Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

मेरी बेटी को तालिबान से बचा लो:इस्लामिक स्टेट से जुड़ने गई केरल की महिला अफगानिस्तान में फंसी, देश वापसी के लिए मां ने लगाई सरकार से गुहार

मेरी बेटी को तालिबान से बचा लो:इस्लामिक स्टेट से जुड़ने गई केरल की महिला अफगानिस्तान में फंसी, देश वापसी के लिए मां ने लगाई सरकार से गुहार

देश-विदेश
नई दिल्ली केरल से भागकर ISIS से जुड़ने गई एक महिला अफगानिस्तान में फंस गई है। उसकी मां ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे वापस लाया जाए और उस पर भारतीय कानून के तहत मुकदमा चलाया जाए। निमिशा फातिमा नाम की यह महिला 2017 में केरल से लापता हो गई थी। बाद में खबर आई थी कि उसने आतंकी संगठन ISIS से जुड़ने के बाद 2019 में अफगान सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। काबुल पर अफगानिस्तान के कब्जा करने और जेल से सैंकड़ों कैदियों को रिहा करने के दो दिन बाद निमिशा की मां बिंदु संपत ने सरकार से यह अपील की है। निमिशा फातिमा काबुल की जेल में सजा काट रही थी। कैदियों को रिहा करने के बाद वह कहां गई इसकी कोई खबर नहीं है। डर है- तालिबान के हाथ में न पड़ जाए नातिननिमिशा की पांच साल की बेटी भी है। बिंदु संपत ने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी नातिन तालिबान के हाथों में न पड़ जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुत...
मुनव्वर राना की बयानगी:अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता हिंदुस्तान में, तालिबान की तुलना RSS और बजरंग दल से की

मुनव्वर राना की बयानगी:अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता हिंदुस्तान में, तालिबान की तुलना RSS और बजरंग दल से की

देश-विदेश
लखनऊ अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। भारत में भी इस पर बयानबाजी शुरू हो गई है। गुरुवार को शायर मुनव्वर राना ने इस पर एक बयान दिया। उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को भारत से बेहतर बताया। राना ने तालिबान की तुलना RSS, BJP और बजरंग दल से की। उनके बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है। भास्कर से बात करते हुए राना ने कहा कि अफगानिस्तान से ज्यादा क्रूरता तो हिंदुस्तान में है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा उसका अंदरूनी मसला है। तालिबानी-अफगानी जो भी हैं, जैसे भी हैं, सब एक हैं। जैसे हमारे यहां बजरंग दल, BJP और RSS सब एक हैं। 1000 साल पुराना इतिहास उठाकर देख लीजिए, अफगानियों ने कभी हिंदुस्तान को धोखा नहीं दिया है। तालिबानी हथियार छीनते हैं, हमारे यहां माफिया खरीद लेते हैंराना ने कहा कि अफगानिस्तान को भारत में मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। एक समय आएगा जब तालिबानी हुकूमत ह...
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:राजौरी के थानामंडी में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर किया, एक जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:राजौरी के थानामंडी में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर किया, एक जवान भी शहीद

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद जवान आर्मी में जूनियर कमिशंड ऑफिसर (JCO) के पद पर तैनात था। सुरक्षाबलों को राजौरी के थानामंडी में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच एक आतंकी ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के JCO को गोली लग गई। उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। राजौरी की SP शीमा नबी कस्बा ने बताया कि एनकाउंटर अभी जारी है। इस साल अगस्त में थानामंडी इलाके में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले 6 अगस्त को एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा के 2 आतंकी मारे गए थे। ...
ICMR की स्टडी में दावा:वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने का खतरा, लेकिन मौत की आशंका कम हो जाती है

ICMR की स्टडी में दावा:वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने का खतरा, लेकिन मौत की आशंका कम हो जाती है

देश-विदेश
चेन्नई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने स्टडी में खुलासा किया है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। हालांकि, इन लोगों में मौत की आशंका कम रहती है। चेन्नई में हुई स्टडी में पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट या B.1.617.2 वैक्सीनेटेड और टीका न लगाने वालों में एक जैसा ही था। इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी ऑफ ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, चेन्नई ने इस स्टडी को अप्रूव किया है। 17 अगस्त को जर्नल ऑफ इन्फेंक्शन में पब्लिश हुई है। ICMR ने अपनी रिपोर्ट में दूसरी स्‍टडीज का हवाला भी दिया है, जिनमें डेल्‍टा वेरिएंट से संक्रमण के बाद कोवीशील्‍ड और कोवैक्‍सीन लेने वालों में एंटीबॉडीज की ताकत घटने की बात कही गई है। इसके अनुसार, पूरी तरह वैक्‍सीनेटेड लोगों में ब्रेकथ्रू इन्‍फेक्‍शन होने की यही वजह हो सकती है। वैक्सीनेटेड लोगों में गंभीर रूप से बीम...
दुनिया जिस तालिबान से चौंक गई, दानिश ने एक महीने पहले ही दिखा दी थी उसकी तस्वीर; देखिए उनके कैमरे ने और देशों में भी क्या-क्या देखा

दुनिया जिस तालिबान से चौंक गई, दानिश ने एक महीने पहले ही दिखा दी थी उसकी तस्वीर; देखिए उनके कैमरे ने और देशों में भी क्या-क्या देखा

देश-विदेश
आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है, लेकिन दुनिया की तस्वीर ठीक नहीं। पिछले डेढ़ साल से भारत समेत पूरी दुनिया से सामने आई तस्वीरों ने पूरी इंसानियत को हिला कर रख दिया। अब अफगानिस्तान से आ रहीं तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं। जुलाई के पहले हफ्ते में काबुल के पास बगराम एयरबेस से अमेरिकी फौज के आखिरी जत्थे के निकलते ही तालिबानी लड़ाकों ने सभी बड़े शहरों पर चढ़ाई कर दी और 15 अगस्त को सरकारी फौज से झपटी गाड़ियों पर सवार होकर काबुल में घुस गए। आज तालिबान का सफेद परचम काबुल पर लहरा रहा है। दुनिया तालिबान की गति से भले ही चौंकी हुई हो, मगर भारतीय फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी ने इसे पहले ही पहचान लिया था। वो सरकारी फौज के साथ अफगानिस्तान में तालिबान को रोकने की छुटपुट कोशिशों को दुनिया के सामने लाने लगे। आखिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में तालिबानी हमले में वो मारे गए। पुलित्जर जीतने वाले दानिश इससे पहले कोरो...
तालिबान परस्ती:AIMPLB के प्रवक्ता बोले- निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दी, आपको सलाम; तालिबान की तारीफ करने वाले सपा सांसद पर केस

तालिबान परस्ती:AIMPLB के प्रवक्ता बोले- निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दी, आपको सलाम; तालिबान की तारीफ करने वाले सपा सांसद पर केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे ने पूरी दुिनया के माथे पर शिकन ला दी है। हर ओर तालिबानियों के कट्टरपंथी रिवाजों और मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन भारत में ही तालिबानियों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने तालिबानियों को अफगानिस्तान में हुकूमत कायम करने की बधाई दी और कहा- गरीब और निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दी, आपकी हिम्मत को सलाम। पढ़िए, किस तरह से हिंदुस्तानी धर्म गुरु ने तालिबानियों की तारीफ की... मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा, '15 अगस्त 2021 की तारीख इतिहास बन गई। अफगानिस्तान की सरजमीं पर एक निहत्थी और गरीब कौम, जिसके पास न साइंस, न टेक्नोलॉजी, न दौलत, न हथियार और न तादाद थी, उसने पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा मजबूत फौजों की शिकस्त दी ...
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, भ्रष्टाचार मामले में CBI की FIR रद्द करने की मांग की थी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, भ्रष्टाचार मामले में CBI की FIR रद्द करने की मांग की थी

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका खारिज कर दी है। देशमुख ने CBI की तरफ से भ्रष्टाचार मामले में उन पर दर्ज की गई FIR खारिज करने की मांग की थी। इधर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी यानी प्रवर्तन निदेशालय के सामने 5वीं बार महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पेश नहीं हुए। हालांकि, पिछली चार बार की तरह ही देशमुख की जगह उनके वकील इंद्रपाल सिंह ED ऑफिस पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने का हवाला देते हुए और वक्त मांगा। सिंह ने कहा कि हम ED का पूरा सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने देशमुख को बड़ा झटका देते हुए ED की जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया था, जिसके बाद देशमुख की ओर से एक पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। कैबिनेट ने पॉम ऑयल मिशन को मंजूरी दीकैबिनेट से पाम ऑयल मिशन को मंजूरी मिल गई है। ...
कोरोना देश में:देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

कोरोना देश में:देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी; फिर भी एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन गिरावट

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना मामलों में सोमवार को आई गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को 35,197 केस आए, जबकि एक दिन पहले 24,692 मरीज मिले थे। इसके साथ ही 24 घंटे में 37,136 संक्रमित ठीक हुए और 440 की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,398 की कमी आई है। यह चौथा दिन था जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब 3.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,197बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,136बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.32 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख अपडेट केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिक...
कुपोषण के खिलाफ PM की अपील:पदकवीरों को PM मोदी का गुरुमंत्र, कहा- कुपोषण के खिलाफ छात्रों को करें जागरूक, देश में आज भी इसको लेकर हालात अच्छे नहीं

कुपोषण के खिलाफ PM की अपील:पदकवीरों को PM मोदी का गुरुमंत्र, कहा- कुपोषण के खिलाफ छात्रों को करें जागरूक, देश में आज भी इसको लेकर हालात अच्छे नहीं

देश-विदेश
टोक्यो ओलिंपिक से लौटे पदकवीरों के साथ PM मोदी की मुलाकात का वीडियो सरकार ने जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास पर किया गया था। इसमें PM बड़े ही हल्के-फुल्के अंदाज में खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके अनुभवों का फीडबैक भी मांगा। PM ने खिलाड़ियों से कहा कि, अगर आपके कुछ सुझाव हों तो उसे लिखकर दे सकते हैं। खिलाड़ियों के साथ PM मोदी। प्रधानमंत्री सभी खिलाड़ियों से बहुत ही सहजता से मिले। खिलाड़ियों को PM का गुरुमंत्रPM मोदी ने सभी खिलाड़ियों से अपने- अपने इलाके से 75 स्कूलों में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल बुलाता है तो अच्छी बात है, नहीं बुलाते तो आप खुद इनीशिएटिव लें। PM ने कहा कि कुपोषण के विषय में हम सर ऊंचा कर सकें ऐसी स्थिति नहीं है, इसलिए खिलाड़ी छात्रों को संतुलित आहार के प्रति जागरू...
सुनंदा पुष्कर डेथ केस:कांग्रेस सांसद शशि थरूर दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से बरी, बोले- 7 साल की यातना खत्म हुई

सुनंदा पुष्कर डेथ केस:कांग्रेस सांसद शशि थरूर दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से बरी, बोले- 7 साल की यातना खत्म हुई

देश-विदेश
नई दिल्ली सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को सुनंदा पुष्कर मौत मामले में थरूर को बरी कर दिया है। 2014 में दिल्ली के होटल में सुनंदा की लाश मिली थी। पुष्कर की मौत के बाद उनके पति शशि थरूर पर उनका मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। बुधवार को फैसला आने पर थरूर ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 7 साल से दर्द और यातनाएं झेल रहा था।" स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने फैसला सुनाते हुए केस को रद्द कर दिया। थरूर की तरफ से वकील विकास पहवा कोर्ट में हाजिर हुए। राज्य सरकार की तरफ से एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल श्रीवास्तव मौजूद थे। कार्यवाही वर्चुअली (ऑनलाइन) की गई। इसमें थरूर भी शामिल हुए। कोर्ट ने 12 अप्रैल को अपना फैसला रिजर्व कर लिया था। थरूर का ब...