खराब क्रेडिट स्कोर के साथ भी मिलेगा लोन:होम लोन लेने में आ रही है परेशानी, तो इन 6 बातों को अपनाकर आसानी से मिलेगा कर्ज
कई बार जब हम होम लोन लेने जाते हैं तो कमजोर क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) या नियमित आय न होने के कारण बैंक लोन देने से मना कर देता है। इसके अलावा ये भी देखा जाता है कि इन कारणों से आपको उतना लोन नहीं मिल पाता है जितने की आपको जरूरत है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपको आसानी से लोन मिल सकेगा।
को-एप्लीकेट जोड़ेंको-एप्लीकेंट जोड़ने से कर्ज देने वाली संस्थान का जोखिम कम हो जाता है। यह कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जिनकी स्थायी इनकम हो और अच्छा क्रेडिट स्कोर हो। लोन की रकम तब तक नहीं बढ़ेगी जब तक वे अच्छी कमाई वाले को-एप्लीकेंट को नहीं जोड़ते हैं। को-एप्लीकेंट को जोड़ने से लोन अप्रूव होने के चांस बढ़ जाते हैं।
कम रकम के लिए करें अप्लाईकम लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) रेशियो आपके लिए लोन लेना आसान कर सकता है। इसका मतलब है कि घर खरीदने के लिए आपको...








