Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

AAP नेता राघव चड्‌ढा का करारा तंज:सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत, हाईकमान ने खिंचाई की तो हमारे खिलाफ बोले, सिद्धू ने कहा था : केजरीवाल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे

AAP नेता राघव चड्‌ढा का करारा तंज:सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत, हाईकमान ने खिंचाई की तो हमारे खिलाफ बोले, सिद्धू ने कहा था : केजरीवाल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे

देश-विदेश
जालंधर किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अकाली दल व आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल ने यह कानून बनाया और फिर उसे डिफेंड किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने इनमें से एक कानून लागू कर दिया। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेता मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। इस पर AAP के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा से सिद्धू को जवाब मिल गया है। चड्‌ढा ने करारा तंज कसते हुए कहा कि नवजोत सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं। लगातार कैप्टन पर हमला करने की वजह से कांग्रेस हाईकमान ने उनकी खिंचाई की थी। जिसके बाद थोड़े बदलाव के लिए सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। हालांकि कल से फिर सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलना शुरु कर देंगे। इसको लेकर अब सिद्धू की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। राघव चड्‌ढा का सिद्धू को...
100 करोड़ की वसूली मामले में ED की चार्जशीट:अनिल देशमुख ने सचिन वझे को 16 बैग में 4.6 करोड़ रुपए भरकर उनके PA को देने के लिए कहा था

100 करोड़ की वसूली मामले में ED की चार्जशीट:अनिल देशमुख ने सचिन वझे को 16 बैग में 4.6 करोड़ रुपए भरकर उनके PA को देने के लिए कहा था

देश-विदेश
मुंबई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने API (अब बर्खास्त) सचिन वझे को अपने निजी सहायक कुंदन शिंदे को सह्याद्री गेस्ट हाउस के बाहर और राजभवन के पास दो अलग-अलग मौकों पर 4.6 करोड़ रुपये कैश से भरे 16 बैग सौंपने का निर्देश दिया था। इस बात का खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से हाल ही में विशेष PMLA कोर्ट में दायर चार्जशीट में हुआ है। देशमुख के कहने पर वझे ने यह पैसे शहर के बार मालिकों से वसूले थे। चार्जशीट में सचिन वझे के साथ ED ने कुछ शैक्षणिक संस्थानों को चलाने वाले एक ट्रस्ट और नवी मुंबई की एक कंपनी को भी शामिल किया है। कई सौ करोड़ की संपत्ति का मालिकाना हक रखने वाली इस कंपनी का स्वामित्व देशमुख के परिवार के लोगों के पास है। इसके अलावा ED ने देशमुख के प्राइवेट सेक्रेटरी संजीव पलांडे और PA शिंदे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। दोनों को ED ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ...
मोदी के बर्थडे पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन:देश में महज 9 घंटे में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का इतिहास बना, हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए गए

मोदी के बर्थडे पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन:देश में महज 9 घंटे में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का इतिहास बना, हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए गए

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को महज 9घंटे में ही कोरोना वायरस के खिलाफ 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। यानी यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक करोड़ से ज्‍यादा डोज लगाए जा चुके थे। वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए जा रहे हैं। हर घंटे 19 लाख से ज्‍यादा डोज दिए जा रहे हैं। राज्यों को 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज मुहैया कराए गएस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध हैं। मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के दौ...
सोनू सूद पर IT की रेड का तीसरा दिन:IT सूत्रों का दावा- अभिनेता के खिलाफ टैक्स गड़बड़ी के कई सबूत मिले, शूटिंग की फीस के लेनदेन में भी हेरफेर पाया गया

सोनू सूद पर IT की रेड का तीसरा दिन:IT सूत्रों का दावा- अभिनेता के खिलाफ टैक्स गड़बड़ी के कई सबूत मिले, शूटिंग की फीस के लेनदेन में भी हेरफेर पाया गया

देश-विदेश
मुंबई अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर समेत छह ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड लगातार तीसरे द‍िन भी जारी है। सूत्रों ने दावा क‍िया है कि IT डिपार्टमेंट को इस छापेमारी में पर्सनल फाइनेंस से जुड़े एक मामले में टैक्स की गड़बड़ी की जानकारी मिली है। शूटिंग के लिए सोनू ने जो पैसे लिए थे, उनमें भी अनियमितताएं मिली हैं। इसके बाद इनकम टैक्‍स व‍िभाग सोनू के चैर‍िटी फाउंडेशन के अकाउंट की जांच भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आज यह कार्रवाई खत्म हो सकती है और उसके बाद डिपार्टमेंट एक प्रेस कान्फ्रेंस कर इस मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर सकता है। IT की टीमें सोनू की अकाउंट बुक्स, इनकम, खर्च और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह एक छोटे से ब्रेक के बाद जांच टीम लगातार उनके मुंबई और लखनऊ के ठिकानों पर रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। स्टाफ और परिवार से पूछताछ की गईइनकम ...
प्रशासन ‘शराब माफिया’ के संग

प्रशासन ‘शराब माफिया’ के संग

What's Hot, देश-विदेश, बीकानेर
बीकानेर . राज्य सरकार की योजनाएं और नियम-कायदे बीकानेर पहुंचते-पहुंचते कैसे दम तोड़ देती है....पेश है इसकी बानगी। गजनेर रोड़ एमएस कॉलेज पुलिया से नीचे उतरते ही मुख्य सड़क पर कियोस्क बनवाए गए। ताकि कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक छोटे-मोटे धंधे कर अपना रोजगार चला सके। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की शह पर शराब माफियाओं ने दो कियोस्क तोड़कर उसे शराब की दुकान में तब्दील कर डाला। बीकानेर आबकारी, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग का कौनसा अधिकारी है जो इस शराब ठेके के सामने से नहीं गुजरता हो लेकिन सब के सब चुप। ऊपर से लेकर नीचे तक किसी भी अधिकारी ने इस आेर ध्यान नहीं दिया। जो यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि बीकानेर में किस कदर नियम-कायदों की धज्जियां उड़ रही हैं। जंगलराज होने से अधिकारी मु_ी गर्म कर चले जाते हैं। पूरे राज्य में भले शराब की दुकानें रात ८ बजे बंद हो जाती हो लेकिन, बीकानेर में आप पूरी रात 'मय...
दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में PM मोदी, ममता और पूनावाला शामिल; मुल्ला बरादर का भी नाम

दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में PM मोदी, ममता और पूनावाला शामिल; मुल्ला बरादर का भी नाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन की साल 2021 के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला का नाम भी शामिल है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सूची में तालिबान के सहसंस्थापक और अफगानिस्तान के डिप्टी PM मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का भी नाम शामिल है। लिस्ट में 6 कैटिगरीटाइम की ये लिस्ट 6 कैटिगरी में बांटी गई है। इनमें पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इनोवेटर को शामिल किया है। नेताओं की लिस्ट में मोदी और ममता के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजराइल के राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल...
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 68% मामले केरल से सामने आए, यहां अभी भी 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 68% मामले केरल से सामने आए, यहां अभी भी 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

देश-विदेश
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 30,570 नए मामले सामने आए। इनमें से 68% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसमें 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। राजेश भूषण ने कहा कि केस पॉजिटिविटी लगातार कम हो रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी पिछले 11 सप्ताह से लगातार 3% से कम बनी हुई है। देश में 34 जिले ऐसे हैं, जहां 10% से अधिक साप्ताहिक पॉजिटिविटी है, 32 जिले ऐसे हैं, जहां 5-10% के बीच साप्ताहिक पॉजिटिविटी है।...
गुजरात के नए CM की नई टीम:भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में 24 मंत्री शामिल, रुपाणी मंत्रिमंडल के सभी 22 बाहर; बदलाव के साथ 2022 के चुनाव की तैयारी

गुजरात के नए CM की नई टीम:भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में 24 मंत्री शामिल, रुपाणी मंत्रिमंडल के सभी 22 बाहर; बदलाव के साथ 2022 के चुनाव की तैयारी

देश-विदेश
अहमदाबाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपनी पूरी नई टीम बना ली। राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा। ये 10 विधायक बने कैबिनेट मंत्री नामकहां से विधायकराजेंद्र त्रिवेदीरवापुराजीतू वाघानीभावनगर पश्चिमऋषिकेष पटेलविसनगरपूर्णेश मोदीसूरत पश्चिमराघव पटेलजामनगर ग्रामीणकनुभाई देसाईपारदीकिरीट सिंह राणालिम्बड़ीनरेश पटेलगंडेवीप्रदीप सिंह परमारअसरवाअर्जुन सिंह चव्हाणमहेमदावाद ये 14 विधायक बने राज्य मंत्री नामकहां से विधायकहर्ष सांघवीमाजराजगदीश पांचालन...
पूर्व IAS हर्ष मंदर के घर ED की रेड:चिल्ड्रन होम में पैसों की गड़बड़ी के मामले में पड़ा छापा; MP-छत्तीसगढ़ में कलेक्टर रह चुके हैं हर्ष मंदर

पूर्व IAS हर्ष मंदर के घर ED की रेड:चिल्ड्रन होम में पैसों की गड़बड़ी के मामले में पड़ा छापा; MP-छत्तीसगढ़ में कलेक्टर रह चुके हैं हर्ष मंदर

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व IAS और एक्टिविस्ट हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित घर और दफ्तर पर छापा मारा है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग की तरफ से दर्ज की गई FIR के आधार पर ED ने गुरुवार को यह कार्रवाई की है। इससे करीब तीन घंटे पहले ही हर्ष मंदर और उनकी पत्नी जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे और ED ने उनके पीछे से छापा मारा है। ये कार्रवाई चिल्ड्रन होम्स में पैसों की गड़बड़ी के मामले में की गई है। बता दें हर्ष मंदर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कलेक्टर भी रह चुके हैं। हर्ष मंदर गुरुवार सुबह 3 बजे बर्लिन के लिए रवाना हो गए थे। वे बर्लिन की रॉर्बट बोश्च एकेडमी में 6 महीने की फेलोशिप के लिए गए हैं। इसके करीब 3 घंटे बाद ED ने उनके वसंत कुंज स्थित घर और सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज में उनके ऑफिस में एक साथ छापे मारे। वहीं उनके NGO की तरफ से चलाए जा रहे दो बालगृहों पर भी रेड की गई। ...
सोनू के दफ्तर पर IT का छापा:कभी 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक

सोनू के दफ्तर पर IT का छापा:कभी 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक

देश-विदेश
मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीम बुधवार को अचानक फिल्म एक्टर सोनू सूद के मुंबई ऑफिस पहुंच गई। जांच के बाद इसकी वजह जो भी सामने आए, लेकिन अब देश भर के लोगों को उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। क्या आप जानते हैं कि सोनू सिर्फ 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे। आज 48 साल का ये 'मसीहा' करीब 130 करोड़ की सम्पत्ति का मालिक बन गया है। एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं 2 करोड़caknowledge.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2021 में सोनू सूद की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपए (17 मिलियन डॉलर) है। सोनू अभी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। उन्हें हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी इनकम का मेन सोर्स है। वे हर फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम शक्ति सागर प्रोड...