Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कैबिनेट सचिव की अगुवाई में हाई लेवल बैठक पिछले दिनों संपन्न, मीटिंग में रेगुलेटरी और प्रशासनिक समेत बैंक कर्मचारियों की हितों पर भी चर्चा हुई

कैबिनेट सचिव की अगुवाई में हाई लेवल बैठक पिछले दिनों संपन्न, मीटिंग में रेगुलेटरी और प्रशासनिक समेत बैंक कर्मचारियों की हितों पर भी चर्चा हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई सरकार पब्लिक सेक्टर के दो बैंकों का निजीकरण करने पर लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में कैबिनेट सचिव की अगुवाई में हाल में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। मीटिंग में विभिन्न रेगुलेटरी और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार किया गया। ताकी इस प्रस्ताव को विनिवेश (डिसइन्वेसमेंट) पर मंत्री समूह या अल्टर्नेटिव मैकेनिज्म (AM) के पास मंजूरी के लिए रखा जा सकेगा। बैंक कर्मचारियों के हितों पर भी चर्चा हुईसूत्रों के मुताबिक 24 जून को हुई इस हाई लेवल मीटिंग में नीति आयोग की सिफारिशों पर विचार किया गया। यह समिति इस बारे में सभी तरह की खामियों को दूर करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक का नाम AM को भेजेगी। मीटिंग में कमिटी ने प्राइवेटाइजेशन की संभावना वाले बैंकों के कर्मचारियों के हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। कैबिनेट से मंजूरी के बाद रेगुलेटरी बदलाव किए जाएंगेAM की...
पुष्कर घुमाने के बहाने जयपुर की छात्रा से रेप:दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रही थी 18 साल की लड़की, घिनौने काम में सहेली ने भी दिया साथ, बनवाया वीडियो

पुष्कर घुमाने के बहाने जयपुर की छात्रा से रेप:दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रही थी 18 साल की लड़की, घिनौने काम में सहेली ने भी दिया साथ, बनवाया वीडियो

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर दोस्तों के साथ पुष्कर शहर में घूमने गई जयपुर की 18 साल की एक छात्रा के साथ पार्टी कर रहे युवकों ने रेप कर दिया। युवकों ने छात्रा की ही सहेली के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। यह घटना 23 जून को रात 1 बजे बाद की बताई जा रही है। वारदात के बाद पीड़िता ने जयपुर पहुंचकर मुरलीपुरा थाने में एक युवती सहित दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दुष्कर्म और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 23 जून को अपनी सहेली और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए पुष्कर शहर गई थी। वहां एक गेस्ट हाउस में ठहरे। तब रात को 1 बजे ध्रुव नाम का लड़का भी आ गया। इसके बाद पीड़िता उसकी सहेली व दोनों युवकों ने मिलकर शराब पार्टी की। शराब पार्टी में पीड़िता को अजीब सा नशा होने लगा। तब उसने ड्रिंक पीना बंद कर दिया। तब भी उसे ...
राजनाथ सिह ने लेह में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की; कहा- हमारी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया

राजनाथ सिह ने लेह में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की; कहा- हमारी सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लेह पिछले कई महीनों से जारी चीन से जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से लद्दाख के 3 दिन के दौरे पर हैं। सबसे पहले वे लेह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सैनिकों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है, ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगेलद्दाख दौरे पर राजनाथ बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हाल भी जानेंगे। पिछले साल बिगड़े थे हालातपिछले साल जून में गलवान घाटी में भारत के 20 जवानों की शहादत के 8 महीने बाद च...
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर होता है महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन, महंगाई भत्ते और इसके एरियल पर भी देना होता है टैक्स

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर होता है महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन, महंगाई भत्ते और इसके एरियल पर भी देना होता है टैक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज खास तोहफा मिल सकता है। पेंडिंग डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ता (DA) एरियर के भुगतान को लेकर केंद्र ने आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में एरियर के भुगतान को लेकर फैसला किया जाएगा। यदि DA एरियर भुगतान पर सहमति बनती है तो इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में आज हम आपको DA से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं। क्या होता है महंगाई भत्ता?महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाये रखने के लिये दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार...
जावेद अख्तर से लेकर सलमान खान तक, इन सेलेब्स ने दूसरे एक्टर्स के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

जावेद अख्तर से लेकर सलमान खान तक, इन सेलेब्स ने दूसरे एक्टर्स के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साल 2020 में कंगना रनोट ने सुशांत की मौत के बाद कई बड़े सेलेब्स के खिलाफ चौंका देने वाले बयान दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि जावेद ने उन पर ऋतिक के खिलाफ किया गया केस वापस लेने का दबाव बनाया और कहा कि अगर वो केस वापस नहीं लेती हैं तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। कंगना का इंटरव्यू सामने आने के बाद जावेद को धमिकयां मिलने लगी थीं, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया था। इस मामले में अब कंगना छूट चाहती हैं जिसके लिए अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। कंगना से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ दूसरे सेलेब्स द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर किया जा चुका है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स और उनसे जुड़े मामले क्या हैं- सलमान ने केआरके के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा 13 मई को सलमान खान की फिल्म राधेः ...
आर्कटिक से चली लू ने बढ़ाई गर्मी:दुनिया के सबसे ठंडे प्रांत साइबेरिया में गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 48 डिग्री पहुंचा तापमान; जून में यहां माइनस 11 डिग्री रहता है तापमान

आर्कटिक से चली लू ने बढ़ाई गर्मी:दुनिया के सबसे ठंडे प्रांत साइबेरिया में गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 48 डिग्री पहुंचा तापमान; जून में यहां माइनस 11 डिग्री रहता है तापमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मॉस्को रूस का साइबेरिया प्रांत... जून में यहां का औसत तापमान माइनस 11 डिग्री रहता है। लेकिन इस साल यहां गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आर्कटिक की ओर चली गर्म हवाओं के कारण तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। यूरोपियन यूनियन अर्थ ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के मुताबिक, गुरुवार को साइबेरिया का वर्कोजैंक्स्क शहर सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां इतनी गर्मी थी कि बाहर निकलने पर लोगों की त्वचा जल रही थी। वहीं, गर्मी से बचने के लिए शहर में पानी का छिड़काव हो रहा है। जगह-जगह शावर लगाए गए हैं। 3.90 करोड़ की आबादी वाले साइबेरिया में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन रूस को प्रभावित कर रहा है। पूरी दुनिया के मुकाबले रूस 2.5 गुना तेजी से गर्म हो रहा है। आर्कटिक क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से पिघल रहे हिम...
मौसम के तीन रंग:श्रीगंगानगर में मौसम पलटा, सुबह धूप के बाद दोपहर में बादल, शाम को बरसे मेघ, लोगों ने बरसात का लिया आनंद

मौसम के तीन रंग:श्रीगंगानगर में मौसम पलटा, सुबह धूप के बाद दोपहर में बादल, शाम को बरसे मेघ, लोगों ने बरसात का लिया आनंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में शनिवार को मौसम के तीन अलग-अलग रंग नजर आए। सुबह आसमान में धूप थी। गर्मी के चलते हर तरफ सन्नाटा था वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और शाम होते-होते तेज बरसात शुरू हो गई। लोगों ने बरसात का जमकर आनंद लिया। श्रीगंगागनर में दोपहर में धूप के बाद पसरा सन्नाटा। सुबह धूप के साथ हवा​​​​​​​इलाके में सुबह धूप के साथ-साथ हवा भी थी। ऐसे में गर्मी तो रही लेकिन तापमान में अपेक्षाकृत कमी नजर आई। शुक्रवार शाम जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे यह 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दोपहर ढाई बजे यह 39.2 डिग्री सेल्सियस था लेकिन इसके बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आया और दोपहर बाद बादल छाने लगे। श्रीगंगानगर के आसमान में दोपहर बाद छाए बादल। शाम को खूब बरसे बादलदोपहर तीन बजे तक गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन इसके बाद बा...
अफसरों की तकनीकी भूल से खारिज पाठशाला भवनों के निर्माण-मरम्मत प्रस्ताव

अफसरों की तकनीकी भूल से खारिज पाठशाला भवनों के निर्माण-मरम्मत प्रस्ताव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तकनीकी भूल के चलते निदेशालय ने पाठशाला भवनों के नव निर्माण एवं मरम्मत प्रस्ताव खारिज कर दिए हैं। जिले से जो प्रस्ताव निदेशालय को भेजे गए थे, उनमें निर्माण-मरम्मत कार्य के तकमीना/ ब्लू प्रिंट का अभाव था। ऐसे में निदेशालय ने सभी प्रस्तावों को निरस्त करते हुए नए सिरे से तकमीना/ ब्लू प्रिंट के साथ प्रस्ताव भिजवाने का निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिया है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है।संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग प्रकाशचंद्र जाटोलिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खास बात यह कि संभाग में हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले से जो प्रस्ताव भिजवाए गए थे, उनमें ही ब्लू प्रिंट का अभाव था। ऐसे में दोनों ही जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्रता से नए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। इसके बाद प्रदेश भर के प्रस्तावों की रिपोर्ट राज्य...
बीकानेर में मिली संक्रमित महिला के घर और इलाके में सैंपलिंग जारी, WHO की टीम भी सर्वे करने पहुंची

बीकानेर में मिली संक्रमित महिला के घर और इलाके में सैंपलिंग जारी, WHO की टीम भी सर्वे करने पहुंची

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट पर केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद राजस्थान स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। बीकानेर में जिस कोरोना पीड़ित महिला में डेल्टा+ वैरिएंट मिला है, उसके घर के सभी सदस्यों ​​​​​​के ​सैंपल लिए गए हैं। अब यह सैंपल भी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे जाएंगे। साथ ही बंगलानगर के लगभग हर निवासी का सैंपल लेने के लिए हेल्थ वर्कर घर घर पहुंच रहे हैं। आज दिन भर में 100 से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे। WHO की टीम ने भी बंगलानगर पहुंचकर 80 घरों के सर्वे में किया। महिला के घर पर चिकित्सा विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. बीएल जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल उन्हें किसी भी तरह के सिम्टम्स नहीं है। फिर भी सावधानी बरतने के लिए इनके सैंपल लिए गए हैं। बंगाला नगर स्थित उसके घर के आसपास के सभी घरों का भी...
जयपुर मेयर पर हमले की कोशिश !:नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के आवास की बाउंड्री कूद घुसे 3 हमलावर; गार्ड ने एक को पकड़ा, लोहे की राॅड बरामद

जयपुर मेयर पर हमले की कोशिश !:नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के आवास की बाउंड्री कूद घुसे 3 हमलावर; गार्ड ने एक को पकड़ा, लोहे की राॅड बरामद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर नगर निगम ग्रेटर जयपुर की कार्यवाहक महापौर शील धाबाई के निवास पर 3 युवकों ने हमले का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर ने पकड़ लिया। युवक के साथ आए दो अन्य युवक वहां से फरार हो गए, जबकि उनकी बिना नंबर वाली मोटर साइकिल वहीं रह गई। पकड़े गए युवक के पास से एक लोहे की राॅड भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर ले गई। सिर में लगी चोट घटना मेयर के अजमेर रोड हीरापुरा स्थित निवास की है। जहां तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से एक पिंटू (18) को मेयर निवास के पास ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। पिंटू ने इस दौरान खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, उसके सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने हमले से किया इनकार करणी विहार थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि हमले जैसी कोई बात नहीं ह...