Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

किलियन एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए बनाया गोल का महारिकॉर्ड, मेसी ने भी बिखेरा जलवा

किलियन एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए बनाया गोल का महारिकॉर्ड, मेसी ने भी बिखेरा जलवा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
पेरिस: फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने नैनटेस पर 4-2 की जीत के दौरान पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। एम्बाप्पे ने मैच के इंजरी समय (90+2 मिनट) में मुकाबले का आखिरी गोल किया, जो पीएसजी के लिए उनका 201वां गोल था। उन्होंने इसके साथ ही एडिसन कवानी के 200 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पीएसजी की टीम ह्यलीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग) की तालिका में शीर्ष पर है। 26 मैच के बाद उसके 63 पॉइंट हैं। वहीं 25 मैच में 52 पॉइंट के साथ मासेर्ले 25 मैच में 52 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। लीग में हर टीम 38-38 मैच खेलती हैं। उसके बाद टॉप पर रहने वाली को चैंपियन घोषित किया जाता है।24 साल के किलियन एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए 247वां मैच खेलने के बाद कहा, ह्यजब मैं यहां आया था तब काफी कम उम्र का खिलाड़ी था। मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है। मैं इतिहास बनाने...
रूस से आ रहा सस्ता तेल:फिर भी देश में नहीं घटीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 10 महीनों से इसके दाम स्थिर

रूस से आ रहा सस्ता तेल:फिर भी देश में नहीं घटीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 10 महीनों से इसके दाम स्थिर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार से जिस औसत भाव पर कच्चा तेल खरीदता है, उसके मुकाबले रूस से आया क्रूड बीते साल जून में 16 डॉलर सस्ता रहा। ये अंतर 1,310 रुपए प्रति बैरल है। बीते साल अप्रैल से इस साल मार्च के लिए ये औसत अंतर 7 डॉलर यानी 573 रुपए प्रति बैरल से ज्यादा है। बीते महीने भारत ने अपनी जरूरत का लगभग 39 फीसदी कच्चे तेल का आयात रूस से किया। इसके बावजूद करीब 10 महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। आइए सझते हैं कि ऐसा क्यों है... 1. गैर-पारदर्शी फॉर्मूलाइंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल के दाम दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के हिसाब तय करती हैं, न कि क्रूड के दाम के आधार पर। यूरोप जैसे बाजारों में ये ईंधन काफी महंगे हो गए हैं, लिहाजा भारत में इनके दाम ऊंचे हैं। 2. बचत का इस्तेमाल घाटा पाटने मेंसरकारी ऑयल रिफाइनिंग कंपनियां रूसी त...
‘7वीं क्लास में महिला रिश्तेदार ने किया था यौन उत्पीड़न’:पीयूष मिश्रा ने सुनाई आपबीती, बोले- हादसे से उबरने में मुझे बहुत समय लग गया

‘7वीं क्लास में महिला रिश्तेदार ने किया था यौन उत्पीड़न’:पीयूष मिश्रा ने सुनाई आपबीती, बोले- हादसे से उबरने में मुझे बहुत समय लग गया

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी ऑटोबायोग्राफी 'तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा' के बारे बात की। इस बीच उन्होंने बताया कि जब वो 7वीं कक्षा में थे तो एक महिला रिश्तेदार ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। पीयूष मिश्रा ने अपनी यह किताब फरवरी में लॉन्च की थी। पीयूष बताते हैं कि करीब 50 साल पहले हुए इस हादसे ने उन्हें बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। वो आज भी इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। पीयूष ने छिपाई महिला की पहचानहादसे के बारे में बात करते हुए पीयूष ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उन्होंने ऑटोबायोग्राफी में यौन उत्पीड़न के इस किस्से का जिक्र किया है, लेकिन महिला का नाम और उसकी पहचान नहीं बताई है। क्योंकि, उनका मकसद किसी से बदला लेना नहीं है।पीयूष ने कहा- ‘7वीं कक्षा में हुई इस घटना से मैं शौक हो गया था।’ जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत ज्यादा...
सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:राज्य सरकार ने रसोई गैस के दाम घटाए, केंद्र ने कीमत बढ़ा जरूरतमंद परिवारों को परेशानी में डाला

सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:राज्य सरकार ने रसोई गैस के दाम घटाए, केंद्र ने कीमत बढ़ा जरूरतमंद परिवारों को परेशानी में डाला

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. रसोई गैस के दाम में वृद्धि का कांग्रेस ने विरोध किया है। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शनिवार को सिर पर रसोई गैस के सिलेंडर उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं तथा रोष प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि रसोई गैस आज के दौर में सभी की जरूरत है। आम आदमी के दिन की शुरुआत से पूरा दिन उसे किसी न किसी तरीके से गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने सीधे तौर पर गरीब के चूल्हे पर मार की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए रसोई गैस के दाम घटाए लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सिलेंडर के दामों में वृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। सिर पर सिलेंडर उठा की नारेबाजी पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर महिलाओं के दैनिक बजट और कामकाज पर पड़ता है। महिलाएं हर दिन इससे परेशान होती है...
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूम उठे दर्शक, आज कवि सम्मेलन में निकलेंगे शब्दों के बाण

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूम उठे दर्शक, आज कवि सम्मेलन में निकलेंगे शब्दों के बाण

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. देश ही नहीं, ​विदेशों में भी कालबेलिया नृत्य की धूम मचा चुकी पद्मश्री गुलाबो एंड पार्टी के नृत्य ने शुक्रवार शाम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में दर्शकों का दिल जीतने के साथ—साथ अपने डांस में अजब—गजब करतब दिखाकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का आगाज गणपति पूजन से करने के साथ ही राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्यों की एक के बाद एक आई प्रस्तुतियों ने जोरदार धमचक मचा दी। अजमेर जिले, खासकर किशनगढ़ की गुर्जर और सैनी महिलाओं के लोक नृत्य चरी पेश किया। यह नृत्य महिलाओं के दूरदराज से घर के लिए पानी लाने पर आधारित है। जब गुलाबो और साथी नर्तकियों ने परंपरागत चरी और उसमें जलता दीप लेकर यह डांस पेश किया तो स्टेडियम करतल ध्वनि से गूंज उठा। भवई नृत्य ने तो दर्शकों को तब दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया जब नर्तकियों ने संतुलन बनाते हुए खूबसूरती से बैलेंस डांस किया। डांस में ...
पेपर लीक के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन:पूनिया को कंधे पर बैठाकर आगे बड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

पेपर लीक के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन:पूनिया को कंधे पर बैठाकर आगे बड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम हाउस के लिए निकले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्तओं को पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक के पास ही रोक लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ समेत सभी नेताओं को हिरासत में लिया। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय के बाहर जनसभा हुई। जिसे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संबोधित किया। पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन चलाई। इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव क...
मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी:जमानत अर्जी पर फैसला 10 मार्च तक सुरक्षित, कोर्ट ने CBI से भी जवाब मांगा

मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी:जमानत अर्जी पर फैसला 10 मार्च तक सुरक्षित, कोर्ट ने CBI से भी जवाब मांगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM को 6 मार्च तक CBI कस्टडी पर भेज दिया। वहीं, सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला सुनाएगा। आज यानी शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी। सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को पांच दिन के लिए CBI रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि आज यानी 4 मार्च को पूरी हो गई है। 27 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की कस्टडी में भेजा था, जो आज (4 मार्च) को पूरी हो गई है। सिसोदिया की दलील- पूछताछ में पूरा सहयोग कियाशुक्रवार को सिसोदिया ने निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने लिखा कि CBI की पूछत...
भारत की गियर वाली पहली ई-बाइक लॉन्च:सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर चलेगी ‘Matter Aera’, शुरुआती कीमत 1.44 लाख रुपए

भारत की गियर वाली पहली ई-बाइक लॉन्च:सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर चलेगी ‘Matter Aera’, शुरुआती कीमत 1.44 लाख रुपए

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
अहमदाबाद की EV स्टार्टअप कंपनी मैटर एनर्जी (Matter Energy) ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा (Aera) लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि ये देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है। मैटर ने इस बाइक को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था, अब इसे चार ट्रिम ऑप्शन 4000, 5000, 5000+ और 6000+ में पेश किया गया है। कंपनी ने ऐरा 5000 की कीमत 1,43,999 लाख रुपए और ऐरा 5000+ की कीमत 1.53,999 लाख रुपए (प्री-रजिस्ट्रेशन प्राइस और फेम-2 सब्सिडी सहित) रखी है। दोनों मॉडल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने अभी ऐरा 4000 और ऐरा 6000+ की प्राइस और डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं। मैटर ऐरा के साथ कस्टमर को 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और AMC/Labour कवरेज भी दिया जा रहा है। ...
‘बॉलीवुड वाले प्रभास और महेश बाबू को नहीं जानते थे’:राणा दग्गुबाती ने कहा- मेरा दोस्त महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जानता था

‘बॉलीवुड वाले प्रभास और महेश बाबू को नहीं जानते थे’:राणा दग्गुबाती ने कहा- मेरा दोस्त महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जानता था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज राणा नायडू का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उनसे तेलुगु फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कुछ साल पहले तक बॉलीवुड के कुछ लोग प्रभास और महेश बाबू जैसे स्टार्स को नहीं जानते थे। वो प्रभास की फिल्मों का नाम पूछने लगते थे। वहीं महेश बाबू को नम्रता शिरोडकर के पति के तौर पर जाना जाता था। हालांकि उसके बाद बाहुबली रिलीज हुई और सब कुछ बदल गया। जो नहीं जानते थे वो भी अब अच्छे से जानने लगे। दोस्त ने पूछा -प्रभास कौन है..राणा दग्गुबाती ने कहा, 'मैं बाहुबली की शूटिंग के वक्त कुछ समय के लिए बाहर था। मेरे एक दोस्त ने पूछा कि फिल्म का लीड एक्टर कौन है। मैंने प्रभास का नाम लिया, उसने पूछा कि प्रभास कौन है। अब मुझे समझ नहीं आया कि मैं उसे कैसे समझाऊं। मैंने कु...
नौ विकेट से जीते कंगारू, मिला टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट

नौ विकेट से जीते कंगारू, मिला टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंदौर (वार्ता). इंदौर के होल्कर स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर आस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुये चार मैचों की श्रृखंला का तीसरा टेस्ट मैच नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया को जीत के लिये महज 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था जिसे ट्रैविस हेड (49 नाबाद) और मार्नश लाबुशेन (28 नाबाद) की जोड़ी ने महज 18.5 ओवर के खेल में ही हासिल कर लिया। मैच को आस्ट्रेलिया के पक्ष में करने की पटकथा आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नेथन लायन ने भारत की दूसरी पारी में आठ विकेट चटका कर गुरूवार को ही लिख दी थी जिस पर आज ट्रैविस और मारनस की जोड़ी ने संयमपूर्ण बल्लेबाजी कर मुहर लगा दी।भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि आज अपने पहले ही ओवर उस्मान ख्वाजा का ...