Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

चार चिकित्सा महाविद्यालयों में उपकरण एवं पुस्तकों की खरीद के लिए मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

चार चिकित्सा महाविद्यालयों में उपकरण एवं पुस्तकों की खरीद के लिए मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा महाविद्यालय श्रीगंगानगर, धौलपुर, सिरोही एवं चित्तौड़गढ़ के लिए उपकरण एवं पुस्तकों की खरीद के लिए वित्तीय सहमति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।इस कार्य के लिए 56.08 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा। श्री गहलोत की इस सहमति से इन चार चिकित्सा महाविद्यालयों के पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फामार्कोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन आदि विभागों में फर्नीचर एवं पुस्तकों की खरीद ह्यफर्स्ट रिन्यूअलह्ण के तौर पर की जा सकेगी। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने से पूर्व ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा राज्य सरकार का गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध करवाने का ध्येय भी पूरा होगा।उल्लेखनीय है कि उपकरणों एवं पुस्तकों की आवश्यकता का निर्धारण राजमेस में गठित समिति के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मापदण्डों के ...
पीएफआई बिहार में विदेश से बटोर रहा था आतंक के लिए फंड’, एनआईए का खाड़ी कनेक्शन पर सबसे बड़ा खुलासा

पीएफआई बिहार में विदेश से बटोर रहा था आतंक के लिए फंड’, एनआईए का खाड़ी कनेक्शन पर सबसे बड़ा खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक मल्टी स्टेट हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ये केरल, कर्नाटक और बिहार में चल रहा था। जिसकी जड़ें संयुक्त अरब अमीरात में हैं। ये नेटवर्क कथित रूप से प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पीएफआई की आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग कर रहा था। पीएफआई फुलवारीशरीफ मामले में मंगलवार को पांच लोगों को दुबई और अबू धाबी से अवैध रूप से उत्पन्न फंडिंग जुटाने और विभिन्न आरोपियों और संदिग्धों के बैंक खातों में जमा करने के लिए सौंपने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीएफआई फुलवारीशरीफ मामले में देश भर में पीएफआई के ट्रांसफर किए गए पैसों का पता लगाने की जांच चली। इस दौरान एनआईए ने दक्षिण भारत में हवाला आॅपरेटरों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।पीएफआई की बिहार में विदेशों से फंडिंगबिहार और कर्नाटक से चल रहे पीएफआई फंडिंग-बाइ-हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ एनआईए की टीमों ने किया। टी...
दो जनों की हत्या की थी योजना, पुलिस ने दबोचे

दो जनों की हत्या की थी योजना, पुलिस ने दबोचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार व 57 कारतूस बरामदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार व 57 कारतूस बरामद कर चार जनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए चारों बदमाशों में शामिल एक जना हरियाणा व चूरू क्षेत्र के दो जनों की हत्या करने की फिराक में था। टाउन पुलिस थाना में रविवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि संजय कुमार (25) उर्फ रिंकू पुत्र घड़सीराम श्योराण निवासी बड़ोपल पीएस फतेहाबाद सदर हरियाणा, सतीश कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र राजेन्द्र मेघवाल निवासी ढाणी चक 3 जेएसएल झांसल पीएस भिरानी, प्रदीप कुमार (22) पुत्र इन्द्रसिंह नायक निवासी वार्ड 9, ढाणी चक 3 जेएसएल झांसल पीएस भिरानी व विकास (27) पुत्र गंगासिंह नायक निवासी गांव उझाना, तहसील नरवाना जिल...
WPL के दूसरे मैच में DC ने RCB को हराया:अमेरिका की तारा नोरिस ने 5 विकेट लिए; शतक से चूकीं शेफाली वर्मा

WPL के दूसरे मैच में DC ने RCB को हराया:अमेरिका की तारा नोरिस ने 5 विकेट लिए; शतक से चूकीं शेफाली वर्मा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 60 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली की तारा नोरिस ने 29 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। कप्तान मेग लेनिंग ने 72 रन की पारी खेली। बेंगलुरु से कोई भी बैटर 35 से ज्यादा रन नहीं बना सकीं। 35 रन से ज्यादा कोई नहीं बना सकीं224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, मीगन शट और एलिस पेरी के अलावा कोई भी बैटर कुछ खास नहीं कर सकीं। मंधाना 35, नाइट 34 और पेरी 31 रन बनाकर आउट हुईं। मीगन शट 30 रन के स्कोर पर प्रीति बोस (2*) के साथ नाबाद रह...
31 मार्च तक निपटाने हैं ये 5 जरूरी काम:पैन-आधार को लिंक न करने पर देना पड़ सकता है जुर्माना, टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट भी करें

31 मार्च तक निपटाने हैं ये 5 जरूरी काम:पैन-आधार को लिंक न करने पर देना पड़ सकता है जुर्माना, टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट भी करें

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2022-23 का आखिरी महीना यानी मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं से एक काम है, पैन को आधार से लिंक कराया। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। आप 1000 रुपए की लेट फीस के साथ 31 मार्च 2023 तक तक पैन को आधार से लिंक करा सकते हैं 1. आधार-पैन लिंकअगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया हो तो जल्द करा लें। 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) 30 जून 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 1000 रुपए की लेट फीस वसूल रहा है।  2. टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंटअगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक टैक्स इनवेसटमेंट नही किया है तो जल्द ही कर दें। आप PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, 5 साल की FD और ELSS आदि में निवेश करके सेक्शन 80C टैक्स...
शत्रुघ्न सिन्हा कराना चाहते थे प्लास्टिक सर्जरी:देव आनंद के समझाने पर बदला फैसला, बोले- मैं अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर था

शत्रुघ्न सिन्हा कराना चाहते थे प्लास्टिक सर्जरी:देव आनंद के समझाने पर बदला फैसला, बोले- मैं अपने लुक्स को लेकर इनसिक्योर था

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में अरबाज खान के चैट शो द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान में पहुंचे थे। इस दौरान शत्रुघ्न ने बताया कि करियर की शुरुआत में वो अपने चेहरे को लेकर काफी इनसिक्योर रहा करते थे। वो अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करने का मन बन रहा थे। लेकिन तब दिग्गज एक्टर देव आनंद ने उन्हें ऐसा करने रोका और कहा कि चेहरे के निशान आपको सबसे अलग दिखाते हैं। देव के समझाने के बाद शत्रुघ्न ने ये प्लास्टिक सर्जरी का फैसला बदल दिया। शत्रुघ्न ने शेयर किया बचपन का किस्साबातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- ‘बचपन में मैंने अपने मामा की नकल करते हुए दाढ़ी शेव करने की कोशिश की थी, उस वजह से मेरे चेहरे पर निशान पड़ गए। मैंने रेजर से पहले अपने ममेरी बहन का गाल काटा और फिर अपना गाल काट। उस दौरान मेरे परिवारवालों ने घर पर ही फर्स्ट एड दिया, लेकिन उससे कुछ खास असर नहीं हुआ।'शत्रुघ्न ...
पंजाब की जेल में गैंगवार के बाद जश्न:जग्गू भगवानपुरिया के साथियों की हत्या की थी

पंजाब की जेल में गैंगवार के बाद जश्न:जग्गू भगवानपुरिया के साथियों की हत्या की थी

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
अमृतसर. पंजाब की गोइंदवाल जेल में मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के 2 वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाए हैं। इसमें अंकित सेरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के कत्ल का जश्न मना रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सचिन भिवानी जेल के अंदर मारकर फेंके गए मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना के शव दिखा रहा है। इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। मगर सचिन भिवानी व उसका साथी गैंगस्टर खुलेआम दोनों के शव दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सचिन भिवानी के साथ लॉरेंस के बाकी गुर्गे इकट्‌ठा हैं। जिसमें वह तूफान और मोहना को मारने का जश्न मना रहे...
राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा:सब इंस्पेक्टर के पास से मिली दो अवैध पिस्टल; इंटरनेशनल रेसलर है नैना

राजस्थान की महिला SI को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा:सब इंस्पेक्टर के पास से मिली दो अवैध पिस्टल; इंटरनेशनल रेसलर है नैना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षु (ट्रेनी) सब इंस्पेक्टर नैना को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। आईजी इंटेलिजेंस की ओर से शनिवार को ये आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस को रोहतक में दबिश के दौरान सब इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल मिली थी। रोहतक पुलिस ने SI के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर नैना हरियाणा केसरी हैं और अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। खेल कोटे से नैना का सिलेक्शन साल 2022 में राजस्थान पुलिस में हुआ था। सुताना (पानीपत) की रहने वाली नैना अभी पांचवीं बटालियन आरएसी कैम्प में तैनात है। दरअसल, गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार बोहर (हरियाणा) निवासी सुमित नांदल की तलाश में SI नैना के फ्लैट पर दबिश दी थी। पिस्टल में नहीं थी बुलेटपुलिस को देखते ही SI नैना ने फ्लैट की खिड़की से दो पिस्टल नीच...
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:उस्मान मीर ने कृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों से मन मोहा, हर राज्य के लोक नृत्य एक मंच पर

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:उस्मान मीर ने कृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों से मन मोहा, हर राज्य के लोक नृत्य एक मंच पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को कवि सम्मेलन, सूफी गायन, कत्थक नृत्य जैसी अनेक रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद रविवार को भी अनेक आयोजन होगे। उस्मान मीर ने मन मोहा उस्मान मीर के भजनों ने मन मोह लिया। शनिवार रात सूफी गायक उस्मान मीर ने अपने सुरों से श्रीकृष्ण को मंच पर साकार कर दिया। उन्होंने जैसे ही बांसुरी पर दो बैरन भाई काहे हमें दुख देत... शुरू किया, वैसे ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम... गाने में बीकानेर में वृंदावन का एहसास करा दिया। प्रेम की माला रंग दे गाने ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने "है जिंदगी कितनी खूबसूरत... से श्रोताओं का मन मोह लिया। अमीर में जब एक राधा एक मीरा भजन गाया तो तमाम शामियान पर मानो श्याम का रंग सर चढ...
शुरू हुआ बाबा खेतरपाल का होली मेला:दो दिन रहेगी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़, बाबा को चढ़ाया जाएगा तेल, सिंदूर

शुरू हुआ बाबा खेतरपाल का होली मेला:दो दिन रहेगी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़, बाबा को चढ़ाया जाएगा तेल, सिंदूर

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. प्रत्येक वर्ष होली पर लगने वाला होली मेला रविवार को शहर के पुरानी आबादी स्थित प्राचीन बाबा खेतरपाल मंदिर में शुरू हुआ। पहले दिन लोगों ने बाबा भैरोंनाथ को तेल और सिंदूर चढ़कर शुरुआत की। अगले दो दिन तक यही क्रम चलता रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी। मंदिर में होली के अवसर पर बाबा भैरोनाथ को तेल और सिंदूर अर्पित करने की परम्परा है। रियासतकाल से यह परम्परा चलती आ रही है। मंदिर की स्थापना रियासत काल में श्रीगंगानगर की स्थापना के समय से मानी गई है। ऐसे में भगवान भैरोंनाथ को क्षेत्र का पालक मानते हुए बाबा खेतरपाल के रूप में पूजे जाने की परम्परा है। श्रीगंगानगर में बाबा खेतरपाल मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। सज गया बाजार मेला स्थल पर उदाराम चौक से ही स्वागत द्वार बना दिए गए हैं। उदाराम चौक पर वाहनों के जाने की व्यवस्था है जबकि इससे आगे के इलाके में लोगों के पै...