपील पर आतंकी ने हथियार डालेशोपियां एनकाउंटर के दौरान सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की चौधरीगुंड COB के मेजर शुक्ला ने आतंकी को परिवार और दोस्तों का वास्ता देकर सरेंडर करवा लिया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आतंकी को सरेंडर...
परसादी लाल मीणा बोले- देश में कहीं भी ईमानदार तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे, 2% के बिना काम नहीं करते

परसादी लाल मीणा बोले- देश में कहीं भी ईमानदार तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे, 2% के बिना काम नहीं करते

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा-बूंदी बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई में उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने देश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को घूसखोर बता दिया। उन्होंने यह तक आरोप लगा दिया कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार 2% के बिना काम नहीं करते। मैं 6 बार MLA, 3 बार मंत्री रह चुका, कितने ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार लगा दिए। दरअसल बूंदी में पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने बूंदी की नायब तहसीलदार प्रीतम कुमारी मीणा को एपीओ करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गलत काम न करने पर एक ईमानदार नायाब तहसीलदार को एपीओ किया गया। जिस पर परसादी ने कहा- भारत में कहीं ईमानदार तहसीलदार, नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे। हरमोहन शर्मा ने परसादी को बीच में टोका परसादी की बात सुनकर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमोहन शर्मा ने बीच में टोकते हुए कहा- ये अपवाद है। जिस पर परसादी ने कहा कि में आपके स...